City Media - Page 478 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 478

अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार

0
  • जिला बालोद पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन पर की गई कार्यवाही। आरोपी द्वारा मध्यप्रदेश निर्मीत अंग्रेजी व्हीसकी गोवा शराब को छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी।

पुलिस थाना पुरूर जिला बालोद छ.ग. घटना में 1. एक सफेद रंग की मारूति सुजकी स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG-07-AS-2621 कीमती करीब 3,00,000/रु०2.09 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा जुमला 81 बल्क लीटर कीमती करीब 51,750/रूपये 3. एक नग रियलमी कम्पनी का एंड्रायड मोबाईल पुरानी इस्तेमाली कीमती करीब 5,000/रू० जुमला कीमती

3,56,750/ रूपये को जप्त किया गया। प्रकरण में 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

नाम आरोपी :- विक्की कुमार यादव पिता गजराज सिंह यादव उम्र 31 वर्ष निवासी बजरंग पारा कोहका थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग (छ०ग०)

अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर  पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद  एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर  बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस थाना पुसर गई। की टीम को अवैध शराब परिवहन रोकने में सफलता हासिल की

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं परिवहन के रोकथाम हेतु पुलिस थाना पुरूर के पुलिस पार्टी को निर्देश प्राप्त हुआ था। कि दिनांक 31.05.2024 के 14.00 बजे जरिये मोबाईल, मुखबीर से सुचना मिला कि एक सफेद रंग की मारुति सुजकी स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG-07-AS- 2621 के डिक्की में अवैध अग्रेजी शराब छिपा कर रखा हुआ है। जिसे रायपुर की तरफ से जगदलपुर बिक्री हेतु भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहे हैं, कि सूचना तस्दीकी हेतु हमराह स्टाफ व गवाहनो के एन एच 30 मार्ग पॉवर हाउस के पास ग्राम चिटाँद में पहुंच कर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे मुखबिर के बताए अनुसार एक सफेद रंग की मारुति सुजकी स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG-07-AS-2621 आया जिसे इसारा कर रोका गया कि वाहन चालक गाडी रोककर गाडी से उत्तरकर भागने का प्रयास कर रहा था। जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे नाम व पता पूछने पर वाहन चालक ने अपना नाम विक्की कुमार यादव पिता गजराज सिंह यादव उम्र 31 वर्ष निवासी बजरंग पारा कोहका थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग (छ०ग०) का रहने वाला बताया तथा उक्त वाहन की डिक्की में अंग्रेजी शराब गोवा कम्पनी का छिपाकर रखना जिसे म०प्र० से लेकर जगदलपुर बिक्री हेतु परिवहन करना बताया। बाद आरोपी विक्की कुमार यादव को उसके कब्जे के वाहन क्रमांक CG-07-AS-2621 की तलाशी लेने हेतु नोटिस दिया, नोटिस देकर तलाशी हेतु सहमति प्राप्त किया, तलाशी लेने के पूर्व पुलिस पार्टी गवाह एवं शासकीय अधिग्रहित वाहन सीजी 05 ए एल 6754 का तलाशी आरोपी विक्की कुमार यादव के द्वारा लेने पर कोई संदेहास्पद वस्तु नहीं मिला, जिसका पंचनामा तैयार किया गया। बाद आरोपी के कब्जे की एक सफेद रंग की मारुति सुजकी स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG-07-AS-2621 की तलाशी लेने पर उसके डिक्की में खाकी रंग का कार्टून 09 पेटी जिसमें GLASS 50×180 ML GOA। लिखा है प्रत्येक पेटी में 50-50 नग कुल जुमला 450 नग अग्रेजी शराब गोवा व्हीस्की प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल शराब भरी हुई, सीलबंद हालत में for sale in madhyapradesh only लिखा हुआ। कुल जुमला शराब 81 बल्क लीटर कीमती 51,750 रूपये एवं आरोपी विक्की कुमार यादव के पास से एक नग रियलमी कम्पनी का एन्ड्रायड मोबाईल पुरानी इस्तमाली कीमती करीब 5000/रु० मिला। कुल जुमला 3,56,750/रु जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया कि आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध पाये जाने से आरोपी विक्की कुमार यादव के विरुध्द अपराध क्रमांक 86/2024 धारा 34

(2)आबकारी अधिनियम कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण में सउनि रूपेश्वर राम भगत, आरक्षक लिखन कुमार साहू गुणेश यादव, विवेक सिन्हा, थनेन्द्र देवांगन, किशोर साहू की सराहनीय भूमिका रही।

मालगांव के सचिव, रोजगार सहायक तकनीकी सहायक सब लगे हैं सरकारी माल हजम करने में

0
  •  रोजगारमूलक कार्यों में किया मशीनों का उपयोग
  • डबरी निर्माण कार्य की रकम हजम कर ली सभी ने

अर्जुन झा-

बकावंड बस्तर जिले की जनपद पंचायत बकावंड की ग्राम पंचायतों में जो न हो, वो कम है। जनपद सीईओ की छत्रछाया में उपयंत्री, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक,  सहायक सभी सरकारी खजाने को लूटने में लगे हुए हैं। जनपद क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। ऐसा ही एक बड़ा मामला बकावंड जनपद की ग्राम पंचायत मालगांव में सामने आया है, जहां पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और तकनीकी सहायक की तिकड़ी ने बड़ा गुल खिलाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मालगांव में किसान तुलसी और बुदरी के नाम पर वर्ष 2021- 22 में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत डबरी निर्माण हेतु हितग्राही मूलक कार्य मंजूर हुआ था। बताते हैं कि प्रत्येक डबरी निर्माण के लिए 2 लाख 93 हजार रुपए की राशि स्वीकृत हुई थी। डबरी निर्माण कार्य में हितग्राही किसान के परिवार को तथा आवश्यकता के अनुरूप गांव के अन्य मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना था। मगर सरपंच बलराम, पंचायत सचिव दीपिका दास, रोजगार सहायक देबी सिंग, तकनीकी सहायक श्रवण ने मजदूरों से काम कराने के बजाय मशीनी उपकरणों से डबरी का निर्माण करा दिया। हितग्राही परिवारों के दो चार लोगों को ही दिखाने भर के लिए थोड़ी बहुत मिट्टी खोदाई और मलबा निकासी लिए काम पर रखा गया था। चूंकि डबरी निर्माण कार्य हितग्राही मूलक और रोजगार मूलक थे, इसलिए उसमें लगाए गए मशीनी उपकरण का भुगतान दस्तावेजों में लिखा नहीं जा सकता था। इसलिए सरपंच, पंचायत सचिव रोजगार सहायक और तकनीकी सहायक ने फर्जी मस्टररोल बना दिया। मगर उसमें भी जरूरत से ज्यादा मजदूरों का नाम डालकर मशीनी उपकरण की किराया राशि से अधिक राशि निकाल ली। इस राशि की बंदरबांट कर ली गई। इसी तरह मनरेगा मद से भी 1 लाख 69 हजार रुपए फर्जी मस्टर रोल के सहारे निकाल लिए जाने की खबर सामने आई है। कुछ ग्रामीणों ने मामले की शिकायत जनपद शिकायत जनपद पंचायत बकावंड के सीईओ एसएस मंडावी से भी की थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। सीईओ कार्रवाई करते भी कैसे, क्योंकि सारा खेल उन्हीं के संरक्षण में जो चला है। सरकारी धन की मची लूट को लेकर मालगांव के ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के मुताबिक पंचायत सचिव दीपिका दास बीते 8- 9 साल से मालगांव पंचायत में पदस्थ हैं और उनकी मनमानी बढ़ती जा रही है।

रामानुजम ने की शिकायत

ग्राम पंचायत मालगांव में चल रही गड़बड़ी और सरकारी धन की बंदरबांट की सिलसिलेवार शिकायत जनपद पंचायत बकावंड के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आचार्य रामानुजम ने वरिष्ठ अधिकारियों से की है। आचार्य रामानुजम ने बस्तर के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, मनरेगा के जिला पंचायत में पदस्थ सहायक परियोजना अधिकारी और बकावंड जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मालगांव ग्राम पंचायत में मनरेगा के नाम पर की गई आर्थिक गड़बड़ी से जुड़े संपूर्ण मामले की लिखित शिकायत की है। आचार्य रामानुजम ने डबरी निर्माण की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मुख्यमंत्री के निज सहायक तुलसी कौशिक पहुंचे डौंडीलोहारा राजमहल, किए श्रीराम और दंतेश्वरी माई के दर्शन

0
  •  युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने रखी समस्याएं, निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा

बालोद डौंडीलोहारा के राजमहल में गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निज सहायक तुलसी कौशिक व भजन साय का आगमन हुआ। इस दौरान युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने उनसे विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के बारे में चर्चा की। साथ ही नगर पंचायत और आने वाले ग्राम पंचायत चुनाव की रणनीति को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। फिर वे सभी के साथ राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे इसके बाद राजपरिवार की कुल देवी मां दंतेश्वरी का भी आशीर्वाद लिया। इस दौरान निज सहायक श्री कौशिक ने सभी से बारी बारी मुलाकात की। वहीं इस बीच बालोद जिले के युवा पत्रकार दीपक यादव के इलाज और परेशानी को भी उन्हे युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने अवगत कराया। बताया कि उनके गले का दो ऑपरेशन हुआ है और करीब 40 दिन से वे संघर्ष कर रहें हैं। उनके आगे इलाज में शासन से मदद दिलाने की बात हुई। जिस पर निज सहायक श्री कौशिक ने भी पूर्णतः आश्वस्त किया इस बारे में मुख्यमंत्री को विशेष रूप से अवगत कराकर आचार संहिता उपरांत पत्रकार दीपक यादव की मदद की जाएगी। इस दौरान प्रमुख रूप से लाल कौशल सिंह टेकाम, पार्षद नारायण सिन्हा, पार्षद सोहद्रा देवांगन, हिंदू ह्रदय सम्राट विशाल मोटवानी, युवा नेता जयदीप गुप्ता, युवा नेता निखिल शर्मा, राजू भंसाली, हिम्मत देशमुख, प्रणव साहू, निरंजन पड़ोटी, अंगद टेकाम, श्रीराम राणा, मनीष साहू, कोमल जंघेल, रजनीश यादव मौजूद रहे।

बड़े नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती में झंडा गाड़ा सीआरपीएफ ने, शुरू किया फील्ड अस्पताल

0
  • अस्पताल होगा 16 तरह की बीमारियों का ईलाज
  • ग्रामीणों को मिलेगी मुफ्त उपचार की सुविधा

अर्जुन झा-

जगदलपुर जहां परिंदे भी पर मारने से हिचकिचाते हैं ऐसी नक्सलियों की शाला में सीआरपीएफ ने झंडा गाड़ दिया है। बस्तर के सबसे घोर नक्सल प्रभावित गांव पूवर्ती में सुकमा जिला प्रशासन के सहयोग से सीआरपीएफ ने फील्ड अस्पताल शुरू किया है। इस अस्पताल को आरोग्यधाम नाम दिया गया है। इस फील्ड अस्पताल में 16 प्रकार की बीमारियों की सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की तरह उत्तम दर्जे का निशुल्क जांच उपचार एवं दवाइयों की सुविधा सातों दिन चौबीसों घंटे ग्रामीणों को मिलेगी।

पूवर्ती टॉप नक्सली कमांडर हिड़मा का गृहग्राम है। यहां स्थापित हॉस्पिटल में आधुनिक मेडिकल उपकरणों से लैस एंबुलेंस की भी सुविधा उपलब्ध है, ताकि गंभीर स्थिति वाले मरीजों को भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम के साथ सुरक्षित हायर सेंटर रेफर किया जा सके। घोर नक्सल प्रभावित एवं अंदरूनी क्षेत्र होने से पूवर्ती अंचल में एक भी अस्पताल नहीं था। अंचल के ग्रामीण बीमार होने पर जड़ी बूटी और झाड़ फूंक का सहारा लेते रहे हैं। उचित उपचार न होने से कई ग्रामीणों की अकाल मृत्यु हो जाती थी। हॉस्पिटल शुरू हो जाने से ग्राम पूवर्ती व आसपास घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का निशुल्क लाभ मिल सकेगा।विदित हो कि ग्राम पूवर्ती माओवादियों के हार्डकोर नक्सली हिड़मा का पैतृक गांव हैं। पूवर्ती व आसपास क्षेत्र बहुत ही लम्बे समय से माओवादियों का गढ़ रहा है, माओवादी भय के कारण ग्रामीण शासन की किसी भी योजना का लाभ नही ले पा रहे थे। आएदिन माओवादियों द्वारा क्षेत्र में ग्रामीणों पर प्रतिबंध लगाए जाने से ग्रामीण ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी नही जा पा रहे थे। हाल ही में सुरक्षाबलों ने पूवर्ती में नया कैंप स्थापित किया है। इसके बाद से शासन की योजनाओं का लाभ गांव में ही लोगों को मिलने लगा है।

हॉस्पिटल में हैं ये सुविधाएं

सीआरपीएफ द्वारा स्थापित आरोग्यम अस्पताल में एचबी जांच, एफबीएस, पीपीबीएस, आरबीएस जांच,

लिपिड प्रोफाईल, लीवर फंक्शन टेस्ट, किडनी फंक्शन टेस्ट, यूरिन रूटीन टेस्ट, मलेरिया कार्ड टेस्ट, डेंगू टेस्ट, टाईफाईड टेस्ट, संपूर्ण रक्त का थक्का जमने का परीक्षण, सर्प दंश पर एंटी वेनम ट्रीटमेंट, ईसीजी, ऑक्सीजन कंसट्रेटर, सिलेंडर और मास्क,

डिफाइब्रिलेटर, बीएलएस एसीएलएस एम्बुलेंस,एम्बू बैग आदि की सुविधा उपलब्ध है।

ग्रामीणों की हर संभव मदद

इस संबंध में सुकमा के एसपी किरण चौहान का कहना है कि ग्रामीणों को हर स्तर पर सहयोग के करने का प्रयास किया जा रहा है। माओवाद के चलते सालों से देश दुनिया से कट चुके इस इलाके में शासन की योजनाओं को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। पूवर्ती में सीआरपीएफ की मदद से फील्ड अस्पताल शुरू किया गया है। जिसमें 16 प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जा रहा है।

विजय शर्मा का संकल्प

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का संकल्प नक्सल प्रभावित बस्तर में फलीभूत होने लगा है। मंत्री पद सम्हालते ही विजय शर्मा नक्सल प्रभावित गांवों तक विकास और आधुनिक संसाधन तथा शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने कैसे लिए जो कदम उठाए, उनके सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। विजय शर्मा छत्तीसगढ़ के पहले गृहमंत्री हैं, जो वारदात होने पर धुर और अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित गांवों तक जाने में भी गुरेज नहीं करते। ऐसे गांवों के लोगों का दिल जीतने में विजय शर्मा कामयाब साबित हुए हैं। इसके अलावा शर्मा नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में भी पूरी दमदारी के साथ कदम बढ़ा रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने नक्सलियों से वार्ता की पेशकश की थी, मगर सामने वाले पक्ष ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के पुनर्वास के लिए नीति बनाने का काम कर रहे हैं। बस्तर संभाग में बड़े पैमाने पर हो रहा नक्सलियों का आत्मसमर्पण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा की ईमानदार कोशिशों का ही नतीजा है।

मार्शल आर्ट क्लब द्वारा विभिन्न मार्शल आर्ट गेम का आयोजन किया गया 6 नंबर स्कूल के प्रांगण में

0

दल्ली राजहरा– मार्शल आर्ट क्लब दल्लीराजहरा द्वारा विभिन्न मार्शल आर्ट गेम कलरीपयट्टू, जूडो, कराटे ,म्यूथाई , मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण शिविर मार्शल आर्ट क्लब दल्ली राजहरा के प्राथमिक शाला क्रमांक 6 के प्रांगण में आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण शिविर लगातार 25 वर्षों से चल रहा है ।प्रशिक्षण प्रातः 6:30 बजे से 8:00 बजे तक एवं शाम 5:30 से 7:30 बजे तक दिया जाता है। मार्शल आर्ट क्लब के अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े ने बताया कि ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को मार्शल आर्ट की विधाओं से प्रशिक्षित करना, आत्मरक्षा के साथ-साथ स्कूल गेम, ओपन गेम ,खेलो इंडिया ,नेशनल गेम्स में खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना एवं खेल के स्किल एवं बारीकियां को सिखाना है ताकि खिलाड़ी जिला ,राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपना प्रतिनिधित्व कर सके।इन सभी खेलों के खिलाड़ियों को कुशल प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है जैसे(1) जूडो में कोच प्रणव शंकर साहू एवं गगन सोनी (2)कराते में कोच लखन कुमार साहू ब्लैक बेल्ट थर्ड डान(3) कलारीपयट्टू में कोच कुमारी हरबंस कौर(4) म्यूथाई में कोच कुमारी हरबंस कौर (5)बॉक्सिंग में कोच किशोर नाथ योगी के द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है।

यह प्रशिक्षण 25मई से लेकर 10 जून तक दिया जाएगा । इसके पश्चात प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे से 7:30 बजे तक नियमित क्लास जारी रहेगी। मार्शल आर्ट के सभी खेल संघों एवं खिलाड़ियों को समय-समय पर छत्तीसगढ़ शासन, बालोद जिला प्रशासन एवं बीएसपी प्रबंधन राजहरा माइंस द्वारा सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहता है।

एक लखबंधु के बिना नहीं रुका आयुष्मान पंजीयन

0
  •  अन्य कर्मियों ने समर्पण के साथ किया पंजीयन कार्य

बकावंड विकासखंड बकावंड की टलनार ग्राम पंचायत में सहायक सचिव लखबंधु के नदारद रहने के बावजूद भी आयुष्मान कार्ड पंजीयन शिविर में अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भागीदारी देकर राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाया।

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड हेतु पंजीयन पूरी लगन के साथ किया।

बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर पूरे बस्तर जिले में बचे हुए 1 लाख 83 हजार 676 नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों में पंजीयन शिविरों का आयोजन 29 एवं 30 मई को किया गया था। बकावंड जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत टलनार में भी शिविर लगाया गया था। यहां के शिविर में पंचायत के सहायक सचिव लखबंधु कश्यप दोनों ही दिन नदारद रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों ने बराबर उपस्थिति दर्ज कराई और ग्रामीणों का आयुष्मान पंजीयन कार्ड हेतु किया। ग्रामीणों ने इन शासकीय कर्मचारियों की सक्रियता की जमकर सराहना की है। स्थानीय पंचायत के लोगों ने भी शिविर में ग्रामीणों की पूरी मदद की। शासकीय कर्मचारियों की कर्तव्य निष्ठा के चलते महा अभियान को टलनार ग्राम पंचायत में आशातीत सफलता मिली है।

भेजापदर के वार्षिक देवी जात्रा मेला में शामिल हुए पूर्व विधायक रेखचंद जैन

0
  •  आस्था के अग्रदूत को अपने बीच पाकर खुश हो उठे अंचल के ग्रामीण

जगदलपुर गुरुवार को जगदलपुर विकासखंड के भेजपदर में भंडारिन माता, तेलंगनी माता, हिंगलाजिन माता के वार्षिक जात्रा मेले में पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने ग्रामीणों के साथ शिरकत की। आस्था के अग्रदूत रेखचंद जैन को अपने बीच पाकर अंचल के ग्रामीण बेहद खुश नजर आ रहे थे।

ग्रामीणों के आग्रह पर पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने वार्षिक जात्रा मेला की पूजा- अर्चना में शामिल होकर सुख शांति समृद्धि की कामना की। इस दौरान भेजापदर के लोगों से भेंट कर श्री जैन ने उनका कुशलक्षेम भी पूछा। उल्लेखनीय है कि रेखचंद जैन शुरू से ही आदिवासियों के धार्मिक, सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में भागीदारी निभाते आ रहे हैं। विधायक रहते रेखचंद जैन ने जगदलपुर के गांव गांव में सैकड़ों मातागुड़ियों और देवगुड़ियों का निर्माण और पचासों देव स्थलों का जीर्णोद्धार कराया था। यही वजह है कि क्षेत्र के ग्रामीण और आदिवासी रेखचंद जैन को अपना सच्चा हमदर्द मानते हैं, उन्हें सम्मान भरी नजरों से देखते हैं। श्री जैन को क्षेत्र में आस्था के अग्रदूत के रूप में जाना पहचाना जाता है। भेजापदर के कार्यक्रम में रेखचंद जैन के साथ इस परमजीत जसवाल, हेमू उपाध्याय, बुधसन कश्यप, लच्छीम, फरसुराम, संपत, सुखदेव, दीपचंद, गोरा, लोकनाथ, मन्नू पुजारी, कार्तिक पुजारी, पदलाम पुजारी, राजेंद्र पटेल, नरसिंग कामदेव, दूरजो, तुलाराम, कमलोचन, धनीराम, जुगधर बघेल, सिरहा गदाधर, हरि, रायमती पदमनी, चंदा, कुसुमवती, गिलान, हस्ती, दयमती, मगवती पदमनी आदि मौजूद रहे।

 

कोंडागांव में खनिज विभाग की नाक के नीचे चल रहा गौण खनिज का अवैध खनन और परिवहन

0
  •  सरकारी निर्माण कार्य के लिए भी अवैध मुरुम खनन

अमरेश झा

कोंडागांव शासन द्वारा गौण खनिज के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के मामले में नए नियम तो लागू कर दिए गए हैं एवं इस पर अभियान चलाने का निर्देश भी जारी कर दिया है।कोंडागांव जिला प्रशासन ने इस आदेश के पालन के लिए खनिज विभाग को निर्देश तक जारी किया है, मगर खनिज विभाग के अधिकारी जिम्मेदारी से ड्यूटी नहीं निभा रहे हैं।

रेत, मुरम, गिट्टी जैसे गौण खनिज के अवैध भंडारण, परिवहन और उत्खनन के मामले में पहले केवल चालानी और जुर्माना की कार्रवाई होती थी, परंतु अब नए नियम के मुताबिक इस मामले में अभियोजन चलाने, सीधे पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने का प्रावधान है। इस नियम के तहत जिला मुख्यालय में खनिज विभाग द्वारा यदाकदा छोटे वाहनों पर कार्रवाई की खानापूर्ति की जाती है, परंतु बड़े रसूखदार ठेकेदारों की गिरेबान तक उनके हाथ पहुंच नहीं पाते। या शायद विभाग उनके पास जाने तक से डरता है। यही कारण है कि बड़े ठेकेदार रेत एवं मुरुम का अवैध परिवहन धड़ल्ले से कर रहे हैं। ऐसा ही नजारा जिला मुख्यालय में बन रहे बाईपास में देखने को मिल रहा है, जहां ठेकेदार ने स्थानीय जेसीबी संचालकों से सांठगांठ कर अपने मिक्सर प्लांट में रेत का पहाड़ खड़ा कर दिया है। वहीं ठेकेदार लगातार सैकड़ों ट्रक अवैध मुरुम परिवहन भी करते आ रहा है। खनिज विभाग के अधिकारियों की नजर इन पर नहीं पड़ रही है या जानबूझकर उन्होंने अपनी नज़रें फिरा ली हैं। इतना सब कुछ जानकर भी जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदकर बैठे हुए हैं। अधिकारियों की लापरवाही का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिला मुख्यालय से लगे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे चल रहे बायपास निर्माण के लिए अवैध खनन को रोकने के लिए खनिज अधिकारी समय नहीं निकाल पर रहें हैं। और न ही इस सड़क से होकर गुजरने वाले अधिकारियों को शासन को हो रहे राजस्व नुकसान की चिंता है, न ही पर्यावरण की। जबकि मुरूम खनन चरम पर पहुंच चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार स्थानीय टिप्पर मालिक भोमा चौधरी व सड़क ठेकेदार मिलकर अवैध मुरूम परिवहन को निरंतर गति प्रदान कर रहे हैं। ठेकेदार द्वारा नियम कायदों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ माह से लगातार अवैध गौण खनिज उत्खनन और परिवहन शासन -प्रशासन की नाक के नीचे तेजी से चल रहा है। जहां मुरूम वाली जमीन दिखी नहीं कि खोदना चालू।ग्रामीणों का कहना है कि अब तक सैकड़ों ट्रक मुरुम शहर से होते हुए निर्माण कार्यों में पहुंचाया जा चुका है। बावजूद भी खनिज विभाग द्वारा किसी भी डंपर या ट्रक को नहीं पकड़ा गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि खनिज विभाग की सांठगांठ से यह कार्य चल रहा है। खनिज विभाग की मिलीभगत से अवैध कारोबार जमकर फल फूल रहा है। क्षेत्र में लगातार मुरूम खनन को लेकर शिकायतें आती रहती हैं, मगर उसके बाद भी शासन प्रशासन द्वारा कार्रवाई न करना प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। इस विषय पर जब संबंधित ठेकेदार से बात करनी चाही गई तो उन्होंने अपना टिप्पर किराए पर देने की बात कही और इस पर किसी भी प्रकार की जानकारी नही होना बताया। खबर लिखे जाने तक अवैध खनन बदस्तूर जारी है।

नशीली गोलीयों के दो तस्करों को, बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

आरोपीयों के कब्जे से 10.718 किलो ग्राम नशीली दवाई कीमती 144300 रू व मोटर सायकल क्रमांक सी.जी. 24 एफ 7028 कीमती 20000 रू कुल जुमला रकम 164300 रू को किया जप्त। पूर्व में भी आरोपी विश्वपति गोराई वर्ष 2019 में नशीली गोली की तस्करी में जा चुका है जेल।

पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर. भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय को क्षेत्र में युवाओं के द्वारा लगातार नशीली दवाईयों की सेवन करने की शिकायत लगातार मिलने से वरिष्ठ अधिकारीयों के द्वारा कार्यवाही करने हेतु मार्गदर्शन देकर निर्देशित किया गया।

जिसके परिपालन में लगातार टीम बनाकर अवैध नशीली दवाई का बिक्री करने वाले तस्करो के लिये मुखबीर तैनात किया गया था कि दिनांक 29.05.2024 को सूचना मिला कि ग्राम पडकीभाठ बायपास रोड की ओर 02 व्यक्ति एक मोटर सायकल क्रमांक CG24F7028 में अधिक मात्रा में नशीली दवाई रखे है तथा उसे बेंचने खपाने के लिए ग्राहक का तलाश कर रहे है कि सूचना पर ग्राम पडकीभाठ बायपास रोड में तांदुला नदी पुल के ऊपर 02 व्यक्ति खड़े दिखे जिन्हे संदेह के आधार पर उनके पास जाकर उनका नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम विश्वपति गोराई तथा धर्मेन्द्र यादव बालोद निवासी होना बताया तथा मोटर सायकल में रखे दो सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में भरे हुए वस्तु के संबंध में तथा खड़े होने के सबंध में पूछने पर गोल मटोल कर जवाब देने लगा जो संदेह उत्पन्न होने पर दोनो व्यक्ति के पास रखे (खुद के) मोटर सायकल क्रमांक CG24F7028 में रखे 02 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी को बारी बारी खोलकर तलाशी लिया गया जो एक बोरी में काला ब्राउन रंग के कार्टून में भरा हुआ (1) ALPRAZOLAM TABLETS 12 पैकेट (2) ALPRAZOLAM TABLETS -07 पैकेट (3) TRAMADOL CAPSULS- 21 पैकेट मिला तथा दूसरे सफेद रंग की बोरी को खोलने पर उसके अंदर काला भूरा नीला रंग के दो कार्टून में भरा हुआ TRAMADOL CAPSULS- 72 पैकेट मिला जिसे मौके पर तौल कराने पर मादक पदार्थ नशीली टेबलेट एवं कैप्सूल का जुमला वजन 10.718 किलो ग्राम होना जिसकी कीमती 144300 रू एवं मोटर सायकल क्रमांक CG24F7028 की कीमती 20000 रू कुल जुमला रकम 164300 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर आरोपी विश्वपति गोराई एवं धर्मेन्द्र यादव के विरूद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक 290/2024 धारा 22 (सी) एन.डी. पी.एस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

उक्त अवैध मनःप्रभावी पदार्थ की रेड कार्यवाही में थाना बालोद के निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुआर्य, प्र.आर. संदीप बंजारे, हरीशचंद्र सिन्हा, आरक्षक भोपसिंह साहू, मोहन कोकिला, धनेश्वर साहू, सायबर सेल से मिथलेश यादव एवं औषधी निरीक्षक दीपीका चुरेन्द्र का महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

::- जप्त समाग्री :

(1)ALPRAZOLAM TABLET-कुल 12 पैकेट में 5400 नग टेबलेट कीमत 11520 रू (2)ALPRAZOLAM TABLET कुल 07 पैकेट में 4200 नग टेबलेट कीमती 15330 रूपये (3)TRAMADOL CAPSULES- कुल 21 पैकेट में 3024 नग कैप्सूल कीमती 27594 रूपये (4) TRAMADOL CAPSULES कुल 72 पैकेट में 13824 नग कैप्सूल कीमती 89856

5) एक मोटर सायकल क्रमांक CG24F7028 की कीमती 20,000 रूपये (

आरोपी का नाम पता :-

01. विश्वपति गोराई पिता जीरूमल गोराई उम्र 31 साल साकिन 19 बुढ़ापारा बालोद थाना व जिला बालोद (छ.ग.) 02. धर्मेन्द्र यादव पिता श्री होरी लाल यादव उम्र 35 साल साकिन 10 कुर्मीपारा बालोद थाना व जिला बालोद (छ.ग.)

कोरंजेड़- बंदेपारा के जंगल में हुई मुठभेड़ में मारे गए 8 लाख एवं 1 लाख के दो ईनामी नक्सली

0
  •  हथियार, विस्फोटक, वायरलेस सेट, 30 हजार रू. वर्दी, दवाईयां बरामद

जगदलपुर बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्रान्तर्गत कोरंजेड के जंगलों में हुई मुठभेड़ में मारे गए दोनों नक्सलियों के शव, हथियार, विस्फोटक और 30 हजार रुपए कैश बरामद किए गए हैं।

.मद्देड़ एरिया कमेटी एसीएम बुचन्ना, विश्वनाथ, बामन एवं अन्य 15- 20 सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर टीम 27 मई को अभियान पर निकली थी। 28 मई को सुबह 7 -8 बजे के बीच कोरंजेड़- बंदेपारा के बीच जंगल में मुठभेड़ हुई । मुठभेड़ के बाद कार्डन एवं सर्च कार्यवाही के दौरान घटनास्थल से एक महिला एवं एक पुरूष माओवादी के शव के साथ एक नग 7.66 एमएम पिस्टल, एक नग 12 बोर सिंगल शॉट बंदूक, 2 नग टिफिन बम,12 नग जिलेटीन स्टीक, 8 मीटर कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज 5 मीटर 500- 500 रुपए के 60 नोट कुल 30 हजारू रूपये नगद, एक वायरलेस सेट, माओवादी वर्दी, पिटठू, दवाईया, प्रतिबंधित माओवादी संगठन की प्रचार प्रसार सामग्री, माओवादी साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। मारे गए नक्सलियों की पहचान 8 लाख की ईनामी 36 वर्षीय मनीला पूनेम ऊर्फ मनीला पदम पति नागेश पदम ऊर्फ प्रकाश निवासी बुरजी थाना गंगालूर, पमद्देड़ एरिया कमेटी सदस्य (डीव्हीसीएम) के रूप में हुई। वह 2006 से माओवादी संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत थी । हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आजगनी, अपहरण, बलवा, आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में एक दर्जन से ज्यादा अपराध उसके खिलाफ पंजीबद्ध हैं।

दूसरे नक्सली की पहचान 1 लाख के ईनामी मंगलू कुड़ियम पिता देवा उम्र 40 वर्ष जाति मुरिया निवासी मांझीपारा स्कूलपारा कुज्जाकोंटा थाना फरसेगढ़, मद्देड़ एरिया कमेटी मिलिशिया प्लाटून कमांडर पार्टी सदस्य के रूप मे हुई। मंगलू 1999 से माओवादी संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत था। 2007 में दंतेवाड़ा जेल ब्रेक की घटना में शामिल था । उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आजगनी, अपहरण, बलवा, आर्म्स एक्ट एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में कई अपराध पंजीबद्ध हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS