City Media - Page 494 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 494

नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आइईडी की चपेट में आकर मारे जा रहे हैं बेकसूर आदिवासी

0
  • नक्सलियों की करतूत ने फिर बुझा दिए दो घरों के चिराग, दो बच्चों की मौत
  •  तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान घटना से ग्रामीण दहशत में
    अर्जुन झा
    जगदलपुर बस्तर संभाग के जंगलों के बीच बसे गांवों के आसपास तथा जंगलों में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आकर निरीह आदिवासी और उनके बेगुनाह बच्चे मारे जा रहे हैं। हर दूसरे दिन नक्सलियों की करतूत का शिकार निर्दोष आदिवासी बन रहे हैं। तीन दिन पहले ही एक आदिवासी युवती प्रेशर आईईडी का शिकार बनी थी और कल फिर दो मासूम बच्चे आईईडी ब्लास्ट में काल कवलित हो गए। ये तीनों घटनाएं बीजापुर जिले की हैं।
    बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से इंद्रावती नदी उस पार के ग्राम ओड़सापारा बोड़गा में 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई। यह घटना थाना भैरमगढ़ क्षेत्र के ओड़सापारा बोड़गा गांव की है। नक्सलियों द्वारा जवानों को निशाना बनाने के उद्देश्य से आइईडी को प्लांट किया गया था। जानकारी के अनुसार तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान आईईडी ब्लास्ट होने से ग्राम बोड़गा निवासी 13 वर्षीय लक्ष्मण ओयाम पिता मुन्ना ओयाम और 11 वर्षीय बोटी ओयाम पिता कमलू ओयाम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर थाना भैरमगढ़ थाने में दी गई। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है। तीन चार दिन पहले ही बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक आदिवासी युवती शांति पुनेम की भी मौत हो गई थी। यह घटना गंगालूर थाना क्षेत्र के मल्लूर गांव में हुई थी। 20 वर्षीया शांति पुनेम बुरजी से मल्लूर अपने रिश्तेदार के यहां तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी। रात लगभग 8-9 बजे अपने घर बुरजी वापस जा रही शांति पुनेम का पैर जमीन के अंदर दबाकर रखे गए प्रेशर आईईडी पर रख गया और पैर के दबाव से आईईडी में ब्लास्ट हो गया। शांति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। विस्फोट से युवती के दोनों पैरों के चिथड़े उड़ गए‌। ज्ञात हो कि पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा प्रेशर आइईडी प्लांट किया जाता है।

आदिवासी बन रहे हैं निशाना

बीजापुर जिले के गंगालूर थाना अंतर्गत ग्राम मल्लूर में आदिवासी युवती शांति पुनेम और भैरमगढ़ थाना के बोड़गा में आइईडी ब्लास्ट से हुई दो बच्चों की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी अनुसार 13 वर्षीय लक्ष्मण ओयाम और 11 वर्षीय बोटी ओयाम अपने माता- पिता के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने गांव के पास स्थित जंगल में गए थे। जहां आइईडी के चपेट में आने से दोनों बच्चों की घटना स्थल पर मौत हो गई। इस तरह 10 म़़ई को तेंदूपत्ता तोड़ने गई बुरजी की एक आदिवासी युवती शांति पुनेम की प्रेशर आईईडी ब्लास्ट से मौके पर मौत हो गई थी। नक्सली भले ही पुलिस और सुरक्षा बलों को टारगेट करने के लिए आईईडी प्लांट करते हैं, मगर इसका शिकार बेकसूर आदिवासी और उनके मासूम बेटे बेटियों को बनना पड़ रहा है। दुख की बात तो यह है कि खुद को आदिवासियों का हिमायती बताने वाले तथा आदिवासियों के हक की लड़ाई लड़ने की बात करने वाले नक्सली अपने द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की जद में आकर जान गंवाने वाले बेकसूर आदिवासियों की मौत पर संवेदना व्यक्त करने की जरूरत भी नहीं समझते। पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान तो प्लांट किए गए विस्फोटकों की पहचान कर अक्सर सुरक्षित बच निकलते हैं। वहीं भोले भाले आदिवासी पहचान नहीं कर पाते और बेमौत मारे जाते हैं। इससे एक बात साफ हो गई है कि नक्सली आदिवासियों के हितैषी नहीं बल्कि दुश्मन हैं और अब विदेशी ताकतों के हाथों खेलने लगे हैं।1

10-10 लाख का मुआवजा

केंद्र व राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए व अंतिम संस्कार हेतु 25- 25 हजार रुपए की सहायता राशि बीजापुर कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है। भैरमगढ़ ब्लाक के ग्राम बोड़गा में दो मासूमों की मृत्यु क्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट से होने पर बीजापुर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने संवेदना व्यक्त की है। कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने नक्सलियों से अपील की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट आएं। शासन ने उनके पुनर्वास के लिए योजना चला रखी है। कलेक्टर ने केंद्र और राज्य शासन की ओर से दोनों मृत बच्चों के परिजनों को 10- 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अतिशीघ्र उपलब्ध कराने की बात कही है। इसके अलावा दोनों बच्चों के अंतिम क्रियाकर्म के लिए 25-25 हजार रुपए अग्रिम रूप से देने की घोषणा की है।

मानवाधिकार की दुहाई देने वाले चुप
मानवाधिकार की दुहाई देने वाले तथाकथित सामाजिक कार्यकर्ता आदिवासियों की मौत पर चुप्पी क्यों साध लेते हैं? क्या उनकी नजर में आदिवासियों के लिए मानवाधिकार नहीं होते? कथित सामाजिक कार्यकर्ताओं को नक्सलियों के ही मानवाधिकार क्यों नजर आते हैं? ये सारे सवाल तथाकथित सामाजिक कार्यकर्ताओं और मानवाधिकार संगठनों की मंशा को उजागर करने के लिए काफी हैं। ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व पालनार में नक्सलियों द्वारा लगाए गए‌ आईईडी से एक स्कूली छात्रा भी घायल हुई थी, जिसे नक्सलियों ने उचित इलाज से भी वंचित रखा था। तथाकथित कुछ मानव अधिकार संगठनों के लोगों द्वारा निरंतर निर्दोष और मासूमों की मौत पर चुप्पी साधे रहना भी समझ से परे है। इसे उनकी मौन सहमति ही माना जाएगा। ये सामाजिक कार्यकर्ता और मानवाधिकार संगठन आदिवासियों के हितों के प्रति संवेदनहीन बने हुए हैं।

भारतीय जैन संघटना एवं फोर्स मोटर्स द्वारा संयुक्त रूप से सुखा मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान चलाया

0

भारतीय जैन संघटना जिला बालोद एवं फोर्स मोटर्स द्वारा संयुक्त रूप से सुखा मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान चलाया जा रहा हैँ जिसमे तालाबों का पुनर्जीवित करने का कार्य किया जा रहा हैँ आज बालोद जिले डोंडी ब्लॉक के ग्राम टेकाढोडा मे सेम्हर चमगादड़ तालाब को पुनर्जीवित करने का कार्य प्रारम्भ किया।

इस अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे तालाब जो सूख गए हैं, इन तालाबों की मिट्टी निकाल कर किसानों द्वारा खेतों में ले जाया जाएगा एवं तालाब गहरीकरण का कार्य जेसीबी मशीन के माध्यम से कराया जा रहा है।

ग्राम टेकाढोडा के सेम्हर चमगादड़ तालाब में आज सुबह जेसीबी से कार्य प्रारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत तालाब के जल निकाय कर जिर्णोद्धार किया जा रहा है। इस मिशन का उद्देश्य गांव में पानीदार जल आत्मनिर्भर व समृद्धि बन सके। इसके अंतर्गत देश भर के पांच राज्यों में 125 तालाबों में से छत्तीसगढ़ को भी चुना गया है बालोद के डौडी ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायत के तालाब चयनित किए गए हैं।अतिथियों ने जल संचय के इस पुनीत कार्य के लिए जैन संघटना की सराहना की व सभी ग्रामीणों से इसमें सहयोग की अपील की ताकि आने वाले समय में हो रही पानी की व्यापक कमी को दूर किया जा सके। वर्तमान में देखा जा रहा है कि अनेक तालाबों के पानी सूख गए हैं यहां पर पानी का ठहराओ नहीं हो पा रहा है।

इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भारतीय जैन संघटना बालोद के जिला अध्यक्ष अनिल जैन जी ग्रामवासी बलराम चुरेंद्र ,मदन राम ,रामस्वरूप,मंडावी,विशाल,मंडावी,मिलेन्द्र,अरेंद्र,तिलक कोरीती,निर्गुण दास, मन्नू,मंडावी,डोमेन्द्र कुंजाम बिजेएस ज़िला कार्यक्रम समन्वयक प्रवीण साहू उपस्थित थे।

गौण खनिजों का अवैध परिवहन कर रहे 16 वाहनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

0
  • रेत, पत्थर, ईंट के अवैध परिवहन का मामला दर्ज
    जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर जिला खनिज जांच दल द्वारा 10 मई तक बस्तर जिले के रायकोट, सरगीपाल, परपा, कोड़ेनार, भानपुरी और बडांजी क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर गौण खनिजों का अवैध परिवहन कर रहे 16 वाहनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
    खनिज अधिकारी शिखर चेरपा ने बताया कि खनिज जांच दल निरीक्षण के दौरान खनिजों के अवैध परिवहन और उत्खनन कर रहे 16 वाहनों पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। जांच दल ने रेत लदे 4 टिप्पर वाहन, मिट्टी और ईंट लदे 1 ट्रेक्टर, चूना पत्थर लदे 5 टिप्पर और 6 हाईवा वाहनों के खिलाफ अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। अवैध परिवहन करने वाले वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। खनिज जांच उडनदस्ता दल के खनिज निरीक्षक मिदुल गुहा, खनिज सिपाही डिकेश्वर खरे, सीताराम नेताम ने यह कार्रवाई की।

काम आ रही है ‘घर वापस आइए’ की पुकार, अब तक 801 नक्सलियों की हो चुकी है घर वापसी

0
  • लोन वर्राटू अभियान के आ रहे हैं सार्थक परिणाम
  • मुहिम से प्रभावित होकर फिर दो नक्सली लौटे घर
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिलों में शासन की नीति और जिला पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम रंग ला रही है। दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जिलों में सैकड़ों नक्सली इन अभियानों के चलते खून खराबा त्याग कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। अकेले दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू मुहिम ने ऐसी छाप छोड़ी है कि अब तक 801 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। लोन वर्राटू यानि घर वापस आइए अभियान से प्रभावित होकर आज 13 मई को फिर दो नक्सलियों ने आत्मसर्पण कर दिया।
  • बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस व सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत विगत कुछ माह में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ द्वारा भटके हुए नलसलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रशासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार- प्रसार भी गांव-गांव में किया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप व्यापक बदलाव माओवादी कैडर में दिखाई दे रहा है और बड़ी संख्या में माओवादी कैडर का आत्मसमर्पण होने लगा है।
  • नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों के साथ की जाने वाली हिंसा से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प लेकर आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में भैरमगढ़ एरिया कमेटी प्रतिबंधित संगठन के दो माओवादियों बेचापाल पंचायत डीएकेएमएस सदस्य मोतीराम कुंजाम पिता स्व. बोदा कुंजाम, और बेचापाल पंचायत सीएनएम सदस्य राजेश ओयाम पिता सुक्कू ओयाम ने 13 मई को डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया। इन दोनों माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ का विशेष योगदान रहा।पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा ने आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास योजना के तहत 25- 25 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी। उन्हें पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदान कराए जाएंगे।
    लोन वर्राटू अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिले में अब तक 180 ईनामी नक्सलियों सहित कुल 801 नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 18 को

0

जगदलपुर। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की कक्षा 6वीं में सीधे प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 18 मई को किया जा रहा है। बस्तर जिले के 6 विकासखंडों के 8 परीक्षा केन्द्रों पर 18 मई को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक प्रवेश परीक्षा होगी। इस परीक्षा हेतु विकासखंड जगदलपुर के निर्मल हायर सेकंडरी स्कूल जगदलपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। निर्धारित परीक्षा केंद्र में 2125 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। पात्र विद्यार्थी एकलव्य विद्यालय की वेबसाईट के माध्यम से आवेदन क्रमांक एवं मोबाईल नंबर की सहायता से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने में किसी तरह की कठिनाई होने पर पात्र विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र हेतु अपने विकासखंड के मंडल संयोजक एवं एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य से सम्पर्क कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

जावेद खान लगातार तीसरी बार भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

0
  • अभा युवा कांग्रेस ने जावेद पर जताया फिर भरोसा
    जगदलपुर। अभा युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित यंग इंडिया के बोल के पहले सीजन में ही बस्तर का नाम रौशन करने एवं अपना लोहा मनवाने वाले कांग्रेस के युवा एवं तेज तर्रार नेता जावेद खान को तीसरी बार फिर से युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
    जावेद खान को 2021 में युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी द्वारा नियुक्त किया गया था।बस्तर के युवा नेता जावेद खान राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने के बाद से लगातार प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया में कांग्रेस पार्टी एवं संगठन का मजबूत चेहरा बनकर उभरने में कामयाब रहे हैं। जिसे देखते हुए युवा कांग्रेस ने जावेद को लगातार चौथे वर्ष के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। जावेद भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ साथ यंग इंडिया के बोल सीजन 2 में ओडिशा के सह प्रभारी तथा यंग इंडिया के बोल सीजन 3 में बिहार के प्रभारी के रूप में भी संगठन से मिले दायित्व को निभाने में कामयाबी हासिल कर चुके हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के वाराणसी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के मैनिफेस्टो न्याय पत्र के कैंपेनर भी हैं।जावेद को पुनः राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर जावेद ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रिनिवासन बीवी, राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद कोको पाढ़ी, वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव बिश्नोई, यंग इंडिया के बोल की राष्ट्रीय प्रभारी राष्ट्रीय सचिव रौशनी जैसवाल का आभार व्यक्त किया है और दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं दुगनी ऊर्जा के साथ करने की बात कही है। विदित हो कि जावेद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के बस्तर संभागीय प्रभारी प्रवक्ता के रूप में भी छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

काम आ रही है ‘घर वापस आइए’ की पुकार, अब तक 801 नक्सलियों की हो चुकी है घर वापसी

0
  •  लोन वर्राटू अभियान के आ रहे हैं सार्थक परिणाम
  •  मुहिम से प्रभावित होकर फिर दो नक्सली लौटे घर
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित जिलों में शासन की नीति और जिला पुलिस द्वारा चलाई जा रही मुहिम रंग ला रही है। दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जिलों में सैकड़ों नक्सली इन अभियानों के चलते खून खराबा त्याग कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। अकेले दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू मुहिम ने ऐसी छाप छोड़ी है कि अब तक 801 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। लोन वर्राटू यानि घर वापस आइए अभियान से प्रभावित होकर आज 13 मई को फिर दो नक्सलियों ने आत्मसर्पण कर दिया।
    बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस व सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत विगत कुछ माह में जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ द्वारा भटके हुए नलसलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रशासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार- प्रसार भी गांव-गांव में किया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप व्यापक बदलाव माओवादी कैडर में दिखाई दे रहा है और बड़ी संख्या में माओवादी कैडर का आत्मसमर्पण होने लगा है।नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों के साथ की जाने वाली हिंसा से तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प लेकर आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में भैरमगढ़ एरिया कमेटी प्रतिबंधित संगठन के दो माओवादियों बेचापाल पंचायत डीएकेएमएस सदस्य मोतीराम कुंजाम पिता स्व. बोदा कुंजाम, और बेचापाल पंचायत सीएनएम सदस्य राजेश ओयाम पिता सुक्कू ओयाम ने 13 मई को डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया। इन दोनों माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ का विशेष योगदान रहा।पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा ने आत्मसमर्पित माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास योजना के तहत 25- 25 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी। उन्हें पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदान कराए जाएंगे।
    लोन वर्राटू अभियान के तहत दंतेवाड़ा जिले में अब तक 180 ईनामी नक्सलियों सहित कुल 801 नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

डीएमएफ की जनसूचना अधिकारी खुलेआम उड़ा रही आरटीआई कानून की धज्जियां: जायसवाल

0
  • वरिष्ठ भाजपा ने श्याम जायसवाल ने खोला मोर्चा
    दल्ली राजहरा भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने कहा है कि सन 2019 से 2023 के बीच बालोद जिला खनिज न्यास निधि में लगभग 400 करोड़ से ज्यादा की राशि केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई है। इसमें 200 करोड़ रुपयों पर दल्लीराजहरा का अधिकार है।
    भाजपा के युवा नेता श्याम जायसवाल ने बालोद जिला खनिज संस्थान न्यास डीएमएफटी के जन सूचना अधिकारी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि जन सूचना अधिकारी लगातार भ्रामक जानकारी देकर लोगो को सूचना के अधिकार अधिनियम से वंचित कर रही हैं। और बेखौफ आरटीआई कानून की धज्जियां उडा रही है। श्याम जायसवाल ने कहा कि उनके द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत बालोद जिला में 4 अलग अलग आवेदन लगाए गए थे। जनवरी 2019 से दिसम्बर 2023 तक बालोद जिला खनिज संस्थान न्यास से क्या क्या कार्य कराए गए हैं इसकी वर्ष वार सूची मांगी गई थी, जनवरी 2019 से दिसम्बर 2023 तक बालोद जिला खनिज संस्थान न्यास में कब कब कितनी राशि प्राप्त हुई है इसकी वर्षवार जानकारी मांगी गई थी, जनवरी 2019 से दिसम्बर 2023 तक बालोद जिला खनिज संस्थान न्यास के लेखा कैशबुक की सत्यापित छायाप्रति मांगी गई और जनवरी 2019 से दिसम्बर 2023 तक बालोद जिला खनिज संस्थान न्यास की बैठक पंजी मांगी गई थी। इन सभी जानकारी के बदले जन सूचना अधिकारी द्वारा उनके पास कोई सूची या जानकारी उपलब्ध नही होने के कारण जानकारी नही दिया जा सकती इस प्रकार का गैर जिम्मेदाराना पत्र लिख कर भ्रामक जानकारी दी गई है। जन सूचना अधिकारी के खिलाफ श्याम जायसवाल ने प्रथम अपील दायर की है। जिसमे चाही गई जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही जनसूचना अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई है। अब देखना होगा प्रथम अपीलीय अधिकारी के यहां इस मामले का निराकरण होता है या नहीं और श्याम जायसवाल को चाही गई जानकारी मिल पाती है या नहीं? अन्यथा उन्हें जिला खनिज से सम्बंधित जानकारी के लिए द्वितीय अपील दायर कर राज्य सूचना आयोग जाना पड़ेगा। श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि जनसूचना अधिकारी खनिज न्यास निधि से सम्बंधित कोई भी जानकारी देना नही चाहती। वर्तमान में कई सरकारी अधिकारी अब भी कांग्रेस की पूर्व सरकार के नमक का हक अदा कर रहे हैं।उनके शासन काल मे हुवे भ्रष्टाचार को छुपाना चाहते हैं। इसलिए जिमेदार पद पर बैठने के बाद भी इस प्रकार का गैर जिम्मेदाराना पत्र लिखकर आरटीआई कानून की धज्जियां उडा रहे हैं। श्याम जायसवाल ने ऐसे अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि जो भी अधिकारी कांग्रेस के भ्रष्टाचार को छुपाने की कोशिश कर रहा, उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में विष्णदेव साय की सरकार है। और अब कोई भी भ्रष्टाचारी अधिकारी व नेता बच नही पाएगा। बालोद जिला खनिज न्यास निधि के भ्रष्टाचार में जो जो लोग शामिल हैं, उन्हें जल्द ही पूर्व कलेक्टर रानू साहू के पास भेजा जाएगा। साथ ही श्याम जायसवाल ने कहा कि बालोद जिला की वर्तमान परिस्थितियों व खनिज न्यास से संबंधित समस्त दस्तावेज शीघ्र ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री एवं बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा तक पहुंचाया जाएगा।

मुखबधिर स्कूल की परीक्षा परिणाम घोषित

0

बालोद- बालोद जिला मुख्यालय से लगे ग्राम उमरदाह में सुल्तानमल सजनादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट के अंतर्गत बालोद के बाफना परिवार द्वारा दिव्यांग बच्चो के लिए निःशुल्क  पार्श्वनाथ दिव्यांग मुखबधिर स्कूल का संचालन विगत एक वर्षो से कर रहा है जहाँ पर अभी वर्तमान में 13 बच्चें वहां हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे है जिन्होंने परीक्षा दिलाई जिसका वार्षिक रिजल्ट आ चुका है जिसमे सभी बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की प्रथम स्थान आर्यन कुमार व डामेश पटेल रहे द्वितीय कैलाश कुमार और तृतीय स्थान पर ईशान भरद्वाज रहे । स्कूल के संचालक गौतम बाफना ने बताया कि पिछले वर्ष ही यहां पढ़ाई शुरू हो गयी है यहां पर जो बच्चे बोल नही सकते सुन नही सकते पूर्ण रूप से मुखबधिर है ऐसे बच्चों के लिए हमने यहां निःशुल्क रहने खाने की एवं पूरी पढ़ाई की सुविधा दी जा रही है और इस वर्ष में नए सत्र के लिए भी यहाँ पर एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है प्रवेश प्रारम्भ हो चुका 30 जुलाई तक प्रवेश लिया जाएगा फॉर्म उमरदाह स्कूल में समय 10 बजे से 4 बजे तक उपलब्ध है मेरा सभी लोगो से निवेदन है कि यदि आपके जानकारी में ऐसा कोई बच्चा है जो मुखबधिर है तो उनका यहाँ एडमिशन करवाएं ।

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम में कक्षा 10 वी के छा़त्र देवकुमार ने सर्वाधिक 96.16ः अंक प्राप्त

0

दल्लीराजहरा , छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के घोषित परीक्षा परिणाम में श्री साई शिशु मंदिर उ. मा. वि. दल्ली राजहरा का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रह। कक्षा- 10वी के छात्र देव कुमार ने सर्वाधिक 96.16% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय – वेद प्रकाश निर्मलकर ने 91.5% एवं तृतीय-निकिता साहू ने 86.83% अंक प्राप्त किया कुल 50 विद्यार्थियों में 23 प्रथम श्रेणी, 14 द्वितीय, 01 तृतीय श्रेणी एवं 06 को पूरक की पात्रता मिली।

इसी तरह कक्षा-12 वी में जीव विज्ञान संकाय को कु. अर्चना चक्रधारी ने 86.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त की, कु. योगिता सेन 81.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं कु.अनिशा शाह ने 81.47% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त की। कुल 36 विद्यार्थियों में 27 प्रथम, ०6 द्वितीय, , 01 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्न एवं 02 को पूरक की पात्रता मिली।

सभी सफल विद्यार्थियों को संस्था अध्यक्ष श्री आर. के. माने, सचिव श्री आर. के. ठाकरे श्री एन.के. वर्मा, प्राचार्य श्री पी. निर्मलकर, समस्त विद्यालय स्टाफ एवं पालक शिक्षक समिति के समस्त पदाधिकारियों में हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS