City Media - Page 549 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 549

व्यक्ति नहीं, व्यक्तित्व की परख होती है परीक्षा में : शलभ सिन्हा

0
  • परीक्षा मंथन कार्यक्रम में एसपी ने दिया मार्गदर्शन
    जगदलपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्तर, जगदलपुर स्टडी सर्किल आयाम द्वारा नगर के शासकीय क्रांतिकारी डेबरीधुर उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र जगदलपुर में आगामी परीक्षाओं को लेकर चर्चा एवं संवाद के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशेष रूप से उपस्थित बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन किया। लोकसेवा आयोग परीक्षा तथा उच्च पदों की प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विद्यार्थियों अपने अनुभव साझा करते हुए आईपीएस शलभ सिन्हा ने कहा कि जीवन आपको हमेशा दूसरा अवसर देता है। बस आपके अंदर धैर्य होना चाहिए। स्वाध्याय की कोई सीमा नहीं होती,

नोट्स बनाने और लिखने पर भी जोर देना चाहिए। क्योंकि लगातार लिखने से हमारी लिखावट की योग्यता और भी निखरती है। निरंतर स्वाध्याय करने से प्रति पल कुछ नया सीखने को मिलता है। प्रश्न के अनुरूप ही उत्तर की रचना करके लिखना चाहिए सिन्हा ने कहा कि परीक्षाओं से व्यक्ति नहीं, बल्कि व्यक्तित्व की परख होती है। सिन्हा ने कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की। विद्यार्थियो ने अपने मन की जिज्ञासाएं उनके सामने रखी, जिनका सार्थक समाधान एसएसपी  सिन्हा ने किया। मंच संचालन नगर सह मंत्री परिवेद दुबे द्वारा किया गया। साथ ही परिसर चलो अभियान के बारे में अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के सदस्य अमित कुमार ने विषय संबोधन दिया। आयोजन में उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता गणेश नाग, डॉ. केपी सिंह, डॉ. देवांगन तथा अभाविप के प्रदेश सहमंत्री एवं बस्तर जिला संयोजक शैलेश ध्रुव, एसएफएस प्रदेश सह संयोजक ईश्वर आचार्य, सोशल मीडिया प्रमुख अश्विन पिल्ले, प्रशांत, सौरभ शर्मा, अभिषेक कोशले, अर्थ साहू, दुर्गेश वैष्णव, लीलेश चंद्राकर आदि उपस्थित थे।

वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सांसद प्रत्याशी ने लिया आशीर्वाद और मार्गदर्शन

0
  •  महेश कश्यप जगदलपुर के नेताओं से मिलने पहुंचे
    जगदलपुर: बस्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने सोमवार को जगदलपुर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया और उनसे आशीर्वाद लिया। जगदलपुर के पूर्व विधायक संतोष बाफना, वरिष्ठ भाजपा नेता विद्याशरण तिवारी ,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे , जगदलपुर भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता से मुलाकात करने आज महेश कश्यप उनके निवास पहुंचे थे।भाजपा नेताओं ने उनका मुंह मिठाकर नई जिम्मेदारी हेतु उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान सभी नेताओं से आगामी चुनाव विषय को लेकर चर्चा करते हुए महेश कश्यप ने सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त किया।

छ्ग की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने हम हैं तैयार : किरण देव

0
  •  भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बोले प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
    जगदलपुर प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सोमवार को भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों का संयुक्त सम्मेलन हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की संकल्पना को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए हम सभी अब पुनः उसी उत्साह, उमंग और लगन से एकजुट हो चुके हैं। जिस तरह विधानसभा चुनाव में हम सभी ने विजय के दृढ़ संकल्प के साथ काम किया था, वैसा ही जोश, और संकल्प अब भी हम सभी में कायम है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

चित्रकोट महोत्सव का आज उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

0
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में नव दंपत्तियों को आशीर्वाद भी देंगे सीएम
    जगदलपुर चित्रकोट महोत्सव-2024 उद्घाटन समारोह में 5 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 340 नव दंपत्तियों को आशीर्वाद भी देंगे।
    उद्घाटन समारोह में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद दीपक बैज, विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, महापौर सफीरा साहू, जिला पंचायत सदस्य पदमा कश्यप, जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा अध्यक्ष महेश कश्यप, सरपंच चित्रकोट बुटकी कश्यप एवं समस्त ग्रामीणों के विशिष्ट आतिथ्य में विभिन्न कार्यक्रम संपन्न होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तहत कवि सम्मेलन, स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति, लोक नर्तक दलों की प्रस्तुति और ब्लिस डांस ट्रूप की सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन किया गया है।

मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

0
  •  आरोपी के कब्जे से एक मोटर सायकल हार्नेट को किया गया जप्त ।
  • आरोपी द्वारा स्पोटर्स बाईक चलाने की शौक को पूरा करने दिया था चोरी को अंजाम

दिनांक 23.02.2024 को विनोश कोशी निवासी वार्ड क्र० 8 टाउनशीप राजहरा द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.02.2024 से 17.02.2024 के दरम्यानी रात मोटर सायलक क्रमांक होण्डा हार्नेट सीजी 19 बीएन 1094 कीमती 50000 रूपये को घर के सामने से कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध क0 57 / 2024 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय एस. आर. भगत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुशील नायक जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिर्की एवं स्टाप के द्वारा चोरी हुए मोटर सायकल की पता तलाश विवेचना के दौरान मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला उक्त मोटर सायकल राजहरा टाउन में वार्ड क्र0 13 निवासी सुभम चौधरी द्वारा चलाते देखा गया है कि उक्त सूचना पर थाना पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संदेही सुभम चौधरी पिता स्व0 बच्चु सिंह उम्र 24 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 13 लोडिंग क्वाटर राजहरा का पता तलाश किया गया जो अपने सकुनत पर मिला जिसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने से तथा फैशनेबल स्पोटर्स मोटर सायकल चलाने की शौक को पूरा करने लिए दिनांक घटना समय को उक्त मोटर सायकल होण्डा हार्नेट सीजी 19 बीएन 1094 को प्रार्थी के घर के सामने से चोरी कर अपने घर में रखना स्वीकार किया एवं उक्त चोरी गये मोटर सायकल को आरोपी के घर से बरामद कर जप्त किया गया तथा आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर दिनांक 04.03.2024 को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही किया गया।

उक्त प्रकरण संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिर्की, सउनि सूरज साहू, आरक्षक शेल अली, मनोज साहू, छन्नू बंजारे, सुरेन्द्र देशमुख, चुरेन्द्र कुर्रे की सराहनीय भूमिका रही।

नाम आरोपी :- सुभम चौधरी पिता स्व0 बच्चु सिंह उम्र 24 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 13 लोडिंग क्वाटर राजहरा

पल्स पोलियो ड्राप की जगह नौनिहालों को पिला दिया आइस बॉक्स का पानी

0
  •  संवेदनशील सुकमा जिले के चिंतागुफा में मर गई स्वास्थ्य कर्मियों की संवेदना
  • आदिवासी बच्चों की जिंदगी से किया खुलेआम खिलवाड़

अर्जुन झा

जगदलपुर लगता है कि बस्तर संभाग के अति संवेदनशील सुकमा जिले के सरकारी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की संवेदना पूरी तरह मर चुकी है। सुकमा जिले के चिंतागुफा से बेहद ही परेशान करने वाली खबर आई है, जहां बच्चों को पोलियो ड्राप की जगह आइस बॉक्स का पानी पिलाकर उनकी जान से तो खिलवाड़ किया ही गया, शासन के महत्वपूर्ण अभियान की धज्जियां भी उड़ाई गईं।

यह हैरान और परेशान करने वाली घटना नक्सल हिंसा के मामले में बेहद ही संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिंतागुफा की है।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 3 मार्च को प्रदेशभर में पोलियो प्रतिरक्षण अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अभियान के प्रचार प्रसार के लिए दरो दीवार पर स्लोगन लिखा गया है कि दो बूंद जिंदगी की, अपने बच्चों को अवश्य पिलाएं पोलियो रोधी दवा की खुराक। इस स्लोगन को चिंतागुफा के स्वास्थ्य कर्मियों ने कितना सार्थक किया, उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महिला स्वास्थ्य कर्मी बच्चों को पोलियो ड्राप की जगह आइस बॉक्स का पानी पिलाते रहे। एक ही आइस बॉक्स से दर्जनों बच्चों को बारी बारी से पानी पिलाया जाता रहा। वह भी खुले आसमान तले पेड़ की छांव में। चिंतागुफा में नवजात शिशुओं के जिंदगी के साथ इस तरह सरेआम खिलवाड़ किया जाता रहा। इसी दौरान किसी जागरूक युवा ने स्वास्थ्य कर्मियों की इस घोर लापरवाही और मनमानी भरे कृत्य को मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सूत्र बताते हैं कि सुकमा जिले के चिंतागुफा, कोंटा समेत अन्य अंदरूनी इलाकों के सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों व कार्यकर्ताओं को प्लस पोलियो अभियान के लिए आवश्यक प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। और न ही उन्हें अभियान के प्रति गंभीर रहकर कार्य करने की हिदायत दी गई थी। स्वयं चिंतागुफा के डॉक्टर्स इस मामले में गंभीर नहीं रहे हैं।जबकि शासन, प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को सख्त चेतावनी के साथ निर्देशित कर रखा है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए और पोलियो ड्राप पिलाने में पूरी सावधानी बरती जाए। चिंतागुफा में स्वास्थ्य कर्मियों ने पोलियों ड्रॉप न पिलाकर बच्चों को पोलियो की खुराक से वंचित रखा ही पोलियो ड्राप बॉक्स में रखा आइस पानी पिलाकर बच्चों की सेहत और जान से खिलवाड़ किया है। पोलियो वैक्सीन को जिस आइस बॉक्स में रखा जाता है, उसी बॉक्स का पानी बच्चों को पिला दिया गया। बच्चों के पालकों से झूठ बोला गया कि यही पोलियो ड्राप है। वैक्सीन बॉक्स की बर्फ पिघल कर पानी बन चुकी थी और न जाने वह पानी कितने दिनों या महिनों से बॉक्स में रखा था। हो सकता है कि वह पानी दूषित भी हो चला हो, मगर चिंतागुफा के स्वास्थ्य कर्मचारियों को इसकी चिंता कहां थी। संवेदनहीन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वही पानी बच्चों को पोलियो ड्राप की जगह पिलाया जाता रहा। सुकमा जिले के बड़े अधिकारी क्या इसकी जवाबदारी लेंगे?

बीएमओ भी हैं लापरवाह

सुकमा जिले के ग्रामीण इलाकों में पदस्थ डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही जग जाहिर है। नक्सलियों की आड़ लेकर डॉक्टर अपने कर्तव्य स्थल पर ईमानदारी के साथ ड्यूटी नहीं करते। ज्यादातर डॉक्टर कार्य स्थल के अस्पतालों से गायब रहते हैं। इन्हीं लापरवाह और अपनी मर्जी के मालिक डॉक्टरों में कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खंड चिकित्सा अधिकारी भी शामिल हैं। जब बॉस ही कर्तव्य से विमुख रहेंगे, तो मातहत डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से कर्तव्य परायणता की उम्मीद करना भी बेमानी है। यही वजह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंटा महज एक रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। मौजूदा बीएमओ के कार्यकाल में कोंटा विकासखंड के पचासों मरीज ईलाज के अभाव से अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। कोंटा ब्लॉक की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अक्सर जिला चिकित्सालय सुकमा ले जाना पड़ता है। और तो और चोटिल लोगों का प्राथमिक उपचार भी कोंटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं किया जाता। दुर्भाग्य है की बात है कि शासन से भारी भरकम वेतन लेने वाले बीएमओ की लापरवाही के चलते आज कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफरल सेंटर बनकर रह गया है।

की जाएगी कड़ी कार्रवाई

चिंतागुफा में बच्चों को पोलियो ड्राप के नाम पर कई दिन पुराना आइस वाटर पिलाए जाने को सुकमा के सीएमएचओ डॉ. महेश शांडिया ने दुखद बताया है। डॉ. शांडिया ने कहा है कि उन्हें भी कुछ ऐसी ही जानकारी मिली है। फोटो में जो दिख रहा है, वह जिस इलाके की घटना है वहां अभी फोन नहीं लग रहा है। मैने अपने एक विभागीय डॉक्टर को उस जगह पर भेजा है। जानकारी प्राप्त कर आगे कार्रवाई से अवगत कराता हूं। डॉ शांडिया ने कहा कि मामला गंभीर है, जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा और आगे ऐसा नहीं हो इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

पल्स पोलियो ड्राप की जगह नौनिहालों को पिला दिया आइस बॉक्स का पानी !

0
  •  संवेदनशील सुकमा जिले के चिंतागुफा में मर गई स्वास्थ्य कर्मियों की संवेदना
  • आदिवासी बच्चों की जिंदगी से किया खुलेआम खिलवाड़
    अर्जुन झा-

उपसंचालक जहीरूद्दीन ने पशु चिकित्सा सेवाएं के क्षेत्र में अमूल्य पैंतालीस वर्ष

0
  • सुकमा से किया था नौकरी का आगाज, वहीं से रिटायर भी हुए डॉ. जहीरुद्दीन 
    जगदलपुर पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग के उप संचालक डॉ. जहीरुद्दीन जगदलपुर निवासी डॉ. जहीरूद्दीन 45 वर्ष की लंबी सेवा देने के बाद रिटायर हो गए। उन्हें पशु चिकित्सा सेवा विभाग के साथ ही अन्य विभागों के भी अधिकारी- कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने भव्य समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी। खास बात यह रही कि डॉ. जहीरुद्दीन ने जिस सुकमा शहर से विभाग में नौकरी की शुरुआत की थी, उसी सुकमा से वे सेवनिवृत हुए हैं। सेवा अवधि में वे कई जिलों में पदस्थ रहे।

जगदलपुर शहर के दीनदयाल वार्ड में जन्मे डॉ. जहीरुद्दीन शुरू से ही सेवाभावी हैं। मूक पशुओं की सेवा करने के भाव से उन्होंने सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के रूप में विकासखंड सुकमा से नौकरी की शुरुआत की और सुकमा से ही सेवानिवृत्त भी हुए। अपने जीवन के अमूल्य 45 वर्ष उन्होंने पशुओं की सेवा में समर्पित कर दिए। पशु चिकित्सा सेवाएं में आगे उच्च पद पर सेवा देने उन्होंने बीव्हीएससी एंड एच की उच्च शिक्षा प्राप्त की। उप संचालक जहीरूद्दीन उसके बाद विकासखंड लोहंडीगुड़ा में पशु विस्तार अधिकारी बने और 29 फरवरी 2024 को सुकमा व दंतेवाड़ा के उप संचालक के पद से सेवानिवृत्त हुए। उप संचालक के पद पर पशु चिकित्सा सेवाएं दंतेवाड़ा में अपनी सेवाएं दी। वहां से स्थानांतरण पर सर्वप्रथम जिस स्थान पर शासकीय सेवा की शुरुआत हुई वहीं पर उन्हें उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला सुकमा के पद पर पदस्थ किया गया।

ग्रामीण विकास विभाग में भी सेवा
डॉ. जहीरुद्दीन ने अविभाजित मध्यप्रदेश शासनकाल में विकासखंड अधिकारी के पद पर जनपद पंचायत दरभा, तोकापाल, बास्तानार, बगीचा, कोयलीबेड़ा, छिंदगढ़, सुकमा तथा नारायणपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर भी कार्य किया। माओवाद प्रभावित क्षेत्र में जहां वाहन नहीं जा पाते थे, वहां वे अपनी जान जोखिम में डालकर जाते थे और उस क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए विशेष कैंप आयोजित करते थे। ग्रामीणों को इससे लाभ भी मिलता था।

नेत्र शिविरों में तीन बार मिला प्रथम स्थान
बस्तर जिले में 1997 से 1999 तक तीन बार ब्लाक, अनुभाग व जिला स्तर पर नेत्र शिविरों का आयोजन किया गया था। शिविरों का लाभ बस्तर के अधिक से अधिक लोगों को दिलाने के लिए डॉ. जहीरुद्दीन अपने मातहतों तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दिनरात एक कर दिया करते थे। इसका नतीजा ही रहा कि लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत को तीन बार प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया था।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बेखौफ दी सेवा
बस्तर माओवाद प्रभावित क्षेत्र है और उस क्षेत्र में सेवा देना किसी चुनौती से कम नहीं है। उसके बावजूद डॉ. जहीरुद्दीन अपने मैदानी कर्मचारियों का हौसला अफजाई करने समय- समय पर कार्यालयीन कार्यों के बीच समय निकाल कर मैदानी कर्मचारियों के साथ बस्तर के संवेदनशील एवं अति सवेंदनशील क्षेत्रों का दौरा कर जिला प्रशासन के सहयोग से पशुधन की स्वास्थ्य रक्षा, पशु संवर्धन एवं पशु, कुक्कुट,भेड़- बकरी आदि विकास के जरिए उन्होंने गरीब वर्ग के हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं के माध्यम से आर्थिक लाभ पहुंचाने का बेहतरीन कार्य किया।

कोरोना काल में भी दिखा जज्बा
वैश्विक महामारी कोविड़ 19 के दौरान भी सुकमा जिले के पशु चिकित्सा विभाग ने टीम भावना से काम करते हुए शहरी क्षेत्रों सुकमा नगर पालिका परिषद, दोरनापाल व कोंटा नगर पंचायत क्षेत्र के अलावा ग्रामीण एवं दूरस्थ ग्राम जगरगुंडा, मरईगुड़ा, किस्टाराम, धर्मापेंटा, भेजी मे भी पशु चिकित्सा व पशुपालन के कार्यों के लक्ष्यों की पूर्ति की। कार्यक्षेत्र मे पशु चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया जिसके कारण जिला प्रशासन ने सम्मानित किया।

निवृत्तमान उप संचालक का स्वागत
पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ.एस.जहीरुद्दीन ने 43 वर्षों की शासकीय सेवा सफलता पूर्वक पूर्ण कर उप संचालक के पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवा के अंतिम दिन को यादगार बनाने के लिए पशुधन विकास विभाग परिवार जिला सुकमा द्वारा आदिवासी भवन में उपसंचालक डॉ. एस. जहीरुद्दीन को विदाई देने सेवानिवृत्ति विदाई सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। विदाई का ऐसा ऐतिहासिक नजारा जिले मे आज तक किसी अधिकारी का नही देखा गया। ऐसा बेहतरीन नजारा प्रथम बार देखने को मिला। विदाई समारोह कार्यक्रम में नृत्य दल द्वारा बाजे गाजे के साथ नृत्य करके डॉ. एस.जहीरुद्दीन को सह परिवार मंच तक पहुंचाया गया तथा पशुधन विकास विभाग परिवार जिला सुकमा द्वारा गजमाला पहनाकर उनका तथा उनके परिवार का स्वागत किया गया।

कलेक्टर ने की खूब तारीफ
सुकमा के कलेक्टर हरीश एस.द्वारा सेवानिवृत्त उप संचालक डां. एस. जहीरूद्दीन को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा शॉल व श्रीफल से सम्मानित किया। कई वक्ताओं ने सेवानिवृत्त अधिकारी डॉ. एस. जहीरुद्दीन उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं के प्रति सुकमा जिले में निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक किए गए कार्यों, मधुर स्वभाव और कर्तव्य निष्ठा कार्यों की तारीफ की। उपस्थित हस्तियों ने पशुधन विकास विभाग से विदा हो कर उनके जाने को पशु चिकित्सा परिवार के साथ- साथ पशुपालकों के लिए दुखदायी बताया। वक्ताओं ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

दंतेवाड़ा व सुकमा जिले से उमड़ा जनसैलाब
कार्यक्रम मे सहभागी बनने पहुंचे सयुंक्त संचालक जगदलपुर एवं उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला दंतेवाड़ा के विभागीय कर्मचारी एवं साथी भी भावविव्हल हो उठे। इस दौरान विभिन्न आजीविका मूलक विभागीय योजनाओं से लाभान्वित सुकमा, छिंदगढ़ तथा कोंटा विकासखंड के स्व सहायता समूहों की महिलाओं, पशुपालकों तथा शबरी नारायण गौशाला के संचालकों ने पुष्प गुच्छ, शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया तथा भेंट स्वरूप उपहार दिया। इस दौरान ऐसा मौका भी आया कि जनसमुदाय की आंखों से आंसू छलक पड़े तथा भारी मन से उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस. जहीरुद्दीन को लोगों ने विदा किया। उप संचालक डॉ. एस. जहीरुद्दीन इस दौरान भावुक हो उठे तथा इस गरिमामयी कार्यक्रम के लिए पशुधन परिवार का आभार जताया। जहीरूद्दीन ने रूंधे गले से कहा कि 43 वर्ष की शासकीय सेवा का सफर बेहद संघर्षपूर्ण एवं चुनौतियों से भरा रहा, लेकिन चुनौतियों का सामना टीमवर्क से किया। इस अवसर पर उन्हें विदाई देने उमड़ी भीड़ उनके स्वभाव, सेवा के प्रति समर्पण भाव जिले के पशुपालकों द्वारा दिए गया अनमोल उपहार से कम नहीं थी। विदाई कार्यक्रम को बेहतरीन व अविस्मरणीय बनाने में पशुधन विकास विभाग सुकमा जिला परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।

सुशील मौर्य ने दी कनकलता मंडावी को श्रद्धांजलि

0

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी की माताजी स्व. कनकलता मंडावी के दशगात्र कार्यक्रम में फरसागुड़ा पंहुचकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने श्रदांजलि अर्पित की व परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान तोकापाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव नाग, जिला महामंत्री जाहिद हुसैन, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नीलम कश्यप एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

गांवों में जाकर विधायक किरण देव ने किया जनता से सीधा संवाद

0
  • गांवों का चहुमुखी विकास मेरा लक्ष्य: किरण देव

जगदलपुर क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने रविवार कोजगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगुर मंडल के टोंडापाल, साड़गुड़ एवं सरगीपाल पहुंच कर ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर उनसे सीधा संवाद किया।

भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे जगदलपुर विधायक देव का ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने बस्तर की परंपरा के अनुसार बहुत ही शानदार स्वागत किया।विधायक को अपने बीच पाकर जनमानस काफी उत्साहित नजर आया। जनता से सीधा संवाद के दौरान ग्रामीणों ने अपने विधायक के समक्ष पेयजल, सड़क एवं अन्य मांगें रखीं, जिस पर विधायक किरण देव ने मौके पर ही अधिकारियों से चर्चाकर गांव में पेयजल की समस्या का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही अन्य विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराने का भरोसा विधायक किरण देव ने ग्रामीणों दिलाया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक किरण देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। देव ने कहा कि चुनाव पूर्व किए गए वादों को पूरा करने का कार्य किया जा रहा है। हमारी प्रबुद्ध जनता ने क्षेत्र के विकास के लिए जो मांगें रखी थीं, उन्हें पूरा किया जा रहा है। टोंडापाल, साड़गुड़ एवं सरगीपाल में लाखों रुपए के विकास कार्य दो माह में ही स्वीकृत कराए गए हैं।

प्रमुख रूप से सड़क निर्माण, नलकूप खनन, स्कूलों के उन्नयन, स्कूलों भवनों में बाउंड्री वॉल एवं सीसी सड़क निर्माण तथा अन्य विकास कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही गांवों में विद्युतीकरण एवं स्ट्रीट लाइट लगाने की भी स्वीकृति शासन से प्राप्त हो गई है। आप सभी की मांग के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे। कार्य लगातार जारी रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो वादे किए थे, उन वादों को पूरा कर रही है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास निर्माण, महतारी वंदन योजना ,धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने एवं अनेक विकास कार्य हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कराए जा रहे हैं। हमने जो वादा किया है, उसे पूरा करके भी दिखाएंगे। आप लोगों ने ग्राम विकास के लिए जो अन्य मांगें रखी हैं, उन्हें भी जल्द पूरा किया जाएगा। पूरे क्षेत्र का समग्र विकास होगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य धरमूराम मंडावी, मनोहर दत्त तिवारी, रजनीश पाणिग्रही, नानगुर मंडल अध्यक्ष सतीश सेठिया, सरपंच धनमती नाग, माहेश्वरी नाग, उप सरपंच दशमूराम, नीलांबर सेठिया, धरमदास, रेदूराम युवा मोर्चा अध्यक्ष नानगुर मंडल, सरपंच मोतीराम धनियालुर, लखमू राम बघेल, रामचंद्र सेठिया, राधे सेठिया, कलावती, मुरली सेठिया एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS