City Media - Page 548 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 548

कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का संदेश हर गांव तक पहुंचाने का लिया संकल्प

0
  •  पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने ली ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक
  •  कांग्रेस के विजय अभियान को आगे बढ़ाने में जुटे जैन
    जगदलपुर मंगलवार को दोपहर कांग्रेस भवन में जगदलपुर के पूर्व विधायक व पीसीसी से बस्तर संसदीय सीट के लिए लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नियुक्त पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने विभिन्न ब्लाकों से आए कांग्रेस अध्यक्षों व पदाधिकारियों की बैठक ली।
    बैठक में प्रेमशंकर शुक्ला, फतेह सिंह परिहार, महादेव नाग, नीलूराम बघेल आदि अन्य ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने क्षेत्र की जानकारी देने के साथ गांव- गांव तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाने तथा पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया। श्री जैन ने अध्यक्षों से भाजपा की वादाखिलाफी को भी ग्रामीणों तक पहुंचाने का आह्वान किया। श्री जैन ने कहा कि भले ही अभी कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है, प्रत्याशी कोई भी हो, हम सब मिलकर कांग्रेस को विजयी बनाने के दृढ़ निश्चय के साथ अभी से काम करने के लिए जुट जाना होगा। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा हासिये पर जाने वाली है। मोदी सरकार ने देशवासियों को महंगाई की आग में झोंक दिया है, बेरोजगारी ने युवाओं को असहाय बना दिया है, केंद्र सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर सभी वर्गो पर मार पड़ी है। इन सब बातों को लेकर हमें मतदाताओं के बीच जाना है। बैठक में शकील रिजवी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, बस्तर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य, चंपा कश्यप, रामशंकर राव, हनुमान द्विवेदी, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, पुरषोत्तम नत्थानी, परमजीत सिंह जसवाल, गणेश बघेल, शिवराम बिसाई, सहदेव कश्यप, चंद्रशेखर, लक्ष्मण कश्यप, उत्तम नायक, सुनील दास, धनसिंग बघेल, वीर सिंह, कामता प्रसाद कोर्राम, गणेश कावड़े, वीरेंद्र सेठिया, मधु निषाद, आशीष मिश्रा, अभिषेक डेविड, अंकित पारख, जानकीराम भारती, बृज श्रीवास्तव, धनुर्जय कश्यप, सावित्री समेत कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

अविश्वास प्रस्ताव पर पलायन नहीं, सामना करे कांग्रेस : संजय पाण्डेय

0
  • नगर निगम अध्यक्ष के ख़िलाफ है अविश्वास प्रस्ताव
  • तिथि से छेड़छाड़ पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया विरोध
    जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर के भाजपा पार्षद दल ने मंगलवार को नगर निगम आयुक्त के नाम नगर निगम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। भाजपा पार्षद नारे लगाते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन महापौर एवं आयुक्त की अनुपस्थिति में नगर निगम के सहायक अभियंता धर्मेंद्र मिश्रा को ज्ञापन दिया और चर्चा भी की।
    विदित हो कि नगर निगम में 11 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर और सामान्य सभा की बजट बैठक आहूत की गई है। निगम अध्यक्ष कविता साहू द्वारा 11 मार्च को सामान्य सभा की बैठक का पत्र जारी करने के बाद अब उसे आगे बढ़ाने की कूट रचना की जा रही है। ज्ञापन में नगर निगम आयुक्त से सामान्य सभा की तिथि नहीं बढ़ाने की व्यवस्था करने को कहा गया है। भाजपा पार्षद दल के नेता और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है कि साढ़े सात माह बीतने के बाद महापौर और कविता साहू को यह याद आया कि नगर निगम में सामान्य सभाएं भी होती हैं।

चूंकि बजट पारित कराना आवश्यक होता है इसलिए महापौर अध्यक्ष ने ऐसे समय पर बैठक आहूत की है, जिस समय लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगना संभावित है। संजय पांडेय ने कहा है कि नगर विकास के लिए इन नेताद्वय के पास कोई कल्पना व योजना नहीं है। क्योंकि 11 मार्च को ही अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा भी होनी है इसलिए महापौर और अध्यक्ष दोनों मिलकर नगर निगम में सामान्य सभा की तिथि बढ़ाने दबाव बना रही हैं। कांग्रेस संगठन और महापौर एवं अध्यक्ष अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में प्रस्ताव का सामना करने की बजाय पिछली बार की तरह पलायन करने की रणनीति पर कार्य कर रही हैं। संजय पांडे ने कहा है कि जब अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तिथि और प्रस्ताव पर चर्चा का समय निर्धारित हो गया है, तो ऐसे में सामान्य सभा की तिथि आगे बढ़ाने या पीछे करने का प्रयास करना नियम विरुद्ध और अनैतिक है।

अपने जाल में फंसी कांग्रेस: गुप्ता
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा है कि कांग्रेस अपने ही बुने हुए जाल में फंस स कर रह गई है इसलिए उसे लगता है कि अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने की बजाय भागना ही एकमात्र रास्ता बचा है। उन्होंने कहा है कि निगम अध्यक्ष कविता साहू को अविश्वास प्रस्ताव के पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए अन्यथा उनमें जरा भी नैतिक साहस है तो अविश्वास प्रस्ताव से कायरता पूर्वक भागने की बजाय उसका सामना करें।ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद राजपाल कसेर निर्मल प्रसाद पाणिग्रही, दयावती देवांगन, मोतीराम बघेल, एम दिगंबर राव, दीप्ति पांडेय, नीलम यादव, ममता पोटाई, रीना घोष, महेंद्र पटेल, शंभू नाग, सुविता गुप्ता के साथ ही खेमसिंह देवांगन, लक्ष्मण झा, सुरेश मिश्रा, पंकज आचार्य, पी. विजय, विक्की नायडू, परेश टाटी, देवेश चांडक व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

युवाओं के समग्र विकास में उच्च शिक्षा की अहम भूमिका : राज्यपाल हरिचंदन

0
  •  महेंद्र कर्मा यूनिवर्सिटी का चतुर्थ दीक्षांत समारोह
  • 93 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 43 को पीएचडी और एक को मानद उपाधि दी गई
    जगदलपुर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर का चतुर्थ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राजयपाल विश्वभूषण हरिचंदन थे।
    इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि उच्च शिक्षा वास्तव में युवाओं के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए उन्नत ज्ञान, कौशल और अवसर प्रदान करता है। उच्च शिक्षा के माध्यम से युवा गंभीर सोच क्षमताओं, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों को प्राप्त करते हैं, जो उन्हें जटिल चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। यह बेहतर करियर संभावनाओं के द्वार खोलता है, आर्थिक विकास में योगदान देता है और अपने समुदायों में सशक्त नेताओं और सक्रिय नागरिकों को तैयार करता है। एक साक्षर युवा किसी भी समाज, राज्य या देश के भविष्य का प्रतिनिधित्व करता है।
    बस्तर जैसे क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार विशेष रूप से युवाओं से अपेक्षा करती है कि वे शांति, सद्भाव और प्रगति के मूल्यों को बनाए रखते हुए अपने समुदायों के सामाजिक- आर्थिक विकास में सक्रिय रूप से भाग लें। विशेष रूप से, उन्हें रोजगार क्षमता बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास में योगदान देने के लिए शिक्षा और कौशल विकास पहल में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने स्वयं के समारोह का हिस्सा बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उपाधि और स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्रों और शोधकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही छात्रों के माता-पिता, गुरुओं और मित्रों की भी सराहना की, जिनके समर्थन से स्नातकों ने सफलता हासिल की। राज्यपाल और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दीक्षांत समारोह में 93 छात्रों को गोल्ड मेडल, 43 छात्रों को पीएचडी और एक को मानद उपाधि प्रदान की गई।
    राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि सत्र 2021-22 और 2022-23 को मिलाकर 76 फीसदी स्वर्ण पदक युवतियों को मिले हैं। इसी प्रकार महिला शोधकर्ताओं की संख्या पुरुष के मुकाबले अधिक है। आज आपकी उपलब्धियां महिलाओं की उल्लेखनीय क्षमताओं का एक शानदार प्रमाण हैं। पदक प्राप्तकर्ताओं में आदिवासी और पिछड़े वर्गों की महिलाओं का शामिल होना भी उत्साहजनक है, जो हमारे शैक्षणिक समुदाय की विविधता और समावेशिता को रेखांकित करता है।
    बस्तर प्राकृतिक संपदा की प्रचुरता से समृद्ध और जीवंत सांस्कृतिक परंपराओं से समृद्ध भूमि है। बस्तर की कहानी सहस्राब्दियों से बुनी गई एक टेपेस्ट्री है, जो प्राचीन सभ्यताओं और मध्ययुगीन साम्राज्यों के नक्शेकदम पर चलती है। प्रकृति ने बस्तर को अप्रतिम सौंदर्य का उपहार दिया है। इसके हरे-भरे जंगल, कलकल बहती नदियां और खनिज युक्त मिट्टी इसकी पारिस्थितिक समृद्धि का प्रमाण हैं। बस्तर के आकर्षण के केंद्र में इसकी जीवंत सांस्कृतिक पच्चीकारी निहित है। गोंड, माड़िया और मुरिया जैसी जनजातियों ने अद्वितीय भाषाओं, रीति-रिवाजों और कला रूपों का पोषण किया है। बस्तर में आधुनिकता को अपनाते हुए सतत विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और समावेशी विकास को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है।
    युवाओं के बीच उद्यमशीलता की गतिविधियां क्षेत्र के भीतर नवाचार, रोजगार सृजन और आर्थिक आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित कर सकती हैं। दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को “अमृत काल” थीम के साथ मना रहा है, युवाओं की भूमिका, जिसे अक्सर “अमृत पीढ़ी” कहा जाता है, देश के विकास पथ को आकार देने में महत्वपूर्ण है। युवा भारत को समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने के लिए आवश्यक उत्साह, नवीनता और गतिशीलता का प्रतिनिधित्व करते हैं। देश के विकास में अमृत बिरुवा की भूमिका पारंपरिक सीमाओं से परे तक फैली हुई है। आधुनिक उपकरणों, प्लेटफार्मों और संसाधनों तक पहुंच के साथ, आज के युवाओं के पास गरीबी, असमानता, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य देखभाल जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग करने की क्षमता है। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि आपके विश्वविद्यालय को केंद्रीय परियोजना “मेरु” के तहत 100 करोड़ रुपए के अनुदान की स्वीकृति मिली है।इससे विश्वविद्यालय में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, जिनमे कई विभागों का संचालन भी शामिल है। राजयपाल ने कहा- इसके अलावा, मुझे दूरदर्शी कार्यक्रम “विकसित भारत” में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के छात्रों की सक्रिय भागीदारी के बारे में जानकर बेहद खुशी हुई। यह पहल सिर्फ कार्रवाई के बारे में नहीं है, यह 2047 तक पूर्ण विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अपने मजबूत विचारों और योगदान को साझा करने के लिए प्रत्येक युवा मस्तिष्क को खुला निमंत्रण देते हुए, एक पूरी पीढ़ी को शामिल करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। हम सब मिलकर एक प्रगतिशील और समावेशी भारत के निर्माण की दिशा में प्रयास जारी रखें। ऐसा समाज जहां हर व्यक्ति की क्षमता का पोषण और महत्व किया जाता है। कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के निदेशक प्रोफेसर राम कुमार काकानी ने दीक्षांत भाषण दिया।

    बस्तर में आएगी शैक्षणिक क्रांति: साय
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह में उपाधियों से सम्मानित किए विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बस्तर अंचल में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय से 41 हजार 119 डिग्री प्रदान की जा चुकी है। विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर निकले सभी स्नातक एवं स्नाकोत्तर छात्र बस्तर के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इस समारोह में पिछले दो सत्रों में 93 स्वर्ण पदक प्राप्त युवाओं से भेंट की, जिनमें 71 महिलाएं शामिल हैं। हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता बस्तर और सरगुजा के विकास को लेकर है जनजातीय क्षेत्र को भी विकास की दौड़ में आगे बढ़ाना है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हीं पिछड़े क्षेत्रों को आगे लाने के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की हैं। विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना आरंभ की गई है।उन्होंने कहा कि बस्तर में बेटियां पढ़ रही हैं यह बहुत सुखद है। यहां शिक्षा को लेकर जिस तरह से परिवर्तन आया है, वह बहुत सुखद है। बस्तर में यह जो परिवर्तन आया है उसके पीछे इस विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों का बड़ा योगदान है। प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के मेरु योजना के अंतर्गत 100 करोड़ रुपए का अनुदान दिया है। इस अनुदान से बस्तर में उच्च शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत होगी। आपको बहुत तेज गति से काम करने वाले कंप्यूटर लैब मिलेंगे। आपको पाठ्य सामग्री आनलाइन मिल सकेगी। जो नए शोध आपके विषय से संबंधित होंगे, वे विश्वविद्यालय में उपलब्ध रहेंगे। अभी सरकार ने 100 करोड़ रुपए का फंड विश्वविद्यालय को दिया है। रिसर्च में अथवा अन्य जरूरतों के संबंध में आगे राशि की कमी होगी तो हम अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराएंगे। हमारी सरकार विश्वविद्यालय को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह प्रतिबद्धता हमारे बजट में भी दिखी है।सरकार ने इस साल से विश्वविद्यालय को 20 नए विभागों में 33 नए पाठ्यक्रम आरंभ करने की स्वीकृति प्रदान की। इन नए पाठ्यक्रमों में बहुत से पाठ्यक्रम ऐसे हैं जो उद्यम के इच्छुक युवाओं के लिए काफी उपयोगी हैं। बस्तर के उद्यमशील युवाओं को तैयार करने के लिए यह पाठ्यक्रम काफी उपयोगी होंगे। इस अवसर पर पद्मश्री धर्मपाल सैनी, वनमंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, कुलसचिव अभिषेक कुमार वाजपेयी सहित गणमान्य अतिथि, पदक प्राप्त छात्र सहित विश्वविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे

बच्चों को पोलियो ड्राप की जगह आइस पानी पिलाने पर सुपरवाइजर को हटाया

0
  • स्वास्थ्य परीक्षण में सभी बच्चे पाए गए स्वस्थ
  • बीएमओ पर कार्रवाई न होने को लेकर सवाल
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में बच्चों को पोलियो ड्राप की जगह आइस बॉक्स का पानी पिलाए जाने के मामले में स्वास्थ्य सुपरवाईजर को हटा दिया गया है। वहीं अन्य कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है। वहीं इस अति गंभीर मामले में जिस खंड चिकित्सा अधिकारी की जवाबदेही बनती है, उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है। इधर स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिन बच्चों को आइस वाटर पिलाया गया था, उनके स्वास्थ्य पर जरा भी विपरीत प्रभाव नहीं पड़ा है।
    उल्लेखनीय है कि सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के एलमागुड़ा में पोलियो ड्रॉप की जगह आइस पैक पिलाए जाने की घटना सामने आई थी। इस मामले में वहां के सुपरवाइजर को हटा दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश सांडिया ने बताया कि एलमागुण्डा में पल्स पोलियों के दौरान आइसपैक का पानी पिलाने की सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त हुई थी, जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए जांच दल गठित किया गया और एलमागुड़ा के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि जांच में किसी भी बच्चे को पानी पीने से किसी प्रकार का कोई स्वास्थ्यगत परेशानी या लक्षण नहीं देखा गया। उन्होंने बताया कि 4 मार्च को पुनः कोंटा के खंड चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में मेडिकल टीम एलमागुड़ा भेजी गई, जिसके द्वारा इन बच्चों का पुनः स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही उक्त इलाके में पोलियो ड्रॉप की खुराक से छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। साथ ही उन्होंने बताया कि आईसपैक को आईस जमाने से पहले अच्छी तरह से धोकर साफ पानी भरा जाता है। उसमें किसी भी तरह का कोई केमिकल नहीं मिलाया जाता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का किया शुभारंभ

0
  •  मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में 340 दंपत्तियों को दिया आशीर्वाद
    लोहंडीगुड़ा बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा विकासखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध वाटरफॉल चित्रकोट में लोककला, संस्कृति, साहित्य का मंच आज मंगलवार से गुलजार हो गया। वाटरफॉल की कलकल और गर्जना के बीच तीन दिनों तक नृत्य, गीत, संगीत की स्वर लहरियां चित्रकोट की धरा पर प्रस्फुटित होती रहेंगी। विष्णु देव साय मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित विवाह समारोह में भी शामिल हुए।


मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चित्रकोट महोत्सव-2024 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए और इस तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में साय ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 340 नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने नव विवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें आशीष दिया और उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की मुख्यमंत्री ने प्रत्येक वधु को शासन की ओर सगुन के तौर पर 21- 21 हजार रुपए के चेक दिए। मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव, वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य पदमा कश्यप, जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा के अध्यक्ष महेश कश्यप, सरपंच चित्रकोट बुटकी बाई कश्यप भी उपस्थित थे।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री का एयरपोर्ट पर किया गया आत्मीय स्वागत

0

जगदलपुर बस्तर जिले के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का स्वागत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत वनमंत्री केदार कश्यप, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण देव, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदर राज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के. ने किया। इनके अलावा पूर्व विधायक संतोष बाफना सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

 

शराब ब्रिकी परिवहन करने व सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वाले 09 आरोपीयों को किया गिरफ्तार

0
  • बालोद पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब ब्रिकी परिवहन करने व सार्वजनिक स्थान पर
    शराब सेवन करने वाले 07 प्रकरण में 09 आरोपीयों को किया गिरफतार
  •  आरोपीयों से कुल 112 देषी प्लेन पौवा कुल जुमला 20.160 ब्लक लीटर कीमती
    9860 रू. एवं घटना में प्रयुक्त स्कुटी कीमती 60000 रू को किया गया जप्त।
  • क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु लगातार जारी रहेगा
    कार्यवाही

    बालोद अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर. भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोदसुशील कुमार नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद  प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेष टीम तैयार किया गया।
    जिसके तारतम्य में दिनांक 04,05/03/2024 को जुर्म जरायम पता साजी हेतु टऊन/देहात रवाना हुआ था कि सूचना प्राप्त हुआ कि एक स्कुटी में 03 लोग सवार होकर सिकोसा भठ्ठी से अधिक मात्रा में शराब लेकर परिवन करने की सूचना पर ग्राम नागाडबरी में टीम बनाकर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना- अपना नाम:-
    01.अजय कुमार बंजारे पिता स्व.श्री बसंत कुमार बंजारे उम्र 28 साल, 02.पुष्कर साहू पिता पुनित राम उम्र 33 साल, 03.चन्द्रषेखर यादव पिता प्यारी राम यादव उम्र 26 साल सभी ग्राम निपानी थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देषी प्लेन शराब कुल 95 नग देषी प्लेन शराब कुल जुमला 17.100 ब्लक ली. कीमती 7600 रू. एवं घटना में प्रयुक्त स्कुटी क्रमांक सी.जी. 24 एल 3408 कीमती 60000 रू को बरामद कर अप.क्र 150/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया है। 02.सुखदेव साहू पिता बिदेराम साहू उम्र 33 साल ग्राम अंगारी थाना व जिला बालोद के कब्जे से 17 पौवा देषी प्लेन 3.060 ब्लक लीटर कीमती 1360 रू को जप्त कर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 143/24 धारा 34(1)(क, ख) आबकारी एक्ट कायम किया गया।
    धारा 36(च) आबकारी एक्ट
    03.मनीष नेताम पिता राधेष्याम नेताम उम्र 20 साल साकिन वार्ड क्र 08 मरारपारा बालोद
    04.प्रेमनाग पिता प्रदीप नाग उम्र 19 साल साकिन वार्ड क्र 08 मरारपारा बालोद
    05.नरेष यादव पिता सेामनाथ यादव उम्र 28 साल साकिन संजय नगर बालोद
    06.राहुल ठाकुर पिता कोमल ठाकुर उम्र 22 साल साकिन संजय नगर बालोद
    07.विवेक निर्मलकर पिता आरती राम निर्मलकर उम्र 22 साल साकिन जुंगेरा

उक्त सभी आरोपीगण के विरूद्व अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है उक्त प्रकरण में आरोपीगण को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुआर्य, आरक्षक नागेष साहू, रवि साहू, खिलेष्वर सोनकर, प्रवीण साहू, मुकेष साहू का विषेष सराहनीय योगदान रहा है।

दल्ली राजहरा स्टेशन से इतिहास में पहली बार चली स्लीपर कोच आस्था ट्रेन से श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए रवाना

0

दल्लीराजहरा दल्ली राजहरा से 23 श्रद्धालुओं का दल भगवान राम लला के दर्शन करने गए अयोध्याआज भानुप्रतापपुर से अयोध्या के लिए चलने वाले आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से तीन दिवसीय यात्रा में दल्ली राजहरा के 23 श्रद्धालुओं का दल मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में नवनिर्मित ऐतिहासिक भगवान राम लला की मंदिर के दर्शन के लिए गए l इन श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देने भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री महेंद्र सिंह महामंत्री मदन मायती विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष शंकर साहू उपाध्यक्ष नितेश श्रीवास्तव जनार्दन सिंगरोला सुजीत झा, रमेश जैन , गोलू जायसवाल युवा मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य भूपेंद्र श्रीवास हुकुम सिंह ठाकुर महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम रानू ठाकुर नंदा पसीने उषा साहू सहित दल्ली राजहरा के बहुत से व्यक्ति पहुंचे थे l मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने सभी श्रद्धालु यात्रियों को हार पहना कर उनका स्वागत किया तथा सुखद यात्रा की कामना की l दल्ली राजहरा से अयोध्या राम लला दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों में से अंजू साहू ने कहा कि हमारा यह सुखद सौभाग्य है कि हम हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जा रहे हैं l

महा मंत्री मदन मायती कहा की यह भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री मोदी जी की सफलता का फल है l कि आज हम रामलला के दर्शन कर पा रहे हैं l उन्होंने कहा था की 2024 तक भगवान राम लला की स्थापना होगी तथा लोग उनका दर्शन कर पाएंगे l उन्होंने अपना वादा जनता से पूरा कर दिखाया l और श्रद्धालुओं के लिए आस्था स्पेशल सर्व सुविधायुक्त एक्सप्रेस ट्रेन चलाकर जो सहयोग दिया जा रहा है वह तारीफ के काबिल है l दल्ली राजहरा के महिलाओं एवं पुरुष अयोध्या दर्शन के लिए गए

जिनका नाम इस प्रकार से है l

पार्वती , खिलावन दास , कांति देवी , जयप्रकाश ,भारती भास्कर , दिलीप कुमार शिरसागर , किरण सिन्हा ,धर्मेंद्र गुप्ता ,अंजू साहू , किशोर साहू , धीरेंद्र कुमार , मनजीत वाला , मधु मिश्रा , सुखनतिन ठाकुर , सोहद्रा बाई , सुरेंद्र कुमार , धनगुन , श्रीकृष्णा मस्की , राजेश मिश्रा, गिरधर सिन्हा,बालिदास वर्मा , साहिल पटनायक और मयंक पटनायक l

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने किया मंथन

0
  •  मोदी सरकार की नाकामियों को जन- जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सुशील मौर्य
    जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई।बस्तर जिला प्रभारी शकील रिजवी व चित्रकोट एवं जगदलपुर विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव समन्वयक रेखचंद की उपस्थिति और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया।
    बैठक में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंककर आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। मोदी सरकार की सारी नाकामियों को जनता के समक्ष रखें। आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते देश का बुरा हाल हो गया है, लोकतंत्र खत्म हो चुका है, महंगाई चरम पर है और जनता त्रस्त हो चुकी है। पूरी उम्मीद है कि, कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, लगन के साथ इन तमाम मुद्दों को जनता के बीच रखेगा और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करेगा। सुशील मौर्य ने कहा कि आप सभी की मेहनत के दम पर हम लोकसभा चुनाव हम बस्तर सीट पर जीत जरूर हासिल करेंगे। जिला प्रभारी शकील रिजवी ने कहा कि जिस कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी मिलती है, उस जिम्मेदारी को जी जान से पूरा करना है। पार्टी की उम्मीदों पर हमें खरा उतरना है और इस लक्ष्य को लेकर लोकसभा चुनाव हमें जीतना है। सभी कार्यकर्ता दी गई जिम्मेदारी का अपने अपने स्तर पर मेहनत व लगन के साथ पूरा करेंगे।कांग्रेस पार्टी द्वारा जनहित में किए गए प्रत्येक कार्य को लेकर जनता के बीच पहुंचें व पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराएं। पूर्व विधायक एवं चित्रकोट- जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक रेखचंद ने कहा कि चुनाव को लेकर भले ही अभी तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित भाव के साथ पूरी तरह से चुनावी तैयारी में लग गया है। कांग्रेस संगठन में हर कार्यकर्ता केवल पार्टी के हित में काम करता है। उसके सामने कांग्रेस को जीत दिलाने के अलावा कोई और कोई लक्ष्य नहीं होता है।  जैन ने कांग्रेस संगठन में आंतरिक मतभेद को सिरे से खारिज करते हुए कार्यकर्ताओं को पूरी तरह संगठित होने की बात कही। रेखचंद जैन ने कहा कि मोदी की गारंटी को आज पूरे देश की जनता ने जुमला साबित कर दिया है। जनता का बीजेपी पर से विश्वास उठ चुका है। विकास की बात करने वाली मोदी सरकार सिर्फ लोकतंत्र की हत्या कर रही है। इसलिए 2024 का लोकसभा चुनाव जीतना कांग्रेस के लिए कोई मुश्किल काम नहीं है। यह चुनाव हम हमारे निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर जरूर हम जीतेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य, जिला प्रभारी शक़ील रिजवी, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, नगर निगम सभापति कविता साहू, प्रदेश महामंत्री यशवर्धन राव, वरिष्ठ कांग्रेसी हनुमान द्विवेदी, रामशंकर राव, मोइन खान, रोजविन दास, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, सेमियाल नाथ, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, अभिषेक नायडू, असीम सुता, संदीप दास, शादाब अहमद, निकेत झा, पार्षदगण राजेश राय, विक्रम डांगी, कमलेश पाठक, कोमल सेना, लता निषाद, महिला कांग्रेस की अंजना नाग, पापिया गाईन, अपर्णा वाजपेयी, माही श्रीवास्तव, धनुर्जय दास, नीलम कश्यप, अंकित सिंह, योगेश पाणिग्रही, विक्रांत सिंह, सौरभ, ज्योति राव, ज्ञानेश्वरी जाधव, आदि मौजूद थे।

बहुप्रतीक्षित 100 बिस्तर अस्पताल की मांग को लेकर सीएम के पास पहुंचे देवलाल ठाकुर

0
  • तीन बार राशि आवंटन के बाद भी विधायक नहीं दिखाई जरा भी गंभीरता
  • भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने क्षेत्र के हित में उठाई मांग
    दल्लीराजहरा खनिज नगरी दल्लीराजहरा में विगत 15 वर्षों से स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर चली आ रही मांग को गंभीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने दल्ली राजहरा में 100 बिस्तर अस्पताल शीघ्र खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की।
    मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को देवलाल ठाकुर ने बताया कि डौण्डी लोहारा क्षेत्र की विधायक की उदासीनता के कारण आज तक 100 बिस्तर अस्पताल का निर्माण नहीं हो सका है। राज्य शासन द्वारा 3 बार अस्पताल के लिए राशि आवंटित की गई थी। लेकिन वर्तमान समय तक निर्माण कार्य पूरा नही हो सका है। इसलिए देवलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निवेदन किया कि दल्लीराजहरा क्षेत्र में 100 बिस्तर अस्पताल वर्तमान में में बहुत ही जरूरी है। क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सौ बिस्तर अस्पताल खोलने का कार्य जल्द प्रारंभ कराने हेतु राशि आवंटित कर स्वीकृति दी जाए। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य की सुविधा मुहैया कराई जा सके। मुख्यमंत्री साय के समक्ष देवलाल ठाकुर ने सौ बिस्तर अस्पताल से संबंधित दस्तावेज भी रखे, जिसका अध्ययन करते हुए मुख्यमंत्री ने यथाशीघ्र स्वीकृति देने का भरोसा दिलाया।

MOST POPULAR

HOT NEWS