City Media - Page 58 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 58

अब समय है स्वदेशी क्रांति का, आत्मनिर्भर भारत की राह यहीं से निकलेगी – वी. मुरलीधर राव

0
  • बस्तर में गूंजी स्वदेशी की पुकार : आत्मनिर्भर भारत का संदेश देने मेला अब दो दिन और चलेगा
  • स्वदेशी क्रांति की ओर बढ़ता बस्तर, दो दिन और चलेगा स्वदेशी मेला, सांसद महेश कश्यप ने की घोषणा

जगदलपुर देश में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में बस्तर भी तेजी से कदम बढ़ा रहा है। जगदलपुर में जारी स्वदेशी मेला अब दो दिन और चलेगा। यह घोषणा बस्तर सांसद महेश कश्यप ने की, जिसे सुनकर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव श्री वी. मुरलीधर राव ने कहा कि यह समय स्वदेशी क्रांति का है। हमें आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी उत्पादों को अपनाना और बढ़ावा देना होगा। यह समय पूरे देश में स्वदेशी क्रांति का समय है तथा रक्षा क्षेत्र में भी हमारे उत्पाद शत प्रतिशत सफल हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच के मार्गदर्शन में वर्ष 1999 से देशभर में ऐसे मेलों का आयोजन प्रारंभ हुआ था, जो आज जनआंदोलन का रूप ले चुका है। स्वदेशी भावना के संग बस्तर में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल स्थापित हो रही है।

इस अवसर पर बस्तर लोकोत्सव का समापन भी किया गया। कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप, पूर्व विधायक महेश गागड़ा, महापौर संजय पाण्डे, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरंतर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए देशवासियों को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर में आयोजित यह मेला स्वदेशी आत्मनिर्भरता की मिसाल बनेगा।

कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी मेला आयोजन समिति ने मेला के सफल संचालन में सहयोग देने वाले जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का सम्मान किया। इस दौरान नगर निगम के एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

बजरंग दल 40वां स्थापना दिवस: युवाओं में शौर्य, सेवा और संस्कार की लौ जली

0

देशभर के हिंदू युवाओं के प्रेरक संगठन बजरंग दल ने अपने 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन न केवल धर्म और शौर्य का प्रतीक था, बल्कि युवाओं में सेवा, अनुशासन और संस्कार की भावना को भी प्रज्वलित करने वाला संदेश साबित हुआ।

इस पावन अवसर पर 8 अक्टूबर 2025 को संध्या 6:30 बजे अंजनेश्वर हनुमान मंदिर, एफसीआई गोदम के सामने हनुमान पूजन और हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं था, बल्कि संघठन के विस्तार और हिन्दू जनमानस की प्रगति को बढ़ावा देने का एक सशक्त प्रयास था। सभी सनातनी बंधु, श्रद्धालु और समाज के नागरिक इसमें उपस्थित होकर महाबली हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के साथ संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी दिखा रहे थे।

 

बजरंग दल का यह स्थापना दिवस कार्यक्रम युवाओं को देशभक्ति, सेवा, अनुशासन और संस्कार के मार्ग पर प्रेरित करने का सशक्त संदेश रहा। महाबली हनुमान जी के आशीर्वाद से यह आयोजन न केवल सामाजिक और धार्मिक जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि जन कल्याण और समाजसेवा की भावना को भी मजबूत किया।

 

इस कार्यक्रम में विभाग सेवा प्रमुख अनिल अग्रवाल, जिला गौ रक्षा संवर्धन विष्णु ठाकुर, जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी, नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु, नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, नगर शाखा संयोजक अजय प्रताप सिंह, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख तमिस राव, नगर शाखा गौ रक्षा प्रमुख पवन राजा, रवि नेताम, योगेश सिंह, अजय यादव, जस बजरंगी, रोहित झा और असीस निखिल सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

संघठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी में शौर्य और नैतिक मूल्यों का संचार करना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। यह आयोजन स्थानीय समाज के लिए प्रेरणास्रोत और युवाओं के लिए मार्गदर्शन का अवसर बन गया।

 

सभी श्रद्धालु और समाजसेवी इस आयोजन में उपस्थित होकर हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के साथ समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेकर लौटे।

जनपद पंचायत बस्तर में हुआ बुजुर्गों का सम्मान

0
  •  वृद्धजन दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

जगदलपुर।अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत बस्तर में वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।वृद्धजनों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

जनपद पंचायत बस्तर के सभाकक्ष में विकासखंड स्तरीय वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से की गई। समारोह में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए वरिष्ठ नागरिक और वृद्धजन शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी वृद्धजनों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल ने कहा कि बुजुर्गों का अनुभव और आशीर्वाद हमारे जीवन की दिशा तय करते हैं। आज उन्हें हम सम्मान और स्नेह देने के साथ-साथ उनकी देखभाल और साथ रहने का संकल्प लें। उनका सुख और स्वास्थ्य ही हमारे समाज की प्रगति और परिवार की खुशहाली के आधार हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धजन दिवस सिर्फ एक दिन मनाने के लिए नहीं है, हमें यह याद दिलाता है कि हर समय बुजुर्गों के प्रति सम्मान और प्रेम बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। जिला पंचायत सदस्य शंकुतला कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि बुजुर्ग परिवार का मेड़ खुटा (नींव) हैं और नींव की देखभाल करना हम सब की जिम्मेदारी है।

 

 

जिस प्रकार हम नींव को मजबूत और स्वस्थ रखेंगे देखभाल पालन पोषण करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि बस्तर जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप, जनपद सीईओ भानुप्रताप चुरेंद्र, पंचायत निरीक्षक दिनेश साहू, जनपद सदस्य समली कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि थे।

घर में घुसकर चोरी करना पड़ा चोरों को महंगा

0

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम नर्राटोला गांव से एक घर में घुसकर चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया। घटना सोमवार देर रात्रि 3 चोरों ने घर में घुसे। जिससे पश्चात ग्रामीणों द्वारा एक चोर को रंगेहाथ पकड़कर रस्सी से बांधकर  जमकर पीटा गया । मौके पाते ही 2 चोर बाईक से फरार होने मेंं कामयाब हो गए । इसके चलते पुलिस को सूचना दे दी गई । जिसमें 2 युवकों को भी पकड़ लिया गया हैं । युवक का नाम इरफान हुसैन पिता सज्जाद हुसैन उम्र 19 वर्ष जो नाबालिग हैं । जो वार्ड क्रमांक 18 पुराना बाजार दल्लीराजहरा का निवासी हैं । घटना से फरार दोनों आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिनों पहले भी आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया । पुलिस द्वारा पूछताश करने पर आरोपियों द्वारा गुनाह कबूला गया । आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किया जा रहा हैं ।

बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण हो रही बिजली बिल बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। नगर के गीदम रोड स्थित बिजली विभाग दफ्तर का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को लूट रही है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की मुफ्त बिजली योजना को बंद कर उपभोक्ताओं और किसानों के लिए बिजली काफी महंगी कर दी गई है। टैरिफ बढ़ाए जाने से आम उपभोक्ताओं की कमर टूट रही है।. किसान खाद के लिए भटक रहे हैं, ऊपर से उन्हें बढ़ी बिजली दर की मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बढ़ी बिजली दरें तत्काल वापस ले, वरना उग्र आंदोलन किया जाएगा।

धुर नक्सल प्रभावित गांवों में अब विकास की दस्तक

0
  • सुदूर गांव कुप्पागुड़ा में सुरक्षा एवं जन सुविधा केंद्र की हुई स्थापना
  • तेजी से नक्सलमुक्त हो रहे हैं बस्तर संभाग के गांव

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के घनघोर जंगलों में स्थित लाल आतंक वाले गांव तेजी से नक्सलमुक्त होते जा रहे हैं। इन गांवों में विकास की नई अनुगूंज, नई दस्तक सुनाई देने लगी है। पुलिस और अन्य सुरक्षा बल विकास, विश्वास और सुरक्षा की बुनियाद को लगातार मजबूत करते जा रहे हैं। नक्सल प्रभावित गांवों में लाल आतंक का कोहरा छंटता जा रहा है, विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के सुदूरवर्ती ग्राम कुप्पागुड़ा पीड़िया में बीते 6 अक्टूबर को नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैंप की स्थापना की गई। यह पहल छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्ला नार के अंतर्गत ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। विपरीत मौसम और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प एवं उत्कृष्ट समन्वय का परिचय देते हुए इस कैंप की स्थापना की है। यह कदम न केवल सुरक्षा दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्रीय विकास की गति को भी सशक्त करेगा।

सुविधाओं का होगा विस्तार

कुप्पागुड़ा में कैंप की स्थापना से बीजापुर, गंगालूर, मुतवेंडी, कांवड़गांव, पीड़िया, डोडीतुमनार और गुटुमपल्ली को जोड़ने वाला मार्ग तर्रेम तक और अधिक आसान होगा। सड़क, पुल-पुलिया और संचार सुविधाओं के माध्यम से ग्रामीण अंचल मुख्यधारा से तेजी से जुड़ेंगे।सुरक्षा कैंप के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को अब स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, राशन वितरण, मोबाइल नेटवर्क और अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा बलों की उपस्थिति से नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण भी होगा।

नक्सल उन्मूलन में बड़ी कामयाबी

बीजापुर जिले में वर्ष 2024 से अब तक कुल 38 सुरक्षा कैंप स्थापित किए जा चुके हैं। इन अभियानों के परिणाम स्वरूप 599 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, 196 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए हैं और 953 नक्सली गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस अभियान की सफलता के पीछे बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी., सीआरपीएफ छत्तीसगढ़ सेक्टर के आईजी (ऑप्स) श्री शालिन, दंतेवाड़ा रेंज के पुलिस डीआईजी कमलोचन कश्यप, सीआरपीएफ बीजापुर के उप महानिरीक्षक बीएस नेगी, बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, सीआरपीएफ 199वीं बटालियन के कमांडेंट आनंद कुमार, सीआरपीएफ 170वी बटालियन के कमांडेंट सरकार राजा रमन, कोबरा 202 बटालियन के कमांडेंट अमित कुमार, एएसपी ऑप्स बीजापुर अमन कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स बीजापुर रवींद्र कुमार मीणा, सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट ऑप्स बीजापुर कुलदीप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी विनीत कुमार साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण सराहनीय रहा।

ग्रामीणों में उत्साह का माहौल

कुप्पागुड़ा में सुरक्षा कैंप एवं जन सुविधा केंद्र की स्थापना से स्थानीय ग्रामीणों में भारी खुशी और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि कैंप खुलने से उनके जीवन में शांति, स्थायित्व एवं विकास की नई दिशा मिलेगी। ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों के प्रति आभार एवं सहयोग का भाव व्यक्त किया। वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के दौरान बीजापुर जिले में अब तक 38 नए सुरक्ष कैंपों की स्थापना की जा चुकी है। नियद नेल्ला नार योजना के अंतर्गत इन क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, मोबाइल टॉवर, आंगनबाड़ी केंद्र तथा अन्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

65 वर्षीय महिला की मौत, इलाके में सनसनी जाने मौत का राज

0

दल्लीराजहरा:- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र से ग्राम रानी तराईगांव का एक सनसनी खेत मामला सामने आया है मृतिका की पहचान देव बत्ती बाय पति जैन सिंह बयां उम्र 65 वर्ष रानीतराई की रहने वाली थी । जो गांव में कोतवालीन का काम करती थी । पड़ोसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका के घर के बाहर दरवाजे में दो तीन दिन से ताला लगा हुआ था। घर के अंदर से बदबू आने से पड़ोसियों को शंका होने पर दरवाजे पर लगे ताला को तोड़ कर अंदर देखा गया तो महिला की शव संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की शव देखने पर पड़ोसियों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दिया गया ।

पुलिस को जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर मामले किं जांच कर फॉरेसिक टीम बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं । फिलहाल मामले की जांच जारी हैं । हत्या या आत्महत्या की पुष्ठि किया जा रहा है

स्वदेशी मेले में भाजपाई कर रहे हैं अश्लील हरकत: जावेद

0
  • सत्ता के नशे में भूल बैठे हैं बस्तर के संस्कार: खान

जगदलपुर बस्तर दशहरे में स्वदेशी का तड़का लगाने के नाम पर भाजपा सरकार के आयोजन के पीछे की मंशा की पोल स्वयं भाजपाई खोल रहे हैं। जिस प्रकार से स्वदेशी मेला की आड़ में भाजपाई मंच से लेकर पंडाल तक अश्लीलता फैला रहे हैं उससे तो यही साबित होता है कि भाजपाई अपने मनोरंजन के लिए जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग करते हुए प्रशासन के माध्यम से स्वदेशी मेले का आयोजन करा रहे हैं। ये बातें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान ने कही हैं।

एक बयान में जावेद खान ने कहा है कि जिस स्वदेशी मेले में देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शिरकत करते हैं उसी स्वदेशी मेले में भाजपाई अश्लील हरकत कर रहे हैं। जिसे देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है और ऐसी करतूतों को रोकने आगे आना पड़ रहा है। बस्तर की यह संस्कृति नहीं रही है कि यहां नग्नता और फूहड़ता परोसी जाए परंतु खुद को सबसे बड़ी संस्कारी पार्टी बताने वाली भाजपाई सत्ता आते ही इस कदर सत्ता के नशे में चूर हो गई है कि अब इनका संस्कार और संस्कृति से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं रहा है।मेहमान कलाकार के रूप में बस्तर आई गायिका रुपाली जग्गा के सामने अश्लील डांस कर भाजपाई देश और दुनिया को क्या यही संदेश देना चाहते हैं कि बस्तर भी अब फूहड़ता को अपना चुका है? यह भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए। जावेदखान ने कहा कि बस्तर दशहरा पूर्ण रूप से बस्तर की सभ्यता संस्कृति और बस्तर की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी को समर्पित होता है। ऐसे में बस्तर दशहरे के दौरान स्वदेशी मेले की आड़ में अश्लील हरकतें कहीं से भी शोभनीय नहीं है और ऐसे कृत्य करने वालों को संरक्षण देकर भाजपा खुद अपनी मानसिकता को उजागर कर रही है जो घोर निंदनीय पाप है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार 07 अक्टूबर को बालोद जिले के प्रवास पर रहेंगे 

0

माँ कौशल्या धाम जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित संत राजयोगी श्री रामजानकी दास महात्यागी के श्रद्धाजंली सभा में होंगे शामिल

बालोद, 06 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय मंगलवार 07 अक्टूबर को बालोद जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय कल 07 अक्टूबर को जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम बड़े जूगेरा स्थित माँ कौशल्या धाम  जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित संत राजयोगी  रामजानकी दास महात्यागी के श्रद्धांजली सभा में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 02.35 बजे पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर हेलीपेड से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 03.10 बजे डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम बड़े जुंगेरा हेलीपेड में पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री  साय दोपहर 03.10 बजे बड़े जुंगेरा हेलीपेड से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर दोपहर 03.15 बजे माँ कौशल्या धाम  जामड़ी पाटेश्वर आश्रम पहुँचेंगे।

मुख्यमंत्री  साय  जामड़ी पाटेश्वर आश्रम पहुँचकर दोपहर 03.15 बजे से अपरान्ह 04.15 बजे तक जामड़ी पाटेश्वर धाम में आयोजित संत राजयोगी श्री रामजानकी दास महात्यागी के श्रद्धांजली सभा में शामिल होंगे। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री  साय अपरान्ह 04.15 बजे सड़क मार्ग द्वारा माँ कौशल्या धाम  जामड़ी पाटेश्वर आश्रम से बड़े जुंगेरा हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे। साय बड़े जुंगेरा हेलीपेड पहुँचकर अपरान्ह 04.20 बजे हेलीकाप्टर द्वारा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

विशेष ग्राम सभाओं के माध्यम से बालोद जिले में एग्रीस्टैक डिजिटल फसल सर्वेक्षण के गिरदावरी सूची पठन का कार्य जारी

0
  • ग्रामीण अपने रकबे और फसल का सूचना पटल पर कर रहे हैं अवलोकन

बालोद, 06 अक्टूबर 2025 बालोद जिले में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभा के माध्यम से डिजिटल फसल सर्वेक्षण के तहत गिरदावरी कार्य की सर्वे सूची का पठन का कार्य निरंतर जारी है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खेरथा, देवरी एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खप्परवाड़ा, मुण्डरा, तवेरा तथा गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हितेकसा, डाण्डेसरा, बोरिदकला, पेरपार, चंदनबिरही, मुड़गहन, बासिन, मोहारा, कपरमेटा, देवकोट, परसुली सहित जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभा के माध्यम से पटवारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों के द्वारा गिरदावरी सूची का पठन किया गया। इस दौरान एग्रीस्टैक परियोजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2025-26 के लिए डिजिटल फसल सर्वेक्षण के तहत हुए गिरदावरी कार्य की सर्वे सूची का पठन कर ग्रामीणों को उनके रकबे और बोए गए फसल की जानकारी दी गई। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर डिजिटल फसल सर्वेक्षण की सूची को चस्पा भी किया गया है। जिसका ग्रामीण अवलोकन कर अपने रकबे और फसल की जानकारी ले रहे हैं।

आज जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभा के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वे और मैनुअल गिरदावरी का वाचन किया गया। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप जिले में किसानों के फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण मोबाइल ऐप के माध्यम से रियल टाइम में किया गया, जिसमें खेत की भौगोलिक स्थिति के साथ फसल की फोटो अपलोड की गई है। राज्य शासन द्वारा भू-नक्शों के जीव-रिफ्रेसिंग के पश्चात अब त्रुटिरहित फसल सर्वेक्षण संभव हुआ है। इस पहल का उद्देश्य त्रुटिरहित फसल गिरदावरी सुनिश्चित करते हुए किसानों के फसलों की सटीक और तकनीकी जानकारी एकत्रित करना है, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित की जा सके। डिजिटल फसल सर्वेक्षण में किसानों की फसलों की सभी जानकारियां एग्री स्टैक पोर्टल में दर्ज की गई है। जिससे किसानों को फसल उत्पादकता के लिए जरूरी इनपुट जैसे फसल ऋण, विशेषज्ञों की सलाह से लेकर बाजार उपलब्ध कराने में एग्री स्टैक पोर्टल से मदद मिलेगी। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS