City Media - Page 657 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 657

जतिन और रेखचंद ने किया सरगीपाल में जनसंपर्क

0
  •  कांग्रेस, भूपेश बघेल के प्रति लोगों का भरोसा कायम
  • मतदान के प्रति ग्रामीणों में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल और संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मंगलवार को ग्राम सरगीपाल में सघन जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

ग्रामीणों से भेंट मुलाकात करते हुए जतिन जायसवाल और रेखचंद जैन ने उन्हें भाजपा के शासन काल में बस्तर के आदिवासियों और निरीह युवकों पर हुए जुल्म को याद दिलाते हुए भयमुक्त वातावरण एवं विकास के लिए फिर से कांग्रेस सरकार बनाने में उनसे योगदान की अपील की। नेताद्वय ने भूपेश बघेल सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और पांच साल में हुए बस्तर के विकास का भी हवाला ग्रामीणों को दिया। ग्रामीणों ने कहा कि भरोसा है बरकरार, फिर से आएगी कांग्रेस की सरकार। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि गांवों में जतिन जायसवाल के व्यक्तित्व का अनुकूल असर दिख रहा है, लोग कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए उत्साहित हैं। महिलाएं, युवा और आदिवासी कांग्रेस के जतिन पर पूरा यकीन कर रहे हैं। वहीं रेखचंद जैन द्वारा प्रचार की कमान सम्हाल लिए जाने से भी कांग्रेस के पक्ष ने अच्छा माहौल बन गया है।

सामाजिक दबाव की राजनीति का दौर, जनता चाह रही विकास का ठौर

0
  • दीपक की रौशनी से घबराकर नई पैंतरेबाजी

(अर्जुन झा)

तोकापाल छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में चर्चित सीट चित्रकोट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद दीपक बैज को मिल रहे भारी जन समर्थन से घबराए विरोधी अब सामाजिक बहिष्कार जैसी दबाव की राजनीति पर उतर आए हैं। लगातार ऐसी शिकायत सामने आ रही हैं कि पाला बदलकर कांग्रेस में शामिल होने वालों को सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी दी जा रही है। गौरतलब है कि चित्रकोट से सांसद दीपक बैज की उम्मीदवारी घोषित होने के बाद माहौल एकतरफा कांग्रेस के पक्ष में प्रतीत हो रहा है। इस इलाके में बिरनपुर जैसे ध्रुवीकरण की कोशिश की जा रही थी। लेकिन दीपक बैज के द्वारा मोर्चा सम्हालते ही विरोधियों की सारी योजना को पलीता लग गया क्योंकि चित्रकोट के तीनों ब्लॉक की जनता सिर्फ विकास चाहती है। मतांतरण को लेकर माहौल गरमाने की कोशिशें पहले से ही चल रही थीं। अरनपुर, भेदरिपदर, चीतापुर में सामाजिक बहिष्कार के मामलों पर जमकर राजनीति चल रही है ताकि चुनाव को प्रभावित किया जा सके। इस इलाके में कांग्रेस की सरकार और सांसद दीपक बैज ने विकास और जन कल्याण को पहली प्राथमिकता दी है। इस वजह से विरोधियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। अब चुनाव लड़ना है तो विरोधियों के पास भिड़ने के लिए कुछ तो साधन होना चाहिए। लिहाजा सामाजिक बहिष्कार की अनीति का हथकंडा अपनाने की शिकायत आम हो गई है। जैसे जैसे चुनाव की तारीख करीब आ रही है और कांग्रेस में नव प्रवेशियों की तादात में इजाफा हो रहा है, वैसे वैसे सामाजिक बिखराव की राजनीति किए जाने की शिकायतें बढ़ रही हैं। तोकापाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहदेव नाग से इस बाबत बात किए जाने पर उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायतें आई हैं। उन क्षेत्रों में जाकर वस्तु स्थिति का पता लगाएंगे और जो भी उचित होगा, वह किया जाएगा। यदि कांग्रेस में आने वाले सरपंचों, पंचों या किसी को भी सामाजिक बहिष्कार की धमकी दी जा रही है तो इन्हें ऐसी धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस में जो आ गया, वह किसी से नहीं डरता। कांग्रेस जब अंग्रेजी से नहीं डरी तो हिटलर के अनुयायी उसे क्या डरा पाएंगे। इस तरह की सामाजिक विघटन की साजिशों को जनता कभी सफल नहीं होने देगी। जो लोग सत्ता की राजनीति की खातिर आदिवासी को आदिवासी से लड़ाने की साजिश को अंजाम देने में लगे हुए हैं, उन्हें जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। आदिवासी समाज को तोड़ने का कुचक्र रचा जा रहा है। अशांति और तनाव फैलाने की कोशिश की जा रही है तो ऐसी विचारधारा पर अंकुश लगाया जाना बहुत जरूरी है। कांग्रेस की सरकार और दीपक बैज के विकास कार्यों के सामने इस प्रकार की कोई खुराफात टिक नहीं पाएगी। आदिवासी समाज विकास और अमन चैन चाहता है और यह सिर्फ कांग्रेस ही देती है। बहरहाल, तोकापाल ब्लॉक मेंकांग्रेस का समर्थन करने वालों को सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी के साथ यह शिकायत भी सामने आई है कि पाला बदलने वाले सरपंचों से कहा जा रहा है कि पंचायत के पैसे से खरीदी गई सामाजिक सामग्री के उपयोग से भी वंचित कर दिया जाएगा।

महारानी अस्पताल के लैब तकनीशियन मंडल रिटायर

0

जगदलपुर जिला चिकित्सालय महारानी अस्पताल के लैब तकनीशियन और सनसिटी जगदलपुर निवासी गौरीप्रसाद मंडल आज शासकीय सेवा से रिटायर हो गए। उन्हें फूल मालाएं पहनाकर स्टाफ ने भावभीनी बिदाई दी।

लैब प्रभारी डॉ. राकेश रात्रे ने कहा कि गौरी प्रसाद मंडल दिल लगाकर मरीजों की सेवा करते आ रहे थे। उनके सेवानिवृत्त होने से हमें उनकी कमी खलेगी। सहकर्मी एसएस मुखर्जी ने कहा कि  मंडल दीन दुखियों की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं। विपिन तिवारी ने कहा कि मंडल को दादा कहकर सभी संबोधित करते थे, सभी कर्मचारियों से वे अपनत्व का भाव रखते थे। मंडल के सेवानिवृत्त होने पर स्टाफ ने उनके दीर्घायु रहने तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। मंडल ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

विश्वास खो चुकी भाजपा वादे करने की हालत में भी नहीं : बैज

0
  •  छत्तीसगढ़ के वादों के लिए भी भाजपा को मोदी की मुहर की जरूरत

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि जनता की नजरों में वादाखिलाफी का पर्याय बन चुकी भाजपा छत्तीसगढ़ में जनता से कोई वादा करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रही है। भाजपा जानती है कि वह कितने रू. भी प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की भी घोषणा करेगी, तो 15 साल भाजपा की वादाखिलाफी दंश झेल चुकी जनता उन पर जरा भी विश्वास नहीं करने वाली।

दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को तीन बार उसके घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने का मौका दिया था, लेकिन हर बार जनता को छला गया। 2003 के घोषणा पत्र में वादा किया था कि हर आदिवासी परिवार को गाय देंगे, हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी देंगे, युवाओं को 500 रू. बेरोजगारी भत्ता देंगे, मगर तीन बार सरकार में आने के बावजूद किसी वादे को पूरा नहीं किया। 2003 में वायदा किया था कि किसानों को  धान का 300 रू. बोनस देंगे मगर नहीं दिया। 2013 में वादा किया था कि धान का समर्थन मूल्य 2100 रू. और 300 रू. बोनस मतलब कुल 2400 रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होगी, मगर फिर छला। भाजपा को यह समझ में नहीं आ रहा है कि किस मुंह से वह जनता के बीच वादा करे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा दूसरी ओर धान खरीदी व अन्य योजनाओं में कई बार रोड़े अटका चुकी मोदी सरकार के रवैए से छत्तीसगढ़ भाजपा अच्छी तरह अवगत है। भाजपा को पता है कि मोदी को छत्तीसगढ़ के किसानों, आदिवासियों और गरीबों से कोई लगाव नहीं है और जनहित के कामों को वह मुफ्त की रेवड़ी समझते हैं। इसलिए भाजपा को यह भी डर है कि छत्तीसगढ़ में वह कोई ऐसा वादा ना कर दे जिससे मोदी की नाराजगी झेलनी पड़े। छत्तीसगढ़ की जनता से वोट मांगने वाले भाजपा नेता मोदी के डर से छत्तीसगढ़ की जनता के लिए कोई घोषणा ही नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा इतनी असहाय हो चुकी है कि कांग्रेस द्वारा किए जा रहे वादों के बदले वादा करने के बजाय इसका विरोध करने लग जाती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा चुनाव में कांग्रेस के पास बताने के लिए अपने सरकार के गौरवशाली जनहित के काम हैं। कांग्रेस के पास अपनी सरकार के 5 सालों के काम की लंबी फेहरिस्त है। 5 साल में भूपेश सरकार 36 में से 34 वादे पूरे कर चुकी है। साथ ही कई ऐसे काम किए गए हैं जिसका वादा कांग्रेस ने नहीं किया था। इन्हीं कारणों से कांग्रेस पर जनता का अटूट भरोसा है। जनता जानती है कि कांग्रेस जो भी वादा कर रही है, सरकार बनने पर उसे किसी भी स्थिति में पूरा करेगी। छत्तीसगढ़ की जनता ने पहली बार वास्तविक विकास और समृद्धि का अनुभव किया है। इस अनुभव को जनता खोना नहीं बल्कि और बढ़ाना चाहती है।

कांग्रेस समर्थक आदिवासी युवाओं को धमका रहे भाजपाई

0
  • फिर से हिंदू – ईसाई के नाम पर आदिवासियों के बीच खोदी जा रही है खाई
  • कांग्रेस को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन की बैखलाहट

तोकापाल फूट डालो और राज करो तथा समाज में वैमनस्य फैलाओ का भाजपाई चरित्र चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में एकबार फिर सामने आया है। आरोप है कि चित्रकोट सीट के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज की बढ़ती लोकप्रियता और उनके जनसंपर्क व सभाओं में उमड़ने वाली भीड़ को देख भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बौखला उठे हैं। इसकी खीझ वे कांग्रेस समर्थक आदिवासियों पर उतार रहे हैं। उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला तोकापाल ब्लॉक में सामने आया है।

जानकारी मिली है कि तोकापाल विकासखंड के ग्राम घाट धनोरा के दर्जनों युवकों को भाजपा के ब्लाक महामंत्री ने धमकी देते कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का काम नहीं करोगे तो तुम्हें समाजिक रूप से बहिष्कृत कर दिया जाएगा। पंचायत से मिलने वाली सुविधाएं भी तुम्हारे परिवारों को नहीं मिलने दी जाएंगी और तुम्हारे परिजनों की मौत मिट्टी में भी समाज के लोग नही जाएंगे। इस तरह समाज के लोगों के बीच डर का माहौल पैदा किया जा रहा है। बताते हैं कि भाजपा के नेताओं ने अब हर ग्राम पंचायत में जाति -धर्म का कार्ड खेलकर आदिवासियों के बीच खाई खोदने का घृणित काम शुरू कर दिया है। ज्ञात हो कि तोकापाल विकासखंड के आरापुर, भेजरीपदर, चीतापुर आदि ग्राम पंचायतों में भी पहले ऐसे ही हिंदू – ईसाई समुदाय के बीच खाई बनाने का कार्ड खेलकर भाजपा ने खूब बवाल मचाया था। तब सांसद दीपक बैज की सूझबूझ के चलते भाजपा की यह साजिश विफल हो गई थी और बीजेपी का यह कार्ड नहीं चल पाया था। अब भाजपा की हार निश्चित देख भाजपा के लोग इस तरह की धमकियां देने पर उतर आए हैं। घाट धनोरा के पीड़ित युवकों ने मामले की शिकायत कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज से भी की है। श्री बैज ने उन युवकों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी धमकी से डरने की जरूरत नहीं है। पूरा समाज, मैं स्वयं और कांग्रेस परिवार आप लोगों के साथ हैं। ऐसी साजिशों को हम किसी भी हाल में सफल नहीं होने देंगे।

अच्छे कामों और अच्छी घोषणाओं से छग में कांग्रेस की लहर : जैन

0
  •  रेखचंद जैन ने वक्तव्य जारी कर जनता से मांगा समर्थन
  •  राज्य में कांग्रेस को जिताने की अपील की रेखचंद ने

जगदलपुर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेखचंद जैन ने वक्तव्य जारी कर बस्तर संभाग व छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को अधिकाधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की है। उन्होंने जगदलपुर समेत बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों तथा राज्य की सभी 90 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने और सेवा का अवसर प्रदान करने की अपील की है।
जैन ने कहा है कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने 2018 में मुझे जैसा प्यार दिया था, उससे बढ़कर मेरे छोटे भाई जतिन जायसवाल को बहुमत प्रदान कर सेवा का मौका देगी। जैन ने कहा है कि अपने कार्यकाल के दौरान वे कभी भी अपने कर्तव्यों से विमुख नहीं हुए, जनता की सेवा में चौबीसों घंटे जुटे रहे। इसका प्रतिफल भी नजर आता है। इसलिए वे विधानसभा क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करते हैं कि कांग्रेसजन क्षेत्र की सेवा करने के संकल्प से कभी भी नहीं डिगेंगे। रेखचंद जैन ने कहा है कि वे समस्त कांग्रेसजनों की ओर से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा पूर्ववत जारी रखने का संकल्प लेते हैं। संसदीय सचिव जैन ने कहा है कि कांग्रेस सरकार और संगठन की ओर से विगत पांच सालों में उन्हें सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर आदि जिलों की जिम्मेदारी देकर भेजा जाता रहा है, जिससे इन जगहों के निवासियों से भी उनका घनिष्ठ व आत्मीय संबंध बना है। इस आधार पर उन्होने बस्तर संभाग के सातों जिलों की 12 विधानसभा सीटों समेत राज्य की समस्त सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को अधिकाधिक वोटों से जिताने की अपील की है।

जनता के हित में लिए गए फैसले
जैन ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में मंत्री परिषद ने विगत पांच वर्ष में समाज के सभी वर्गों के हितार्थ अनेक निर्णय लिए हैं। किसान कर्ज माफी, धान बोनस, समर्थन मूल्य पर धान व मक्का की खरीदी सुनिश्चित करने समेत अनेक निर्णय लिए गए हैं। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में नानगुर, बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में उसूर, कोंटा विधानसभा क्षेत्र में गादीरास, नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में कोहकामेटा आदि स्थानों को तहसील बनाकर प्रशासनिक सुविधा प्रदान की गई है। उप तहसीलों के गठन समेत नवीन पंचायतों का सृजन किया गया है। देवगुड़ी, मातागुड़ी मरम्मत, आसना में बादल अकादमी की स्थापना समेत जनजातीय संस्कृति के संरक्षण- संवर्धन के विविध उपाय किए गए हैं। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण में स्थानीय विधायकों की भूमिका सुनिश्चित की गई है।

बस्तर बटालियन के गठन का फैसला
जैन ने कहा है कि शिक्षित बेरोजगारों के हित में अनेक फैसले लिए गए हैं। बस्तर बटालियन का गठन कर सातों जिलों के 300- 300 युवक- युवतियों की भर्ती की गई है। कनिष्ठ कर्मचारी चयन आयोग का गठन कर तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों पर स्थानीय भर्ती को प्राथमिकता दी गई है। जगदलपुर में लाला जगदलपुरी के नाम पर लाइब्रेरी का नामकरण कर वहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

विपक्ष के पास कुछ भी नहीं
रेखचंद जैन ने कहा है कि जहां कांग्रेस सरकार के पास कोरोना काल में जनता की अथक सेवा करने समेत बताने के लिए सैकड़ों उपलब्धियां हैं, वहीं विपक्ष के पास कुछ भी नहीं है। जनता को भ्रमित करने विपक्ष के पास आरोप लगाने के अलावा कुछ भी नहीं है। जागरूक मतदाता अपना हित जानते- समझते हैं। सभी समाजों के लोग भाजपा की चालाकियों और धोखेबाजी- फरेब को जान समझ गए हैं। श्री जैन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में काम के आधार पर कांग्रेस की आंधी चल रही है। कांग्रेस के काम और मुख्यमंत्री के नाम पर जनता के आशीर्वाद से भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का 75 सीट पार करने का लक्ष्य जरूर हासिल होगा।

कांग्रेस की गारंटियों से घबराई भाजपा
जैन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की गारंटियों से भाजपा घबरा गई है। यह घबराहट और डर भाजपा नेताओं के बयानों से परिलक्षित होता है। घरेलू गैस सिलेंडर पर प्रति माह 500 रुपये सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ, महिला स्व सहायता समूहों की लोन माफी, राशन कार्ड के आधार पर 10 लाख तक का निशुल्क उपचार, केजी से पीजी तक सरकारी स्कूल- कालेजों में सभी वर्ग के बच्चों की मुफ्त शिक्षा समेत किसान कर्ज माफी आदि घोषणाओं से भाजपा नेताओं को कुछ सूझ नहीं रहा है। भाजपा के 15 साल में जनता को कुछ भी नहीं मिला, जबकि कांग्रेस समाज के सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ दे रही है। इन घोषणाओं को भाजपा नेता रेवड़ी कहकर गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों का अपमान कर रहे हैं।

घोटाले से गिरी भ्रष्ट सरकार हटाने का समय आगया है सतपाल महाराज

0

दल्लीराजहरा उत्तराखंड के अध्यात्मिक गुरु व कैबिनेट मंत्री श्रद्धेय सतपाल महाराज जी ने भूपेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा यह कांग्रेस सरकार शराब घोटाला चावल घोटाला पी एस सी घोटाला जैसे अनेक घोटालों से घिरी हुई सरकार है अब समय आ गया है कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए तैयार रहें और प्रदेश में डबल इंजन की लाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने में आप सभी कमल पर बटन दबाकर डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाऐ इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी राजेश ताम्रकार बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार विधानसभा संयोजक देवेंद्र जायसवाल सहित हजारों की संख्या में धर्मगुरु श्रद्धेय सतपाल महाराज जी के अनुयायी उपस्थित थे|

जनता जनार्दन की उन्नति ही मेरा परम : लखेश्वर बघेल

0
  • बस्तर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क

बस्तर विधानसभा क्षेत्र बस्तर के कांग्रेस प्रत्याशी लखेश्वर बघेल ने सोमवार को क्षेत्र के अनेक गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों का साथ ही हमारे लिए सर्वस्व है और आपकी उन्नति ही मेरा लक्ष्य है। बघेल ने कहा कि विकास, विश्वास, उन्नति और सबकी प्रगति का दूसरा नाम कांग्रेस है। इसलिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर अपनी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करें।

आज जनसंपर्क अभियान के तहत बस्तर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मरेठा सरगीगुडा पारा पहुंचकर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी लखेश्वर बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं और ग्रामीणों से आगामी चुनाव को लेकर वार्ता की एवं उनका उत्साहवर्धन कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। गांवों के पारा मोहल्लों में जाकर बस्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी लखेश्वर बघेल ने लोगों से मुलाकात की व उनसे विधानसभा चुनाव में मौजूदा कांग्रेस सरकार के समर्थन का आग्रह कर भारी मतों से वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। ग्रामीणों ने भारी उत्साह के साथ लखेश्वर बघेल का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें कांग्रेस के समर्थन का भरोसा दिलाया। इससे उत्साहित लखेश्वर बघेल ने कहा – भूपेश है तो भरोसा है।

सूखे और बूढ़े पेड़ जैसी गत होती जा रही है भाजपा की

0
  • लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के फिर दर्जनों भाजपाई बने कांग्रेसी

लोहंडीगुड़ा जिस प्रकार सूखे और बूढ़े पेड़ की पत्तियां झड़ जाती हैं और वह पेड़ फल विहीन हो जाता है, उसी प्रकार चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की गत हो रही है। बूढ़ी भाजपा रूपी पेड़ पत्ता और फल विहीन हो रही है। भाजपा के लोग छिटककर कांग्रेस के पाले में जाते जा रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने जनसंपर्क के दौरान गांव गांव के भाजपा कार्यकर्त्ता उनके समक्ष कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। लोहंडीगुड़ा विकासखंड के दर्जनों और भाजपा कार्यकर्त्ता आज कांग्रेस में शामिल हो गए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बस्तर लोकसभा सीट के सांसद एवं चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज का सघन जनसंपर्क निरंतर जारी है। श्री बैज अपनी देवतुल्य जनता का समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर विजय यात्रा पर अग्रसर हो रहे हैं। दीपक बैज सोमवार को लोहंडीगुड़ा विकासखंड के गांवों में जनसंपर्क कर रहे थे। इसी दौरान उनके समक्ष लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के दर्जनों सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की भूपेश सरकार की योजनाओं व दीपक बैज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। दीपक बैज ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। उल्लेखनीय है कि रोज कई गांवों के भाजपा, जोगी कांग्रेस व सीपीआई के कार्यकर्त्ता या तो दीपक बैज के जनसंपर्क के दौरान या फिर लोहंडीगुड़ा के ग्राम गढ़िया स्थित उनके निवास में पहुंचकर कांग्रेसी बन रहे हैं। इन दलों के हजारों कार्यकर्त्ता अब तक कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।

भाजपा डोंडी लोहारा विधानसभा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर की जनसंपर्क यात्रा दल्ली राजहरा के विभिन्न वार्डो में

0

दल्लीराजहरा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर ने दल्ली नगर पालिका क्षेत्र में डोर टू डोर अभियान चलाया। उन्होंने वार्ड क्रमांक 3,4,20 एवं 21 विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क चलाते हुए लोगों से अपने पक्ष में वोट की अपील की। महिलाओं व युवाओं के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया जब जनता को अपनी समझदारी दिखानी पड़ेगी। अगले पांच साल तक विकास को कोरा साबित होने से सिर्फ जनता का सही निर्णय ही बचा सकता है। विकास करने के लिए सिर्फ घोषणा ही काफी नहीं बल्कि उसे धरातल पर उतारने के लिए शिक्षा और विजन के साथ सोच होना जरूरी है भाजपा प्रत्याशी के साथ दल्ली मंडल पदाधिकारी युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,आ. ज.मोर्चा ,वार्ड पार्षद व जनता सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

MOST POPULAR

HOT NEWS