City Media - Page 656 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 656

खड़गे का भव्य स्वागत

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के चुनावी दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने भव्य स्वागत किया। खड़गे सुकमा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। जगदलपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील मौर्य, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू व अन्य नेताओं ने खड़गे का स्वागत किया। लोग जो माला  खड़गे को पहनाते थे, उस माला को खड़गे पहनाने वाले के गले में डाल देते थे।

विजय तिलक कर माताओं ने दिया बैज को दिया जीत का आशीष

0
  • चित्रकोट के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज का जनसंपर्क

लोहंडीगुड़ा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87 चित्रकोट के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज का विधानसभा क्षेत्र में लगातार सघन जनसंपर्क जोरों पर जारी है। गांवों में माता बहनें बैज का विजय तिलक कर उन्हें जीत के लिए आशीर्वाद दे रही हैं।
दीपक बैज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में स्थित सभी विकासखंडों के गांवों में तूफानी दौरा और जनसंपर्क जारी है। वे हर गांव में पहुंचने का प्रयास निरंतर कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं की टीमें तथा दीपक बैज के कट्टर समर्थक ग्रामीणों के दल अलग से गांव गांव में दीपक की अलख जगा रहे हैं। लोगों का उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। भूपेश है तो भरोसा है, दीपक है तो उजाला है और दीपक है|

तो विकास एवं आत्मविश्वास है के नारे गांव गांव में गूंज रहे हैं। और तो और महिलाओं की टोलियां भी दीपक बैज के समर्थन में मातृशक्ति को जगाने का काम कर रही हैं। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में दीपक बैज के प्रति अविश्वसनीय लगाव का नजारा देखने को मिल रहा है। दीपक बैज जिस गांव में जाते हैं, उस गांव के बड़े बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सारे कामकाज छोड़ दीपक बैज के चारों ओर जमा हो जाते हैं। दीपक बैज जब गलियों में जनसंपर्क करते गुजरते हैं, तब महिलाएं आरती की थाल लेकर उनकी बाट जोहती अपने घरों के दरवाजे पर खड़ी रहती हैं।. जैसे ही काफिला घर के सामने आता है, महिलाएं उसे रोककर दीपक बैज का विजय तिलक करती हैं, उनकी आरती उतारती हैं और उन्हें जीत के लिए आशीर्वाद देती हैं। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए बैज कांग्रेस के पक्ष में मतदान हेतु मतदाताओं से अपील करते हैं।

स्टूडेंट्स ने लगाई राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़

0
  • डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

जगदलपुर डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान स्कूल के स्टूडेंट्स ने ने राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ लगाई और स्कूल में विविध आयोजन किए गए।
सरदार वल्लभ पटेल की जयंती को हर वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार पटेल ने अनेक भारतीय रियासतों को देश में मिलने का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन रियासतों में हैदराबाद सहित अन्य रियासत भी शामिल हैं। राष्ट्रीय एकता दिवस देश को एकजुट करने के लिए पटेल एवं अन्य नेताओं द्वारा किए गए संघर्षों और उनके बलिदान का याद दिलाता है। विविधता में एकता की भावना की पुष्ट करता है।सरदार पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय भारत सरकार द्वारा 2014 में लिया गया और यह निर्णय उनके योगदान को रेखांकित करता है।

इसी क्रम में डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रबल करने में सरदार पटेल के योगदान की स्मृति को संजोए मेरखते हुए रन फॉर यूनिटी के तहत समूह दौड़ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। स्कूल के प्राचार्य मनोज शंकर , शिक्षकों एवं समस्त विद्यार्थियों ने ग्राम में सामूहिक दौड़ लगाई एवं नारे लगाए। कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच उप सरपंच व गणमान्य ग्रामवासी उपस्थित थे। अपने संबोधन में प्राचार्य मनोज शंकर ने देशहित में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने विद्यार्थियों, शिक्षक शिक्षिकाओं और ग्रामीणों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान अनेक विद्यार्थियों ने भी भाषण दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

महिलाओं ने किया जतिन जायसवाल का विजय तिलक

0
  •  त्रिमूर्ति का साथ चुनाव में निभा रहा है अहम भूमिका

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल सुदूर एवं अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित गांवों में भी कांग्रेस की त्रिमूर्ति के साथ जनसंपर्क और चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। ग्रामीण उनका अभूतपूर्व उत्साह के साथ आत्मीय स्वागत कर रहे हैं। वहीं महिलाएं उनकी आरती उतार कर उन्हें विजय तिलक लगा रही हैं।
प्रत्याशी जतिन जायसवाल कांग्रेस की त्रिमूर्ति संसदीय सचिव रेखचंद जैन, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीव्ही रवि के साथ बेहतरीन कदमताल करते हुए अपने चुनावी मिशन को अंजाम देने में लगे हैं। उनके साथ नगरनार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लैखन बघेल भी सक्रिय रूप से जुड़कर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कोने कोने तक ये पांचो नेता जा रहे हैं और लोगों से कांग्रेस के मतदान की अपील कर रहे हैं। जतिन जायसवाल और अन्य नेता दूर दराज के वनांचलों और धुर नक्सल प्रभावित गांवों के लोगों तक भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने अतिसंवेदनशील दरभा विकासखंड के गांवों में जनसंपर्क किया। इन गांवों में भी कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जयसवाल का चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है। उन्हें अपार जन समर्थन मिल रहा है। इन गांवों के ग्रामीणों ने जोशो खरोश के साथ जतिन जायसवाल, रेखचंद जैन, राजीव शर्मा, टीव्ही रवि और लैखन बघेल का स्वागत किया। महिलाओं ने जतिन जायसवाल की आरती उतारी और उनका विजय तिलक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

जनहित को रेवड़ी बताने वालों को जवाब देगी जनता : जैन

0
  •  जनता के मन में कांग्रेस और उसके काम, भाजपा को सबक सिखाएंगे मतदाता
    जगदलपुर बस्तर तथा छत्तीसगढ़ की जनता के मन में कांग्रेस और उसके काम बस चुके हैं। प्रदेश के मतदाता जनहित के कार्यों और घोषणाओं को रेवड़ी बताने वाली भाजपा को सबक सिखाने के मूड में हैं। यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रेखचंद जैन का।
    जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के साथ सतत सघन संपर्क में जुटे जैन का कहना है कि लोग पिछले पांच साल के कांग्रेस की योजनाओं से अत्यधिक प्रभावित हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, संस्कृति आदि विविध क्षेत्रों में कांग्रेस ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले कार्य किए हैं।आदिवासी बहुल बस्तर में आदिम संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में बेमिसाल काम किए गए हैं। हजारों महिला समूहों को स्वावलंबन से जोड़कर उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान की गई है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की स्थापना ने निम्न व मध्यम वर्गीय परिवारों की आंखों में बेहतर भविष्य का सपना गढ़ा है। कर्जमाफी का लाभ लाखों किसान परिवारों ने पाया है। धान बोनस व उसके न्यूनतम समर्थन मूल्य की कांग्रेस की नीति ने बस्तर समेत राज्य के 20 लाख से अधिक किसान परिवारों को सशक्त बनाया है। बिजली बिल हाफ योजना से लाखों मध्यमवर्गीय परिवार लाभांवित हो रहे हैं। कांग्रेस की योजनाओं से जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलाव की तुलना शहर से गांव तक भाजपा के 15 साल के कुशासन से हो रही है। भाजपा किसानों को धान बोनस के लिए तरसाने व लाठी मारने वाली पार्टी साबित हुई है।कर्जमाफी को रेवड़ी बता रहे भाजपाई
    रेखचंद जैन ने कहा है कि कर्जमाफी को मुफ्त की रेवड़ी बताने वाली भाजपा को जनता सबक सिखाने के मूड में है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। इसकी चर्चा समूचे देश में हो रही है। भाजपा केवल राज्य निर्माण के घमंड में डूबी रही, जबकि लोगों के जीवन निर्माण का काम कांग्रेस ने किया है। छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के जीवन में सुख – शांति का वास हो और सामाजिक एकता बनी रहे, यह बात भाजपा को नागवार गुजर रही है। जैन ने कहा कि येनकेन प्रकारेण सत्ता हथियाने के हवस में भाजपा नेता जिस प्रकार के बयान दे रहे हैं, उसे जनता सुन व समझ रही है। 3 दिसंबर को जहां अबकी बार 75 पार का कांग्रेस का नारा साकार होगा, वहीं भाजपा की विभाजनकारी नीति का अंत भी होगा। क्योंकि छत्तीसगढ़ में लोग एकता, भाईचारे, प्यार मोहब्बत तथा सामाजिक एकता में आस्था रखते हैं। जैन ने कहा है कि विभिन्न वर्गों से जुड़ी कांग्रेस की घोषणाओं को रेवड़ी बताकर जनता का अपमान करने वालों को कड़ा सबक सिखाने तथा भाजपा को नसीहत देने के मूड में लोग हैं।

दीपक बैज के चित्रकोट में समय से पहले आ गया पतझड़!

0
  •  कोई गा रहा है खुशी के गीत, किसी की आंखों से झर रहे हैं जुदाई के गम के आंसू =
    -अर्जुन झा-
    लोहंडीगुड़ा जलप्रपात की जलधाराएं खिलखिला रही हैं, हवाएं मदमस्त कर देने वाली बासंती सुगंध बिखेर रही हैं, अमराई में कोयल गा रही है, टेसू के फूल खिल उठे हैं, कमल की बगिया उजाड़ होती जा रही है, चित्रकोट क्षेत्र में समय से पहले ही पतझड़ का मौसम आ गया है।
    जी हां ! ये बात बिल्कुल सौ फीसद सच है। यहां हम एक बरस के मौसम चार, पतझड़, सावन, बसंत, बहार वाले मौसम की बात नहीं कर रहे हैं। यहां बात हो रही है चुनावी मौसम की, जिसने एक राजनैतिक दल के लिए पतझड़ और एक दल के लिए मनभावन बसंत सा बयार बहा दिया है। चित्रकोट विधानसभा सीट बस्तर संभाग की हाई प्रोफाईल सीटों में पहले नंबर पर है। इस सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज चुनाव लड़ रहे हैं। संभाग की दूसरी हाई प्रोफाईल विधानसभा सीट सुकमा है, जहां प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ताल ठोंक रहे हैं। तीसरी हाई प्रोफाईल सीट नारायणपुर से भाजपा सरकार में शिक्षा मंत्री रहे केदार कश्यप की और चौथी हाई प्रोफाईल सीट कोंडागांव से पूर्व मंत्री लता उसेंडी और कांग्रेस सरकार में मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। चित्रकोट में इन दिनों चुनावी गर्माहट कुछ ज्यादा महसूस की जा रही है, लेकिन इस गर्माहट में भी कांग्रेस को शीतलता का अहसास हो रहा है। वह इसलिए क्योंकि वहां भाजपा के लिए पतझड़ का दौर चल रहा है। भाजपाई पेड़ के पत्ते तेजी से झर रहे हैं और कांग्रेस के आंगन की शोभा बन रहे हैं। अब तक भाजपा के हजारों कार्यकर्त्ता कांग्रेस के अंगने में नृत्य करते हुए झुलसी हुई भाजपा के जले पर नमक छिड़क रहे हैं। कांग्रेस की बासंती बयार में सिर्फ भाजपाई पेड़ ही ठूठ में तब्दील नहीं हुआ है, बल्कि जोगी कांग्रेस और माकपा जैसे पौधों का भी वैसा ही हश्र हुआ है। इन दोनों दलों के भी सैकड़ों कार्यकर्त्ता कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज के पक्ष में खड़े हो गए हैं। इस तरह चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में दीपक बैज की संगीत लहरी ऐसी समा बांध रही है कि विश्वप्रसिद्ध जलप्रपात की जलधारा भी सुर में सुर मिलाती प्रतीत हो रही है।

मल्लिकार्जुन खड़गे आज सुकमा और महासमुंद में

0

रायपुर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 1 नवबंर को सुबह 10 बजे नई दिल्ली से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11.30 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे। सुबह 11.40 बजे हेलीकाप्टर द्वारा जगदलपुर से सुकमा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12.20 बजे खड़गे सुकमा में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा सुकमा से महासमुंद के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.40 बजे महासमुंद मे आमसभा को संबोधित करेंंगे। खड़गे दोपहर 3.50 बजे हेलीकाप्टर द्वारा महासमुंद से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 4.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 4.30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

दीपक फैलाएगा उजाला : चित्रकोट में भूपेश बघेल

0
  • कुरैंगा गांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली चुनावी

लोहंडीगुड़ा चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुरैंगा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र का अंधियारा दूर करने के लिए कांग्रेस का दीपक प्रज्वलित करने की अपील की।
जनसभा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का, राजयसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू सहित अन्य मौजूद थे।

भाजपा और वोट कटवा से लोगों रहें सावधान : भूपेश बघेल

0
  • हजारों ग्रामीणों के बीच सीएम ने कांग्रेस की 17 घोषणाओं को दोहराया

भानपुरी छत्तीसगढ़ में हो रहे प्रथम चरण के विधानसभा चुनाव के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 31 अक्टूबर को नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित बस्तर जिले के भानपुरी में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने नारायणपुर से प्रत्याशी चंदन कश्यप के पक्ष में प्रचार करते हुए कांग्रेस को वोट देने का जानता से आव्हान किया।भूपेश बघेल ने कांग्रेस की 17 घोषणाओं के बारे में दोहराया। मंच पर सीएम के साथ पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का, राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम, पीसीसी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायक चंदन कश्यप व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

सीएम भूपेश बघेल ने मंच से घोषणा कि, कांग्रेस की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ की माताओं एवं बहनों के लिए महतारी न्याय योजना लागू कर प्रति सिलेंडर के रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी महिलाओं के बैंक खाते में सरकार द्वारा सीधे जमा की जाएगी। 200 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली मिलेगी। फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही महिला स्व-सहायता समूहों तथा महिलाओं द्वारा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ किए जाएंगे। किसानों का कर्जा माफ, केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा की बात कहीं। वही सीएम भूपेश बघेल ने केदार कश्यप पर निशाना साधते हुए कहा कि, केदार कश्यप ने शिक्षा मंत्री रहते हुए नकल कांड करवाया था। उनकी साली उनकी पत्नी के बदले परीक्षा में शामिल हुई। शिक्षा मंत्री ने अपने गांव भानपुरी में एक अंग्रेजी स्कूल नहीं खोला। हम किसानों का कर्ज माफ करतें है, भाजपा अडानी का कर्ज माफ करती है। भाजपा केवल छल कर रहीं है। जबकि भूपेश सरकार में लोगों का कांग्रेस पर भरोसा बढ़ा है।

 

भूपेश बघेल ने भानपुरी में ली बड़ी चुनावी सभा

0

जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को नारायणपुर जिले के ग्राम भानपुरी में बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसभा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद बस्तर दीपक बैज, छ्ग प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का, राजयसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम, प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, नारायणपुर के प्रत्याशी चंदन कश्यप मौजूद थे। सभा को दीपक बैज ने भी संबोधित किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS