आईपीएस उदित भास्कर जगदलपुर के नए सीएसपी

0
218

जगदलपुर भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग 2021 बैच के अधिकारी उदित भास्कर जगदलपुर के नए नगर पुलिस अधीक्षक होंगे। वे पूर्व में प्रशिक्षु के तौर पर रायगढ़ जिले के नगर पुलिस अधीक्षक के रुप में सेवा दे चुके हैं। बस्तर में पदस्थ रहे प्रशिक्षु आईपीएस रविंद्र सिंह मीणा का कोरबा तबादला हो गया है। इनके पूर्व नगर पुलिस अधीक्षक पद पर विकास कुमार बतौर प्रशिक्षु सेवा दे चुके हैं। उनका तबादला हो गया है। उनकी जगह अजाक एसडीओपी संभाल रहे थे।