मुख्यमंत्री भूपेश ने किया अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क स्कीम का शुभारंभ
जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेवा पहुंच रही है आपके द्वार के तहत अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वर्चुअली 18 अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क (यूआईपीए) का शुभारंभ, 30 नई मोबाईल मेडिकल यूनिट, 44 नगर पालिकाओं में व 2 नगर पंचायत तों में मुख्यमंत्री मितान योजना का विस्तार किया। इस दौरान जगदलपुर के टॉउन हाल में आयोजित मुख्यमंत्री के लाइव कार्यक्रम में संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू,अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर निगम एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, सुषमा कश्यप, पार्षदगण, जिला पंचायत के सीईओ प्रकाश सर्वे, आयुक्त नगर निगम श्री केएस पैकरा सहित गणमान्य नागरिक और निगम प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
दस्तावेजों में पूर्ण दर्शाकर पंचायत सचिव ने डकार लिए लाखों रुपए
गांव में आज तक शुरू नहीं हो सकी है गोबर की खरीदी
अर्जुन झा
बस्तर राज्य की भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं का किस तरह मटियामेट किया जाता है, इसका ताजा उदाहरण बस्तर विकासखंड की ग्राम पंचायत खड़का में देखने को मिला है। यहां गोठान योजना कागज पर चल रही है। गांव के पशु पालकों और महिला समूहों को गोठान और गोधन न्याय योजना का जरा भी लाभ नहीं मिल रहा है। इस योजना की आड़ में पंचायत सचिव और सरपंच अपनी तिजोरी जरूर भर रहे हैं।बस्तर जनपद पंचायत के अधीन ग्राम पंचायत खड़का के पंचायत सचिव की मनमानी और भर्राशाही के चलते गांव में गोठान योजना अब तक धरातल पर साकार नहीं हो सकी है। पंचायत के कागजी दस्तावेजों में ही गोठान संचालित हो रहा है। योजना के नाम पर सरकारी खजाने के लाखों रुपए फूंके जा चुके हैं, बावजूद गोबर खरीदी और जैविक खाद निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ड्रीम प्रोजेक्ट पर पंचायत सचिव ग्रहण लगाने पर आमादा हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के तहत बस्तर जिले के गांव -गांव में गौठान निर्माण किया गया है। ज्यादातर गांवों में यह योजना सफलता पूर्वक संचालित हो रही है। महिला समूहों द्वारा गोठानों का संचालन और पशु पालकों से गोबर की खरीदी की जा रही है। गोबर से जैविक खाद गोठानों में ही बनाई जा रही है। इससे जहां पशु पालकों और किसानों को गोवंश के गोबर से अतिरिक्त आमदनी हो रही है और कृषि के लिए अल्प राशि में उत्कृष्ट जैविक खाद मिल रही है, वहीं स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को भी रोजगार और आय का बढ़िया जरिया मिल गया है। ग्राम पंचायत खड़का में इस योजना के तहत लाखों रुपए खर्च किए जा चुके हैं, किंतु गोठान निर्माण के नाम पर किए गए भ्रष्टाचार के चलते योजना लगभग दम तोड़ चुकी है। ग्राम पंचायत खड़का में पंचायत सचिव की निगरानी में गोठान निर्माण के नाम पर दस प्रतिशत काम कराकर पूरी रकम हजम कर ली गई। खड़का में जंगल के बीच गोठान बनाने का काम शुरू किया गया था।सीमेंट का महज एक टैंक बनाकर छोड़ दिया गया है। मवेशियों के लिए शेड, केंचुआ पालन इकाई और खाद निर्माण हेतु टंकियों का निर्माण ही नहीं कराया गया है। मौके पर खस्ताहाल पड़ा टैंक, टूटी फूटी इंटें और थोड़ी सी रेत का ढेर भर नजर आ रहे हैं। तथाकथित गोठान में झाड़ियां उग आईं हैं और टैंक इन झाड़ियों के बीच छुप गया है। ग्रामीण बताते हैं कि यहां आज तक रत्तीभर भी गोबर की खरीदी नहीं की जा सकी है। जिला प्रशासन और जनपद पंचायत के अधिकारियों द्वारा मानिटरिंग नहीं की जाने से सचिव अपनी मनमानी करते आ रहे हैं। ग्राम पंचायत के अन्य निर्माण कार्यों में भी जमकर अनियमितता बरती गई है और जारी निर्माण कार्यों में भी यह सिलसिला चल रहा है। शासकीय राशि की गड़बड़ी धड़ल्ले से चल रही है।
डीएमएफटी मद से मिले 37 लाख रुपए की हुई जमकर बंदरबांट
ग्रामीणों को रोजगार देने के बजाय सरपंच ने ठेकेदार से कराया काम
बकावंड ब्लॉक मुख्यालय बकावंड में अधिकारियों की आंखों के सामने भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला गया और अधिकारी मुंह मोड़े बैठे रहे। बाजार में शेड निर्माण के नाम पर भ्रष्टाचार का बाजार सजाते हुए जिला खनिज निधि न्यास (डीएमएफटी) से प्राप्त रकम की बंदरबांट कर ली गई। बकावंड ब्लॉक मुख्यालय के बाजार में शेड निर्माण के लिए जिला खनिज निधि न्यास से दो बार में कुल 37 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।निर्माण गुणवत्ता का जरा भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। यह काम ग्राम पंचायत बकावंड के माध्यम से कराया जा रहा है। सरपंच और पंचायत सचिव ने स्थानीय मजदूरों और राजमिस्त्रियों को सीधे काम न देकर पूरा निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी एक ठेकेदार को दे रखी है। ठेकेदार ने भी यहां के मजदूरों को काम पर नहीं रखा। वहीं जो मजदूर लगाए गए, उन्हें भी बहुत ही कम मजदूरी दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने से शेड ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगा। उसके चंद दिनों में ही क्षतिग्रस्त होकर ढह जाने की संभावना है। ऐसे में बड़ी गंभीर घटना भी हो सकती है।ग्रामीणों ने कहा है कि बकावंड के सरपंच और सचिव ने कमीशन खाने के फेर में ठेकेदार के माध्यम से घटिया शेड निर्माण कराया है। अनेक ग्रामीणों और ग्राम पंचायत के माध्यम से सन 2020 से लेकर अब तक कराए गए सारे कार्यों की जांच कराई जाने पर करोड़ों रुपयों की गड़बड़ी सामने आएगी। 15वें वित्त, मूलभूत मद, बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण मद समेत अन्य मदों से विभिन्न कार्यों के लिए स्वीकृत राशि में भारी गड़बड़ियां हुई हैं। विभागीय जिम्मेदार अधिकारी से शिकायत करने पर वे जांच के लिए डगमगा रहे हैं।जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहने को तो एसडीओ को निर्माण की जांच के लिए निर्देशित कर दिया है, मगर एसडीओ साहब कहते हैं कि बड़े बड़े कार्यों में छोटी मोटी गलतियां तो होती रहती हैं। इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। इससे साफ जाहिर होता है कि भ्रष्टाचार के इस खेल में नीचे से ऊपर तक सब मिले हुए हैं।*वर्सन**
दे दिया है जांच का आदेश
जनपद पंचायत के सीईओ एसएस मंडावी का कहना है कि मैं आपको दो-तीन दिन में बता दूंगा कि जांच में क्या खामियां मिली हैं। मैंने एसडीओ ठाकुर को जांच के लिए कह दिया है। ठाकुर ने जांच रिपोर्ट अभी तक मेरे पास नहीं भेजी है।
क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में सुबह 8.30 बजे से होगा बस्तर जिले के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल
जगदलपुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधीन गैर आवासीय, आवासीय अकादमी रायपुर एवं एक्सीलेंट सेंटर बिलासपुर में एथलेटिक एवं तीरंदाजी खेल के खिलाड़ियों को प्रवेश देने के लिए 7 जुलाई को प्रतः 8.30 बजे से क्रीड़ा परीसर धरमपुरा में टैलेंट सर्च प्रोग्राम के तहत बस्तर जिले के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया है। चयन हेतु प्रशिक्षक एवं अधिकारियों का दल रायपुर व बिलासपुर से जगदलपुर आएगा। 31 दिसंबर 2023 को जिन खिलाड़ियों की आयु एथलेटिक्स में 14 से 17 वर्ष एवं आरचरी में 12 से 16 वर्ष के मध्य हो चयन ट्रायल में भाग ले सकेंगें। खिलाड़ियों के चयन हेतु एथलेटिक्स में दोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त भारतीय टिम के पूर्व प्रशिक्षक जसविंदर सिंह भाटिया, हेड कोच बिलासपुर सेंटर पीजी जयकृष्णन एनआईएस कोच, सुदर्शन कुमार सिंह एनआईएस कोच, तीरंदाजी में निलेश गुप्ता एक्सीलेंस सेंटर बिलासपुर अनिल सिंह एसटीसी साई रायपुर एवं इतवारी राज तीरंदाजी प्रशिक्षक जगदलपुर उपस्थित रहेंगे। चयनित खिलाड़ियों बिलासपुर एक्सीलेंट सेंटर एवं रायपुर अकादमी में खेल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन खिलाड़ियों को शासन की ओर से आवास, भोजन एवं पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
दल्लीराजहरा _ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित बूथ चलो अभियान कार्यक्रम के तहत उत्तर मंडल कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अंतर्गत सेक्टर 5 के बूथ क्रमांक 182 की बूथ कांग्रेस कमेटी की बैठक ब्राह्मण समाज के सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में बूथ चलो अभियान की डौंडीलोहारा विधानसभा प्रभारी श्रीमती फूलोदेवी नेताम सांसद राज्यसभा व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस , सह प्रभारी अनूप नाग विधायक अंतागढ़, शीबू नायर नगर पालिका अध्यक्ष, डौंडी लोहारा विधानसभा प्रभारी चंद्रिका देशमुख, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस संगीता नायर, प्रदेश प्रतिनिधि रतिराम कोसमा,मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, एआईपीसी जिला अध्यक्ष विकास भेंडिया, मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिरोमणी माथुर, डौंडी ब्लॉक अध्यक्ष कोमेश कोर्राम, सेक्टर अध्यक्ष के ईश्वर राव, बूथ अध्यक्ष ममता पांडेय मंचस्थ रहे।प्रभारी फूलोदेवी नेताम और सहप्रभारी अनूप नाग ने बूथ कमेटियों की समीक्षा की और बूथ मैनेजमेंट की जानकारी दी,
छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए आवश्यक जानकारी दिए।सभा को शीबू नायर, अशोक बांबेश्वर, रतिराम कोसमा, पीयूष सोनी, शिरोमणि माथुर, चंद्रिका देशमुख, विकास भेंडिया ने भी संबोधित किया। बुथ कमेटी के सदस्यों और पदाधिकारियों ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया और शॉल श्रीफल से सम्मान किया।कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, स्वागत भाषण संगीता नायर जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस ने दिया, बूथ अध्यक्ष ममता पांडेय ने बूथ कमेटी की जानकारी दी और आभार प्रदर्शन सेक्टर अध्यक्ष के ईश्वर राव ने किया। इस अवसर पर सेक्टर अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, रवि जायसवाल, जीवन लाल साहू, उन्नीकृष्णन नायर, प्रदीप कुमार, विलियम भौरा, पी एम सुहैल, सुदामा शर्मा, चंदू सिंहा,बंटी जंघेल, भीमराव मेश्राम, हरिश पटेल, जसविंदर सिंह गिल, रमेश भगत, संतोष साहू, विलसन मैथ्यू, मानकी, कंचन, खुशी साहू, दीपिका रावतै फुलेश्वरी, कविता हेमलता सुजाता चांदनी विश्वकर्मा, विमला ठाकुर, मीरा यादव, तोमन निषाद, रेजिन बाई, बिस्सा बाई, लता, पुनिया, राधिका, मधु, सुनीता, सोहद्रा, पूर्णिमा, सुनोतिन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
गांवों में नल जल योजना कार्य का संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन
जगदलपुर छग शासन के नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव तथा जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत गरावंड खुर्द के ग्राम नेगीगुड़ा एवं मोरठपाल में सिंगल विलेज नल जल योजना के तहत 69.79 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत गरावंड खुर्द के आश्रित ग्राम मोरठपाल में 15.80 लाख रुपए की लागत से निर्मित नल जल योजना के लिए 500 मीटर पाईप लाईन विस्तार कार्य का भूमिपूजन जैन ने किया।
इससे 105 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इसी तरह ग्राम पंचायत गरावंड खुर्द के आश्रित ग्राम नेगीगुड़ा में 53.99 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित सिंगल विलेज नल जल योजना के तहत तीन एचपी के एक नग पावर पंप, एक पंप हाउस, क्लोरीनेशन कक्ष , बाउंड्री वॉल, 40 किलो लीटर क्षमता की टंकी निर्माण, 570 मीटर पाइप लाईन बिछाने के कार्य का भूमिपूजन संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया।इससे गांव के 191 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति होगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत के हर पारा मोहल्ले के हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। जो सुविधाएं पहले शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध थीं, वह सुविधाएं अब कांग्रेस सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर ग्राम पंचायत के हर गांव गांव के हर पारा मोहल्ले में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्पित है। इस दौरान विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ पार्षद सूर्या पाणी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, वरिष्ठ नेता निर्मल लोढ़ा, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, गरावंड खुर्द के सरपंच महादेव बघेल, उप सरपंच संतुला सेठिया, पंच लैखन, सरिता नाग, सीतामणि, चंद्रा, गुरु बघेल, झीनू पुजारी, आशाराम पुजारी, रामू बघेल, लोकूराम कश्यप, मदन पटेल, सोहनलाल पटेल, धरमू बघेल, साहदेव बघेल, बलराज चालकी, रूपसिंह सेठिया, शंकर नाग, धनपति सेठिया, प्रभुचंद्र सेठिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
नानगुर में गूंजा हिंगल व लौजारिन माता का जयकारा- जैन ने पूजा कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना कीजगदलपुर। शुक्रवार शाम संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन नानगुर के हिंगल व लौजारिन माता के मेला में सम्मिलित हुए। आठ साल बाद आयोजित मेले में नानगुर तथा आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचे थे। विधायक ने देवगुड़ी में पूजा- अर्चना कर बस्तर अंचल तथा राज्य के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। उनके साथ उपस्थित लोगों व ग्रामवासियों ने हिंगल माता का जयकारा लगाया। तत्पश्चात बाजार परिक्रमा की गई। विधायक रेखचंद जैन ने मेला में आए देवों तथा देवियों की भी पूजा की और रस्म के अनुसार मान- दान किया।
मेला में यह रहे सम्मिलित
मेला के दौरान स्व सहायता समूह के सदस्य, राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी समेत कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, सरपंच शांति बघेल, जनपद सदस्य जामावाड़ा धनसिंग बघेल, पार्वती विजय ध्रुव, सरपंच मांझीगुड़ा धरम बघेल, उप सरपंच शरद नागेश, सरपंच नेतानार सुकरा नाग, सरपंच सिडमुड़ हरिबंधु नाग, सरपंच कोलावाड़ा आशाराम नाग, नानगुर लैम्प्स अध्यक्ष सामनाथ नाग, बड़ेमुरमा लैम्प्स अध्यक्ष शंकर नाग, मूलचंद सेठिया, फूलसिंग बघेल, राधामोहन दास, लोकेश सेठिया, सचिव अरुण सेठिया, पटेल गंगाराम नाग, लोक कलाकार लखेश्वर खुदराम, बन्नू सिंग पुजारी, गणेश सिरहा, बुधराम सिरहा, लखेश्वर सिरहा,पार्षद सूर्या पाणि, शहर कांग्रेस महामंत्री हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष अवधेश झा तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
दैनिक उपयोग की वस्तुएं एवं आईईडी का स्प्लिंटर बरामद
दोनों माओवादी नेलनार एरिया कमेटी के जन मिलिशिया सदस्य हैं
जगदलपुर सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान के तहत बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिले के भटबेड़ा जंगल में मौजूद नक्सली सुरक्षा बलों को देख भाग निकले। वहां नक्सलियों द्वारा बनाए गए कैंप को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया। मौके से नक्सलियों की सामग्री और आईईडी में इस्तेमाल किए जाने वाला उकरण बरामद किया है।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदराज पी. एवं नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में नारायणपुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत ग्राम आसनार और भटबेड़ा क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति एवं कैम्प की सूचना पर 29 जून को थाना धनोरा से डीआरजी एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी ई कंपनी की संयुक्त बल ग्राम भटबेड़ा एवं थाना ओरछा से डीआरजी, छत्तीसगढ़ सशत्र बल की संयुक्त टीम ग्राम आसनार की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी। थाना धनोरा से निकली डीआरजी एवं आईटीबीपी की टीम के भटबेड़ा के जंगल में सर्चिंग के दौरान, नक्सलियों द्वारा से लगाए गए संत्री ने पुलिस बल के आने की सूचना देकर नक्सलियों को अलर्ट कर दिया और नक्सली जंगल का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। सुरक्षा बलों ने मौके पर स्थित नक्सल कैम्प को ध्वस्त कर दिया। मौके से नक्सलियों के दैनिक उपयोग के सामान एवं आईईडी में उपयोग होने वाले लोहे के स्प्लिंटर बरामद किए गए। वहीं थाना ओरछा से रवाना हुए डीआरजी एवं छस बल की संयुक्त टीम ने ग्राम आसनार में सर्चिंग के दौरान 2 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। ये लोग पुलिस पार्टी को देखकर छिप रहे थे। पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम दासू कोर्राम एवं विजय कोर्राम निवासी आसनार का बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि वे नेलनार एरिया कमेटी अंतर्गत आसनार जनताना सरकार में जनमिलिशिया सदस्य हैं एवं पूर्व में 18 अप्रैल 2022 को ओरछा और धनोरा के मध्य रायनार में माओवादियों के साथ मिलकर मुख्य सड़क को काटकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में वे संलिप्त रहे हैं। इस घटना को लेकर पूर्व में थाना ओरछा में धारा -147, 148, 149, 341, 431 भादवि, 25 आर्म्स एक्ट, धारा 3 (2) (ड) लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम, 10, 13 (1), 38 (2), 39 (2) विधि विरूद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया। आरोपियों के नाम दासू कोर्राम पिता मूरा कोर्राम उम्र 40 वर्ष निवासी आसनार थाना ओरछा जिला नारायणपुर और विजय कोर्राम पिता मूरा कोर्राम उम्र 24 वर्ष निवासी आसनार थाना ओरछा जिला नारायणपुर हैं। दोनों आपस में भाई हैं। उनके खिलाफ थाना ओरछा में धारा 147, 148, 149, 341, 431 भादंवि, 25 आर्म्स एक्ट, 10, 13 (1), 38 (2) एवं 39(2) यूएपीए एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पकड़े गए युवकों पर आरोप है कि वे 18 अप्रैल 2022 को धनोरा एवं ओरछा के मध्य रायनार में पेड़ को रास्ते में रखकर एवं सड़क को खोदकर मार्ग अवरूद्ध करने की घटना में लिप्त रहे हैं।
विवि प्रशासन ने गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया ओशिन को
जगदलपुर शहर की एक और बेटी ने शिक्षा के क्षेत्र में झंडा गाड़ा है। छात्रा ओशिन भारद्वाज ने मध्यप्रदेश की प्रतिष्ठित सेज यूनिवर्सिटी की मास्टर डिग्री परीक्षा में यूनिवर्सिटी लेवल पर टॉपर बनकर छत्तीसगढ़ के साथ ही मध्यप्रदेश का भी गौरव बढ़ाया है। जिला शिक्षा विभाग बस्तर में विकास खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत मानसिंह भारद्वाज और श्रीमती दिव्यम भारद्वाज की इकलौती बेटी ओशिन भारद्वाज ने सेज यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट एंड साइकोलॉजी द्वारा आयोजित मास्टर ऑफ आर्ट एंड साइकोलॉजी की परीक्षा में यूनिवर्सिटी स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सेज विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए ओशिन भारद्वाज को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया है। बीईओ मानसिंह भारद्वाज का परिवार जगदलपुर में निवासरत है। इस उपलब्धि पर जिले के शिक्षाविदों, शिक्षक शिक्षिकाओं और शिक्षा विभाग के कर्मियों ने ओशिन को बधाई दी है।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के वेतन, भत्तों से जुड़े मसले उठाए
जगदलपुर छ्ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक मिश्रा ने छ्ग शासन के स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं और मांगों का निराकरण करने का आग्रह किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि स्वास्थ्य कर्मचारी अल्प वेतन और कम सुविधाओं के बावजूद जनसेवा का कार्य करते हैं। विभाग में अधिकांश संवर्ग एकल पद के हैं तथा 2- 3 स्टाफ वाले स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर 1200- 1500 बिस्तर वाले बड़े अस्पतालों तक में स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी पूर्ण क्षमता से कार्य कर रहे हैं। खेद का विषय है कि शासन के समक्ष बार बार मांगों को रखने पर भी निराकरण नहीं किया जा रहा है।
संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, संचालक चिकित्सा शिक्षा, संचालक आयुष द्वारा संघ की मांग व शासन निर्देश पर संचालनालय स्तर पर संचालक एवं संबंधित अधिकारियों की समिति गठित कर परीक्षण एवं आवश्यक व्यय भार की गणना कर सभी स्तर के कर्मियों के वेतनमान संशोधन संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर प्रस्तावित वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग की गई है।स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों को केंद्र शासन के समान पेट्रोल भत्ता, मोबाईल भत्ता, जोखिम भत्ता एवं रेडियेशन भत्ता देने, स्टाफ नर्सों को पूर्वानुसार 3- 4 अग्रिम वेतनवृद्धि का लाभ जारी रखने तथा लाभान्वितों से वसूली पर रोक के आदेश जारी करने, पुलिस विभाग की तरह स्वास्थ्य कर्मचारियों को वर्ष में 13 माह का वेतन प्रदान करने, केंद्र शासन की भांति स्टाफ नर्स को नर्सिंग अधिकारी या वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पदनाम देने, सभी कर्मचारियों को नियुक्ति दिनांक से ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ देने, कर्मचारियों का 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा कराकर उन्हें हुए कैशलेस ईलाज की सुविधा मुहैया कराने, चिकित्सकों की भांति स्वास्थ्य विभाग में नव नियुक्त कर्मचारियों को स्टायफफंड प्रथा समाप्त कर पूर्ण वेतन देने, स्वास्थ्य कर्मचारियों को चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान प्रदान करने एवं एकल पदों के लिए पदोन्नति चैनल बनाने, दैनिक वेतन भोगी, संविदा, अनियमित, जीवनदीप समिति, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों का शासन की घोषणा के अनुरूप नियमितीकरण करने तथा समान कार्य समान वेतन का लाभ देने, ड्रेसर को समयमान वेतनमान का लाभ देते हुए पदनाम आर्थोपेडिक टेक्निशियन करने, आयुष विभाग में 1997 के पूर्व से कार्यरत अंशकालीन स्वच्छकों को पूर्णकालिक कर नियमित करने, मैदानी कर्मचारियों को उनके वेतन लेवल के अनुपात में निश्चित यात्रा भत्ता देने तथा कठिन व कठिनतम क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों को प्रोत्साहन राशि देने, अनिवार्य ड्रेस कोड वाले स्वास्थ्य कर्मचारी, स्टाफ नर्स, चतुर्थ श्रेणी व अन्य को संचालक के प्रस्ताव अनुसार 6 हजार रु. धुलाई भत्ता प्रतिवर्ष देने, सर्टिफिकेट पैरामेडिकल कोर्स का उन्नयन कर डिप्लोमा, डिग्री कोर्स प्रारंभ करने, सभी स्वीकृत पदों हेतु 25 प्रतिशत पदोन्नति पद स्वीकृत करने की मांग रखी गई है। साथ ही तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ko पदोन्नति हेतु शासन के व्यय पर प्रशिक्षण दिलाने, चिकित्सक विहीन स्वास्थ्य केंद्रों में अन्य राज्यों की भांति स्टाफ नर्स व फर्मासिस्ट को सामान्य ईलाज की अनुमति प्रदान करने, वेलनेस सेंटर में कार्यरत समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं द्वितीय एएनएम को नियमित करने विकासखंड स्तर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन पूर्वानुसार बीईटीओ के माध्यम से कराने, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं की विभागीय पदोन्नति जून 2020 अनुसार बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक स्टाफ नर्स को जीएनएम प्रशिक्षण केंद्रों में सिस्टर ट्यूटर के पद पर पदोन्नत करने, रेडियोग्राफर, एक्स-रे टेक्नीशियन, रेडियोथेरेपी को मूल वेतन का 25 प्रतिशत विकिरण भत्ता देने, डीकेएस अस्पताल के स्वशासी समिति प्रस्तावित आदर्श सेवा भर्ती नियम लागू कर सभी कर्मचारियों का नियमितीकरण करने, भारी वाहन लाईसेंसधारी वाहन चालकों को लेवल-6 वेतनमान देने का भी आग्रह किया गया है।