City Media - Page 823 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 823

तोकापाल ब्लॉक में स्कूलों की मरम्मत के नाम पर कमीशन का खेल

0
  • बीईओ के संरक्षण में संकुल समन्वयकों की बल्ले-बल्ले
  • विभागीय निर्देशानुसार प्राचार्यों के माध्यम से कराई जानी थी मरम्मत

तोकापाल बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक में स्कूलों की मरम्मत के नाम पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी की मनमानी चल रही है। मरम्मत का कार्य प्राचार्यों के सुपरवाविजन में कराने का निर्देश जिला स्तर से जारी हुआ है, लेकिन विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने इस कार्य की जिम्मेदारी संकुल समन्वयकों को सौंपकर उन्हें कमीशन उगाही की खुली छूट दे दी है। कई स्कूलों के प्राचार्य बीईओ की कार्यप्रणाली को लेकर खफा हैं और मरम्मत कार्य को नियम विरूद्ध अंजाम दिए जाने का आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री जतन योजना के कार्यों में भी कमीशन का खेल चल रहा है।जानकारी के अनुसार सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए स्कूलों को सर्वसुविधायुक्त बनाने का प्रयास कर रही है। इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री जतन योजना के तहत जिले के जर्जर स्कूलों की मरम्मत पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। सभी जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत का कार्य 15 जून तक पूर्ण करा लेने के निर्देश के साथ राशि शिक्षा विभाग को जारी की गई है। मरम्मत कार्य खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में संबंधित स्कूलों के प्राचार्य से कराने का फरमान जारी किया गया है, जिसका अधिकांश खंड शिक्षा अधिकारी पालन भी कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को संबंधित स्कूलों के प्राचार्य के माध्यम से मरम्मत कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। तोकापाल के बीईओ ने आदेश को दरकिनार कर अपने चहेते कुछ संकुल समन्वयकों की मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी दे दी है। कार्य कराने की जिम्मेदारी प्राचार्यों को दी जानी थी, लेकिन कमीशन के फेर में संकुल समन्वयकों को ठेकेदार बना दिया गया है। इसे लेकर प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक में आपसी मनमुटाव उपजने की खबर है।*मुख्यमंत्री जतन योजना में भी कमीशनखोरी*प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं, लेकिन शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारी कमीशन के चक्कर में मुख्यमंत्री के नाम वाली योजना को भी पलिता लगाने से नहीं चूक रहे हैं। इसका तोकापाल खंड शिक्षा विभाग ज्वलंत उदाहरण है। तोकापाल के बीईओ से इस मामले में प्रतिक्रिया लेने के लिए दूरभाष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। खबर है कि जिला शिक्षा अधिकारी तोकापाल बीईओ के कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें फटकार भी लगा चुके हैं।

फैल रहा है दीपक के उजियारे का दायरा अब सैलजा से लंबी मुलाकात

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर बस्तर सांसद दीपक बैज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक भूपेश बघेल सरकार के मंत्री अमरजीत भगत का नाम तेजी से उभर रहा था लेकिन तेजी से बदलते घटनाक्रम में अब दीपक के उजियारे का दायरा बढ़ गया है। कल दिल्ली में बस्तर सांसद दीपक बैज की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मुलाकात के बाद संकेत मिलने शुरू हो गए थे। आज उनकी एआईसीसी महासचिव और कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा से सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात तकरीबन 50 मिनट चली और इशारा कर गई कि दीपक बैज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में फिलहाल आगे निकल चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। यह भी संकेत मिले हैं कि प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी वर्ग से होगा तो एक कार्यकारी अध्यक्ष अनुसूचित जाति वर्ग से और एक सामान्य वर्ग से होगा। संभावना है कि मंत्री शिव डहरिया और वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जहां तक अध्यक्ष पद की बात है तो बस्तर सांसद दीपक बैज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी सैलजा की पहल पर आलाकमान की मंजूरी पा सकते हैं। अब सवाल यह है कि दीपक बैज संगठन में इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए सर्वथा उपयुक्त क्यों माने जा सकते हैं तो इन तथ्यों पर गौर किया जा सकता है कि अमरजीत भगत और दीपक बैज में सबसे बड़ा फर्क यह है कि वे अपेक्षाकृत अधिक युवा हैं और कांग्रेस युवा पीढ़ी को अवसर देने में रुचि ले रही है। भगत मंत्री के तौर पर बेहतर काम कर रहे हैं। वे सरगुजा में मंत्री टीएस सिंहदेव के बाद सबसे प्रभावशाली कांग्रेस नेता के रूप में उभरे हैं। सिंहदेव कुछ समय से नाराज चल रहे हैं तो सरगुजा में कांग्रेस को भगत की ज्यादा जरूरत है इसलिए उन्हें पूरे प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी तो वे सरगुजा में ज्यादा फोकस नहीं कर पाएंगे। भगत को विधानसभा चुनाव लड़ना है तो जाहिर है कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान देना होगा। जबकि दीपक बैज को अगले साल लोकसभा चुनाव लड़ना है तब वे विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को पूरा समय दे सकते हैं, जिसका कांग्रेस को अगले लोकसभा चुनाव में भी फायदा मिल सकता है। एक तथ्य यह भी है कि मौजूदा संगठन अध्यक्ष बस्तर संभाग से हैं तो बस्तर को उम्मीद है कि अगला अध्यक्ष बस्तर से ही हो। इसके अलावा एक सांसद की हैसियत से दीपक बैज छत्तीसगढ़ के हक में जो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे कांग्रेस का नेतृत्व भी देख रहा है। उन्हें संगठन में भी जिम्मेदारी दी जाती है तो उनकी प्रतिभा में और निखार आएगा, जिसका लाभ कांग्रेस को ही होगा। इसके अलावा एक बात यह भी है कि सत्ता के किसी व्यक्ति को संगठन में लाने से जो असंतुलन उत्पन्न होगा, उसे भी सांसद बैज को संगठन की कमान सौंपने पर टाला जा सकता है। रही बात सर्व स्वीकार्यता की तो कांग्रेस में ऐसा कोई नहीं है जो दीपक बैज की शिष्टता, कर्मठता, आक्रामकता और समन्वय की शैली से वाकिफ न हो।

अपनी पत्नि कि हत्या करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

0

बालोद पत्नि की साड़ी से गला घोटकर पति ने कि पत्नि की हत्या आरोपी पति सुरेश ढीमर को थाना पुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी का नाम सुरेश ड्रीमर पिता स्व० बोधीराम ड्रीमर उम्र 28 साल साकिन ग्राम बोरीयकता तरियापारा थाना पुरूर जिला बालोद महेश डीमर पिता स्व० बोचीराम डीमर उम्र 40 साल निवासी दिलवाई थाना पुरूर जिला बालोद (छ0ग0) ने दिनांक 04.04.2023 को रात्रि 02.00 बजे हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि छोटा भाई सुरेश डीमर दिनांक 03.04.2023 के रात्रि 09.30 बजे अपने घर गया तो इसकी तोमर के द्वारा तुम्हारा दुसरे औरत के साथ संबंध है कहकर सुरेश डीमर के परित्र पर शंका करने लगी इसी बात से सुरेश ढीमर के द्वारा गुस्से में आकर अपनी पनि लेवरी के साड़ी को उसके गर्दन में लपेट कर हत्या करने कि नियत से अपनी पत्नि तुलेश्वरी ढीमर की हत्या कर दिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरुष में अपराध क्रमांक 06/2023 धारा 302 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। हालात तत्काल वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद निर्देश प्राप्त होने पर थाना पुसर प्रभारी द्वारा आरोपी का पता तलाश कर तत्काल पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा आरोपी पति सुरेश ढीमर द्वारा अपने कथन मैं अपनी पत्नि की हत्या करना स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है तथा मूर्तिका श्रीमती तुलेश्वरी ढीमर के शव पंचनामा कार्यवाही कर शासकीय अस्पताल गुसर से मृतिका के शद का पी०एम० कर शव के अंतिम संस्कार करने हेतु उसके परिजनो को सुपुर्दनामा में दिया गया।उक्त प्रकरण में तत्काल कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी पुरूर उप निरीक्षक अरुण कुमार साहू एवं आरक्षक गणेश यादव, उमाशंकर जारके लिखन साहू, किशोर साहू की सराहनीय भूमिका रही।

अधिकारों के लिए संघर्ष करना जरूरी : पीलु डेगल

0
  • हड़ताल में एकजुटता दिखाने की आवश्यकता

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव संघ के आव्हान पर जगदलपुर में लगभग 20 दिनों से हड़ताल जारी है। इनका समर्थन करने प्रदेश स्तरीय नेतागण पीलु डेगल ने कहा है कि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना जरूरी है बशर्ते हड़ताल में एकजुटता जरूरी है। डेगल ने कहा कि हमने जिन पंचायत शिक्षकों की नियुक्ति किया उनका नियमितीकरण किया गया लेकिन हमें नियमित किया जा सकता है। डेगल ने कहा कि भूपेश है तो भरोसा है के नारे को सहीं करने की जवाबदारी राज्य सरकार की है।इस दौरान जिला अध्यक्ष बोसेराम पोडियामी,मुरली सेठिया, मुरारी शर्मा, नरेंद्र कर्मा, संजय जोशी, कमल बघेल, देवनारायण चौबे,ललीत पांडे ,ललीत कर्मा ,सुबरीसन,प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में सचिव उपस्थित थे।

सरकारी सोशल मीडिया ग्रुपों का करें बहिष्कार

पंचायत सचिवों ने यह निर्णय लिया है कि सरकारी सोशल मीडिया ग्रुपों का बहिष्कार करने की रणनीति बनाई गई,अब देखना यह है कि वह कितना अमल करते हैं। कल मिले अल्टीमेटम के बाद सचिवों ने शासनादेश को जलाया गया।

कुसुमकसा में 24 तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक बड़े हर्ष के साथ मनाया

0

कुसुमकसा – भगवान महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक उत्सव का पावन पर्व जैन संघ कुसुमकसा द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया , स्थानीय जैन मंदिर से 4 अप्रेल को सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली गई तद्पश्चात सुबह 9 बजे स्थानीय जैन मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना कर भव्य बरगोडा निकालकर भगवान महावीर के जियो और जीने दो जैसे संदेशों का गुणगान व जयकारों व भक्ति गीतों के साथ जैन संघ के महिला ,पुरुष व बच्चों ने नगर का भर्मण किया

बरगोडा बस स्टैंड चौक ,दुर्गा मंदिर चौक,आजाद चौक ,आदर्श चौक बैगा पारा चौक,दीप चौक,गैरेजपारा होते हुए जैन मंदिर में समाप्त हुआ तद्पश्चात मंदिर में नवकार मन्त्र का जाप किया गया ,दोपहर को जैन संघ के सदस्यों ने गौशाला जाकर गायों को गुड़ रोटी खिलायी शाम को जैन भवन में भक्ति का कार्यक्रम हुआ जहाँ डाली बाफना व आयुषी बाफना ने अपने सुरों से कार्यक्रम में शमा बांध दिए व पूरा समाज भक्ति के रस में डूब गए महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के आयोजित कार्यक्रम मे ,प्रकाशचंद कुचेरिया ,प्रेमचंद छाजेड़ ,कंवरलाल कुचेरिया, सुरेश गुणधर,भंवरलाल गुणधर पारसमल सुथार ,भिखमचंद कोटडिया ,अनिल सुथार, देवराज रायसोनी,मनीष गुणधर,किशोर बाफना ,मुकेश गुणधर ,नितिन कोटडिया ,महावीर बाफना ,संतोष कुचेरिया , दिनेश रायसोनी मोतीलाल कुचेरिया ,जसराज कुचेरिया ,,प्रिंस कोटडिया, डॉ यश गुणधर ,राहुल गुणधर ,श्रीमती श्यामा बाई कोटडिया , श्रीमती शांतिदेवी कुचेरिया कमलाबाई गुणधर ,श्रीमती कंवरी बाई रायसोनी श्रीमती गुलाब बाई गुणधर ,श्रीमती दयमंती कुचेरिया , शिल्पा बाफना ,कीर्ति कुचेरिया,भारती रायसोनी , सुनीता गुणधर ,सोनल गुणधर , ,माधुरी कोटड़ीया ,पुष्पा सुथार ,अंजू शर्मा सुशीला सुथार ,पायल कुचेरिया ,आयुषी बाफना ,डाली बाफना ,महक बाफना ,कु मुनमुन रायसोनी , सहित जैन संघ के महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।

नई पीढ़ी को अपनी मजबूत और समृद्ध जड़ों से जोड़ें : रेखचंद जैन

0
  • संवेदनशील कोलावाड़ा के माता मेला में शामिल हुए संसदीय सचिव जैन
  • कोदईबुड़ी मातागुड़ी निर्माण कार्य का रेखचंद जैन ने लिया जायजा

जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन सुदूर वनांचल के संवेदनशील ग्राम कोलावाड़ा के माता मेले में शामिल हुए। उन्होंने वहां चल रहे कोदईबुड़ी माता की देवगुड़ी मातागुड़ी के निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। जैन ने कोदईबुड़ी माता की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ में सुख शांति, समृद्धि लाने की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों

को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। मेला मड़ई हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा के केंद्र हैं। आज की युवा

पीढ़ी आधुनिकता की दौड़ में अपनी संस्कृति को भूलती जा रही है। नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए लगातार कार्य करने की आवश्यकता है। आज हमारी सरकार के प्रयासों के कारण सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्रों के हमारे भाई-बहनों के चेहरों पर खुशी की लहर देखी जा रही है। हमारी सरकार आदिम संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कृत संकल्पित है और इस दिशा में लगातार कार्य भी किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद पंचायत सदस्य एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नीलूराम बघेल, जनपद सदस्य धनसिंग बघेल, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, पार्षद सूर्या पाणी, सरपंच कोलावाड़ा सोमारी, उप सरपंच दसमू, पुजारी दसरू, समधू नाग, आशाराम, लैखन, रायधर, मोंगरा, लक्ष्मण, आयतू, लैखन, लखमू, सुकरा पटेल, हरिराम नाग, समधू , विश्वनाथ नाग, जलदेव, जयराम, रामू, सामनाथ समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

06 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस की तैयारी जोरों पर

0
  • सफल क्रियान्वयन के लिए जिला संयोजक राकेश यादव तथा जिला सह संयोजक जयेश ठाकुर बनाये गए

डौंडी लोहारा — स्थानीय डौंडी लोहारा भाजपा मंडल सहित पूरे जिले के 09 भाजपा मंडलों में आगामी 06 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस को प्रभावी ढंग से मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार द्वारा जिला संयोजक के रूप में जिला उपाध्यक्ष भाजपा राकेश यादव को कार्यक्रम के लिए जिला संयोजक तथा जिला मंत्री भाजपा जयेश ठाकुर को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा जिला संगठन द्वारा आगामी 06 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस को जिला सहित सभी 09 मंडलों में सफल क्रियान्वयन के लिए मंडल स्तर पर भी संयोजक तथा सह संयोजको की नियुक्ति की गयी है।उक्त संबंध में जानकारी देते हुए जिला संयोजक राकेश यादव ने बताया कि जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार द्वारा मंडलों में भी नियुक्ति की गई है जिसमें डौण्डी लोहारा मण्डल में संयोजक होरी लाल रावटे तथा सह संयोजक – दारासिंह भौसार्य ,खेरथा मंडल में संयोजक रामलाल नायक तथा सह संयोजक उत्तम साहू , अर्जुंदा मंडल में संयोजक पवन सोनबरसा तथा सह संयोजक गविंद्रनाथ साहू , डौण्डी मण्डल में संयोजक अजय चौहान तथा सह संयोजक टिकेंद्र साहू , दल्ली राजहरा मंडल में संयोजक महेंद्र पिपरे तथा सह संयोजक किरण सिन्हा , बालोद शहर मंडल में संयोजक संतोष कौशिक तथा सह संयोजक बंटी बाफना , बालोद ग्रामीण मंडल में संयोजक बिरेंद्र साहू तथा सह संयोजक दानेश्वर मिश्रा , गुरुर मंडल में संयोजक भुवन लाल साहू तथा सह संयोजक तेजराम साहू तथा गुंडरदेही मंडल में संयोजक सौरभ चोपड़ा तथा सह संयोजक हरीश निषाद को नियुक्त किया गया है।

दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर वर्ष 2015 से फरार आरोपी गिरफ्तार

0

दिनांक – 04/04/2023 छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य के विभिन्न जिलो की पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाष बालोद पुलिस को मिली सफलता। उक्त कंपनी के विरूद्व जिला दुर्ग, रायपुर, धमतरी, कोरबा, जांजगीर-चांपा में अपराध पंजीबद्व है। कंपनी चिटफंड घोषित होने के बाद आरोपी डायरेक्टर कार सफाई का कार्य आगरा में कर रहा था नौकरी। आरोपी के द्वारा पहचान छुपाने के लिये अपना निवास स्थान को छोड़कर कर रहा था, जिला आगरा(उ.प्र.) मेें नौकरी। उक्त प्रकरण में ठगी का रकम करोड़ो में जाने की संभावना है जांच जारी है। उक्त कंपनी के 07 डायरेक्टारो को पहले भी किया जा चुका है गिरफ्तार। उक्त कंपनी के विरूद्व थाना बालोद में 02 अपराध पंजीबद्व किया गया है।दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर के द्वारा किया गया है करोड़ो की धोखाधड़ी। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि

प्रार्थीयों ने थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के संचालक के द्वारा एजेन्ट के माध्यम से कंम्पनी की लुभावनी स्कीम एवं अधिक ब्याज का लालच देकर षणयंत्र पुर्वक आम जनता से करोडों रूपया जमा कराकर परिपक्वता तिथि एवं समयावधी में राषि नही देकर निर्वेषकों एवं प्रार्थी से धोखाधड़ी कर कंपनी को बंद कर भाग गये है की सूचना पर आरोपीयों के खिलाप नामजद अपराध क्रमांक 140/15 व 319/2016 धारा 420, 467, 468, 471, 406, 34 भादवि., 3,4,5 ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनिय,धारा 10 छ.ग. निपेक्षकों के हितो का सरंक्षण अधिनियम, का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के विवेचना में नामजद 07 डायरेक्टर पूर्व में गिरफतार कर जेल भेजा गया है।

अन्य आरोपीगण घटना के बाद से लगातार फरार होने से माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मंषा अनुसार पुलिस पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज आनंद छाबड़ा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीष राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर व सायबर सेल प्रभारी के द्वारा आरोपी राजकुमार मथूरा(उ.प्र.) में होने की सूचना में टीम को रवाना किया गया था, टीम के द्वारा मथूरा(उ.प्र.)से आरोपी राजकुमार यादव पिता बाबू राम यादव उम्र 35 साल साकिन मातादीन का पुरा अटेरा रोड भिण्ड थाना कोतवाली देहात भिण्ड जिला भिण्ड(म.प्र.) को पुछताछ हेतु थाना लाकर दिनांक 04/04/2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पुरे प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर, प्रधान आरक्षक अष्वन कुमार चुरेन्द्र, आरक्षक भोपसिंह साहू, प्रवीण साहू, धनेष्वर साहू थाना बालोद, योगेष सिन्हा सायबर सेल बालोद, की सराहनीय भूमिका रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

क्या मरकाम की जगह लेंगे बस्तर सांसद दीपक बैज

0
  • सत्ता संगठन में संतुलन की जरूरत, युवा नेतृत्व की दरकार

(अर्जुन झा)

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के उत्तराधिकारी की तलाश तेजी पकड़ चुकी है और राज्य में कांग्रेस की सत्ता व संगठन के बीच समन्वय के आधार पर लोकसभा सांसद दीपक बैज की संभावनाओं पर चर्चाओं का दायरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस के गलियारों में अब तक यह चर्चा रही है कि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत को मोहन मरकाम के स्थान पर कांग्रेस संगठन की कमान सौंपी जा सकती है लेकिन अब तेजी से बस्तर सांसद दीपक बैज का नाम भी इन चर्चाओं में शामिल हो गया है। कांग्रेस क्या यह नहीं चाहेगी कि चुनाव की दृष्टि से संगठन में नया उत्साह हो और इस वजह से संगठन को युवा नेतृत्व दिया जा सकता है या दिए जाने की जरूरत महसूस की जा सकती है। कांग्रेस का आंतरिक संतुलन भी एक वजह है। अब चुनाव को बमुश्किल 7 माह शेष रह गए हैं।तब कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की संभावनाएं प्रबल बताई जा रही हैं।

तमाम बड़े नेता दिल्ली में डटे हुए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दिल्ली में हैं और सांसद दीपक बैज ने इस मौके पर उनसे मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर बातचीत की है। बताया जा रहा है कि 12 अप्रैल के आसपास कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बस्तर दौरे पर आ सकती हैं। ऐसे में उनके दौरे का खास महत्व है, जब छत्तीसगढ़ में संगठन में बदलाव अपेक्षित है। कांग्रेस चाहती है कि भूपेश बघेल की सत्ता के साथ कांग्रेस का संगठन पूरे जोशो खरोश के साथ चुनावी मैदान में उतरे और पिछले चुनाव जैसी भारी-भरकम सफलता हासिल की जाए। अब कांग्रेस के भीतर के संतुलन की बात करें तो कांग्रेस की सरकार में सरगुजा संभाग से तीन मंत्री हैं। जिनमें स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह के काम शामिल हैं। यदि भगत को संगठन की कमान दी जाती है तो उम्मीद की जा सकती है कि उन्हें मंत्री पद छोड़ने कहा जाएगा। तब 6 माह के लिए मंत्री पद की लाटरी किसके नाम की खुलेगी और इससे क्या प्रभाव पड़ेगा, यह भी एक मुद्दा है। बस्तर संभाग की सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है और इस संभाग से केवल कवासी लखमा मंत्रिमंडल में शामिल हैं। बिलासपुर संभाग से राजस्व मंत्री जयसिंहअग्रवाल और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल हैं तो रायपुर संभाग से नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया मंत्रिमंडल में हैं जबकि दुर्ग संभाग से मंत्रिमंडल में मंत्रियों की भरमार है। इनमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, पीएचई मंत्री रुद्र गुरु और महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया शामिल हैं। अब तक बस्तर संभाग से एक ही मंत्री दिए जाने पर बस्तर का संतुलन इस तरह बना हुआ है कि महिला कांग्रेस और छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नेतृत्व बस्तर संभाग कर रहा है। कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम के रूप में बस्तर को राज्यसभा में भी प्रतिनिधित्व दिया है। लेकिन अब बस्तर संभाग के मोहन मरकाम का अध्यक्ष कार्यकाल पूरा होने के बाद नए अध्यक्ष की सरगर्मी तेज है, तब सवाल है कि यदि सरगुजा के भगत को संगठन की कमान सौंपी जाएगी तो उनके स्थान पर मंत्री कहां से बनाया जाएगा और किसे बनाया जाएगा। मंत्री पद के लिए खींचतान मचेगी। क्या संगठन की कप्तानी के एवज में बस्तर को एक मंत्री और दिया जा सकता है। बस्तर में कांग्रेस के बारह विधायक हैं, जिनमें से 11 अपने उन्नयन की अपेक्षा रख सकते हैं। ऐसे में संतुलन और चयन आसान नहीं है। फिर नया मंत्री इतने कम समय में कितना काम कर सकता है। कांग्रेस ने एक संतुलन यह भी बनाए रखा है कि बिलासपुर संभाग को विधानसभा अध्यक्ष और बस्तर संभाग को विधानसभा उपाध्यक्ष का पद दिया है। विधानसभा उपाध्यक्ष रहते मनोज मंडावी के निधन के बाद कांग्रेस ने यह पद बस्तर संभाग के संतराम नेताम को दिया। अब क्या प्रदेश अध्यक्ष मरकाम के स्थान पर बस्तर को अहमियत दी जा सकती है। कांग्रेस ने अब तक यहां किसी सांसद को संगठन नहीं सौंपा है जबकि भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष अरुण साव सांसद हैं और पूर्व में भी दो आदिवासी सांसद विष्णुदेव साय और विक्रम उसेंडी भाजपा का नेतृत्व कर चुके हैं। चुनाव काल में भाजपा ने संगठन की जिम्मेदारी एक सांसद को सौंपी है तो क्या कांग्रेस युवाओं में उत्साह की प्रत्याशा में युवा सांसद दीपक बैज को जिम्मेदारी सौंप सकती है? दिल्ली में दीपक बैज की आक्रामक शैली और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप संघर्ष से कांग्रेस का आला नेतृत्व भी वाकिफ है। व्यवहार के मामले में दीपक की खासियत यह है कि विरोधी विचारधारा के लोग भी उनका विरोध नहीं कर पाते। दीपक समन्वय आधारित लोक कामकाज की राजनीति करते हैं और किसी भी विवाद से उनका दूर दूर तक कोई लेनादेना नहीं है। दीपक के नाम पर अगर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगे बढ़ते हैं तो टीएस सिंहदेव सरगुजा के नाम पर ज्यादा जोर नहीं दे पाएंगे और बस्तर के मरकाम बस्तर के दीपक का भला कैसे विरोध कर सकते हैं। मंत्री भगत भी अपनी जगह कायम रहते हैं तो नए मंत्री के चयन की कवायद भी नहीं करना पड़ेगी।

बकाया टैक्स वसूली का रिकार्ड बनाया जगदलपुर नगर निगम ने

0
  • वित्तीय वर्ष समाप्ति तक 85 प्रतिशत बकाया करों की वसूली

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर ने विभिन्न करों की बकाया राशि की वसूली के लिए कमर कस ली है। नगर निगम के राजस्व विभाग का अमला वसूली में लगातार जुटा हुआ है। 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक नगर निगम प्रशासन 85 प्रतिशत बकाया राजस्व की वसूली कर चुका है। यह बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। वित्तीय वर्ष 2021- 22 के दौरान इसी अवधि में राजस्व वसूली 75 प्रतिशत हुई थी। नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी लगातार हर वार्ड में घर- घर जाकर संपत्ति कर, जल कर समेत अन्य करों की वसूली में सक्रिय रहे। नगर निगम आयुक्त दिनेश कुमार नाग लगातार राजस्व विभाग की वसूली की समीक्षा कर राजस्व वसूली संबंधी निर्देश देते आ रहे हैं। आयुक्त श्री नाग की कड़ाई के चलते इस वर्ष समेकित कर, संपत्ति कर, जल कर व दुकान किराया की 85 प्रतिशत तक की वसूली की गई है। इस उपलब्धि के लिए नगर निगम आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने राजस्व अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षकों और अन्य कर्मचारियों को बधाई दी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS