City Media - Page 824 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 824

संपत्ति कर जमा करने वाले का आयुक्त नाग ने किया सम्मान

0

जगदलपुर शहर के मोतीलाल नेहरू वार्ड निवासी ललित कुमार मालवीय, अनिल कुमार मालवीय पिता रामकिशोर मालवीय का नगर निगम आयुक्त ने दिनेश कुमार नाग ने सम्मान किया। इन दोनों ने छूट योजना का लाभ उठाते हुए बकाया कर अदा किया है। नगर निगम प्रशासन द्वारा इस वर्ष भी 1 अप्रैल से 31 मई तक संपत्ति कर पटाने वाले को 6.25 प्रतिशत की छूट का प्रावधान रखा गया है। 1 जून से 31 जुलाई तक 5 प्रतिशत छूट, 1 अगस्त से 30 सितबर तक 4 प्रतिशत तथा 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 2 प्रतिशत की छूट संपत्ति कर में दी जा रही है। मोतीलाल नेहरू वार्ड निवासी ललित कुमार मालवीय, अनिल कुमार मालवीय ने संपत्ति कर के 1 लाख 26 हजार 402 रुपए जमा कर छूट का लाभ प्राप्त किया है। उन्हें आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। आयुक्त ने शहर के संपत्ति करदाताओं से अपील की है कि शासन द्वारा दी जा रही छूट का लाभ उठाने के लिए बकाया संपत्ति कर का एकमुश्त भुगतान करें।छूट का लाभ प्राप्त करें। ललित और अनिल कुमार मालवीय ने आयुक्त व राजस्व विभाग द्वारा सम्मान किए जाने पर आयुक्त का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय पर संपत्ति कर जमा कर छूट का लाभ प्राप्त करें। इस दौरान राजस्व विभाग के राकेश यादव, दिनेश सिंह, सुशील पांडे व सोमेश पाणिग्रही उपस्थित थे।

युकां ने जय भारत सत्याग्रह आंदोलन का किया आगाज

0
  • आंदोलन के लिए तैयार ‘जवाब दो मोदीजी’ पोस्टर किया गया लांच
  • पोस्टकार्ड के जरिए छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रधानमंत्री के समक्ष रखेगी तीन बिंदुओं पर सवाल

जगदलपुर अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा, सह प्रभारी इकबाल गरेवाल, प्रियंका सारसर व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में जय भारत सत्याग्रह आंदोलन का आगाज किया गया। इसके तहत बस्तर जिला युवा कांग्रेस (ग्रामीण) द्वारा जगदलपुर के राजीव भंवन में प्रेसवार्ता आयोजित कर जवाब दो मोदीजी शीर्षक वाला पोस्टर लांच किया गया। प्रेस वार्ता में पोस्ट कार्ड भी लांच किया गया। युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कृष्ण पाढ़ी ने बताया कि जय भारत सत्याग्रह अभियान के तहत एक लाख से अधिक पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ से भेजे जाएंगे। इस पोस्ट कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीन सवाल पूछे जाएंगे। सवाल इस तरह हैं- आज तक अडानी ने बीजेपी को कितने करोड़ का फंड दिया है, आपके आधिकारिक विदेश दौरे के पश्चात आज तक आपके मित्र अडानी को कितने ठेके मिले और प्रधानमंत्री हमें भी यह मूलमंत्र बताएं जिसकी बदौलत आपका मित्र दुनिया के अमीरों की सूची में 609वें स्थान से 8 वर्षों में दूसरे स्थान पर कैसे पहुंचगए और च देश के सबसे धनी व्यक्ति कैसे बन गए? जिला अध्यक्ष मोहन कृष्ण पाढ़ी ने यह भी बताया कि युवा कांग्रेस ग्रामीण द्वारा ज्यादा से ज्यादा पोस्ट कार्ड भेजने का लक्ष्य तय किया गया है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा, प्रदेश महासचिव सूरज कश्यप, पीसीसी सदस्य सुशील मौर्य, चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष भंवर मौर्य, चित्रकोट जिला उपाध्यक्ष द्वय मुन्ना कश्यप व हेमंत कश्यप, जिला महासचिव विमल बिसाई, बस्तर विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष जशकेतन जोशी, सांसद के सोशल मीडिया प्रतिनिधि शादाब अहमद, सहदेव कश्यप आदि मौजूद थे।

पाटेश्वर धाम में ब्रह्मवैवर्त पुराण कथा

0

विष्णु महायज्ञ 7 अप्रैल से संत बालक दास जी ने दिए नगर वासियों को आमंत्रण जामडी पाटेश्वर धाम में होने वाले ब्रह्मा वैवर्त पुराण कथा एवं नव कुंडली विष्णु महायज्ञ के लिए जामडी पाटेश्वर धाम के संत रामबालक दास महात्यागी बालोद पहुंचकर नगर वासियों को इस महायज्ञ में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया इस संबंध पर संत बालक दास जी ने बताया कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका है सनातन संस्कृति अध्यात्म पर छत्तीसगढ़ की विशेष आस्था है जामडी पाटेश्वर धाम के संस्थापक परम पूज्य सदगुरुदेव राजयोगी बाबा जी की प्रथम पुण्यतिथि के पावन अवसर पर दिनांक 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक कथा कार्यक्रम आयोजित है जिसमे छत्तीसगढ़ में पहली बार अनंत विभूषित ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य व्यासपीठ पर 7 दिन प्रतिदिन दोपहर 2:00 से 5:00 तक कथा सुनाएंगे इस आयोजन में कथा यजमान बनकर पुण्य भागीदारी बन सकते हैं अतः समस्त नगर वासियों सपरिवार को सदार आमंत्रित किए हैं।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

साहू समाज की प्रतिभाओं और पूर्व बीएसपी कर्मियों का सम्मान

0
  • छ्ग विधानसभा में साहू समाज के विधायकों की संख्या घटना चिंता और चिंतन का विषय : रमेश साहू


भिलाई क्षेत्रीय साहू मित्रसभा सेक्टर 1 और 2 एवं क्षेत्रीय साहू मित्रसभा सेक्टर 6 के सामाजिक कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र- छात्राओं एवं सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मचारियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के सलाहकार रमेश साहू थे।
समारोह को संबोधित करते हुए रमेश साहू ने कहा कि आज का यह सामाजिक कार्यक्रम इस इकाई के उपाध्यक्ष स्व. मुकुंद गंगबेर को समर्पित करते हुए मुझे आत्मिक संतोष हो रहा है। मुकुंद गंगबेर के साथ बिताए पलों को याद करते हुए श्री साहू उन खास लम्हों को उपस्थित समाज के लोगों के साथ साझा भी किया। उन्होंने कहा कि मुकुंद गंगबेर समाज के लोगों के बीच उत्कृष्ट सोच विकसित करने और समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए जो कार्य व चिंतन किया करते थे, वह हम सब के लिए अनमोल थाती है। स्व. श्री गंगबेर का स्मरण करते हुए रमेश साहू भाव विभोर हो गए। उन्होंने आगे कहा कि समाज में विगत चुनाव की अपेक्षा प्रदेश में साहू समाज के विधायकों की संख्या की घटना चिंता का विषय है। समाज को इस पर चिंतन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज की बातें समाज के भीतर रहे, सार्वजनिक मंचों पर कालर खड़ी करके समाज की 56 लाख संख्या बताते हुए ईतराना, एक – दूसरे की टांग खींचना भी समाज के लिए चिंता का विषय बन रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में 3 तरह के लोग होते हैं पहला तो व्यक्ति पर चर्चा करने वाले, जिनका काम केवल व्यक्ति विशेष को लेकर टिप्पणी करना, निंदा करना या, सिर्फ दूसरे के बारे में चर्चा करना. दूसरे किस्म के लोग कि दैनिक जीवन के घटनाक्रम बीमारियों, हादसों आदि पर चर्चा में करते हैं और तीसरे किस्म के लोग टेक्नोलॉजी पर, समाज को उच्च दिशा पर ले जाने के लिए चिंतन करते हैं। विशेष अतिथि तहसील साहू संघ रिसाली के उपाध्यक्ष ललित साव समाज की मौजूदा स्थिति पर चिंतन करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों में भीड़ इकट्ठा करना ही सामाजिक संगठन की मजबूती का पैमाना नहीं है। मुसीबत के समय समाज के लोग कितने खड़े होते हैं, यह मायने रखता है। उन्होंने कहा कि भिलाई नगर शिक्षाधानी तो है, किंतु सामाजिक क्षेत्र में मजबूती के मामले में बहुत पिछड़ा हुआ है। सामाजिक पदाधिकारी नेताओं से केवल टीन शेड प्राप्त करने के लिए समाज की ऊर्जा को दांव पर लगा देते हैं। हमारे समाज के लोगों को समाज से ही ज्यादा से ज्यादा सरपंच, पार्षद, जनपद सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य व अध्यक्ष, विधायक, सांसद निर्वाचित करने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। तभी हमारा समाज अन्य जातीय समाजों की तरह अग्रिम पंक्ति में खड़ा हो पाएगा।
बढ़ानी होगी राजनैतिक पैठ : ललित साव

ललित साव ने आगे कहा कि सामाजिक जीवन का प्रत्येक कार्य राजनीति के गलियारों से होकर गुजरता है। राजनीति में जिस समाज की पैठ जितनी ज्यादा मजबूत रहती है, वही समाज छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करता है। उन्होंने कहा कि भिलाई नगर साहू समाज विगत कई वर्षों से बाहरी लोगों के चंगुल में फंसा हुआ है। हम सबको एक होकर भिलाई में साहू समाज का अलग प्रतिनिधित्व तैयार करना है।साहू समाज के लोगों से आव्हान किया कि बाहरी लोगों के पिछलग्गू बनने के बजाय साहू समाज की शक्ति को पहचानने की जरूरत है। ललित साव ने रिसाली तहसील इकाई द्वारा कराए गए कार्यों का भी जिक्र किया। बच्चों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि मात्र पूजा-पाठ करने व अगरबत्ती जलाने से सफलता हासिल नहीं होती। सफलता के लिए पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने रामसाय साहू को सबसे उत्कृष्ट इकाई अध्यक्ष की संज्ञा देते हुए कहा कि अपनी इकाई से उन्होंने 2 पार्षद, राष्ट्रीय संगठनों के 2 जिलाध्यक्ष बनवाए हैं। हालांकि जिला अध्यक्ष पूर्व हो चुके हैं, मगर वे रामसाय साहू के प्रयासों से पद पा सके थे। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी हर्षदेव साहू , उन्मेष साहू, महासचिव भरत साहू, मुन्ना लाल साहू , सेवक प्रसाद साहू, जेएस साहू, दिनेश हिरवानी, इंद्र कुमार साहू, अंजू साहू, किरण साहू, देवेश साहू, सरोज साहू, दानेश्वरी साहू, रंजना साहू , शैलबाला साहू, प्रभा साहू सहित, काफी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी एवं समाज के लोग उपस्थित थे। सादगी पूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न कराने में इकाई अध्यक्ष रामसहाय साहू और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। इस बात की सराहना रमेश साहू व ललित साव ने भी की। अंत में स्व. मुकुंद गंगबेर को श्रद्धांजलि दी गई। यह जानकारी क्षेत्रीय साहू मित्रसभा सेक्टर 3 व 4 के सचिव थगेश्वर साहू ने दी।

बस्तर संभाग में अब नारियल के साथ ही रबर की भी होगी खेती

0
  • रबर की खेती के लिए भी उपयुक्त पाई गई है बस्तर की जलवायु
  • रबर अनुसंधान संस्थान बस्तर में करेगा रबर के पौधों का रोपण
  • इंदिरा गांधी कृषि विवि और रबर रिसर्च इंस्टीट्यूट के बीच अनुबंध

बस्तर छत्तीसगढ़ में भी अब रबर की खेती की जाएगी। राज्य के बस्तर संभाग की आबोहवा और जमीन रबर तथा नारियल की खेती के लिए सर्वथा उपयुक्त पाई गई है। यहां शुरुआती दौर में प्रायोगिक तौर पर एक हेक्टेयर रकबे में रबर की खेती करने की योजना है। प्रयोग कारगर साबित हुआ, तो विशाल रकबे में रबर की खेती का विस्तार किया जाएगा। रबर अनुसंधान संस्थान कोट्टायाम बस्तर क्षेत्र में रबर की खेती की संभावनाएं तलाशने के लिए कृषि अनुसंधान केंद्र बस्तर के एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में रबर की प्रायोगिक खेती करने जा रहा है। सोमवार को रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की मौजूदगी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर तथा रबर अनुसंधान संस्थान कोट्टायाम के मध्य एक समझौता हुआ। समझौता ज्ञापन पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी तथा रबर रिसर्च इंस्टीट्यूट कोट्टायाम की संचालक अनुसंधान डॉ. एमडी जेस्सी ने हस्ताक्षर किए। समझौते के अनुसार रबर इंस्टीट्यूट कृषि अनुसंधान केंद्र बस्तर की एक हेक्टेयर जमीन पर रबर की खेती हेतु सात वर्षाें की अवधि के लिए पौध सामग्री, खाद-उर्वरक, दवाएं तथा मजदूरी पर होने वाला व्यय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराएगा। रबर की खेती के लिए जरूरी तकनीकी मार्गदर्शन तथा रबर निकालने की तकनीक भी रबर रिसर्च इंस्टीट्यूट उपलब्ध कराएगा। पौध प्रबंधन का कार्य रबर इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा। अनुबंध समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि रबर अधिक लाभ देने वाली फसल है। भारत में केरल, तमिलनाडु आदि दक्षिणी राज्यों में रबर की खेती ने किसानों को सम्पन्न बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि रबर अनुसंधान संस्थान कोट्टायाम के वैज्ञानिकों ने छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र की मिट्टी, आबोहवा, भू-परिस्थितिकी आदि को रबर की खेती के लिए उपयुक्त पाया है। प्रायोगिक तौर पर एक हेक्टेयर क्षेत्र में रबर के पौधों का रोपण किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां रबर की खेती को निश्चित रूप से सफलता मिलेगी तथा किसानों को अधिक आमदनी प्राप्त हो सकेगी। समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. अजय वर्मा, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. एसएस टुटेजा, निदेशक शिक्षण डॉ. एसएस सेंगर, कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. जीके दास, स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी के अधिष्ठाता डॉ. विनय कुमार पाण्डेय, उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र जगदलपुर की अधिष्ठाता डॉ. जया लक्ष्मी गांगुली सहित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय तथा रबर अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक उपस्थित थे।

नारियल की खेती को प्रोत्साहित करना चाहते हैं कलेक्टर

बस्तर के कलेक्टर चंदन कुमार की मंशा है कि बस्तर में नारियल की खेती को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। श्री कुमार के मुताबिक बस्तर की जमीन और आबोहवा नारियल की खेती के लिए पूरी तरह मुफीद है। कलेक्टर चंदन कुमार ने अपनी यह मंशा बीते दिनों शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हरावंड में अखिल भारतीय समन्वित ताड़ फसल अनुसंधान केंद्र जगदलपुर एवं नारियल विकास बोर्ड द्वारा आयोजित 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में जाहिर की थी। कलेक्टर श्री कुमार ने नारियल की खेती के लिए बस्तर की जलवायु और जमीन को अनुकूल बताते हुए यहां इसकी खेती को बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आर्थिक समृद्धि का मार्ग खुल सकेगा। उल्लेखनीय है कि बस्तर में नारियल वर्गीय ताड़, छिंद आदि के पेड़ बहुतायत में पाए जाते हैं। बस्तर में नारियल की खेती के लिए कलेक्टर चंदन कुमार अपनी भावना और मंशा को शासन तक पहुंचाने में सफल हो जाते हैं, तो वह दिन दूर नहीं रहेंगे, जब यहां नारियल की खेती शुरू हो जाएगी।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 4 अप्रैल को, होगा भव्य कार्यक्रम

0

महावीर सेवा समिति द्वारा 4 अप्रैल को भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है इस वर्ष यह महोत्सव सात दिवसीय मनाया जा रहा है जिसमें प्रथम चार दिवस जैन समाज के बच्चों के लिए जैन सोशल ग्रुप द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को धार्मिक शिक्षा, व्यक्तित्व विकास ,मानसिक संतुलन एवं प्रभावी भाषण कला पर प्रशिक्षण दिया गया।जिसमे बालोद जैन संघ के अध्यक्ष डा.प्रदीप जैन ने भी प्रशिक्षण दिये जिसमें लगभग 130 बच्चों ने भाग लिया उसके पश्चात समता बहू मंडल द्वारा दिनांक 01/04/2023 दिन शनिवार को वीरा की शाला गेम शो आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्य ने भरपूर लाभ उठाया। दिनांक 02/04/2023 दिन रविवार को सुधर्म महिला मंडल द्वारा जैन अंताक्षरी का कार्यक्रम किया गया।

जो कि दर्शकों का मन मोह लिया। दिनांक 03/04/ 2023 को जिन कुशल सूरी महिला मंडल एवं नवकार मंडल द्वारा मंदिर जी में भक्ति का आयोजन किया जाना है एवं इसी कड़ी में रविवार एवं सोमवार को प्रभात फेरी निकाली गई रविवार को प्रभात फेरी साइडिंग से होकर मंदिर जी में संपन्न हुआ एवं सोमवार को प्रभात फेरी चिखलाकसा से निकलकर मंदिर जी में समापन के पश्चात नाश्ते की व्यवस्था रखी गई थी 4 अप्रैल को जन्मोत्सव के उपलक्ष में प्रातः 5:30 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी उसके बाद समरथ भवन में प्रार्थना रखा गया है एवं दोपहर को गौतम प्रसादी और उसके पश्चात नवकार जाप रखा गया है एवं शाम सूर्यास्त पूर्व गौतम प्रसादी रखा गया है तथा रात्रि को भक्ति संध्या का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें परम गुरु भक्त विख्यात गायक राहुल झाबक रायपुर जी अपने गीतों के माध्यम से समा बांधेंगे। सोमवार को सुबह जीव दया हेतु पशुओ के पेट की क्रिमी एवं चर्म रोग के लिए दवाई डालकर रोटी बना कर खिलाया गया।दोपहर को जलाराम मंदिर मे भिक्षु भोजन एवं हॉस्पिटल मे भोजन व फल बिस्कुट वितरण किया गया। चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के दिन जैन जगत के लिए बहुत अविस्मरणीय दिवस है 2622 वर्ष पूर्व जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर देव भगवान महावीर स्वामी हुए थे। इस दिवस पर भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा परमो धर्म संदेश और जियो और जीने दो का विश्व संदेश जन-जन तक प्रसारित हो यह हम सभी भक्तों का परम कर्तव्य है 4 अप्रैल को श्री महावीर सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जैन बंधुओं को आमंत्रित करते हुए अनुरोध किये है कि भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव पर आप सभी सपरिवार पधार कर कार्यक्रम को सफल बनावे। तथा सभी कार्यक्रमों में उपहार रखे गए हैं जिसमें प्रथम उपहार सोने की चेन एवं द्वितीय उपहार इलेक्ट्रिक साइकिल तृतीय उपहार 100 ग्राम चांदी का सिक्का चतुर्थ उपहार 50 ग्राम चांदी का सिक्का तथा सांत्वना पुरस्कार में 10 ग्राम के चांदी के सिक्के 7 नग रखे गए हैं।उपरोक्त जानकारी समिति के सदस्य क्रांति जैन ने दी है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

संसदीय सचिव रेखचन्द जैन ने बेरोजगारी भत्ता हेतु जिले के पहली हितग्राही को दी स्वीकृति आदेश

0

संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन ने सोमवार को बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत दस्तावेज सत्यापन उपरांत जिले के पहले बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश हितग्राही राधारानी को प्रदान किए। इस अवसर पर संसदीय सचिव ने हितग्राही को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों को प्रतिमाह 2500 रूपए बेरोजगारी भत्ता देने की योजना प्रारंभ की गई है, इस योजना का बेरोजगार युवा जरूर लाभ लें। अपर कलेक्टर व नोडल अधिकारी हरेश मंडावी ने बताया कि ओरना कैम्प आड़ावाल की आवेदिका राधारानी हावलादार बेरोजगारी भत्ता योजना के पात्रता की सभी शर्तों को पूर्ण करती है। इसलिए जनपद पंचायत जगदलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गौतम पाटिल के द्वारा आवेदिका को बेरोजगारी भत्ता की स्वीकृति हेतु अनुशंसा किया गया। राधारानी ने बेरोजगारी भत्ता हेतु आवेदन 01 अप्रैल किया था तथा उसे दस्तावेजों का सत्यापन के लिए सोमवार को सुबह की पाली में समय दिया गया था।

कुसुमकसा परिक्षेत्र साहू समाज द्वारा कर्मा महोत्सव का आयोजन किया गया

0

कल दिनाक 02 / 04/2023 को परिक्षेत्र साहू समाज कुसुमकसा मे कर्मा महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे सुबह 10 बजे से 12 गांव के साहू समाज के लोगो ने शोभा यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया गया दोपहर को भक्त मां कर्मा जी का मुर्ती स्थापना कर अतिथि का आगमन के साथ स्वागत सम्मान और उदबोधन कर सम्मान का कार्यक्रम हुवा जिसमे मुख्य अतिथि मिथलेश निरोटी जिला पंचायत उपध्यक्ष बालोद संजय बैस जी जनपद सदस्य डौण्डी जितेन्र्द साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद युवाराज साहू जी तहसिल साहू संघ दल्ली राजहरा अंजलि साहू जी दल्ली राझहरा भोजसाहू हिन्छा राम साहू सत्यवती साहू मिथलेश साहू अतिथियों के साथ यह कार्यक्रम किया गया ।

जिसमे अध्यक्ष टिकेन्द्र साहू परिक्षेत्र साहू समाज उपाध्यक्ष गौरी शंकर साहू प्रहलाद साहू गौतम साहू देवशरण साहू सजिवन साहू केशव साहू तेजराम साहू कुशल साहू खोमन साहू बलवंत साहू जी एवं परिक्षेत्र साहू समाज के अंतरगत ग्राम गिधाली बिटाल धुरवाटोला अरमुरकसा चिपरा झिकाटोला अडजाल के समाजिक बंधु उपस्थित रहे यह कार्यक्रम समाज सुधार के विषय मे चर्चा मे रहा ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विधायक जैन ने तीन ग्राम पंचायतों को दिए पानी टैंकर

0
  • हाटपदमुर, कुलगांव और धनियालूर में अब टैंकर से की जाएगी पेयजल की आपूर्ति


जगदलपुर राज्य शासन के संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने अपने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हाट पदमुर, कुलगांव व धनियालूर में पेयजल आपूर्ति हेतु पानी टैंकर प्रदान किए।
इस अवसर पर विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप हर ग्राम पंचायत में पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकर वितरण किया जा रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों के परिवारों में कोई भी सुख दुःख का कार्य होता है, तो पेयजल आपूर्ति के लिए दूसरी जगहों से पानी टैंकर लाना पड़ता रहा है, पर अब आपके ही गांव में पानी टैंकर उपलब्ध हो जाने से आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी। हमारी सरकार आपके हर सुख- दुख में साथ खड़ी है। आज आपकी ग्राम पंचायत में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।चाहे सड़क हो, पुल पुलिया हो, बिजली हो, पेयजल हो या फिर स्वास्थ सुविधा हो, गांव गांव में ये इनका विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आपके गांव में पानी टैंकर आ जाने से अब विवाह के कार्यक्रम हो या दुख के कार्यक्रम पेयजल के लिए कोई समस्या नहीं होगी। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिला अध्यक्ष अवधेश झा, सरपंच कुलगांव सोनो कश्यप, उप सरपंच बुरंदु राम, पुजारी जयराम, सरपंच धनियालूर मोतीराम बघेल, उप सरपंच जाकबो कश्यप, पुजारी तिलक राम, हाट पदमुर सरपंच मानसाय, उप सरपंच रूपधर कश्यप, वरिष्ठ नेता टी लक्ष्मैया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

विधायक लखेश्वर बघेल ने उत्कल समाज को दी लाखों की सौगात

0

बस्तर क्षेत्रीय विधायक तथा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने जगदलपुर उत्कल समाज को लाखों रु. की सौगात दी। समाज प्रमुखों के निमंत्रण पर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने उत्कल दिवस कार्यक्रम में पहुंचकर समाज के लोगों का अभिवादन किया और उन्हें उत्कल दिवस की बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान लोगों की जुबां पर एक शख्सियत की जमकर तारीफ होती रही है। यह शख्स और कोई नहीं बल्कि मिलनसार सौम्य व्यक्तित्व के धनी तथा जनता से जुड़े कार्यों और लोगों की सुनवाई को पहली प्राथमिकता देने वाले तथा हर समाज को साथ लेकर चलने वाले बस्तर विधानसभा क्षेत्र के टाइगर लखेश्वर बघेल थे। बघेल ने समाज प्रमुखों के हर एक बात पर तुरंत निराकरण करते हुए विभिन्न कार्यों की मंजूरी देते हुए समाज की हर समस्या को तत्काल दूर करने की हामी भर दी। बघेल ने भैरव बाबा मंदिर के सौंदर्यीकरण हेतु 5 लाख, उत्कल समाज की सौंदर्यीकरण हेतु 10 लाख रूपये की घोषणा की।समाज के भवन के लिए भूमि दिलाने हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर उनके समक्ष उक्त बात रखकर भूमि आवंटित कराने का भरोसा दिलाया।विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि सामाजिक भवन निर्माण हेतु भूपेश बघेल की सरकार ने सभी समाज को भूमि दिलाई है। उत्कल समाज के लिए जमीन और भवन निर्माण हेतु 20 लाख रूपए की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखूंगा। बस्तर विधायक ने कहा कि 1 अप्रैल 1936 में को भाषा के आधार पर ओड़िशा राज्य के तौर पर उत्कल प्रांत का गठन हुआ था। भाषा के आधार पर गठित यह देश का पहला राज्य है।समाज के लोगों ने शॉल व श्रीफल भेंटकर विधायक लखेश्वर बघेल का सम्मान किया।कार्यक्रम में मोहनदास पट्टजोशी, समाज अध्यक्ष प्रफुल मिश्रा, सचिव विजय बेवर्ता, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष वंदना दास, शुभ्रा दास, रितेश पट्टजोशी, सुमीत महापात्र, उर्मिला आचार्य, सुरेश दास, बीरेंद्र महापात्र, लव महापात्र, प्रकाश रावल, सत्यनारायण तिवारी, राजेश कुमार एवं समाज प्रमुख उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS