City Media - Page 825 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 825

स्वाधीन जैन बने केसीजी के अल्पसंख्यक मोर्चा जिला प्रभारी, समर्थकों में हर्ष

0

बालोद, 02 अप्रैल। छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी, सह प्रभारी के नामों का ऐलान हो गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की अनुसंशा पर शकील अहमद ने ये सूची जारी की है। जारी सूची के मुताबिक स्वाधीन जैन खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जिला प्रभारी बनाए गए हैं। उनके मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कहा जा रहा है कि दल के भीतर महत्वपूर्ण कार्य अल्पसंख्यक मोर्चा का होता है और प्रदेश मीडिया प्रभारी होने के नाते स्वाधीन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

अपने नियुक्ति पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, मोर्चा प्रभारी डॉ सलीम राज, सह प्रभारी आरिफ खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद सहित सभी बड़े नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जवाबदेही दी है उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। प्रदेश संगठन द्वारा दिये प्रत्येक निर्देश पर पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता केसीजी जिला प्रभारी के तौर पर इनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही बालोद जिले में कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी है। युवा तुर्क स्वाधीन जैन को जिला प्रभारी बनाए जाने के बाद कहा जा रहा है कि नवगठित जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा पहले‌ से भी ज्यादा तत्परता से कार्य करेगा एवं भाजपा संगठन को सशक्त बनाने मे अपनी अहम भूमिका निभायेगा। पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को करेंगे मजबूत घोषणा बाद चर्चा में स्वाधीन जैन ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे, तथा अपनी पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इधर केसीजी जिला भाजपा पार्टी के समस्त जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भी स्वाधीन जैन को उनकी नई भूमिका के लिये बधाई दी है। और साथ ही आशा व्यक्त की है कि जैन जिला प्रभारी के रूप मे पार्टी एवं अल्पसंख्यक मोर्चे को मजबूत बनाने मे अपनी अग्रणी अहम भूमिका निभायेंगे। भाजपा को मजबूत करने के लिए वह दृढ़ संकल्पित हैं। पार्टी ने जो जिम्मेवारी मुझे सौंपीं है, वह उसे पूरी तरह निभाएंगे। पूर्व में भी पार्टी के विभिन्न पदों पर रह चुका हूं। अब पुनः बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसे पूरा करने के लिए पूरी टीम को साथ लेकर दायित्व का निर्वाह किया जाएगा: स्वाधीन जैन केसीजी जिला प्रभारी, अल्पसंख्यक मोर्चा

सड़क दुर्घटना में एक शिक्षिका की मौत दूसरा घायल

0

बालोद गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरदा में सड़क हादसा में एक शिक्षिका की मौत हो गई तो वही दूसरी गंभीर रूप से घायल है सूत्रों के अनुसार गुरुर विकासखंड के गाँव चंदनबिरही स्कूल में पदस्थ दोनों शिक्षिका बोर्ड पेपर जांचने बालोद आ रही थी इसी दौरान गुरुर थाना क्षेत्र बालोद-गुरुर राष्ट्रीय राजमार्ग ग्राम भरदा के पास हाईवा ट्रक की शिकार हो गई. इस घटना मे शिक्षिका नीता बघेल की मौके पर दम तोड़ दी वही दूसरी शिक्षिका मीनू साहू गम्भीर रूप से घायल है जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. अभी जांच हैं । दुर्घटना के पश्चात गुरुर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे घटना की जांच कार्रवाई में जुट गई है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नाबालिग लडकी को भगाकर ले जाकर व दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0

थाना रनचिरई क्षेत्र जिला बालोद का मामला नाबालिग लडकी को भगाकर ले जाकर बलात् शारीरिक संबंध स्थापित करने का मामला। पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद द्वारा गठित टीम द्वारा अपह्ता एवं आरोपी को जिला मैदेका तेलंगगाना से बरामद किया।0- आरोपी शत्रुहन पिता मन्नू लाल ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, साकिन ठाकुरटोला, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव छ0ग0 को दिनांक 02.04.2023 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। घटना दिनांक 23.02.2023 को आरोपी शत्रुहन ठाकुर पिता मन्नू लाल ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, साकिन ठाकुरटोला, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव (छ0ग0), थाना रनचिरई क्षेत्र के नाबालिग बालिका को भगाकर जिला मैदेका, तेलंगगाना ले जाकर बलात् शारीरिक सबंध स्थापित किया

अपह्ता के पालक/पिता के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ दिनांक 27.02.2023 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण करने का थाना रनचिरई में अपराध क्रमांक 16/2023 धारा 363 भादवि0 पंजीबद्ध कर अज्ञात संदेही का मोबाईल नंबरो का सायबर सेल बालोद द्वारा लगातार तकनीकी जांच करते रहे, सायबर सेल बालोद के अथक प्रयास से लोकेशन जिला मैदेका, तेलंगगाना का पता चलने पर तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरीश राठौर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर टीम को तत्काल दिनांक-31.03.2023 को तेलंगगाना भेजा गया नाबालिग अपहृता एवं आरोपी शत्रुहन ठाकुर पिता मन्नू लाल ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, साकिन ठाकुरटोला, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव (छ0ग0) के कब्जे से दिनांक 01.04.2023 को दस्तयाब कर थाना रनचिरई जिला बालोद लाया गया। महिला अधिकारी से बयान कराने पर बताया कि पीडिता को आरोपी के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर जिला मैदेका, तेलंगगाना ले गया जहां जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाया गया। जिस पर प्रकरण में धारा 366(क), 376(2)(ढ), 376 (3) भादवि, 4,5 (ठ), 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गयी। आरोपी के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपी शत्रुहन ठाकुर को दिनांक 02.04.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।आरोपी का नाम:- शत्रुहन ठाकुर पिता मन्नू लाल ठाकुर, उम्र 23 वर्ष, साकिन ठाकुरटोला, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव (छ0ग0)

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पंचायत सचिवों की हड़ताल ने हिला दी शासन प्रशासन की चूलें

0
  • ग्रामीणों के जरुरी कार्य अटके, ग्राम पंचायतों में लटकने लगे ताले
  • सचिवों के न रहने से ग्रामीणों के आर्थिक सर्वेक्षण में व्यावधान

जगदलपुर पंचायत सचिवों की हड़ताल से पंचायती राज व्यवस्था और ग्रामीण सेवा का भट्ठा बैठ गया है। शासन के महत्वपूर्ण कार्यों और योजनाओं का संचालन थम गया है। ग्रामीणों को पंचायतों से जुड़े कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है। बेरोजगारी भत्ता के लिए युवा फॉर्म जमा नहीं कर पा रहे हैं। पंचायतों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मनरेगा के कार्य बंद होने की स्थिति में है। प्रशासन को भी ग्रामीणों के आर्थिक सर्वेक्षण में कठिनाई हो रही है।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बजट सत्र 2023-24 में सचिवों की मांग पर किसी प्रकार का निर्णय नहीं लिए जाने से क्षुब्ध ग्राम पंचायतों के सचिव अपने संघ के प्रांतीय आह्वान पर हड़ताल पर हैं। बस्तर जिला समेत प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों के सचिव संघ दो वर्ष परीविक्षा अवधि पूरी होने के पश्चात शासकीयकरण की अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर 16 मार्च से काम बंद व कलमबंद कर अनिश्चित क़ालीन हड़ताल पर हैं।

इस वजह से ग्राम पंचायतों का कामकाज ठप पड़ गया है और अधिकतर पंचायतों में ताले लटक रहे हैं। शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा घुरवा गुरवा बाड़ी पर भी ग्रहण लग गया है। गोठानों में गोबर खरीदी प्रभावित हो गई है एवम ग्रामवासियों को जरूरी दस्तावेज बनवाने तथा अन्य कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक सर्वेक्षण में भी प्रशासन को सचिवों के बिना परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही बेरोजगारी भत्ता हेतु आवेदन पत्र भरवाने में युवाओं को भी कठिनाई आ रही है। सचिव संघ जिला बस्तर के पदाधारियों का कहना है कांग्रेस ने सरकार में आने से पहले ग्राम पंचायत सचिवों से वादा किया था कि सरकार बनने के 10 दिन के भीतर पंचायत सचिवों का शासकीयकरण कर दिया जाएगा। कांग्रेस की सरकार बने पांच साल पूरे होने को हैं, लेकिन सरकार अब तक अपना वादा पूरा नहीं कर पाई है। उल्टे शासन द्वारा दमनकारी नीति अपनाते हुए यह आदेश जारी किया गया है कि सचिव अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में व्यवस्था हेतु 24 घंटे के अंदर अपने कर्तव्य प्र उपस्थित हो जाएं, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संघ के पदाधिकारियों ने कहा है कि हम सभी सचिव साथी इस आदेश का पुरजोर विरोध करते हैं और अब आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जब तक हमारी एक सूत्रीय मांग पूरी नहीं होती,तब तक हम सभी सचिव साथी हड़ताल पर डटे रहेंगे।

अपनी राजनीतिक छवि चमकाने के लिए कांग्रेसी नेता कर रहे छात्रावास के नाबालिग मासूम बच्चों का रैली में उपयोग

0
  • अभाविप बस्तर ने कांग्रेस सरकार एवं एनएसयूआई का फूंका पुतला

जगदलपुर: दिनांक 31/03/2023 को बस्तर के जिला केंद्र जगदलपुर में कांग्रेसियों के द्वारा मसाल रैली का आयोजन किया गया था जिसमे कांग्रेसी नेता अपनी राजनीतिक छवि चमकाने के लिए शैक्षणिक परिसरों के नाबालिग बच्चों का भारी संख्या में रैली में उपयोग किया गया था | अभाविप बस्तर के जिला संयोजक वरुण साहनी ने बताया कि कांग्रेस के मशाल यात्रा में जगदलपुर के नेहरू छात्रावास में रहने वाले सभी छात्रों को कांग्रेसी नेताओं के द्वारा 9वीं एवं 11वीं में पढ़ने वाले नाबालिग छात्रों को रैली में ले जाया गया था, मशाल रैली के दौरान स्पिरिट एवं अन्य केमिकल का उपयोग किया जा रहा था | जिसकी रैली के दौरान केमिकल का जरकिन फटने से बच्चों के चेहरे एवं शरीर बुरी तरह से झुलस चुके हैं | वर्तमान में उन घायल छात्रों का परीक्षा भी चल रहा है ऐसे में उन घायल छात्रों के भविष्य का जिम्मेदारी कौन लेगा |अभाविप के साथ बच्चों ने नाम सामने ना लाने की शर्त पर बताया कि अक्सर ऐसे कांग्रेस के कार्यक्रमों में ले जाया जाता है | वरुण साहनी ने एनएसयूआई ग्रामीण के जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप के नेहरू छात्रावास में रहने पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसके इशारो पर एवं किस आधार पर हॉस्टल अधीक्षक के द्वारा उसे वहाँ रहने दिया जा रहा है l अभाविप ने शैक्षणिक संस्थानों के नाबालिग बच्चों को राजनीतिक रैलियों में शामिल करने को लेकर पूर्व में भी विरोध जताया था |अभाविप ने छात्रहित में जिला प्रशासन से मांग की है कि उक्त मामले को संज्ञान में लेकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है | प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सह मंत्री एवम जिला विद्यार्थी विस्तारक निखिल मरावी,बस्तर विभाग छात्रा प्रमुख सरिता ठाकुर ,शैलेष ध्रुव, गजेंद्र बघेल, संजय मुखर्जी, उमेश मरकाम, नरेंद्र सेठिया,चेतन कश्यप, जसमनी नाग, वंदना ठाकुर, तीरथ कश्यप एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

नक्सल गढ़ के मेले में जमकर थिरके विधायक रेखचंद जैन

0
  • आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के मुख्यमंत्री के प्रयासों से लोगों के चेहरे पर खुशी – रेखचंद
  • चंद मिनटों की थिरकन के बूते आदिवासियों के दिलों में अमिट छाप छोड़ गए विधायक जैन

बस्तर नक्सली हिंसा के मामले में संवेदनशील माने जाने वाले वनांचल क्षेत्र के गांवों में आयोजित मेले में पहुंचकर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन आदिवासियों के संग झूम झूमकर नाचे। जैन की थिरकन देख लोग आश्चर्य चकित हो उठे। अपने विधायक को अपनी कला संस्कृति में ऐसे रचते बसते देख उनकी खुशी का पारावार नहीं रहा। अपनी कुछ मिनटों की थिरकन के बूते विधायक रेखचंद जैन आदिवासियों के दिलों में अमिट छाप छोड़ गए।

एक दौर था, जब नक्सली हिंसा से ग्रस्त बस्तर में लोग हंसना खिलखिलाना भी लगभग भूल चुके थे। अब वो दिन लद चुके हैं। अब तो नक्सल गढ़ में भी बस्तर की कला संस्कृति हिलोरें मारने लगी हैं। जनप्रतिनिधि भी धुर नक्सल प्रभावित गांवों में आदिवासियों के बीच पहुंच रहे हैं और उनकी कला संस्कृति और परंपराओं में सहचर बनने लगे हैं। जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन भी ऐसे ही जनप्रतिनिधि हैं, जो गाहे बगाहे अपने निर्वाचन क्षेत्र के अति संवेदनशील गांवों में बिंदास होकर पहुंच जाते हैं। जैन अपने क्षेत्र के लोगों के हर सुख दुख में सहचर बनते हैं। जैन को धुर नक्सल प्रभावित गांव कावापल और कोलेंग में आयोजित मेलों में शामिल होने के लिए दोनों गांवों के लोगों ने न्योता दिया था। जैन मेलों में शामिल होने पहुंच गए। ग्रामीणों ने उनका परंपरागत ढंग से भव्य स्वागत किया। जगदलपुर के विधायक तथा नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लोगों की सुख शांति समृद्धि की कामना की। इसके बाद आदिवासी नृत्य दलों के साथ मांदर की थाप पर जमकर झूमते रहे सहज, सरल, सुलभ विधायक को अपने बीच पाकर हर्षित ग्रामीणों ने कहा विधायक हो तो ऐसा। ग्रामीणों के साथ ताल से ताल मिलाकर संसदीय सचिव रेखचंद जैन काफी देर तक नाचते झूमते रहे। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी, माता मावली, माता जलनी एवं माता परदेसिन के जयघोष से पूरा वनांचल गूंज उठा था। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप आज सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र के लोगों के चेहरों पर भी खुशी की लहर देखने को मिल रही है। मेला मड़ई हमारी आस्था और लोक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। हमें अपनी समृद्ध कला संस्कृति और परंपराओं को आने वाली पीढ़ी के हवाले करना है।हमारी सरकार ने देव गुड़ियों एवं माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार, संरक्षण एवं संवर्धन का जो कार्य किया है, उसके फलस्वरूप आज गांव – गांव में देव गुड़ियों का निर्माण हुआ है। इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य नीलूराम बघेल, जनपद सदस्य धनसिंग बघेल, सरपंच कमलोचन नाग, अरुण सेठिया, सरपंच माहंगू राम, जनपद सदस्य मानू नाग, सरपंच रतन बघेल, सरपंच समधू राम बघेल, रामसिंग, जगदलपुर नगर निगम के पार्षद सूर्या पाणी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने बकावंड में व्यापक अभियान

0
  • सुग्घर पढ़वैया कार्यक्रम के तहत उन्मुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न


बकावंड बस्तर जिले की शालाओं में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने व्यापक पहल की जा रही है। इसके तहत सुग्घर पढ़वैया कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है, जिसके जरिए शिक्षकों को उत्कृष्ट अध्यापन सेवा देने की ओर उन्मुख किया जा रहा है।
इसी के तहत विकास खंड मुख्यालय बकावंड के सद्भावना भवन में संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयकों के लिए विकासखंड स्तरीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान जिला बस्तर से प्राप्त निर्देश अनुसार आयोजित कियागया था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला नोडल अधिकारी एवं डाईट बस्तर के व्याख्याता पाणिग्रही, खंड शिक्षा अधिकारी एमआर कश्यप, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी डीएन कश्यप तथा समस्त संकुलों प्राचार्य व संकुल समन्वयक उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ शासन के दिशा निर्देश के अनुसार प्राथमिक शालाओं के संकुल के अनुसार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु प्रशिक्षण दिया गया।

लोकतंत्र को नष्ट करने पर तुल गई है भाजपा : रेखचंद जैन

0
  • आम आदमी के हक के लिए आवाज उठाना हो गया है गुनाह
  • जगदलपुर के विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ली पत्रवार्ता

जगदलपुर शुक्रवार को जिला मुख्यालय सुकमा में जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पत्रवार्ता ली। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आर केंद्र की मोदी सरकार लोकतंत्र को नष्ट करने पर तुल गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में आम जनता की आवाज उठाना तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलना गुनाह हो गया है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जैन ने जिला कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में पत्रवार्ता ली। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त करने के घटनाक्रम का सिलसिलेवार ब्यौरा मीडिया के समक्ष रखा।

जैन ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा संसद में प्रधानमंत्री और उनके उद्योगपति मित्र गौतम अडाणी के बीच क्या रिश्ता है पूछना भाजपा को इतना नागवार गुजरा कि उसने षडयंत्र कर गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी। यह समूची कार्रवाई को जिस प्रकार से अंजाम दिया गया, उससे अनेक सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने गौतम अडाणी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपए पहुंचने का स्त्रोत का भी पूछा। श्री जैन ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पत्रवार्ता में इस बात का खुलासा किया था कि अडाणी की कंपनियों में जो 20 हजार करोड़ रुपए लगाए गए हैं, वो भाजपा के हैं। इनमें से कुछ कंपनियां रक्षा क्षेत्र में भी काम कर रही हैं। इसमें से एक कंपनी में चीनी नागरिक की भागीदारी है, जो देश की एकता व अखंडता के साथ खिलवाड़ है। जैन ने कहा कि जब गांधी ने यह सवाल प्रधानमंत्री से पूछा, तो गांधी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस थमा दिया गया। इससे देश के लोगों में गहरी नाराजगी है। रेखचंद जैन ने आरोप लगाया कि भाजपा देश की 140 करोड़ जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। पत्रवार्ता के दौरान सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण देव, नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, राजेश नारा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वरी बघेल, पदामी कोसा, आयशा हुसैन समेत अनेक कांग्रेस नेता मौजूद थे।

पेड़ गिरने से युवक की मौत

0

बस्तर तेज हवाओं और आंधी तूफान के चलते पेड़ गिर गया और उसमें दब कर एक ग्रामीण की मौत हो गई। यह हादसा बस्तर जिले के ग्राम पंचायत टिकरा लोहंगा के पास हुई। 31 मार्च को अंचल में फिर आंधी तूफान ने जमकर तबाही मचाई और एक व्यक्ति इसकी बलि चढ़ गया। मृतक का नाम 35 वर्षीय रुखधर पिता मुरहा बताया गया है। रुखधर ग्राम पंचायत कवि आसना से ग्राम कोलचुर जा रहा था। इसी दौरान आंधी चलने लगी और तेज हवाओं के कारण एक विशाल पेड़ गिर गया। रुखधर उसकी जद में आ गया। टूटा पेड़ रुखधर पर ही गिरा और वह दब गया। गहरी चोटें लगने से रुखधर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

लोहंडीगुड़ा गोलीकांड के शहीदों को उसरीबेड़ा में दी गई श्रद्धांजलि

0
  • सर्व आदिवासी समाज ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन


बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में 31 मार्च 1961 को हुए गोलीकांड के शहीद शहादत स्थल पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गईलोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम उसरीबेड़ा के घटना बाजार स्थल पर शहीद स्मृति दिवस मनाया गया और गोलीकांड मे शहीद हुए आदिवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बस्तर के महाराजा को बदले जाने के विरोध में लोहंडीगुड़ा में 21 मार्च 1961 को आदिवासी सैकड़ों की संख्या में जमा हो गए थे। पुलिस ने आदिवासियों की आवाज को दबाने के लिए जमकर गोलीबारी की थी। इस गोलीकांड में 12 आदिवासियों की मौत हो गई थी। पुलिस ने तब आदिवासियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था।कोर्ट ने 18 मई 1982 को सभी 59 आदिवासियों को को दोषमुक्त कर दिया था। तत्कालीन बस्तर महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव को पद से हटाकर उनके स्थान पर विजयचंद्र भंजदेव को राजा घोषित कर प्रवीरचंद्र भंजदेव को नरसिंहगढ़ जेल में बंद कर दिया गया था। यह बस्तर की जनता की भावना के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही थी। बस्तरवासियों ने विजय चंद्र भंजदेव को राजा मानने से इंकार करते शुक्रवार 31 मार्च 1961 को लोहंडीगुड़ा में जबरदस्त विरोध किया था। इस विरोध को शांत करने पुलिस ने गोलीबारी की थी। आदिवासियों ने इस अवसर पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और शहीद आदिवासियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी नेताओं ने कहा कि समाज के दोगलों को अब सबक सिखाने की जरूरत है। आज बस्तर मे भूमकाल की पुनः जरूरत है। हमारी व्यवस्था और आस्था के कारण ही हमारी संस्कृति बची हुई है। 5 वीं अनुसूची क्षेत्र मे ग्राम सभा ही सर्वोच्च है आज गांव – गांव जाकर हमारे युवा साथी लोगों को जागरूक करने का प्रयत्न कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग उन्हें नक्सली सहयोगी बता रहे हैं। आज ऐसे लोगों को जवाब देने की जरूरत है। आज सरकार ने पेसा कानून के लिए नियम बनाया लेकिन उस नियम के बारे में गांव के लोग नहीं जानते इसी कारण आज ग्राम सभा सशक्त नहीं है। आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के जिलाध्यक्ष संतू मौर्य ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व आदिवासी समाज को गलत दिशा में ले जाने का कार्य कर कर रहे हैं और आदिवासियों को हिंदू तथा ईसाई साबित करने मे लगे हुए हैं। संतू मौर्य ने कहा कि यदि जो लोग आज समाज हितैषी होने का ढोंग कर रहे हैं, वे अगर आज से 10 साल पहले से भी समाज के उत्थान के लिए कार्य करते तो आज यह दिन देखना नहीं पड़ता। आज वही लोग हमारे समाज को दूसरी दिशा मे ले जाने का और समाज में आपसी मतभेद फैलाने का कार्य कर रहे हैं। सर्व आदिवासी समाज के संभाग अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने युवाओं को आगे आकर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज समाज को सामाजिक एवं संवैधानिक रूप से जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, तभी हमारे समाज का उत्थान होगा और हमारी संस्कृति एवं रीति – नीति संरक्षित रहेगी। श्री ठाकुर ने पेसा नियम, वनाधिकार अधिनियम, ग्राम सभा आदि के संबंध मे संक्षिप्त जानकारी साझा की। इस दौरान संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर , सुरेश कर्मा, बलराम मांझी, हिड़मो मड़ावी, राजा राम तोड़ेम, दशरथ कश्यप, महेश कश्यप, संतू मौर्य, मोसू पोयाम, ललित नरेटी, पूरन सिंह कश्यप, बंसत कश्यप, रामू कश्यप, बलदेव मड़ावी, भरत कश्यप, टंकेश्वर भारद्वाज, भंवर मौर्य, चंद्रू मड़ावी, भुनेश्वर बघेल, डमरू कश्यप, सोमारू बघेल, बनसिंह मौर्य, लंबोदर मौर्य, बोलो कश्यप, तारावती कश्यप, अनुभव सोरी, लक्ष्मण बघेल, प्रशांत कश्यप, फूलसिंह नाग आदि उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS