City Media - Page 827 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 827

लूट व हत्या कर फरार आरोपी गिरफ्तार

0

दिनांक 15.03.23 को मृतिका श्रीमती नेहा सिन्हा पति डोमेन्द्र सिन्हा, निवासी कोटेरा थाना डौण्डीलोहारा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाये जाने पर घटना स्थल प्रार्थी डोमेन्द्र सिन्हा निवासी कोटेरा के निवास पर पुलिस पार्टी पहुंचकर मौकर निरीक्षण उपरांत मौके पर ही देहाती मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही के दौरान मृतिका के शव का पंचनामा कार्यपालिक दण्डाधिकारी सुश्री दीपिका देहारी से कराई गई थी तथा घटना स्थल निरीक्षण तथा जाँच कार्यवाही हेतु राजनांदगांव से डॉग स्कॉट एवं भिलाई से एफएसएल युनिट के डॉ. पटेल को मौके पर बुलाया गया। था शव के पी०एम० उपरांत पी०एम० रिपोर्ट में डॉक्टर की टीम द्वारा मृतिका की मृत्यु श्वास नली टुटने से होना तथा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला दबाने से मृत्यु होना लेख किये जाने पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अप.क्र. 41 / 2023 वारा 302 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था विवेचना के दौरान आये तथ्यों के आधार पर प्राची डोमेन्द्र सिन्हा का हेलपर महेश उर्वशा पर घटना कारित करने का संदेह होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र यादव के निर्देश पर घटना के एक दिन बाद ही एक विशेष पुलिस टीम बनाकर आरोपी के पता तलाश हेतु गोंदिया, नागपुर महाराष्ट्र भेजा गया था जो उक्त पुलिस टीम द्वारा संदेही आरोपी को तीन दिवस तक लगातार पता तलाश की गयी थी।

दिनांक 30.03.2023 को रात्रि लगभग 01:00 बजे पुलिस अधीक्षक महोदय को सुचना प्राप्त हुई थी कि प्रकरण का संदेही दुर्ग बस स्टैण्ड में देखा गया है सूचना पर राति में ही थाना डौण्डीलोहारा एवं सायबर सेल से एक टीम दुर्ग रवाना कर संदेही / आरोपी को हिरासत में लेकर थाना डण्डीलोहारा वापस आये थे पुछताछ पर आरोपी ने अपराध कबुत करते हुए घटना कम को इस प्रकार बताया है घटना दिनांक 15.03.23 के 03 दिन पूर्व से ही आरोपी मृतिका के पति डोमेन्द्र सिन्हा के साथ ट्रक में हेल्परों का काम कर रहा था दिनांक 14.03.23 को आरोपी ज्यादा शराब सेवन कर लेने के कारण यह डोमेन्द्र सिन्हा के साथ ट्रक में नहीं गया। प्रातः आरोपी पुनः शराब पीकर मृतिका के घर आया एवं मृतिका से पति डोमेन्द्र सिन्हा के संबंध में पुछताछ कर मोबाईल से आरोपी एवं मूर्तिका दोनों डोमेन्द्र सिन्हा से बात किये तब डोमेन्द्र सिन्हा स्वयं को अर्जुन्दा में पहुंचना बताया था। उसी समय आरोपी द्वारा मृतिका से शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा मूर्तिका द्वारा पति के आने पर पैसे लेने की बात कहने पर आरोपी उत्तेजित होकर मृतिका के साथ झुमा झपटी करने लगा मृतिका के मना करने के बाद भी आरोपी कमरे के अंदर का प्रयास कर रहा था तब आरोपी मृतिका को जमीन में पटककर उसका गला दबाकर हत्या कर दिया। मृतिका के मृत्यु होने उपरांत आरोपी आलमारी में रखे पैसे 10,000/- नगद एवं कुछ गहनों को

लेकर फरार हो गया था पटना कारित करने के बाद आरोपी पहले अपने मो0सा0 से कोटेरा स्थित देवांगन मोबाईल दुकान में जाकर अपने गिरवी रखे 2 मोबाइलों को 800/- रू में छुड़ाया तथा फिर मो0सा0 से शराब भट्ठी आकर शराब पिया फिर मो0सा0 को संबलपुर के एक गली में छोड़कर बस से राजनांदगांव फिर ट्रेन से गोंदिया, नागपुर, चंद्रपुर, इटारसी आदि जगह जाकर लगातार शराब पीकर जैसे शाम होने पर दिनांक 30.03.2023 को दुर्ग आया था आरोपी ने मृतिका की हत्या करना कबुल करते हुये लुटे गये गहने जिसमे 06 जोड़ी चांदी के पायल, 01 जोड़ी चांदी के चिड़िया 01 जोड़ी चांदी के कंगन, 01 नग लाकेट, जुमला वजनी 299 ग्राम को विवेचना के दौरान पेश करने पर जप्त किया गया है एवं जुटे गये रुपयों को बस व ट्रेन किराया में तथा शराब पीकर खर्च कर देना बताया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

डेंगू मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बाजारों में छेड़ी मुहिम

0
  • हल्बी – गोंडी बोली में गीतों के जरिए किया जा रहा जागरूक

नगरनार डेंगू और मलेरिया के प्रति बस्तर जिले के ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग व्यापक अभियान चला रहा है। हल्बी और गोंडी बोली के गीतों तथा रैलियों के जरिए लोगों में जागरूकता लाई जा रही है। साप्ताहिक बाजारों में शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है और उन्हें दवाएं दी जा रही हैं।
राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में गांव गांव में लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में लोहंडीगुड़ा स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम बिनता के हाट बाजार में स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में सीएमओ डॉ. आरके चतुर्वेदी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी लोहंडीगुड़ा डॉ एनएस नाग भी पूरे अमले के साथ मौजूद थे। मांदर की थाप पर गीतों और संदेशों के जरिए संस्थागत प्रसव, कुपोषण, मलेरिया, डेंगू, कोरोना एवं अन्य बीमारियों को लेकर जागरूकता लाई गई। वाहन पर लगे लाउड स्पीकर से हल्बी और गोंडी बोली में संदेश देते गीत लगातार बजाए जा रहे थे। ये कर्णप्रिय गीत ग्रामीणों को सहज आकर्षित कर रहे थे। रैली में राज्य सलाहकार मलेरिया डॉ जितेंद्र, जिला मलेरिया अधिकारी जगदलपुर डॉ. एसएस टेकाम, बीपीएम शकुंतला, केपी पाणिग्राही, सुपरवाइजर संजय जोशी, मायाधर जोशी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी – कर्मचारी भी शामिल थे।

शिविर लगाकर की गई स्वास्थ्य जांच भी
बिनता गांव के बाजार स्थल के पास विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। शिविर में बिनता गांव के अलावा बाजार में खरीदारी करने आए अन्य गांवों के ग्रामीणों ने भी अपनी सेहत की जांच कराई। डॉक्टरों ने ग्रामीणों के ब्लड प्रेशर व शुगर लेवल, रक्त की जांच की गई। लोगों का मलेरिया टेस्ट भी किया गया। सर्दी, खांसी, बुखार आदि सामान्य बीमारियों से पीड़ित पाए गए ग्रामीणों को जांच उपरांत दवाएं भी दी गईं। शिविर के दौरान ग्रामीणों को डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने मलेरिया व डेंगू के लक्षण बताए तथा ऐसे लक्षण नजर आने पर तुरंत मितानिनों, गांव में कार्यरत नर्स और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई। मच्छरों के दंश से बचने के तरीके बताए गए। लोगों से कहा गया कि घरों में तथा आसपास पानी का जमाव न होने दें, कूलर व टंकियों के पानी को हर हफ्ते बदलते रहें, पानी के बर्तनों को हमेशा अच्छी तरह से ढंक कर रखें, सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर सोएं और शाम होते ही घरों में धुंआ करें।

पूर्व मंत्री गागड़ा और भाजपा नेता पर ठेकेदार से उगाही का आरोप*

0
  • बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने जारी किए लेनदेन के बैंक डिटेल
  • कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच आरोप – प्रत्यारोपों का दौर

बीजापुर बुधवार को बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने एक पत्रवार्ता में आयोजित कर आरोप लगाया कि पूर्व वनमंत्री व भाजपा नेता महेश गागड़ा एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष लवकुमार रायडू ने तेंदूपत्ता ठेकेदार सुधीर कुमार माणिक को डरा- धमकाकर तेंदूपत्ता मजदूरों के रुपयों को भैरमगढ़ निवासी अपने रिश्तेदार पेखन गागड़ा के बैंक खाता क्रमांक 11521261288 में डलवाकर डकार लिया है।विधायक श्री मंडावी ने सवाल उठाया कि पूर्व मंत्री के रिश्तेदार के खाते में इतनी राशि कैसे आई ? पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और लवकुमार रायडू का यह कृत्य गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। विधायक विक्रम मंडावी ने महेश गागड़ा और लवकुमार रायडू पर यह आरोप भी लगाया कि इन दोनों ने तेंदूपत्ता ठेकेदार को डरा धमका कर उनकी 12 मोटर सायकिलों को भी अपने कब्जे में कर लिया है। मजदूरों की तेंदूपत्ता मजदूरी भुगतान कि राशि डरा धमकाकर अपने रिश्तेदार के खाते में डलवाने के बाद ठेकेदार पर परिवहन भाड़ा भुगतान बताने के लिए के दबाव बनाने का प्रयास किया गया है। मंडावी ने कहा कि लूट के इस खेल में पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा और भाजपा जिला उपाध्यक्ष लवकुमार रायडू की पूरी संलिप्तता है। विक्रम मंडावी ने पत्रकार वार्ता में यह भी कहा कि महेश गागड़ा जबसे चुनाव हारें हैं, तबसे वे प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन पर उल- जलूल आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने में लगे हुए हैं, ताकि वे मीडिया की सुर्खियों में बने रह सकें। विधायक का कहना है कि इस मामले की सूक्ष्मता से जांच होनी चाहिए। वन विभाग के सीसीएफ से भी इसकी शिकायत की गई है। तेंदूपत्ता ठेकेदार को इस तरह डराया धमकाया कि वह यहां आने के लिए मजबूर हो गया था। ठेकेदार ने बैंक के माध्यम से किस्तों में रकम का भुगतान किया है। इसके लिए बैंक भुगतान संबंधी दस्तावेज भी विधायक ने प्रस्तुत किए। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र के तेंदूपत्ता मजदूरों को समय आने पर सामने लाया जाएगा। तेंदूपत्ता परिवहन भुगतान के मसले पर उन्होंने बताया कि ठेकेदार व वाहन मालिकों के बीच दर को लेकर भुगतान लंबित है। पत्रकार वार्ता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियाम, जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, जिला सदस्य सोमारु कश्यप भी उपस्थित थे।

दायर करेंगे मानहानि का मुकदमा : गागड़ा

पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश गागड़ा ने विधायक विक्रम मंडावी के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि श्री मंडावी ने जो आरोप लगाए हैं, उन आरोपों को दस दिन के अंदर साबित करें, अन्यथा वे मंडावी के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का दावा करेंगे। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने पत्रकारों से कहा कि विधायक को स्थानीय ग्रामीणों की मदद करनी चाहिए। ऐसा न कर वे उल्टे ठेकेदार का प्रवक्ता बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक विक्रम मंडावी ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का आरोप लग रहे हैं। महेश गागड़ा ने कहा कि वे बीजापुर एसपी को आवेदन देकर इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करेंगे। आरोप सिद्ध नहीं हुआ तो विधायक पर मानहानि का मुकदमा मंडावी के खिलाफ दायर करेंगे।

ग्रामीणों के दिलों में जगह बनाने में जुट गई है सीआरपीएफ

0
  • गांवों में सिविक एक्शन कार्यक्रम चलाकर कर फोर्स रही है जनसेवा
  • धुर नक्सल प्रभावित गांवों में जाकर बच्चों को दिए स्कूल बैग्स

बस्तर सीआरपीएफ धुर नक्सल प्रभावित गांवों के ग्रामीणों के बीच जनसेवा के कार्य कर उनके दिलों से नक्सली दहशत दूर करने और सुरक्षा बलों के प्रति उनका भरोसा बढ़ाने के प्रयासों में जुटी है। इसमें बल को अच्छी कामयाबी भी मिल रही है। ग्रामीण बल की सेवाओं से लाभान्वित हो रहे हैं तथा बल को भरपूर सहयोग और स्नेह भी देने लगे हैं। इसी कड़ी में बस्तर जिले के सुदूर बसे धुर नक्सल प्रभावित गांवों में सीआरपीएफ की पुसपाल घाट स्थित एफ -188 बटालियन पुसपाल द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सीआरपीएफ एफ -188 बटालियन पुसपाल घाट द्वारा 29 मार्च को अपने ऑपरेशनल क्षेत्र के नक्सली समस्या से ग्रस्त रतेंगा, तिरथा, परिपात, बदरंगा, परोदा, पुसपाल, पालम, महिमा, ककनार आदि गांवों में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन बटालियन के कमांडेंट भावेश चौधरी के निर्देशन एवं सेकंड कमांड ऑफिसर एसए रोजन जिमिक व सहायक कमांडेंट बन्नाराम के नेतृत्व और बटालियन के जवानों की उपस्थिति में किया गया। सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत इन गांवों के छात्र – छात्राओ को स्कूल बैग का वितरण किया गया। स्कूल बैग मिलने से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, उनके चेहरों पर मुस्कान देखते ही बन रही थी। बच्चों को देखकर लग रहा था कि उनमें एक नई उर्जा का संचार हुआ है जो उन्हें सदमार्ग पर अग्रसर होने को प्रेरित कर रही है। सिविक एक्शन कार्यक्रम के दौरान सरपंच शांति कश्यप, कंवल कश्यप, अध्यापक गण बच्चे एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी एसए रोजन जिमिक ने अपने संबोधन में सिविक एक्शन प्रोग्राम का महत्व बताया। उन्होने कहा कि देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ सदैव तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणो का मनोबल बढ़ाया तथा बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया व अपना भविष्य संवारने हेतु कुछ टिप्स भी दिए। ग्रामीणो ने बल के इस कार्य की सरहना की। इस प्रकार के आयोजनो से सुरक्षा बलो एवं ग्रामीणो के बीच बेहतर एवं मधुर संबंधों को बढावा मिल रहा है।

ग्रामीणों के दिलों में जगह बनाने में जुट गई है सीआरपीएफ

0
  • गांवों में सिविक एक्शन कार्यक्रम चलाकर कर फोर्स रही है जनसेवा
  • धुर नक्सल प्रभावित गांवों में जाकर बच्चों को दिए स्कूल बैग्स

बस्तर सीआरपीएफ धुर नक्सल प्रभावित गांवों के ग्रामीणों के बीच जनसेवा के कार्य कर उनके दिलों से नक्सली दहशत दूर करने और सुरक्षा बलों के प्रति उनका भरोसा बढ़ाने के प्रयासों में जुटी है। इसमें बल को अच्छी कामयाबी भी मिल रही है। ग्रामीण बल की सेवाओं से लाभान्वित हो रहे हैं तथा बल को भरपूर सहयोग और स्नेह भी देने लगे हैं। इसी कड़ी में बस्तर जिले के सुदूर बसे धुर नक्सल प्रभावित गांवों में सीआरपीएफ की पुसपाल घाट स्थित एफ -188 बटालियन पुसपाल द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सीआरपीएफ एफ -188 बटालियन पुसपाल घाट द्वारा 29 मार्च को अपने ऑपरेशनल क्षेत्र के नक्सली समस्या से ग्रस्त रतेंगा, तिरथा, परिपात, बदरंगा, परोदा, पुसपाल, पालम, महिमा, ककनार आदि गांवों में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन बटालियन के कमांडेंट भावेश चौधरी के निर्देशन एवं सेकंड कमांड ऑफिसर एसए रोजन जिमिक व सहायक कमांडेंट बन्नाराम के नेतृत्व और बटालियन के जवानों की उपस्थिति में किया गया। सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत इन गांवों के छात्र – छात्राओ को स्कूल बैग का वितरण किया गया। स्कूल बैग मिलने से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, उनके चेहरों पर मुस्कान देखते ही बन रही थी। बच्चों को देखकर लग रहा था कि उनमें एक नई उर्जा का संचार हुआ है जो उन्हें सदमार्ग पर अग्रसर होने को प्रेरित कर रही है। सिविक एक्शन कार्यक्रम के दौरान सरपंच शांति कश्यप, कंवल कश्यप, अध्यापक गण बच्चे एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी एसए रोजन जिमिक ने अपने संबोधन में सिविक एक्शन प्रोग्राम का महत्व बताया। उन्होने कहा कि देश के नागरिकों की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ सदैव तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणो का मनोबल बढ़ाया तथा बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया व अपना भविष्य संवारने हेतु कुछ टिप्स भी दिए। ग्रामीणो ने बल के इस कार्य की सरहना की। इस प्रकार के आयोजनो से सुरक्षा बलो एवं ग्रामीणो के बीच बेहतर एवं मधुर संबंधों को बढावा मिल रहा है।

जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद के द्वारा रामनवमी पर्व के मद्देनजर लिया गया शांति समिति का बैठक

0

दिनांक 29.03.2023 जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक लेकर दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश। जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद की आम जनों से अपील रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग न करें।रामनवमी पर्व के मद्देनजर जिला एवं पुलिस प्रशासन बालोद द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक लिया गया, जिसमे रामनवमी आयोजक समिति संचालकों, अध्यक्षों, सदस्यों उपस्थित हुए है जिन्हे आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया हैः-रामनवमी पर्व के दौरान अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग न करें।रामनवमी शोभा यात्रा निर्धारित रूट में ही चले, आवश्यक रूट परिवर्तित न करें।ध्वनि विस्तारक यंत्रो को अधिक अवाज में न बजाएं।

यातायात नियमों का पालन करें। व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।रामनवमी आयोजक समिति शोभा यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए आगे एवं पीछे अपने सदस्य रखें।किसी भी प्रकार के नशे का सेवन कर शोभा यात्रा में शामिल न हों।यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व के आयोजन हेतु जिला एंव पुलिस प्रशासन बालोद का सहयोग करें। पुलिस सहायता के लिए कंट्रोल रूम बालोद 94791-91160 पर संपर्क करें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिला किसान मोर्चा की जंबो कार्यकारिणी घोषित

0

आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताने का संकल्प आज भारतीय भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बालोद का पुनर्गठन जिला भाजपा प्रभारी मधुसूदन यादव भाजपा अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार जी प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू प्रदेश के अनुशंसा पर किया गया जिसमें किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहूउपाध्यक्ष रमेश सोनवानीउपाध्यक्ष लीला राम सोनबेर उपाध्यक्ष टीकाराम सांवरेउपाध्यक्ष भगतराम बढ़ई उपाध्यक्ष मदन साहूमहामंत्री हेमंत साहूमहामंत्री मनोहर सिन्हामंत्री संदीप बाजपेईमंत्री टुकेशवर पांडेमंत्री धर्मेश साहूमंत्री जीत नेताममंत्री शंकर साहू कोषाध्यक्ष रोमन सोनकरसह कोषाध्यक्ष शिवेंद्र देशमुखप्रचार प्रसार मंत्री श्री छगन साहूसह प्रचार प्रसार मंत्री श्री चित्रसेन साहूकार्यालय प्रभारी राम स्वरूप यादव सह कार्यालय प्रभारी मनु लाल झोरीमीडिया प्रभारी अनिल साहू मीडिया सह प्रभारी सोहन यादवसोशल मीडिया प्रभारी भूपत हटिलेसोशल मीडिया सह प्रभारी तुषार मिनपाल जिला प्रशिक्षण प्रमुख प्रेम साय कलिहारी जिला लाभार्थी योजना प्रमुख मुरली साहूजिला आंदोलनात्मक प्रमुख हिंसा रामजिला किसान पंचायत संयोजक/सह संयोजक प्रमुख नेतराम राम साहू जिला कार्यकारिणी सदस्य हैं हिरवानी डा लक्ष्मी कांत नारायण ढाल सिंह साहूश्री भोलाराम साहू प्रहलाद सूर्यवंशी एवन साहू कन्हैया लाल यादवश्रीमती ममता गजेंद्र मेवा पटेल संबंध नेतामश्रीमती पुस्पा देवागनश्रीमति सरिता यादवश्रीमति ममता साहू सी एच मुरली दुलारु राम समन्ध नेतामइसी तरह मंडल अध्यक्षों का पुनः मनोनीत किया गया जिसमें अर्जुंदा मंडल से ओंकार सिंन्हा खेरथा मंडल से चैतन्य निषाद डौंडीलोहारा मंडल से सुरेश देशमुखगुंडरदेही मंडल से टीकाराम निषादडौंडी मंडल से श्री मितेंद्र वैष्णव बालोद ग्रामीण से गणेश साहूगुरुर मंडल से पन्ना साहूदल्ली राजहरा मंडल से उमेश कुमार विश्वकर्मा बालोद शहर से दिनेश साहूइसी तरह मंडल प्रभारी सह प्रभारी की नियुक्ति किया गई है

जिसमें बालोद शहर मंडल प्रभारी टुकेश्वर पांडे सह प्रभारी शिवेंद्र देशमुखबालोद ग्रामीण मंडल प्रभारी लीलाराम सोनबेर सहप्रभारी राम स्वरूप यादव गुरुर मंडल प्रभारी मनोहर सिन्हा सहप्रभारी श्धर्मेंश साहूगुंडरदेही मंडल प्रभारी हेमंत साहू सहप्रभारी संदीप बाजपेईअर्जुंदा मंडल प्रभारी रमेश सोनवानी सहप्रभारी मुरली साहूखेरथा मंडल प्रभारी रोमन सोनकर सह प्रभारी प्रेमसाय कलिहारीडौंडीलोहारा मंडल प्रभारी भगतराम बढाई सह प्रभारी हिंसा रामडौडी मंडल प्रभारी छगन साहू सह प्रभारी शंकर साहूदल्ली राजहरा मंडल प्रभारी टीकाराम सांवरे सह प्रभारी जीत नेताम आमंत्रित सदस्यों में शिवगिरी शिव गिरी चुरेंद्र विजय सोनकर देवलाल सिन्हा दिलीप कोठारी भूपेंद्र साहू कमलेश साहू केशव धनकर नारायण कोला विनोद चंद्राकर कुंज लाल साहू देवनारायण सिन्हा कल्याण सोनवानी बहादुर चूरेंद्र भूपत बघेल श्रवण देवांगन अवध राम साहू दयाराम सिन्हा भूपेंद्र यादव ओम प्रकाश साहू शशिकांत साहू भूपेंद्र साहू हरीश चंद्र साहू आदि को जवाबदारी दी गई है जिला कार्यकारिणी गठन के उपरांत जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि आगामी विधानसभा को देखते कर्मठ कार्यकर्ताओं को किसान मोर्चा में जवाबदारी दी गई है अतः मोर्चा संभालने के लिए अब अपनी कमर कस ले जिस प्रकार भूपेश सरकार किसानों को छल कपट कर सरकार बनाई है उस सरकार को उखाड़ फेंकने में किसान मोर्चा अपनी महती भूमिका अदा करेगी प्रेषक तोमन साहू जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बालोद

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

Kisna डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में अपना पहला शोरूम किया लॉन्च

0

रायपुर हरि कृष्णा ग्रुप का ब्रांड किसने मध्य भारत में अपनी छाप छोड़ने के लिए एक बार फिर तैयार है, क्योंकि इसने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपना पहला फ्रेंचाइजी स्टोर लॉन्च कर दिया है। इस नए स्टोर के लॉन्च के साथ Kisna ने अपनी वितरण रणनीति की दिशा में प्रगतिशील कदम बढ़ाना जारी रखा है क्योंकि कंपनी अपनी डायमंड ज्वेलरी को भारत की सारी आधुनिक महिलाओं के लिए सुलभ बनाने के अपने वादे और विजन को पूरा करना चाहती है। हरि कृष्णा ग्रुप खदानों से लेकर बाजार तक के तंत्र में Kisna सभी अवसरों और बजट के लिए लगातार बदलने उपभोक्ता की पसंद के अनुरूप है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में Kisna का नया शोरूम हर आयु वर्ग के लिये सबसे बढ़िया और पसंदीदा कलेक्शन और डिजाइनो की पेशकश करेगा। कलेक्शन की डिजाइनो को स्थानीय पसंद के आधार पर तैयार किया गया है, जिसके साथ ही यह नया स्टोर उच्च गुणवत्ता के और चलन बनाने वाले डिजाइनों की एक बड़ी श्रृंखला को पेशकश करता है ,जोकि रोजाना पहनने और त्योहारों के लिए सबसे बढ़िया है। इस शोरूम के भव्य शुभारंभ में नकुल मेहता और तमन्ना शर्मा जैसी हस्तियों के साथ ही हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया और kisna डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के निदेशक पराग शाह मौजूद थे। 2005 में स्थापित किसना ने वितरण से चलने वाले मॉडल की पहल की है और वर्तमान में इस ग्रुप के देशभर में 3500 से भी ज्यादा स्टोर है ,जो उसे भारत का सबसे बड़ा वितरित डायमंड ज्वैलरी ब्रांड बनाते है। किसना ने 2022 में सिलीगुड़ी ,हैदराबाद और हिसार में अपने तीन शोरूम लांच किये थे और अयोध्या एवं बरेली में 2023 में अपना शोरूम खोल कर उत्तरप्रदेश में अपना कदम रखा। इस नए स्टोर लॉन्च पर अपने विचार रखते हुए ग्रुप के संस्थापक घनश्याम ढोलकिया ने कहा हमें रायपुर में kisna के पहले शोरूम की स्थापना करने और मध्य भारत के मध्य में अपनी कुछ सबसे नई डिजाइनो को लाकर खुशी महसूस हो रही है। हम डायमंड को देश के सभी महिलाओं के लिए सुलभ बनाने की दिशा की ओर काम कर रहे हैं और अपनी विस्तार योजनाओं के साथ हमारा लक्ष्य देश की हर महिला की डायमंड ज्वैलरी को पहनने की आकांक्षा पूरी करना है। नए शोरूम हम उपभोग्ताओ को हरि कृष्णा ग्रुप की विशेषज्ञता का अनुभव देना चाहते हैं और उन्हें डायमंड एवं गोल्ड ज्वैलरी की एक वैराइटी देना चाहते है जिसे वे किसी भी मौके पर पहन सके। वही kisna डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के निदेशक पराग शाह ने कहा कि मध्य भारत में अपना स्टोर लॉन्च करना देश के मध्य भाग में वृद्धि और विस्तार का हमारा अगला चरण है। एक राज्य के तौर पर छत्तीसगढ़ ज्वेलरी में अपनी उनकी डिजाइनो के लिए जाना जाता है और रायपुर शहर में किसना शोरूम के लॉन्च के साथ हमारा मकसद स्थानीय पसंद के अनुसार ज्वेलरी तैयार करना और बढ़ती मांग को पूरा करना है। डायमंड को देश की हर महिला के लिए सुलभ बनाने के अपने रोडमैप में हम स्थानीय उपभोक्ताओं के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करना चाहती हैं और उन्हें उच्च मानकों की ग्राहक सेवा देना हमारा लक्ष्य है। उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आई तमन्ना शर्मा ने कहा कि रायपुर में Kisna की नए स्टोर के लांच में शामिल होना उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है क्योंकि वह डायमंड को देश की महिलाओं के लिए सुलभ बनाने की दिशा में बढ़ चढ़कर प्रयास कर रहे हैं। Kisna आधुनिक पहनने योग्य ज्वेलरी डिजाइनर और स्टाइलस का जो बड़ा कलेक्शन लाता है उसमें हर आधुनिक भारतीय महिला की पसंद सबसे बढ़िया तरीके से झलकती है। मंत्रमुग्ध करने वाले कलेक्शन की एक वैरायटी के साथ इसके डायमंड इयररिंग्स और ब्रेसलेट निजी तौर पर मुझे काफी पसंद है। वही नकुल मेहता ने कहा कि मेरी जिंदगी में मैं हमेशा मजबूत महिलाओं के आसपास रहा हूं और मैंने उन्हें हमेशा प्रेरक इंसानों के रूप में देखा है जो अपने अस्तित्व के हर पहलू में उत्साह दृढ़ता समानुभूति और प्रतिबद्धता दिखाती रही है और Kisna के साथ जुड़ने में मेरा यह विश्वास और बढ़ा है सफल कैंपेन “तेरी रोशनी हूं मैं ” के तहत Kisna के साथ मेरे लंबे वक्त के रिश्ते को देखते हुए मैं रायपुर में किसने के पहले स्टोर के लांच में उनकी विस्तार यात्रा का एक बार फिर से हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। आइये जानते है Kisna डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के बारे में Kisna डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी भारत में बिकने वाले सबसे बड़े ज्वेलरी ब्रांड में से एक है। 2005 में लॉन्च हुई Kisna आज भारत के 29 राज्यों में 3500 से ज्यादा आउटलेट स्थापित कर चुकी है वह 14 कैरेट और 18 कैरेट डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी में रिंग्स, इयरिंग्स, पेंडेंट्स ,मंगलसूत्र, नेकलेस, चूड़ियां, ब्रेसलेट और नथ (नोज पिन) की एक व्यापक श्रृंखला की पेशकश करते है जोकि एक 100% प्रमाणित और BIS हॉलमार्क होती है। पारदर्शी और ग्राहक के लिए अनुकूल नीतियों के साथ गुणवत्ता एवं शुद्धता के कारण Kisna डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी थोड़े समय में स्थापित और भरोसेमंद ब्रांड नेम बन गया है। Kisna डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी हरि कृष्ण ग्रुप का एक हिस्सा है जोकि दुनिया के और हीरा उद्योग में अग्रणी है और हीरो का उत्पादक तथा निर्यातक है। उच्चतम नैतिक मानक ,उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्धता उत्पादकों की सतत गुणवत्ता और पारदर्शी व्यवसाय पद्धितिया उसे दुसरो से अलग बनाते है और वह दुनिया के सबसे बड़े डायमणटायर्स में से एक है। इस शोरूम के उद्घाटन मौके पर बड़ी ही संख्या में पत्रकार साथियो के साथ शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्कूलों बच्चों को स्कूलों में मिलेगा प्रोटीफाईड चांवल

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के बस्तर लोकसभा महासचिव एवं बस्तर जिला एनएसयूआई सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष गोविन्द कश्यप ने स्कूली बच्चों और गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहार युक्त चांवल दिये जाने का स्वागत किया है। कश्यप ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों में कुपोषण और एनीमिया को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोर्टिफाइड चावल वितरण का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश के सभी जिलों में राशनकार्डधारियों को 1 अप्रैल से फोर्टिफाइड चावल का वितरण होगा।यह चांवल पौष्टिक तत्वों आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी-12 से भरपूर है। खून की कमी, कुपोषण दूर करने के साथ कई प्रकार से स्वास्थ्यवर्धक है। इसी प्रकार गर्भवती महिलाओं में खून निर्माण, भ्रूण विकास, नर्वस् सिस्टम के लिए बहुत लाभदायक है।स्कूली बच्चों और गर्भवती माताओं को मध्याह्न भोजन तथा पूरक पोषण आहार योजनाओं के लिए अब सभी जिलों में फोर्टिफाइड चावल देने की व्यवस्था है।सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत 12 जिलों में राशन कार्ड के माध्यम से वितरण किया जा रहा है। सामान्य अधिक चिकना होने के कारण अरवा चावल से अलग दिखता है, लेकिन कदापि प्लास्टिक नहीं है बल्कि बेहतर गुणवत्ता वाला चावल है। कश्यप ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनहित के लिए नए नए योजनाएं ला रही है।

जिला किसान मोर्चा के जंबो कार्यकारिणी घोषित शंकर साहू बने जिला मंत्री

0

जिला किसान मोर्चा की जंबो कार्यकारिणी घोषित आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जिताने का संकल्प आज भारतीय भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला बालोद का पुनर्गठन जिला भाजपा प्रभारी मधुसूदन यादव भाजपा अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार जी प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू प्रदेश के अनुशंसा पर किया गया जिसमें किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहूउपाध्यक्ष रमेश सोनवानी उपाध्यक्ष लीला राम सोनबेर उपाध्यक्ष टीकाराम सांवरेउपाध्यक्ष भगतराम बढ़ई उपाध्यक्ष मदन साहू।महामंत्री हेमंत साहू महामंत्री मनोहर सिन्हामंत्री संदीप बाजपेईमंत्री टुकेशवर पांडेमंत्री धर्मेश साहूमंत्री जीत नेताममंत्री शंकर साहू कोषाध्यक्ष रोमन सोनकरसह कोषाध्यक्ष शिवेंद्र देशमुखप्रचार प्रसार मंत्री छगन साहूसह प्रचार प्रसार मंत्री श्री चित्रसेन साहूकार्यालय प्रभारी राम स्वरूप यादव सह कार्यालय प्रभारी मनु लाल झोरीमीडिया प्रभारी अनिल साहूमीडिया सह प्रभारी सोहन यादवसोशल मीडिया प्रभारी भूपत हटिले सोशल मीडिया सह प्रभारी तुषार मिनपालजिला प्रशिक्षण प्रमुख प्रेम साय कलिहारीजिला लाभार्थी योजना प्रमुख मुरली साहूजिला आंदोलनात्मक प्रमुख हिंसा रामजिला किसान पंचायत संयोजक/सह संयोजक प्रमुख नेतराम राम साहू*जिला कार्यकारिणी सदस्य हैं ।

नरेंद्र हिरवानी डा लक्ष्मी कांत नारायणश्री ढाल सिंह साहू भोलाराम साहूश्री प्रहलाद सूर्यवंशीश एवन साहू कन्हैया लाल यादवश्रीमती ममता गजेंद्रश्री मेवा पटेल संबंध नेतामश्रीमती पुस्पा देवागनश्रीमति सरिता यादवश्रीमति ममता साहूश्री सी एच मुरली दुलारु राम समन्ध नेतामइसी तरह मंडल अध्यक्षों का पुनः मनोनीत किया गया जिसमें अर्जुंदा मंडल से ओंकार सिंन्हाखेरथा मंडल से चैतन्य निषाद डौंडीलोहारा मंडल से सुरेश देशमुख गुंडरदेही मंडल से टीकाराम निषाद डौंडी मंडल से मितेंद्र वैष्णव बालोद ग्रामीण से गणेश साहू गुरुर मंडल से श पन्ना साहूदल्ली राजहरा मंडल से उमेश कुमार विश्वकर्मा बालोद शहर से दिनेश साहूइसी तरह मंडल प्रभारी सह प्रभारी की नियुक्ति किया गई है जिसमें बालोद शहर मंडल प्रभारी श् टुकेश्वर पांडे सह प्रभारी शिवेंद्र देशमुखबालोद ग्रामीण मंडल प्रभारी श्री लीलाराम सोनबेर सहप्रभारी श्री राम स्वरूप यादवगुरुर मंडल प्रभारी मनोहर सिन्हा सहप्रभारी धर्मेंश साहूगुंडरदेही मंडल प्रभारी हेमंत साहू सहप्रभारी संदीप बाजपेईअर्जुंदा मंडल प्रभारी रमेश सोनवानी सहप्रभारी मुरली साहूखेरथा मंडल प्रभारी रोमन सोनकर सह प्रभारी प्रेमसाय कलिहारीडौंडीलोहारा मंडल प्रभारी भगतराम बढाई सह प्रभारी हिंसा रामडौडी मंडल प्रभारी छगन साहू सह प्रभारी शंकर साहूदल्ली राजहरा मंडल प्रभारी टीकाराम सांवरे सह प्रभारी जीत नेताम आमंत्रित सदस्यों में शिवगिरी शिव गिरी चुरेंद्र विजय सोनकर देवलाल सिन्हा दिलीप कोठारी भूपेंद्र साहू कमलेश साहू केशव धनकर नारायण कोला विनोद चंद्राकर कुंज लाल साहू देवनारायण सिन्हा कल्याण सोनवानी बहादुर चूरेंद्र भूपत बघेल श्रवण देवांगन अवध राम साहू दयाराम सिन्हा भूपेंद्र यादव ओम प्रकाश साहू शशिकांत साहू भूपेंद्र साहू हरीश चंद्र साहू आदि को जवाबदारी दी गई है जिला कार्यकारिणी गठन के उपरांत जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि आगामी विधानसभा को देखते कर्मठ कार्यकर्ताओं को किसान मोर्चा में जवाबदारी दी गई है अतः मोर्चा संभालने के लिए अब अपनी कमर कस ले जिस प्रकार भूपेश सरकार किसानों को छल कपट कर सरकार बनाई है उस सरकार को उखाड़ फेंकने में किसान मोर्चा अपनी महती भूमिका अदा करेगी।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS