City Media - Page 882 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 882

पहिली बार कोई जनप्रितिधि पहुंचा मयूरडोंगर के आश्रित ग्राम हाटमारी में

0

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मयूरडोंगर के आश्रित ग्राम हाटमारी में पहिली बार नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप को देख कर ग्रामीणों के चेहरे में दिखी खुशी आपको बता दे की नारायणपुर विधायक एक दिवसीय दौरे के दौरान ग्राम पंचायत मयूर डोंगर के आश्रित ग्राम हॉटमारी में मेंला मंडई में पहुंचे और ग्रामीणों से भेंट मुलाकात भी की इसी दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्या को बताया तो विधायक कश्यप ने तत्काल पूरा करने का आश्वासन भी दिया इस दौरान स्थानी ग्रामीणों ने बताया की कई सालों में पहली बार हमारे गांव में कोई जनप्रतिनिधि पहुंचा है इससे पहले ना कोई विधायक ना कोई जनपद सदस्य या जिला सदस्य इस गांव में नही आए थे हमें बहुत खुशी हुई की नक्सली प्रभावित ग्राम होने के बावजूद भी किसी जनप्रतिनिधि ने हमारे गांव पहुंचकर मेलामड़ाई घूमते हुए स्थानीय लोगों से चर्चा कर उनकी समस्या जानी और हमारी मांग को पूरा करने का आश्वासन भी दियाइस मौके पर मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष सुखराम पोयाम, विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया, सालिक नेताम,फगनू बघेल विधायक सोसल मिडिया प्रभारी विक्की कश्यप,समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता आदि शामिल थे

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन की प्रांतीय बैठक कलेक्ट्रेट गार्डन-रायपुर में संपन्न हुआ।

0

संगठन के साथियों को नववर्ष 2023 की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया गया। बैठक में संगठन की 02 सूत्रीय प्रमुख मांग- क्रमोन्नति/चार स्तरीय उच्चतर वेतनमान प्रदान करते हुए वेतन विसंगति दूर किया जावे व पुरानी पेंशन योजना की लाभ, दोनों मांगों को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना करते हुए लागू करने पर चर्चा किया गया तथा मांग पूरी नही होने पर आगामी दिनों में आंदोलन की रणनीति बनाया किया गया। संगठन के प्रांतीय, जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

रायपुर न्यूज़ – छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष- शंकर साहू के नेतृत्व में राजधानी- रायपुर के कलेक्ट्रेट गार्डन में प्रांतीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन की विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर आगामी दिनों में संगठन द्वारा किये जाने वाले कार्यों की रणनीति बनाया गया। प्रदेश के शिक्षक एल.बी. संवर्ग को वर्ष 2018 संविलियन पूर्व नॉन डी.एड./बी.एड. कटौती, समयमान वेतनमान, निम्न पद से उच्च पद व समान पद से समान पद सहित अन्य एरियर्स राशि प्रदान करने हेतु शासन से 264 करोड़ रुपये जारी किया गया है, लेकिन वो राशि अप्राप्त है, जल्द ही संगठन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा उच्चाधिकारियों से मिलकर पुनः बकाया एरियर्स राशि हेतु आबंटन प्रदान करने हेतु बातचीत किया जायेगा।

प्रांतीय बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष-शंकर साहू, प्रदेश संरक्षक- रेखराज साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष- तेजराम कामड़िया ने कहा की संगठन की 02 सूत्रीय प्रमुख मांग को पूरा कराने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, प्रमुख शिक्षा सचिव, शिक्षा सचिव व डी.पी.आई. को ज्ञापन दिया जा चुका है, अगर मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो संगठन के द्वारा आगामी दिनों में आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया तथा संगठन को विधिवत रूप से आगे बढ़ाने हेतु जिला व ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जायेगा व संगठन की संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य व सामान्य सदस्य बनाए जाने पर भी चर्चा कर सहमति बनाया गया तथा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी व ब्लाक पदाधिकारियों को संगठन की ओर से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रांतीय बैठक में संगठन की ओर से सभी साथियों को नववर्ष 2023 की सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया गया। प्रांतीय बैठक को प्रांतीय उपाध्यक्ष- प्रेमचंद सोनवानी, बेमेतरा जिलाध्यक्ष-अरुण कुमार सोनी, मुंगेली जिलाध्यक्ष- राजकुमार घृतलहरे ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष- शंकर साहू, प्रांतीय संरक्षक- रेखराज साहू, प्रांतीय उपाध्यक्ष- प्रेमचंद सोनवानी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष- तेजराम कामड़िया, बेमेतरा जिला अध्यक्ष- अरुण कुमार सोनी, मुंगेली जिला अध्यक्ष- राजकुमार घृतलहरे, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री- मितेन्द्र कुमार बघेल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला सचिव- मक्खन लाल साहू, सुनेश्वर प्रसाद सोनी जिला महामंत्री-मुंगेली, ब्लॉक अध्यक्ष मोहला- शिवशंकर कोर्राम, मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष- प्रफुल्ल कुमार कश्यप आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कुछ वर्षो से लगातर फरार थे स्थायी वारंटीशहर के अलग-अलग स्थानों से स्थायी वारंटियों को किया गया गिरफ्तार

0

जगदलपुर दिनाॅंक 23.01.2023 बस्तर पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत् वारंटियो पर बड़ी कार्यवाही  विगत कोतवाली पुलिस ने स्थायी वारंटियों को भेजा जेल जितेन्द्र निषाद पिता चमरा निषाद निवासी धरमपुरा, जगदलपुर 2 अनुप उर्फ अन्नु पंसारे पिता जी0के0 पंसारे पिता नि0 हिकमीपारा अनुपमा चैक जगदलपुर , लकमू राम नाग पिता देबू राम नाग निवासी झारउमरगांव पटेल पारा, जयसग नाग पिता धन सिंह निवासी बेड़ा उमरगांव उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में शहर में असमाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिस तारतम्य में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में विगत कुछ वर्षो से फरार स्थायी वारंटी को विशेष अभियान चला कर, गिरफ्तार किया गया है। जिस तारतम्य में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, व अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक, विकास कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित किया गया।

थाना कोतवाली जगदलपुर में मारपीट एवं आर्म्स एक्ट,आबकारी एक्ट के मामलों में विगत कई वर्षो से लगातार फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पता तलाश कर, गिरफ्तार किया गया। जो माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगदलपुर के 1.प्रकरण क्रमांक-481/22, अपराध क्रमांक-54/2020 धारा 294,323,506,34 भादवि0 2.प्रकरण क्रमांक-1245/2019 अप0क्र0-161/19 धारा 34-ए आबकारी एक्ट 3. प्र0क्र0-1734/21 अपराध क्रमांक 66/30 धारा 294,323,506 4. प्र0क्र0-500/19, अप0क्र0 130/19 धारा 294,323,506 34 भादवि0 के प्रकरणों में जारी स्थायी वारंटी जितेन्द्र निषाद, अमित सिंह एवं लखमू नाग, जयसंग नाग जो घटना कारित कर लगातार फरार थे। जिसका पता तलाश दौरान मुखबीर सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वारंटी की गिरफ्तारी हेतु तुरंत टीम रवाना किया गया। जहाॅ पर टीम द्वारा वारंटियों को पता तलाश कर पकड़ा गया। जिसे गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय में विधिवत् पेश किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 2 स्थाई वारंटी जेल में निरूद्ध होने से जेल से जानकारी प्राप्त कर उनका भी वारंट का तामिली कराया गया।महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारीः- निरीक्षक एमन साहू प्रआर0 – नकुल कश्यप आरक्षक- प्रकाश नायक, युवराज सिंह ठाकुर, रवि सरदार, एवं मआर0 सुनीता सिंह, ललिता तारम।

क्षेत्रीय प्रशिक्षण भवन बस्तर कोलियापारा पहुंचकर तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

0

बस्तर विधायक बविप्रा अध्यक्ष लखेश्वर बघेल द्वारा किया गया। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने एक महत्वपूर्ण बातें बताई और कहा की पहला, निर्भय बनो दूसरा आत्मविश्वासी बनें तथा तीसरा अपने शब्दों पर विश्वास करें स्वामी विवेकानंद से जुड़े एक प्रसंग की चर्चा करते हुए भाईया-बहनों को निडर होने की महत्ता समझाई । बस्तर विधायक ने कहा की स्वामी विवेकानंद एक ऐसी महान विभूति थे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक विचारों और उत्कृष्ट कार्यों से लोगों के जीवन को नई दिशा प्रदान की उन्होंने अल्प जीवनकाल में ही मानव समाज को अपने ज्ञानकोष से समृद्ध किया उनका मानना था कि युवा देश के वर्तमान हैं तो अतीत और भविष्य के बीच सेतु भी युवाओं की आंखों में भविष्य के इंद्रधनुषी स्वप्न होते हैं आवश्यकता है तो मात्र उन्हें सही मार्गदर्शन देने की, ताकि वे स्वयं को, समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें ।

नगर पंचायत बस्तर करलाकोंटा में माता हिंगलाजिन की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की तातपश्चात माता हिंगलाजिन प्रांगण में नवनिर्मित बाउंड्रीवाल का लोकार्पण कर सुखद एवं शुभकामनायें प्रेषित कर दर्शनार्थियों को उचित व्यवस्थापक करने की आग्रह करते हुए बधाई दी। ग्राम पंचायत चोलनार में शिवलिंग स्थापना में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की । जिसमें मौजूद रहे दिलीप सेंगर, रमेश माधवानी,गणेश बघेल, आशीष मिश्रा, शोभा मारकंडे,अंकित सिंह,जीवनाथ ठाकुर, रियाज खान,नारायण कश्यप,बैद्यनाथ मौर्य,नरसिंह नागेश,राम्या राम, सुखदेव कश्यप, पिंटू यादव,पुजारी धनसिंह, धीरनाथ, जदु राम, तुला, मंगलू,CEO जयभान सिंह राठौर, CMO कृष्णा राव,राजेश कुमार एवं ग्रामवासी व समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

0

जगदलपुर 23.01.2023 बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा जी की अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हाथ-से-हाथ जोड़ो अभियान के सफलतापूर्वक संचालन की विस्तृत रूपरेखा सहित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के बस्तर प्रवास एवं अन्य विषयों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए अभियान के पर्यवेक्षक शंकर ध्रुवा जी ने कहा की आगामी 26 जनवरी 2023 से हाथ-से-हाथ जोड़ो अभियान प्रारंभ होने जा रहा है पार्टी के निर्देश का पालन करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव डगर डगर, वार्ड से लेकर पंचायत तक हर एक घर तक पहुंचाने में आप अपनी सहभागिता अवश्य रूप से सुनिश्चित करें तथा अभियान को सफल बनाएं। जिलाध्यक्ष/इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा सहित संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन,महापौर सफीरा साहू ने जिला/ब्लाक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के अध्यक्ष पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि पार्टी के द्वारा निर्धारित उक्त कार्यक्रम में आवश्यक रूप से उपस्थित होवे और कांग्रेस के भूपेश सरकार के द्वारा संचालित जनहित कल्याणकारी योजनाओं एवं मोदी सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाने में कांग्रेस के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आवश्यक रूप से उपस्थित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी/प्रभारीगण, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

राजीव भवन में हाथ- से-हाथ जोड़ो अभियान की रूपरेखा सहित अन्य विषयों को लेकर बैठक हुई सम्पन्न

0

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक एवं विभिन्न विषयों पर की गई चर्चा अभियान के पर्यवेक्षक माननीय शंकर ध्रुवा जी एवं विधायक/महापौर/प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सेवादल, महिला कांग्रेसी युवक कांग्रेस एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में अभियान को सफल बनाने रूप रेखा तय की गई भूपेश सरकार की सफल जनकल्याणकारी योजनाओं एवं भाजपा के विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाने और कांग्रेस की विचारधाराओं से आमजन को अवगत कराने के उद्देश्य से प्रत्येक पंचायत से लेकर वार्ड स्तर तक होगा अभियान का भव्य आयोजन।

शा.उ.मा.वि भानपुरी मे वार्षिकोत्सव का हुआ शुभारंभ

0

भानपुरी – बस्तर ब्लॉक अंतर्गत शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय भानपुरी मे सोमवार को खेलकूद के साथ वार्षिकोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 23 जनवरी से शुरू होकर 25 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन होगा। वार्षिकोत्सव में बालक बालिकाओं को मिलाकर सत्यम, शिवम, सुंदरम, एवं मधुरम चार सदन मे बांटा गया है। खेलकूद मे बालक – बालिकाओ मे सीनियर एवं जूनियर वर्ग खो – खो, कबड्डी,संकली वॉलीबाल घंटी दौड़,जलेबी दौड़, 100 200 दौड़ आदि खेल एवं रंगोली, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, प्रश्नमंच आदि प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष धूमधाम से होता है लेकिन कोरोना महामारी के वजह से आयोजित नहीं हो रहा था लेकिन इस वर्ष बड़े ही धूमधाम से आयोजित हो रहा है।वार्षिकोत्सव शुभारंभ कार्यक्रम में व्याख्याता एस.सी.बघेल,सोमेश दास, टी.एस. ठाकुर,सुरेश विश्वास,भूपेंद्र साहू, भगवती सोनवानी, ए.तिर्की, रिंकी सोलंकी, सरिता ठाकुर, काजल पांडे, रश्मि पाठक, लक्ष्मी साहू समस्त स्टॉप एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।

जितेंद्र पाणिग्रही भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने

0

बकावंड वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पाणिग्रही को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में जगह दी गई है। प्रदेश भाजपा द्वारा घोषित पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में पाणिग्रही को सदस्य नामजद किया गया है। यह दायित्व मिलने पर पाणिग्रही ने कहा है कि पार्टी ने मेरे जैसे एक आम कार्यकर्त्ता को इस काबिल समझा, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पाणिग्रही ने कहा कि भाजपा ही इकलौती ऐसी पार्टी है, जिसमें दूर दराज के गांवों के आम कार्यकर्त्ता को भी संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां और मान सम्मान दिया जाता है। नई जिम्मेदारी देने के लिए जितेंद्र पाणिग्रही ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप आदि के प्रति आभार व्यक्त किया है। पाणिग्रही ने कहा है कि वे इस बात का पूरा ध्यान रखेंगे कि वे पार्टी के भरोसे पर खरा उतर सकें। जितेंद्र पाणिग्रही ने कहा कि क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए वे अपना शत प्रतिशत श्रम लगाएंगे।

अवैध रूप से जुआ खेलते 14 व्यक्तियों को गिया गया गिरफ्तार

0
  • आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 8710 रूपये को किया गया गया जप्त

दल्लीराजहरा :- पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर व नगर ‍ पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 23.01.2023 को वार्ड क्र0 18 दंतेश्वरी वार्ड में अवैध रूप से जुआ खेलने की सूचना मिलने पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा मौके पर जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी

01. सुभम गंधर्व पिता शैलेन्द्र सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड क्र 18 राजहरा, 02. उमेश कुमार निषाद पिता अर्जुन निषाद उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड क्र 10 राजहरा 03. आकाश कुमार पिता सुभाष लोहवे उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड क्र 10 राजहरा 04. दीपक विश्वकर्मा पिता स्व नोहर सिंह उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड क्र 24 राजहरा 05. रूपेश कुमार पिता सालिक राम उम्र 43 वर्ष साकिन वार्ड क्र 18 राजहरा 06. त्रिलोक कुमार पिता अगनु राम उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड क्र 10 राजहरा 07. हिरालाल पिता स्व रतन राम ठाकुर उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड क्र 18 राजहरा,08. कोमल सारथी पिता अनुप सिंह उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड क्र 18 राजहरा, 09. सुमित कुमार पिता प्रहलाद कुमार उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्र 21 राजहरा, 10. पुनित कुमार पिता विजय यादव उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड क्र 10 राजहरा, 11. सुरेश कुमार पिता अर्जुन निषाद उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड क्र 10 राजहरा, 12. लाल कुशवाहा पिता रामु आश्रय उम्र 33 वर्ष वार्ड क्र 18 राजहरा, 13. सोनू कुमार पिता आनंद कुमार उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड क्र 18 राजहरा, 14. यशवंत निषाद पिता शिव निषाद उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड क्र 10 राजहरा को 52 पत्ती ताश पर रूपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलत रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश एवं 8710 रूपये को जप्त किया गया । आरोपियों के विरूद्ध थाना राजहरा में अपराध क्र0 38/2023 एवं 39/2023 धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक वीणा यादव, सउनि प्रदीप कुमार तिवारी, आर0 भुपेन्द्र हरदेल, रवि यादव, अजय माहला, मनोज साहू , ठनेश ठेमार्य धर्मेन्द्र सेन की सहारनीय भूमिका निभाई ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विशाखापत्तनम की डांड़िया व बच्चों की भक्तिमय प्रस्तुती

0
  • पांच दिवसीय 22वें स्थापना दिवस होगा भव्यसीमांध्र के रसोईयों द्वारा तैयार किया जायेगा भंडारा

जगदलपुर बालाजी टेम्पल कमेटी व दी आंध्रा एसोसिएशन द्वारा 22वें स्थापना दिवस की पांच दिवसीय कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी दी गई। 31 जनवरी से 4फरवरी तक सुबह छः बजे से शाम सात बजे तक विशेष पूजा अर्चना किया जायेगा। 31 जनवरी को शोभा यात्रा, 1फरवरी को महाअभिषेक व श्रीनिवास कल्याणम , 2फरवरी सत्यनारायण स्वामी जी की कथा, 3फरवरी को महिलाओं के लिए कुमकुम पूजा व 4फरवरी महाआरती व महाभंडारा होगा। इस दौरान बताया गया कि विभिन्न प्रकार के धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसमें प्रमुख रूप से विशाखापत्तनम की डांड़िया व बच्चों की भक्तिमय प्रस्तुती होगी तो सीमांध्र के रसोईयों द्वारा भंडारा की रसोई तैयार किया जायेगा। इस दौरान अध्यक्ष जयंत नायडु, सचिव सुब्बाराव, बालाजी ट्रस्ट से भानुजी राव, वासूदेव राव व अन्य उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS