- बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदहाल: जैन
जगदलपुर कांग्रेस के पूर्व विधायक व एआईसीसी द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक रेखचंद जैन के नेतृत्व में शुक्रवार को पटना के शहीद भगत सिंह चौक पर बिहार में कानून-व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला फूंका गया।

इस दौरान कांग्रेस पर्यवेक्षक एवं जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि पिछले 31 दिन में 171 लोगों की हत्या हो चुकी है। इससे स्पष्ट है कि बिहार में कानून का राज काम नहीं कर रहा है। उन्होने बच्चों, व्यापारियों, महिलाओं समेत समाज के सभी वर्गों की रक्षा करने में राज्य सरकार के विफल होने की बात कही। जनता द्वारा राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन की ओर देखने की बात पर्यवेक्षक श्री जैन ने कही। पटना कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के हालात बेहद खराब हैं। आएदिन हत्याएं हो रही हैं। बिहार सरकार को भंग करने की मांग उन्होने राष्ट्रपति से की।

गली में गूंजा हाय- हाय का नारा
जिस भगत सिंह चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया, उस गली में मुख्यमंत्री हाय- हाय का नारा भी गूंजा। मुख्यमंत्री से इस्तीफा भी मांगा गया। पुतला दहन के दौरान बस्तर जिला कांग्रेस महासचिव विजय सिंह, शमीम अख्तर, अभय जायसवाल, राजकुमार राजन, रत्नदीप प्रसाद, मनोज मेहता, सरदार जगजीत सिंह, अशोक यादव, डॉ परवेज़ हसन, पप्पू त्रिवेदी, सुजीत कसेरा व पटना ( बिहार ) के अन्य कांग्रेसजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

जैन ने व्यापारियों से मांगा समर्थन
शुक्रवार को पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने कांग्रेसजनों के साथ पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के मारुगंज मण्डी में व्यापारियों से भेंट की। उन्होने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर व्यापारियों से पार्टी व गठबंधन का सहयोग करते समर्थन भी मांगा, जिसे उन्होने सहर्ष स्वीकार किया।

















नेताम ने कहा कि इस महाविद्यालय में कम सुविधा के बाद भी जगदलपुर महाविद्यालय ने बहुत प्रगति की है जिसके लिए कुलपति के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि हम चाहते है कि प्रदेश का हर महाविद्यालय ऐसे ही प्रगति करे जिससे कि हमारे प्रदेश के ही नहीं अपितु पूरे देश का नाम रोशन हो। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, पार्षद संग्राम सिंह, उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ जी पी नाग , उपसंचालक कृषि, उपसंचालक उद्यानिकी, उपसंचालक मछलीपालन के साथ ही कृषि महाविद्यालय के डॉ तेजपाल चंद्राकर, डॉ पदमाक्षि ठाकुर, डॉ भुजेंद्र कुमार, एम बी तिवारी, डॉ सुरेश कुमार साहू के साथ ही समस्त वैज्ञानिक अधिकारी कर्मचारी समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



