05 कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार, जेल प्रशासन में मचा हडकंप

0
571

महासमुंद – 05 कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार होने से जेल प्रशासन में हडकंप मच गया है | घटना गुरुवार दोपहर की है। पांचो फरार कैदियों को  गंभीर अपराध के मामलों में गिरफ्तार किया गया था | कैदियों के फरार होने की बात तब पता चली जब उनकी गिनती की जा रही थी | कैदियों के फरार होने की बात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

यह बात पता चलते ही पुलिस द्वारा चौक चौराहों और बाहर जाने वाले सभी रास्तों में नाकेबंदी की गई है | जेल ब्रेक की घटना को अंजाम देने वाले 5 कैदियों में से 4 महासमुंद और 1 गाजीपुर उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। इनमें धनसिंह, डमरूधर, दौलत, करण महासमुंद के निवासी हैं। राहुल करंडा गाजीपुर का निवासी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार कैदियों में धनसाय, डमरूधर और राहुल लूट के आरोपी हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इनमें से एक कैदी 363, 366, 376, एक 20( ख) एनडीपीएस एक्ट, तीन 397, 341, 25,27 के अपराध में बंद थे। इनमें 4 आरोपियों को 2019 और 1 को 2020 में जेल लाया गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png