कैबिनेट मंत्री व हमारे क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक अनिला भेड़िया जी के प्रयास से नगर के एकलव्य विद्यालय स्थित कोविड केयर सेंटर में आज से सामान्य उपचार के लिये ओपीडी संचालन का शुरुआत हो गया है।
दल्लीराजहरा 100 बिस्तर अस्पताल में ओपीडी सुविधा का संचालन प्रारंभ होते ही आज 11 मरीजों का इलाज किया गया |
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी सहित उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने ओपीडी संचालित होने से पहले पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने कहा कि सामान्य उपचार हेतु ओपीडी संचालित होने से नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।
![](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2021/07/opd2.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी के प्रयास से आज नगर में सामान्य उपचार हेतु ओपीडी संचालित हो पा रहा है,यहां नागरिकों के लिये सर्वसुविधायुक्त शासकीय अस्पताल बनाने की दिशा में भी आवश्यक पहल किये जा रहे हैं,जल्द ही नागरिकों को आसानी से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो पायेगा।
इस अवसर पर एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी,केव्ही अब्राहम जी,जी. ईश्वर राव जी,पार्षद चंद्रप्रकाश सिन्हा,ताम्रध्वज सुधाकर,स्वप्निल तिवारी,पूर्व नपा उपाध्यक्ष रवि जायसवाल जी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता व्ही डी कुरैशी जी,जिला कांग्रेस सचिव विवेक मसीह जी,युवराज साहू जी,नवीन कथूरिया जी,रमेश भगत जी,अजय छाजेड़ जी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विजय ठाकुर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डौंडी ब्लाक जिला बालोद से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड अस्पताल का संचालन ओपीडी के रूप में आज से सामान्य मरीजों के लिए प्राथमिक उपचार के रूप में किया जायेगा | सामान्यतः संचालन समय सुबह 9 बजे से 04 बजे तक रहेगा | शासन की ओर से ओपीडी के लिए अभी स्वीकृति नहीं मिली है फिर भी लोगों को इलाज मुहैया कराने अस्थायी तौर पर डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है |
![](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2021/07/opd.jpg?resize=696%2C908&ssl=1)
![This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2021/04/MATH1-2.jpg?resize=696%2C340&ssl=1)
![This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2020/10/image-21.png?resize=696%2C209&ssl=1)
![This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2021/01/image-1.png?resize=696%2C387&ssl=1)