दल्लीराजहरा : चोरहापड़ाव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर पिता की मौत हो गई एवं पुत्र घायल हो गया है | मृतक रामबसावन पासवान पिता मोहन प्रसाद पासवान उम्र 55 वर्ष वार्ड क्र 12 के निवासी है | पिता व पुत्र विक्की अपनी दुपहिया वाहन से दल्ली की ओर आ रहे थे कि मनीष ट्रेवल्स सीजी 07 ई 4111 की चपेट में आने से पिता रामबसावन पासवान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वहीँ पुत्र विक्की बुरी तरह से घायल हो गया है | मनीष बस और स्कूटी में आमने सामने जबरदस्त टक्कर, बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कूटी सहित सवारियों को रौंदते हुए लगभग 100 मीटर दूर तक घसीटा, बस सवारियों से भरी हुई थी। हादसा इतना दर्दनाक था कि स्कूटी पूरी तरह बस में धंस गई थी और वहीँ मृतक का शारीर बुरी तरह से कुचल गया था | घटना की जानकारी मिलने के पश्चात् मौके पर पुलिस पहुँच मृतक का पंचनामा कर डौंडी मरचुरी ले जाया गया है एवं पुत्र को संजीवनी 108 की मदद से घायल को डौंडी अस्पताल ले गया जहाँ घायल का प्रथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रिफर किया गया |
![](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2021/07/manish00.jpg?resize=696%2C383&ssl=1)
अभी आये दिन नगर में या आसपास के क्षेत्रों में लगातार सड़क दुर्घटनाएँ हो रही है अभी कुछ दिन पूर्व ही मानपुर चौक में खडगांव माइंस से आयरन और भरकर आ रही 22 चक्का वाहन अनियंत्रित होकर तीन मकानों के साथ बिजली के खम्भे को तोड़ती हुई पलट गई | ट्रक के पलटने से लोगों के मकानों में आयरन ओर घुस गया |
इसी प्रकार के कच्चे माइंस के एक वाहन ने कुछ दुरी पर लगे संकेत एवं दुरी को चिन्हित करने वाले बोर्ड को इतनी जोर से टक्कर मारा कि बोर्ड रोड के बीचोबीच गिर गया था एवं बड़ी दुर्घटना टल गई थी कई घंटे चक्काजाम के बाद स्थिति सामान्य हुई थी |
प्रशासन द्वारा इस प्रकार हो रहे सड़क दुर्घटना को रोकने किसी भी प्रकार की कोई सक्रियता नहीं दिखाई जा रही है और आम नागरिक इसका शिकार हो रहे है |
![](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2021/07/manish01.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
![This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2021/04/MATH1-2.jpg?resize=696%2C340&ssl=1)
![This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2020/10/image-21.png?resize=696%2C209&ssl=1)
![This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2021/01/image-1.png?resize=696%2C387&ssl=1)