प्रदेश के सबसे सशक्त पत्रकार यूनियन छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक दिनांक 12 नवंबर को रायपुर स्थित होटल महिंद्रा में संपन्न हुई । यूनियन की बैठक का मुख्य मुद्दा यूनियन का होने वाला प्रांतीय चुनाव था | यूनियन का कार्यकाल 3 वर्ष का है यूनियन की स्थापना 9 दिसंबर 2018 9 को हुई थी इसी के तहत यूनियन का कार्यकाल 3 वर्ष का पूर्ण होने से पूर्व प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में यूनियन के समस्त इकाइयों को भंग करके चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया । जिसके तहत मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार अनिल साखरे एवं सहायक चुनाव अधिकारी आर बी वर्मा को बनाया गया चुनाव कार्यक्रम में मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 3 दिसंबर 2021, नामांकन की तिथि 5 दिसंबर 2021, नाम वापसी 7 दिसंबर 2021 एवं 9 दिसंबर को यूनियन की आमसभा चुनाव एवं परिणाम की घोषणा ।
![This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2021/11/ajay-coll.jpg?resize=575%2C896&ssl=1)
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन झा, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, प्रदेश सह सचिव राजेश वैष्णव, प्रदेश सह सचिव तिलका साहू, प्रदेश सचिव कमलेश सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।
![This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2021/11/mathurdiwali.jpg?resize=696%2C344&ssl=1)
![This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2020/10/image-21.png?resize=696%2C209&ssl=1)
![This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2021/01/image-1.png?resize=696%2C387&ssl=1)