बोनस के मुद्दे पर कर्मचारियों का आक्रोश

0
614

दल्लीराजहरा आज दिनांक 28सितंबर को लौह अयस्क खदान समूह में दुर्गा पूजा के पहले बोनस नहीं मिलने पर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित कर्मचारियों ने आज प्रथम पाली में लौह अयस्क खदान के दल्ली प्लांट एवं राजहरा प्लांट में बोनस के लिए हो रही अनावश्यक देरी के कारण उत्पादन ठप कर दिया।

प्रबंधन द्वारा एनजेसीएस की दो-दो मीटिंग होने के बावजूद भी बोनस की राशि तय न होने के कारण कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उसी आक्रोश का परिणाम है कि आज माइंस में उत्पादन ठप कर दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि त्यौहार बीतने के बाद बोनस का क्या महत्व रहेगा। हमें समय पर बोनस मिलना चाहिए और बोनस भी प्रॉफिट जिस हिसाब से हुआ है उसी के अनुपात में मिलना चाहिए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रबंधन जल्द ही बोनस नहीं देता है तो अनिश्चित काल के लिए भी उत्पादन ठप कर देंगे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home