भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को सभी वर्गो व मंडलों का मिल रहा सहयोग

0
487
  • ग्रामीण विकास की सारी योजना कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के भेट चढ़ी
  • आदिवासियों के आरक्षण को लेकर कांग्रेस 5 साल के सत्ता में सिर्फ की राजनीति

दल्लीराजहरा– भारतीय जनता पार्टी डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक – 60 से अधिकृत प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को विधानसभा अन्तर्गत आने वाले डौण्डीलोहारा दल्लीराजहरा, डौण्डी व खेरथा के आदिवासियों व दिगर समाज के साथ क्षेत्र के समस्त मंडल अध्यक्ष व मंडल के सभी पदाधिकारीयो का भरपुर सहयोग मिल रहा है। प्रत्याशी देवलाल ठाकुर रोजाना किसी न किसी मंडलो के अन्तर्गत आने वाले शक्तिकेंद्रो व बूथों मे जनसंपर्क कर डौण्डीलोहरा विधानसभा में कमल खिलाने में रणनीति बना रहे। साथ ही गांव के ग्रामिणों किसान युवाओं महिलाएं व शहर के नागरिकों से जनसंपर्क भी कर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे है। साथ ही गांव के ग्रामिणों से रूबरू होकर ग्रामिणों को कांग्रेस की भूपेश सरकार की नाकामियों को भी बता रहे है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर ने देशबन्धु से कहा की आदिवासियों की जल जंगल जमीन की रक्षा मोदी की सरकार कर रही है।आदीवासियों का समावेशी विकास मोदी जी का लक्ष्य है,सन 2000 में मध्य प्रदेश से अलग हो कर छ.ग बना उस समय आदिवासियों को 20 प्रतिशत आरक्षण मिलता था 2003 में रमन सिंह ने आरक्षण को 32 प्रतिशत किया जिससे आदिवासी वर्ग से डॉक्टर इंजिनियर कलेक्टर बनने का सपना पुरा हुआ। कांग्रेस की सरकार आदिवासियों के आरक्षण को लेकर 5 साल की सत्ता में सिर्फ राजनीति करने का कार्य किया है। डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र सहित पुरे प्रदेश के ग्रामीण विकास की सारी योजना भ्रष्टाचार के भेट चढ़ गई है। क्षेत्र की जनता विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेकने का मन बना चुकी है। इस अवसर पर डौंडीलौहारा मंडल अध्यक्ष रुपेश सिन्हा, दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष, राकेश द्विवेदी, डौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष झा खेरथा मंडल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल भाजयुमो अध्यक्ष सजीव सिंह पार्षद व भाजपा युवा मोर्चा संजीव मानकर, हिरेन्द्र गायकवाड ( डौंडीलौहारा) देवेन्द्र जोशी खेरथा व युवा मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ता गांव गाव में पहुच कर कांग्रेस के पांच साल के भ्रष्टाचार को ग्रामीणों के पास रख कर बदलबो बदलबो ये दारी कांग्रेस सरकार ला बदलबो नारे के साथ प्रचार प्रसार कर रहे हैं। जनसंपर्क अभियान में युवा वर्ग के साथ कई ग्रामीणों ने भाजपा के नीति रीति विचारधारा से प्रभावित हो कर भाजपा की सदस्यता ले रहे  है।