बलरामपुर – देश में हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर गुस्सा है. कई राज्यों में इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. इस दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों व अन्य राज्यों से भी रेप की घटनाएं सामने आई हैं. छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला जहाँ पिछले दो सप्ताह में दुष्कर्म के पांच केस आ चुके है | छत्तीसगढ़ में भी दुष्कर्म जैसे अमानवीय कृत्य लगातार बढ़ रहा है राज्य में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. एक मामला सुलझ नहीं पाता है कि दूसरी घटना घट जाती है |
![This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2020/09/image-7.png?w=696&ssl=1)
छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला दुष्कर्म के मामले में अपराधों की संख्या लगातार बढ़ रही है और ज्यादातर नाबालिगों के साथ इस प्रकार की घटनाएँ हो रही है | जहाँ पिछले दो सप्ताह में दुष्कर्म के पांच केस आये है –
![This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2020/10/image-15.png?w=696&ssl=1)
छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला जहाँ पिछले दो सप्ताह में दुष्कर्म के पांच केस
- वाड्रफनगर थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची के साथ आज दुष्कर्म हुआ जिसमे अपचारी बालक गिरफ्तार
- वाड्रफनगर थाना क्षेत्र में ही 29 सिंतबर को 14 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप हुआ तीन आरोपी गिरफ्तार |
- रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में 08 अक्टूबर को 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार |
- कुसमी थाना क्षेत्र में 10 अक्टूबर को 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार |
- रामनुजगंज थाना क्षेत्र में 12 अक्टूबर को 17 वर्षीय नाबालिग के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया, आरोपी अभी फरार है |
![This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png](https://i0.wp.com/citymediacg.com/wp-content/uploads/2020/08/image-4.png?w=696&ssl=1)