पखांजूर पुराना बाजार चैक में

0
31

पखांजूर रविवार की रात करीब 8 बजे पखांजूर पुराना बाजार चौंक में भाजपा नेता व कांकेर जिला के भाजपा उपाध्यक्ष व पखांजूर नगर पंचायत के पूवर् अध्यक्ष की अज्ञात दो युवकों द्वारा गोली मार कर हत्या के बाद लोगों का आका्रेष फूट पड़ा। लोगों ने रात ही उनके राजनैतिक विरोधियों के घरों में हमला किया और आगजनी कर दी। तो आज परलकोट क्षेत्र इस हत्या के विरोध में पूरी तहर से बंद रहा। उन्हें श्रद्वांजली देने भाजपा के कई बड़े नेता पखांजूूर पहुंचे तो वहीं पुलिस भी इसकी जांच में जुटी हुई है पुलिस के आला अधिकारियों ने पखांजूर में डेरा डाल लिया है। आज असीम राय का उनके गृह ग्राम में अंतिम संस्कार कर दिया गया जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित हो श्रद्वांजली दी। इस दौरान उनका ष्षव पखांजूर स्थित विधायक कायार्लय लाया गया जहां से कुछ देर बाद उनके पखांजूर स्थ्ति निवास में रखा गया। जिसके बाद उनके ष्षव को उनके गृह ग्राम पी.व्ही. 28 ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

 

रविवार की रात करीब 8 बजे पखांजूर स्थित पुराना बाजार बस स्टैंड के ठीक सामने क्षेत्र के भाजपा नेता व कांकेर जिला उपाध्यक्ष असीम राय की दो अज्ञात मोटर सायकल सवारों ने सिर में गोली मार हत्या कर दी। आज पुलिस ने उन हत्यारों का सीसी टीवी पुटेज जारी किया जिसमें यह हत्यारे काली रंग की मोटर सायकल पल्सर में दिखे। हत्यारों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए सिर में हैलमेट पहन रखा था साथ ही मंहगे जूते और ट्ेक सूट पहन रखा था जिससे उनका षरीर का एक हिस्सा भी नहीं दिख रहा है। घटना के बाद पुलिस ने पुलिस विभाग के साथ साथ निजी लोगों के लगे सीसी टीव्ही कैमरों की पुटेज खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है की कही तो इन हत्यारों ने हैलमेट उतारा होगा जिससे उनकी पहचान हो जाऐ पर पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने जो पुटेज जारी किया है उसमें हत्यारे तो दिख रहे है पर पल्सर में लिखी नंबर प्लेट में पल्सर का नंबर साफ साफ नहीं दिख रहा।

 

भाजपा नेता असीम राय ही हत्या के बाद से ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रात ही पखांजूर स्थित सिविल अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई जो राक करीब 9.30 बजे पुराना बाजार स्थित पखांजूर इन लाॅज पहुंच गई। इस लाॅज का संचालक पूवर् भाजपा नेता विकास पाल द्वारा किया जाता है। वे 2019 में नगर पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा की टिकट से चुनाव जीते थे पर प्रमाण पत्र लेने के तुंरत बाद कांग्रेस के साथ चले गऐ थे। साल 2020 में असीम राय के एक आवास को तोड़ने में भी इनकी भूमिका थी। एसे में इस हत्या के मामले में भी विकास पाल की लिप्तता के षक में लोगों ने लाॅज में धावा बोल दिया। करीब 1 घंटे तक लोगों ने इस लाॅज मे ंजम कर पथराव किया जिसके बाद षटर तोड़ लाॅच में घुस गऐ और लाॅज के अंदर रखा पूरा समाज बाहर निकाल जला दिया। इस दौरान लोगों ने लाॅज के हर कमरे मे ंजम कर तोड़ फोंड़ की। घटना के दौरान जो लोग लाॅज में रूके थे उनके वाहनों को भी जम कर तोड़ फोड़ की गई। पुलिस को इस घटना के बाद लाॅज में हमला होने का षक थो तो पूवर् से ही पुलिस जवान लाॅज के सामने खड़े कर दिऐ गऐ थे और लाॅज को बंद करा दिया गया था पर आई भीड़ के सामने पुलिस वेवस दिखी। जिसके बाद भीड़ सत्यानंद पल्ली स्थित नगर पंचायत अध्यक्ष वप्पा गांगुली के घर पहुंची यहां भी घर मे ंजम कर तोड़ फोड़ की और घर के अंदर घूस घर का पूरा समान तोड़ दिया। घर के बाहर रखी स्कूटी में भी आग लगा दी। घटना के विरोध में आज परलकोट क्षेत्र पूरी तहर से बंद रहा। सुबह से ही लोगों ने दुकाने नहीं खोली तो क्षेत्र में बस टैक्सी माल वाहन भी नहीं चले। कापसी क्षेत्र में तो लोगों ने सड़क में समान रख पूरी तरह से बंद कर दिया। तो पखांजूर में भी घटना स्थल के पास लोगों ने घरना दे हत्यारों को तुंरत पकड़ने की मांग की। क्षेत्र के विधायक विक्रमदेव उसेंडी भी आज पखांजूर पहुंचे और धरना स्थल में विरोध प्रदषर्न कर रहे लोगों को संबोधित कर आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का आष्वासन दिया।

घटना के बाद आज प्रदेष के मुख्यमंत्री ने सोसल मिडिया के माध्यम से असीम राय को अपनी श्रद्वांजली दी। तो कांकेर सांसद मोहन मंडावी, कांकेर विधायक आषा राम नेताम भी पखांजूर पहुंचे। प्रदेष के वन मंत्री केदार कष्यप, प्रदेष संगठन महामंत्री पवन साय, पूवर् मंत्री महेष गागरा सहित कांकेर जिला के संगठन मंत्री हैलीकाप्टर से पखांजूर पहुंचे और असीम राय के गांव पी.व्ही. 28 पहुंच श्रद्वांजली दी। इस दौरान वे उसके परिजनों से मिले और उन्हें हत्यारों को पकड़ने दंड दिलाने का आष्वासन दिया। इस दौरान वे उसके अंतिम संस्कार में भी षामिल हुए। घटना के बाद आज पुलिस के आला अधिकारी भी पखांजूर पहुंचे वतर्मान आईजी पी सुंदरराज के साथ पूवर् आईजी विवेकानंद सिन्हा भी पखांजूर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। इस दौरान जिले के एसपी और कलेक्टर भी रात को ही पखांजूर पहुंचे। जांच के लिए आज पखांजूर में पदस्थ रहे पूवर् थाना प्रभारियों को भी पखांजूर बुला लिया गया है। पुलिस कई एंगल से इस मामले में जांच कर रही है। उनके उपर पूवर् में भी साल 2014 में नगर पंचायत चुनाव के ठीक पहले हत्या का प्रयास हो चुका है इस मामले में पुलिस ने उनके गांव पी.व्ही. 28 के एक आरोपी को चार साल बाद पकड़ा था। उससे भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही वतर्मान में नगर पंचायत पखांजूर में कांगे्रस अध्यक्ष वप्पा गांगुली के खिलाफ लाऐ गऐ अविष्वास प्रस्ताव के एंगल में भी पुलिस जांच कर रही है। पखांजूर नगर पंचायत बनने के पूवर् असीम राय अपने गांव हरिहरपुर के सरपंच थे इस दौरान भी उनके गांव में दो गुट था और काफी विवाद था। पुलिस इस एंेगल में भी जांच कर रही है। इसके साथ साथ अन्य राजनैतिक विरोधियों के मामलों में भी पुलिस जांच कर रही है।

 

विधायक विक्रमदेव उसेंडी ने इस हत्या को राजनैतिक हत्या बताते हुए कहा की उनके साथ साथ पाटीर् के लिए भी असीम राय का जाना एक बड़ा नुकसान है। वे बंग समाज के साथ साथ भाजपा के बड़े और सुलझे हुए नेता थे। उनकी हत्यारों को पुलिस जरूर पकडेगी और उन्हें और उनकी हत्या करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।