आईपीएस शलभ सिन्हा ने बस्तर में सम्हाला कार्यभार

0
201

जगदलपुर बस्तर के नए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा (आईपीएस) ने बुधवार को जगदलपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें निवर्तमान पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कार्यभार सौंपा। आईपीएस श्री सिन्हा इससे पहले पुलिस महकमे में बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाले दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक रहे हैं। दुर्ग के अपने कार्यकाल के दौरान शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में दुर्ग जिला पुलिस ने अनेक महत्वपूर्ण मामले सुलझाए तथा कम्युनिटी पुलिसिंग की दिशा में भी अहम कार्य किए। सिन्हा बेहद सुलझे हुए तथा अनुभवी पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। बस्तर एसपी के रूप में उनके पदभार ग्रहण करने के बाद बस्तर में भी पुलिस की कार्यप्रणाली में और भी सुधार आने की उम्मीद है।