मंत्री जायसवाल का स्वागत

0
138

जगदलपुर प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एक दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे। उनके साथ वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, शिवरतन शर्मा और पार्टी पदाधिकारी संजय श्रीवास्तव भी आए। इस दौरान मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी और स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर विजय दयाराम के. ,पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।