होंडा स्मार्ट मोटरसाइकिल का एलॉय व्हील टूटने से युवक बोलोरो पिकअप से टकराकर हुआ घायल

0
1652

दल्लीराजहरा  मानपुर रोड में बिटाल के पास चलती मोटरसाइकिल का एलॉय व्हील टूटने से मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी एंगल से भरी बोलोरो पिकअप से जा टकराया । गनीमत यह रही कि युवक द्वारा हेलमेट लगाया हुआ था जिसकी वजह से लोहे के एंगल में पीछे से टकराने के बाद युवक के चेहरे पर चोट आई मौके से पुलिस विभाग के अधिकारियों की गाड़ी का काफिला जा रहा था जिसमें एडिशनल एसपी एवं सीएसपी घटना को देखकर रुक गए एवं स्थिति को देखने के पश्चात दल्ली राजहरा थाना प्रभारी सुनील टिर्की ने रुक कर घायल युवक को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचवाया। होंडा कंपनी की स्मार्ट मोटरसाइकिल क्रमांक सी.जी.24 पी.9348 का समतल रोड पर एलॉय व्हील का टूट जाने से लोगों को आश्चर्य हुआ खेत में काम कर रहे लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दल्ली राजहरा से मानपुर की ओर जा रहा था अचानक से मोटरसाइकिल से आवाज आई जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार लड़खड़ा कर सड़क के किनारे खड़ी बोलोरो पिकअप क्रमांक सी.जी.-08 ए.एन-8302 से टकरा गया।