बजरंगदल दल कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तकरार

0
1165

जगदलपुर रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रामनवमी पर्व के पूर्व न्योता बाइक रैली निकाली। इस दौरान धरमपुरा के पास बाइक सवार कुछ कार्यकत्ताओं द्वारा तलवार लेकर चलने पर सीएसपी उदित पुष्कर ने आपत्ति जताई और तलवार थाने में जमा करने कहा। इससे कार्यकर्ता नाराज होकर धरने पर बैठ गए। वहीं देर शाम विरोध में दोबारा रैली निकाली गई। इस दौरान भी कार्यकर्ता तलवार लहराते नजर आए। रैली जोशीले नारों के साथ कोतवाली, एसपी दफ्तर के सामने से गुजरी।