- कार्यालय में ली सफाई कर्मचारियों की बैठक
- मेयर ने दोहराया नगर के विकास का अपना संकल्प
जगदलपुर पदभार ग्रहण करने के बाद से ही महापौर संजय पाण्डे के स्वागत का सिलसिला लगातार चल रहा है। समर्थक बधाई देने नगर निगम कार्यालय व उनके निवास स्थान पहुंच रहे हैं। इसी बीच महापौर सभी कार्यक्रम में लगातार शिरकत भी कर रहे हैं। नगर निगम कार्यालय में महापौर ने सभी सफाई कर्मचारियों की बैठक लेकर विकास का वादा किया। साथ ही उनसे सहयोग की अपील भी की। अनुपस्थित कर्मचारियों को शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।
नगर निगम की कमान संभालने के बाद यह उनकी पहली बैठक रही। महापौर संजय पाण्डे ने बैठक में कहा स्वच्छता के साथ ही शहर का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। सुबह व शाम दोनों समय कचरा का संग्रहण किया जाए। सफाई कर्मचारियों से उन्होंने काम में कसावट लाने को कहा। शहर के मेन रोड में विशेष तौर पर सफाई अभियान चलाने के निर्देश भी उन्होंने दिए। वन टू वन कर्मचारियों से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था की जानकारी भी उन्होंने ली। संजय ने कहा अपने अपने वार्डों में पार्षद की सक्रियता हो। जनता के सुझावों के साथ शहर का चहुंमुखी विकास करेंगे। जनता में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही निगम में भाजपा की सरकार बनी है। जनता की उम्मीद पर खरा उतरना है। संजय पाण्डे ने सभी दरोगाओं को सफाई व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा शहर के विकास में सभी पार्षदों को महापौर की हैसियत से मेरा सहयोग रहेगा। सब मिलकर शहर के विकास के लिए काम करेंगे। बैठक में पार्षद पितामह नायक, हरीश पारख, हेमंत श्रीवास, दरोगा, मेट सहित सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।