आप बस खूब लगन से पढ़ाई करें, स्कूलों की कमियां मैं दूर करूंगा: सांसद महेश कश्यप

0
41
  •  करीतगांव में तोकापाल ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन
  • सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सांसद ने किया सायकल वितरण

तोकापाल विकासखंड तोकापाल के ग्राम करीतगांव में ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए।

सांसद श्री कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम उपरांत बच्चो को गणवेश वितरण, एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण, सरस्वती साइकल योजना अंतर्गत साइकल वितरण किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से पूर्व बस्तर बहुत अभावों में रहा जिसकी चिंता तत्कालीन भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने की और नए राज्य निर्माण के पश्चात् बने राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के सरकार के नेतृत्व में बस्तर के विकास में कई कार्य हुए जिससे बस्तर की स्थिति में सुधार हुआ और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर के विकास को लेकर लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। बस्तर सांसद ने बच्चो से कहा कि आप खूब मेहनत और लगन से पढ़िये, कमियों को मै दूर करूंगा। भारत के इतिहास के बारे में बताते हुए सांसद श्री कश्यप ने कहा भारत की प्राचीन गुरुकुल परंपरा और नालंदा जैसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालय इस बात के साक्षी हैं कि हमारा देश शिक्षा, ज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में विश्व गुरु रहा है। जब संपूर्ण विश्व अज्ञान के अंधकार में था, तब भारत ज्ञान की ज्योति जला रहा था। नालंदा, तक्षशिला जैसे शिक्षा केंद्रों से निकले विचारों ने पूरे एशिया को दिशा दी थी।

हमारा भारत ‘सोने की चिड़िया’ केवल समृद्धि के कारण नहीं था, बल्कि संस्कृति, शिक्षा और नैतिक मूल्यों की शक्ति के कारण भी था। आज आवश्यकता है कि हम अपनी इन महान परंपराओं को पुनः आत्मसात करें और आने वाली पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति समर्पण, सेवा और स्वाभिमान का भाव सिखाएं। देश तभी सशक्त बनता है जब उसकी नई पीढ़ी अपने अतीत को जानती है, वर्तमान से जुड़ी है और भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। हमें अपने बच्चों में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीयता और कर्तव्यबोध की भावना जागृत करनी होगी। यही राष्ट्र निर्माण का सच्चा मार्ग है। इस दौरान चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, पूर्व विधायक श्री सुभाऊ राम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल, जिला पंचायत सदस्य पदमनी कश्यप, तोकापाल जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी, उपाध्यक्ष रितेश जोशी, बकावंड जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, उपाध्यक्ष तरुण पांडेय, जनपद सदस्य डिकेश नाग, जनपद सदस्य शांति नाग, जनपद सदस्य भारती कर्मा, जनपद सदस्य घासीराम नेताम, तोकापाल भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमारु राम नेताम, मंडल महामंत्री मेधराम ठाकुर, कार्यालय मंत्री बंटी ठाकुर, मंडल महामंत्री मुन्ना कश्यप, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष जीवनाथ मौर्य, बकावंड मंडल अध्यक्ष तरुण पांडे, जलन कश्यप,संदीप ठाकुर, चंद्राकांत भंडारी, पीके साहू, संतूराम, परिश बेसरा, नीलकुमार बघेल, दामोदर बघेल, नवल भारती, फुलकेश्वर पांडे, राजा गुप्ता, रघु सेठिया, त्रिनाथ आचार्य, लखमू भारती, स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्कूल प्राचार्य, शिक्षकों सहित अभिभावकों की उपस्थिति रही।