नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर मामले के विरोध प्रदर्शन के बीच इस्पात मंत्री का बस्तर दौरा

0
453

जगदलपुर। नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर मामले को लेकर श्रमिक संगठनों का अनिश्चितकालीन आंदोलन चल रहा है और इन सबके बीच केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का बस्तर जिला प्रवास हुआ है । बैलाडीला लौह अयस्क खदान क्षेत्रों का दौरा उनके द्वारा किया जाएगा। बैलाडीला क्षेत्र के श्रमिक नेतागण नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर मामले में अपना रुख कैसे करते हैं,यह आज स्पष्ट हो जाएगा।
नगरनार स्टील प्लांट डी-मर्जर मामले को लेकर कांग्रेस,सीपीआई व अन्य राजनीतिक दलों द्वारा विरोध किया जा रहा है किंतु भाजपा की स्थिति स्पष्ट नहीं है। दूसरी तरफ बस्तर एयरपोर्ट आगमन पर भाजपा नेताओं द्वारा मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया जिसमें प्रदेश महामंत्री किरण देव, प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे।