महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम सम्पन्न

0
83

दल्लीराजहरा, 6 दिसम्बर —आज महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल दल्लीराजहरा द्वारा भगवान गौतम बुद्ध एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमाओं पर पुष्पवर्षा एवं मोमबत्ती प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम के तहत डॉ. आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं अगरबत्ती अर्पण कर उनके आदर्शों एवं संवैधानिक मूल्यों को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू जीमंडल अध्यक्ष रमेश्वर साहू जी साथ ही तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पार्षदगण भी मौजूद रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समता, न्याय एवं संवैधानिक चेतना के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।