भेंट-मुलाकात अभियान में बस्तर पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोंटा के श्री राम लिंगेश्वर मंदिर पहुँचे |
श्री राम लिंगेश्वर मंदिर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की पूजा-अर्चना |
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की |
भेंट-मुलाकात अभियान में बस्तर पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोंटा के श्री राम लिंगेश्वर मंदिर पहुँचे |
श्री राम लिंगेश्वर मंदिर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की पूजा-अर्चना |
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की |
ग्राम पंचायत बिलोरी 1 एवं बिलोरी 2 के 35 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र प्रदान किया
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने ग्राम बिलोरी में आयोजित मां गंगादेई माता के मेले में शामिल हुए एवं विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ग्राम पंचायत बिलोरी 1 एवं बिलोरी 2 के 35 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र प्रदान किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत में आदिवासी संस्कृति एवं मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए माता गुड़ियों का जीर्णोद्धार एवं संरक्षण संवर्धन किया जा रहा है इस हेतु जहां से भी धनराशि की मांग की जा रही है बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मद से राशि स्वीकृत की जा रही है हमारी सरकार लगातार आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित है और इस दिशा में कार्य किया जा रहा है उन्होंने माता गंगादेई की पूजा अर्चना कर कहा की विगत दो वर्षों से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण मेला मंडई का आयोजन नहीं हो पा रहा था पर इस बार माता के आशिर्वाद से कोरोनावायरस संक्रमण पर काबू पाने में सफल रहे हैं अतः आने वाले साल में माता का मेला और भी उल्लास से मनाया जाएगा |
वन अधिकार पत्र प्रदान करते हुए उन्होंने हितग्राहियों को कहा की जल जंगल जमीन के असली मालिक आप लोग हैं आप लोग ही इन जंगलों को बचाने और सहेजने का काम करते हैं अतः इसके असली मालिक भी आप लोग ही हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, पार्षद सूर्या पाणी,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, वरिष्ठ नेता विक्की निषाद सरपंच बिलोरी श्रीमती उमन बघेल,उप सरपंच सरिता सिन्हा,पंच चम्पा कश्यप,माता पुजारी दीनबंधु,पटेल पुनऊ राम, कोटवार सन्तो, कोटवार चीतापदर मानसाय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे
मोदी सरकार छत्तीसगढ़ का 55 हजार करोड़ का कर्जदार
देश पर कर्ज के साथ-साथ बढ़ रहा गरीबी,महंगाई और बेरोजगारी का बोझ
रायपुर/17 मई 2022। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कर्ज पर सवाल खड़ा कर रहे भाजपा पर प्रहार करते हुये कहा कि मोदी सरकार छत्तीसगढ़ का 55 हजार करोड़ का कर्जदार है छत्तीसगढ़ सरकार के कर्ज लेने पर उंगली उठा रही भाजपा की केंद्र सरकार रोज 4000 करोड़ का कर्ज़ ले रही है। मोदी सरकार छत्तीसगढ़ सरकार के 55 हजार करोड़ को एकमुश्त दे दे तो कांग्रेस सरकार के द्वारा लिया गया कर्ज चूक जाएगा और अतिरिक्त फंड राशि भी सरकार के खजाने में आ जाएगी। 2014 से लेकर अब तक मोदी सरकार 8 साल में 135 लाख करोड़ का कर्ज देशवासियो के सिर पर चढ़ा दिया है देश के प्रत्येक नागरिक के सिर पर एक लाख रु का कर्ज हो गया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने 41,000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था लेकिन उस पैसे का उपयोग जनहित में नही किया। किसानों को धान की कीमत 2100 रु 300 रु बोनस नही दिया, आदिवासियों को 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय और उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा पूरा नही किया। मोदी सरकार उद्योगपतियों की उंगलियों पर बेशर्मी से नाच रही नकारा मोदी सरकार द्वारा देश की जनता पर इतना बड़ा बोझ डालने के बावजूद देश में गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी ने उत्पात मचा रखा है। हर चीज की कीमतें आसमान छू रही हैं, किचन से लेकर सड़क तक महंगाई के कारण आम जनजीवन नर्क बन चुका है। केंद्र सरकार के ही आंकड़ों के अनुसार मार्च में खाद्य महंगाई दर 7.68 प्रतिशत थी जबकि अप्रैल में 8.38 प्रतिशत हो चुकी है। खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में बढ़कर 7.79 प्रतिशत हो गई है जो कि 8 साल का सबसे ऊंचा स्तर है। कांग्रेस सरकार में 410 रु में मिलने वाला गैस सिलेंडर 1000 रु का हो गया है, पेट्रोल 71रु प्रति लीटर था आज 105.41रु प्रति लीटर हो गया है, डीजल 56रु प्रति लीटर था आज 95.87 रु प्रति लीटर हो गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश में बेरोजगारी दर बढ़कर 8 प्रतिशत से अधिक हो गई है। हर साल 2 करोड़ रोजगार देने की बात करने वाली लफ्फाज मोदी सरकार के राज में करोड़ों लोगों के हाथ से रोजगार छिन गया है। हर रोज सैकड़ों उद्योगों और उपक्रमों पर ताला लग रहा है। 135 लाख करोड़ रुपए कर्ज लेने के बावजूद कोरोना महामारी के दौरान अपनी अदूरदर्शिता, कुप्रबंधन और निकम्मेपन के कारण मोदी सरकार ने 45 लाख देशवासियों की जान ले ली। इन जानों को बचाने के लिए न तो प्रधानमंत्री राहत कोष का उपयोग हुआ और ना ही सरकार द्वारा लिए गए इस विशाल कर्ज का।
देश की कृषि को प्राइवेट कंपनियों का गुलाम बनाने का षड्यंत्र जारी है। खाद, कृषि उपकरण, कीटनाशक सभी पर जीएसटी लगाया जा रहा है और सब्सिडी काटी जा रही है। किसानों की आय दोगुनी होने की जगह आधी होती जा रही है।
135 लाख करोड़ रुपए का कर्ज़ देश की सुरक्षा के भी काम नहीं आ रहा है। चीनी ने लद्दाख में हमारी भारत भूमि पर कब्जा कर रखा है। अरुणाचल की सीमा पर अतिक्रमण कर चीन रोज ठिकाने बना रहा है। डोकलाम में चीन द्वारा तोपखानों और सैन्य ठिकानों का निर्माण हमारे देश के गरिमामयी इतिहास को लज्जित कर रहा है। 135 लाख करोड़ के कर्ज का बोझ देशवासियों पर है मगर मुनाफाखोरी मोदी सरकार और उनके उद्योगपति मित्र कर रहे हैं।
रायपुर/ 17 मई 2022। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बयान का पलटवार करते हुए कहा पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सत्ता जाने के बाद राजनीति की मर्यादा भूल गये है। रोज स्तरहीन बयानबाजी कर अपनी और भाजपा की फजीहत करा रहे है। राजनीतिक शब्दावली में नामर्द और हनीमून जैसे शब्दावली नहीं हैं। ऐसे शब्दों का प्रयोग सिर्फ भाजपा के नेता ही करते है। राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप लगाए जाते हैं। लेकिन अशिष्ट और अश्लील शब्दो का प्रयोग नही किया जाता। जेल भरो आंदोलन के दौरान भी बृजमोहन अग्रवाल ने अपने में बयान कांग्रेस के लिए नामर्द जैसे शब्दों का प्रयोग किया था, जिसके लिये वो खेद भी प्रकट किये थे। आज फिर से कांग्रेस सरकार के लिए दो साल का हनीमून पीरियड कह कर मर्यादा भूले है राजनीति की शब्दावली में हनीमून जैसे शब्द नही है इस तरह की असंस्कारी बयानबाजी के लिये भाजपा के नेता जाने जाते है। आरएसएस की पाठशाला में भाजपा नेताओं को इसी प्रकार की शिक्षा दीक्षा मिलती होगी। जिस संस्कार और संस्कृति का प्रदर्शन बृजमोहन अग्रवाल के बयानों में झलकता है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है। मुद्दों के दिवालियापन के दौर से गुजर रही है। भाजपा के बूथ मजबूत कार्यक्रम में भी भाजपा नेताओं को मुंह की खानी पड़ी है। मोदी सरकार की नाकामी विफलता और वादाखलाफी पर जनता सवाल पूछ रही है। ऐसे में भाजपा नेता बौखला रहे हैं और राजनीति की मर्यादा भूल रहे है।
गुरुर-बालोद:छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गुरूर ब्लाक संयोजक झम्मन लाल हिरवानी ने छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल मे हो रहे अप्राकृतिक रुप से वनो की कटाई पर टिप्पणियां देते हुये कहा कि प्रकृति जल जंगल जमीन हमारे लिए वरदान है। इसको संभाल कर रखना हमारे नैतिक जिम्मेदारीयां है। शायद छत्तीसगढ़ शासन को पता नही होगा कि प्रकृति से छेड़छाड़ करने की अंजाम मानव समाज ही नही बल्कि सम्पूर्ण जीव जगत मे छत्तीसगढ़ के साथ साथ देश की आम जनता को इसकी खामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है।


झम्मन लाल हिरवानी के बताया कि मौजूदा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार ने 06 अप्रैल 2022 को एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसके तहत, हसदेव क्षेत्र में स्थित परसा कोल ब्लॉक परसा ईस्ट और केते बासन कोल ब्लॉक का विस्तार होगा.काँग्रेस सरकार की सीधी सी बात इतनी है कि जंगलों को काटा जाएगा और उन जगहों को पर कोयले की खदानें बनाकर कोयला खोदा जाए । ज्ञात हो कि विशाल पैमाने पर विस्तृत हसदेव अरण्य में ही पौराणिक काल में ऋषि मुनि ने उसी जंगलो में बैठकर तपस्या किया करते थे।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
पहले पृथ्वी के बहुत बड़े हिस्से में वन को गिना जाता था। परन्तु दुर्भाग्यवश अब इस तकलिफ है कि कांग्रेस सरकार ने अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए वनो को पहले से ही काटना शुरू कर दिया है। हसदेव के जंगलो मे बहुत से विशाल अमूल्य वृक्षों को कांटा जा रहा है। छत्तीसगढ सरकार द्वारा अमूल्य वन संपदाओं को छेड़ छाड़ कर रहे है जो उचित नहीं है । तथा जंगलो को निजीकरण कंपनियों को बेचने की तैयारी कर रहे हैं जो गलत है । कई अमूल्य पेड़ो को कांट रहे है,जिसकी छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना खुल कर विरोध करेगा। उन्होने कहा कि हसदेव अरण्य मे प्रकृति के साथ हो रहे अत्याचार को क्रांति सेना कदापि बर्दाश्त नही करेगा। जल जमीन जंगल तक लड़ाई जमीनी स्तर पर लड़ेगा । वनो को सहज कर रखना बेहद आवश्यक है, क्योकि यह हमारी प्राकृतिक पूंजी है।


दल्लीराजहरा/डौण्डी,17 मई राज्य शासन के गलत फरमान धरना प्रदर्शन के पूर्व अनुमति संबंधी सरकारी आदेश व झूठे वादों के खिलाफ भाजपा प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन व जेलभरो के माध्यम से 16 मई को कांग्रेस शासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया इसी विरोध प्रदर्शन के तहत सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे के नेतृत्व में डौण्डी, दल्लीराजहरा के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के जय स्तंभ चौक में पहुंच कर राज्य सरकार के खिलाफ जम कर हल्ला बोला, इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने कहा की प्रदेश सरकार अपने विरोध को सहन नहीं कर पा रही है जनता और कर्मचारियों से किये वादों को पूरा नहीं करने के कारण नये नये गलत फरमान जारी कर लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। आज पूरे देश में अराजकता का माहौल निर्मित है पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती है।

15 साल बाद सत्ता के नशे में सरकार मस्त हो चुकी है जनता इनके करनामों से त्रस्त है। कांग्रेस शासन के खिलाफ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया उन्होने आगे बताया की धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश की सत्ता से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकने का कार्यकर्ताओं से आहवान भी किया। सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने इस अवसर पर देशबन्धु से कहा की कांग्रेस के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी को हिंदुत्व की नरम छवि के साथ चलने की सलाह देते हैं वही छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में शासन प्रशासन के सह पर कुछ औछी मानसिकता के कुछ विधर्मियों द्वारा हिन्दू की आस्था का केन्द्र मंदिरों धामों में हिन्दू की आस्था में चोट पहुंचाते हैं

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
और हिन्दू संगठनों के सदस्यों को बुरी तरह घायल करते हैं यहां तक रामायण प्रतियोगिता हिन्दू धर्म के ध्वज मंदिरों में रखे देवी देवताओं के मूर्तियों में पशुओं की बलि देकर उनका खून मांस भगवान देवी देवता में चढ़ कर हिन्दूओं की आस्था से खिलवाड़ करते हैं इस प्रकार की घटना बालोद जिले के पाटेश्वरधाम व ग्राम पटेली में विधर्मियों के द्वारा खुलेआम किया गया है और शासन के अधिनस्त प्रशासन में बैठे अधिकारी हिन्दू संगठन के सदस्यों को आरोपी बना कर जेल भेज रहे हैं विधर्मियों द्वारा धर्म सदस्यों को इतनी बुरी तरह मारा गया की वे अस्पताल में जीवन व मौत से संघर्ष कर रहे हैं। सांसद प्रतिनिधि कहा की प्रदेश की सरकार तानाशाह बन गई है जिसका भाजपा व हिन्दू संगठन पुराजोर विरोध करेंगे चाहे जो भी हो जनता को साथ लेकर भाजपा सड़क की लड़ाई लड़ेगी।


सुकमा पोलिस की बड़ी लापरवाही।।
ज्ञात हो की कल से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का सुकमा में कार्यक्रम सुनिश्चित है ऐसे में बस्तर सांसद दीपक बैज भी सुकमा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने हेतु सुकमा दौरे पर है। वे लोहंडीगुड़ा-दंतेवाड़ा-सुकमा की ओर रवाना हुए उन्होंने विधिवत रूप से एक दिन पहले ही सुकमा पोलिस अधीक्षक व संबंधित इंटेलिजेंस ब्यूरो एवं प्रोटोकाल अधिकारी को सूचना दी थी लेकिन उसके बावजूद भी आज जब वे लोहंडीगुड़ा से दंतेवाड़ा पहुंचे तब दंतेवाड़ा पोलिस की सुरक्षा व्यवस्था ठीक थी लेकिन जैसे ही सुकमा जिले की सीमा में निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तब वहां ना सड़को में आर.ओ.पी. की सुविधा ना थी ना ही उन्हें फॉलो पायलेटिंग दी गई। जब चलती गाड़ी में सांसद बैज के सुरक्षा अधिकारियों ने फोन में सुकमा के अधिकारियों से संपर्क साधने की कोशिश की तब जिम्मेदार अधिकारियों ने फोन तक नही उठाया ऐसे में एक अतिसंवेदनशील संसदीय क्षेत्र के सांसद जिन्हे “जेड प्लस” सुरक्षा प्राप्त है उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई। सुकमा पोलिस अधिकारियों की बड़ी चूक के वजह से उन्हें सुरक्षा प्रदान नही की गई। जब इस संबंध में सुकमा पहुंचने के बाद सांसद दीपक बैज ने सुकमा एस.पी. से फोन पे चर्चा की तब एस.पी. ने संबंधित अधिकारी से पता करके बताने की बात कही। जब उन्होंने दुबारा सांसद बैज से बात की तो तब उन्होंने सुरक्षा में चूक मानते हुए सांसद बैज से क्षमा मांगा और वहां आर.आई. व एडिसनल एस.पी. भी पुराना सर्किट हाउस में आ कर सांसद बैज से व्यक्तिगत रूप से सुरक्षा में चूक मानते हुए क्षमा मांगते रहे।
सांसद दीपक बैज ने कहा – सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक होनी चाहिए इसकी जांच…
सांसद दीपक बैज ने पोलिस अधिकारियों की इतनी बड़ी चूक को गंभीरता से लेते हुए कहा होनी चाहिए इसकी जांच…लिखेंगे मुख्यमंत्री व डी.जी.पी. को चिट्ठी ताकि ऐसे लापरवाह अधिकारियों के ऊपर होनी चाहिए कार्यवाही। चूंकि बस्तर जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में किसी भी जनप्रतिनिधियों के सुरक्षा में चूक बढ़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है पूर्व में भी इसी उदासीनता की वजह से झीरम घाटी में कांग्रेस पार्टी ने अपने बड़े बड़े नेताओं को खोया है। उसके बावजूद भी पोलिस अधिकारियों को सबक नही मिला है। सांसद बैज ने कहा इस तरह की चूक बर्दास्त नही की जाएगी इसके लिए गंभीरता से इसकी जांच होनी चाहिए।
जिले के कई पत्रकारों को किया गया सम्मानित
किरंदुल – माधव सेवा समिति द्वारा सुचना तंत्र के जनक सृष्टि के प्रथम पत्रकार महर्षि नारद मुनि के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को दंतेवाड़ा राधा कृष्ण मंदिर सेवा आश्रम (धर्मशाला) में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। माधव सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से अनेक पत्रकारों को बुलाया गया। रायपुर से पधारे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जगदीश पटेल ने पत्रकारों को संबोधन करते हुए बताया कि सृष्टि के पहले पत्रकार के रूप में महर्षि नारद मुनि को जाना जाता है। उन्हने अपने जीवन में सूचनाओं का जो भी आदान प्रदान किया, वो हमेशा लोगों के हित को ध्यान रखते हुए किया। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से डॉक्टर व्यक्ति के जीवन की रक्षा करता है, उसी तरह से पत्रकार समाज को नया रूप देता है। पटेल ने पत्रकारों से देश को सही दिशा देने का आह्वान करते हुए कहा कि पत्रकार समाज की अनेक समस्याओं के निराकरण के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

दंतेवाड़ा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में काम करते हुए पत्रकारों के सामने कई कठिन परिस्थितियां आती हैं, लेकिन कलम के सिपाही अपने कर्तव्य पथ से कभी विमुख नहीं होते। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार विनोद सिंह शैलेंद्र ठाकुर, जितेंद्र चौधरी, यशवंत यादव, संतोष सिंह चौहान, चंद्रकांत छत्रिय, अर्जुन पांडे, ने महर्षि नारद मुनि की जीवनी पर प्रकाश डालें। कार्यक्रम के दौरान माधव सेवा समिति द्वारा पत्रकार संजीव दास, राम कृष्णा बैरागी, शेखर दत्ता, डीएम सोनी, धीरेंद्र तिवारी, हरीश शर्मा, लोकेश शर्मा, सहित मौजूद सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने स्वास्थय जागरूकता अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने खुद भी करवाया बीपी एवं शुगर का जांच
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की सफलता के बाद मलेरिया मुक्त अभियान पर जोर
जिले के सभी सातों ब्लाकों में छंटवें चरण में मलेरिया, टीबी ( क्षय रोग ) मोतियाबिंद एवं चर्मरोग का किया जाएगा परिक्षण
शहरी क्षेत्र में होगा बीपी एवं शुगर का परिक्षण एवं उपचार
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें मलेरिया टीबी ( क्षय रोग ) मोतियाबिंद सहित चर्म रोगों का परिक्षण एवंमलेरियाकटीपांचवें चरण में कुल सर्वे 2,83,984 जिसमें 769 पाज़िटिव पाए गए पाजिविटि दर 0.27% रहा छंटवें चरण में सातों विकासखंड के लिए लक्ष्य 9,29,272 के परिक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके लिए 685 टीमों का गठन किया गया है टीम सदस्यों की संख्या 3380 है जो कि 1,84,670 घरों में स्वास्थय परिक्षण एवं उपचार करेंगी |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सुपोषण अभियान की सफलता के बाद अब मलेरिया और टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है स्वास्थय एवं शिक्षा हमारी सरकार की प्राथमिकता है स्वस्थय व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण करता है हर व्यक्ति का उत्तम स्वास्थ्य हमारी सरकार की प्राथमिकता |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के महापौर श्रीमती सफीरा साहू साथ नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय, गौर नाथ नाग, पार्षद सूर्या पानी विक्की निषाद इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह संयुक्त संचालक स्वास्थ डॉ गोटा, डॉ टेकाम, डॉ मैत्रेय, डॉ जान,पी डी बस्तिया, डॉ एफ आर खान समेत स्वास्थय सलाहकार बसंत पंडा अनिल बड़कस सहित स्वास्थय विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |
🟥बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने ग्राम पंचायत भैंसगांव को दिया कई विभिन्न कार्यों की सौगात
♦️ग्राम पंचायत भैंसगांव के ग्रामीणों के द्वारा विगत दिनों में अपनी गांव की समस्याओं से विधायक जी को अवगत कराया था बघेल जी अपने संज्ञान में लेते हुए तत्काल निराकरण करते हुए आज विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया है |
♦️जिला खनिज संस्थान न्याय DMFT योजनातर्गत से रूपशिला माता मंदिर मरम्मत कार्य ग्राम पंचायत भैसगांव में 5.00 लाख रूपये का भूमिपूजन किया
♦️जिला खनिज संस्थान न्यास DMFT योजनांतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए ग्राम पंचायत भैसगांव में 19.90 लाख रूपये का भूमिपूजन किया है
♦️जिला खनिज संस्थान न्यास DMFT योजनांतर्गत ग्राम पंचायत भैसगांव में प्राथमिक शाला भवन निर्माण के लिए 12.84 लाख का भूमिपूजन किया है
♦️ग्रामवासियों ने इतना सौगात पाकर विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया बघेल जी ने कहा की हमारी सरकार निरंतर विकास की गति को बढ़ावा दे रही है और सभी ग्राम पंचायतों को एक आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की प्रयास कर रहे है और अभी तक हमनें कई विभिन्न ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम बनाने के लिए चिन्हित कर उसकी आवंटन राशि डालकर निर्देश दिया है की क्षेत्र के साथ-साथ ग्राम पंचायत की ओर भी हमनें अग्रसर बढ़ने की कवायद बड़ा दी है ताकि ग्राम क्षेत्र भी विकास की नई रुपरेखा पर अपनी मुलभुत सुविधा प्राप्त कर सकती है |
जिसमें मौजूद जिला पंचायत सदस्य गणेश बघेल जनपद सदस्य बैद्यनाथ मौर्य बीरसिंह बघेल, मंगलू मौर्य, सुखचंद कश्यप, लैखन भारती, देवली भारती, कमलदई बघेल, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी,जनपद सीईओ राठौर, एवं स्टॉफगण, व समस्त कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे