City Media - Page 618 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 618

दल्ली राजहरा विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी बालोद के भव्य अक्षत कलश शोभायात्रा में हुए शामिल

0

 

दल्लीराजहरा श्री राम मंदिर के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर अयोध्या पवन धाम से आए हुए पूजित अक्षत कलश का भव्य स्वागत के लिए के लिए मां शीतला मंदिर प्रांगण बालोद से संपूर्ण वार्ड के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई l अक्षत कलश का बालोद के संपूर्ण वार्ड में भगवान श्री राम के सोहर गीत एवं जय श्री राम जय श्री राम के नारों के साथ भ्रमण कराया गया l यह भव्य अक्षत कलश शोभायात्रा बालोद के लिए ऐतिहासिक पल था जिस वार्ड के निवासियों के द्वारा भव्यता के साथ स्वागत किया गया l जगह-जगह आरती उतारी गई एवं पुष्प वर्षा से अक्षत कलश का स्वागत किया गया l विश्व हिंदू परिषद बालोद के जिला संयोजिका श्रीमती सत्या साहू कहा कि हमें विश्वास नहीं था कि बचपन से श्री राम मंदिर का जो सपना देख रहे हैं l वह पूरा हो पाएगा लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जो सपना लाल कृष्ण आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी ने दिखाया था l आज उसे हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरा कर दिखाया l यह हमारे भारत देश के लिए गौरव की बात है l कुछ वर्ष पहले श्री राम लला तंबू में विराजमान थे l आज विशाल और अद्भुत श्री राम मंदिर के गर्भ गृह में विराजित होंगे l दल्ली राजहरा से भव्य शोभायात्रा में श्रीमती सत्या साहू जिला संयोजिका विश्व हिंदू परिषद श्री नीलेश श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष श्रीमती नंदा पसीने जिला सहसंयोजीका श्री शंकर साहू नगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद श्रीमती उषा साहू श्रीमती जानकी देवी शहर संयोजिका दल्ली राजहरा से भव्य अक्षत कलश शोभा यात्रा में विश्व हिंदू परिषद दल्ली राजहरा के पदाधिकारी बालोद पहुंचे थे l

जंगल के सपूत केदार कश्यप को बनाया गया वन मंत्री

0
  • अब बस्तर को मिलेगा विकास का नया आयाम
  • जल संसाधन, जलवायु परिवर्तन कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग भी मिले

जगदलपुर एक गीत इन दिनों पूरे छत्तीसगढ़ में बेहद लोकप्रिय हो चला है। गीत के बोल हैं – आदिवासी जंगल रखवाला…। इस बार जंगल की रखवाली और प्रकृति के संरक्षण का दायित्व सही में एक आदिवासी सपूत को मिला है। बस्तर के जंगलों के सपूत केदार कश्यप को विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में वन मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा उन्हें जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन कौशल विकास, सहकारिता जैसे अहम विभागों की भी जिम्मेदारी दी गई है। केदार कश्यप को वन मंत्री बनाए जाने से जंगल के रखवाले और प्रकृति के पुजारी आदिवासियों में खुशी व्याप्त हो गई है।
थोड़े लंबे इंतजार के बाद विष्णुदेव साय सरकार में शामिल मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए। वनों से अच्छादित बस्तर संभाग में जन्मे, पले बढ़े और राजनीति का ककहरा सीखते हुए सियासत की बुलंदी पर पहुंचे वनपुत्र केदार कश्यप को वन, जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। सही मायने में आदिवासी ही जंगल के रखवाले और प्रकृति के उपासक होते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जंगल के निवासी आदिवासी सपूत केदार कश्यप को वनमंत्री बनाकर आदिवासी समुदाय का दिल जीत लिया है। नारायणपुर सीट से चुनकर विधानसभा में पहुंचे केदार कश्यप पर आदिवासियों को पूरा भरोसा है कि वे वनों का विनाश रोकने में सार्थक भूमिका निभाएंगे, जलवायु में आ रहे बदलाव को रोकने एवं प्रकृति के संरक्षण की दिशा में कारगर कदम उठाएंगे। एक आदिवासी मंत्री ही वनों की अहमियत को बेहतर ढंग से समझ सकता है। लोगों को उम्मीद है किया जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप बस्तर संभाग में सिंचाई सुविधा के विस्तार, बस्तर के युवाओं के कौशल विकास और बस्तर में सहकारिता को भी नया आयाम देंगे।

सुरक्षित नव वर्ष आगमन हेतु बालोद पुलिस द्वारा की गई अपील

0
  • उत्सव स्थलों पर होने वाली भीड़ में रहें सतर्क सुरक्षित जगह पर सुरक्षित तरीके से मनाएं नव वर्ष।
  • शराब पीकर वाहन न चलाएं, उचित समय तक ही ध्वनि यंत्र का उपयोग करें कोलाहल नियमों उल्लंघन करने से बचें।

पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में 31st दिसंबर/ नव वर्ष 2024 में मनाएं जाने वाले उत्सव हेतु सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बालोद पुलिस जारी की गयी महत्त्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी। बालोद पुलिस सभी नागरिकों से अपील करता है नए साल के उत्सव में इन बातों का रखें ध्यान :-

निर्धारित समय सीमा पर ही पटाखे का उपयोग करें

सुरक्षित जगह पर सुरक्षित तरीके से नव वर्ष मनाएं

रात्रि में इवेंट स्थल पर पर्याप्त लाइट रहे, भीड़ भाड़ में अपराधिक तत्व से सतर्क रहें

शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं, दोपहिया वाहन में तीन सवारी नहीं बैठे एवं हेलमेट पहन के गाड़ी चलाएं, तेज गति से वाहन नहीं चलाएं. फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें

कोलाहल नियमों का उल्लंघन न करें

ध्वनि यंत्र का उपयोग निर्धारित डेसिबल पर रखें उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार ध्वनि यंत्र के उपयोग की समय सीमा का पालन करें

डेम या झरने किनारे वाली जगहों पर पिकनिक के लिए न जाएं, भीड़ में बच्चों को संभाल कर रखें

किसी भी प्रकार की सूचना देने के लिए संपर्क करें।

पुलिस कन्ट्रोल रूम बालोद
94791-91160📱📞

बालोद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान

0
  •  01 शराबी चालक व 21 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर वसूले गया 16,500 रू. जुर्माना एवं शराबी चालक का किया जाना है लायसेंस निलंबन।
  • गन्ना परिवहन करने वाले वाहनों में लगाया गया रिफ्लेक्टर टेप।
  • यातायात नियमों के पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब फुल भेंठ कर किया गया सम्मानित।
  • शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने यातायात नियमों का पालन कर बालोद पुलिस की अपील।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में  बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश ठाकुर के नेतृत्व में यातायात बालोद द्वारा विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस वाहन चेकिंग अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आम जनों कों यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। जिले में चलाएं गए विशेष मोटर वाहन चेकिंग में 21 लापरवाह वाहन चालकों पर 6,500 रू. जुर्माना वसूल किया गया है। एक शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले शराबी वाहन चालक गोपी साहू पिता उधोराम साहू उम्र 30 साल साकिन पचमेड़ी नाका रायपुर (छ0ग0) के विरूद्व कार्यवाही कर आज दिनांक 29.12.2023 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा 10,000 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

यातायात पुलिस बालोद द्वारा गन्ना लोड़ कर चलने वाले वाहनों से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विशेष मोटर वाहन चेकिंग के दौरान गन्ना लोड़ कर चलने वाले ट्रैक्टरों में रिफ्लेक्टर/रेडियम टेप लगाया गया है। यातायात नियमों के पालनकर्ता सीट बेल्ट/हेलमेट लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों को गुलाब फुल भेंठ कर सम्मानित कर वाहन चालकों में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया है।

बालोद पुलिस आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करता है कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।

प्रमुख गृह सचिव पिंगुआ ने ली पुलिस अफसरों की बैठक

0
  • अपराधों पर नियंत्रण की बैठक में हुई समीक्षा

 जगदलपुर। प्रमुख सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ ने आज 29 दिसंबर को बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में संभाग के सभी जिलों की कानून व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, नक्सल विरोधी अभियान एवं पुलिसिंग आदि मुद्दों पर समीक्षा बैठक ली।
वर्ष-2023 एवं उसके पूर्व की अवधि में बस्तर संभाग अंतर्गत घटित पराधिक प्रकरणों के तुलनात्मक विश्लेषण, असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा, अवैध शराब व अन्य नशीले पदार्थों के विरूद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। श्री पिंगुआ ने शासन द्वारा कानून व्यवस्था एवं बुनियादी पुलिसिंग के संदर्भ में दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु समझाईश दी गई। समीक्षा बैठक में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी., उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेज बालाजी राव, उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्तर जितेंद्र सिंह मीणा तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि 24 दिसंबर को जगदलपुर पहुंचे पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल विरोधी अभियान विवेकानंद सिन्हा ने बैठक के दौरान जिलेवार नक्सल विरोधी अभियान, विकास कार्यों की सुरक्षा एवं व्हीआईपी सुरक्षा आदि की समीक्षा की थी। बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।

ब्लॉक के 93 पंचायत सचिवों से वसूले गए थे 20 लाख

0
  •  रकम उगाही की जिम्मेदारी एक चहेते सचिव को दी गई थी
  •  कांग्रेस को चुनावी फंड उपलब्ध कराने का मामला
  •  बकावंड जनपद सीईओ मंडावी पर है गंभीर आरोप
    -अर्जुन झा-
    बकावंड जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मंडावी पर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए चुनावी फंड उपलब्ध कराने व कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार में पंचायत सचिवों को झोंक देने के मामले में नया खुलासा हुआ है। खबर है कि एक चहेते सचिव को विकासखंड के सभी 93 पंचायत सचिवों से तयशुदा रकम वसूलने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस सचिव के जरिए लगभग बीस लाख रू. संग्रहित किए गए थे। यह रकम किस शख्स के पास भेजी गई, इसका खुलासा होना बाकी है। खबर है कि कांकेर के एक बड़े नेता के इशारे पर यह रकम जमा की गई थी और उसका उपयोग कांग्रेस के चुनाव अभियान में किया गया है।मंडल भाजपा करपावंड के प्रभारी एवं बस्तर जिला भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य नारायण बिसाई ने आरोप लगाया है कि बकवंड जनपद पंचायत के सीईओ एसएस मंडावी विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के एजेंट की तरह काम कर रहे थे। उन्होंने पंचायत सचिवों से धन एकत्रित कर कांग्रेस को चुनावी फंड उपलब्ध कराया था। इसके अलावा सीईओ पर पंचायत सचिवों से कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार कराने का भी आरोप लगा है। साथ ही विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि में से कमीशनखोरी के भी आरोप हैं।  बिसाई ने मुख्यमंत्री और कलेक्टर को पत्र लिखकर  मंडावी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बीच एक नया खुलासा यह हुआ है कि बकावंड जनपद की 93 ग्राम पंचायतों के सचिवों से करीब बीस लाख रुपए जमा किए गए थे और इस रकम को अज्ञात शक्ति के पास भेजा गया था।

कांकेर के नेता के इशारे पर खेल
कहा जा रहा है कि पंचायत सचिवों से रकम वसूली की जिम्मेदारी एक खसमखास पंचायत सचिव को सौंपी गई थी। सूत्र बताते हैं इस खेल में पर्दे के पीछे कांकेर जिले के एक बड़े नेता का हाथ रहा है। इसी नेता के इशारे पर सीईओ ने फंड जमा करवाया था। सचिवों से रकम उगाही की खबर इस समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद सभी पंचायत सचिवों में खलबली मच गई है। राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं के करीबी माने जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बकावंड जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मंडावी भी अब भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं। मंडावी पर कांग्रेस शासनकाल में जमकर भ्रष्टाचार करने का आरोप है। कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के संरक्षण में उन्होंने खूब धन अर्जित किए हैं। नारायण बिसाई ने कहा है कि कांग्रेस शासनकाल में जनपद क्षेत्र के गांवों में विकास एवं निर्माण कार्यों में जमकर अनियमितता बरती गई है। इन कार्यों की समीक्षा और गुणवत्ता में जमकर ढिलाई बरती जाती रही। ताकि अधिक से अधिक धन वसूला जा सके। इस अवैध कृत्य में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी संरक्षण देते रहे हैं।  बिसाई ने आरोप लगाया है कि जनपद सीईओ द्वारा कांग्रेस के लिए चंदा इकट्ठा कर चुनावी फंड उपलब्ध कराया गया और कांग्रेस के पक्ष में काम किया गया। श्री बिसाई का यह भी आरोप है कि सीईओ ने सभी पंचायत सचिवों को चुनाव के दौरान कांग्रेस के पक्ष में काम करने के लिए दिन रात लगा दिया था।

योजनाओं का एलईडी स्क्रीन से किया जा रहा है प्रचार

0
  •  शासकीय योजनाओं की जानकारी देने गांवों में पहुंच रही है एलईडी वैन

जगदलपुर विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं के प्रचार के लिए एलईडी वैन गुरुवार को कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में जिले की दस ग्राम पंचायतों में पहुंची। बड़ी बड़े पर्दे पर योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक सुगमता से पहुंचाई गई।
एलईडी से लैस वैन बस्तर विकासखंड के मधोता -1, और मधोता -2, दरभा विकासखंड के लेंड्रा एवं चिंगपाल, जगदलपुर ब्लॉक के टोंड़ापाल व जामावाड़ा -2, लोहंडीगुड़ा विकासखंड के बड़ांजी-1 एवं बड़ांजी -2 तथा बकावंड ब्लॉक के ढोड़रेपाल एवं झार छोटेदेवड़ा -1 में पहुंची। इन सभी गांवों में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु विकसित भारत संकल्प शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप विकसित भारत बनाने के लिए ग्रामीणों द्वारा शपथ ली गई। साथ ही एलईडी वैन के माध्यम से शासन की योजनाओं संबंधी जानकारी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प संदेश को ग्रामीणों ने तन्मयता से सुना।

मौके पर मिला योजनाओं का लाभ
राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारी बैंक द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। संकल्प यात्रा स्थल में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत को डिजिटल भू- अभिलेखीकरण के लिए प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जन साधारण को शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु स्टॉल भी लगाए गए थे। जिसमें कृषि, पशु पालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी हेतु किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का कार्य किया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए।प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन पत्र भरवाए गए । वहीं इन योजनाओं से चयनित हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही दवाई भी वितरित की गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक द्वारा प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के संबंध में किसानों को जानकारी दी गई। हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के तहत मिले लाभ से उनके जीवन में आए बदलाव की जानकारी मेरी कहानी- मेरी जुबानी को उपस्थित ग्रामीणों के साथ साझा की। इस दौरान जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा

0
  • थाना पुरूर पुलिस ने 41 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,10,000/ रूपये के साथ 01 आरोपी को किया गिरफ्तार
  • घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की महिन्द्रा बोलेरो वाहन कमांक RJ-17-UA-2381 कीमती 5,00,000/-रूपये को किया गया जप्त
  •  गया जेल।राकेश राठौर पिता कवर लाल राठौर जाति तेली उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम सिलेहगढ थाना मिसरौली तहसील पंचपहाड जिला झालावाड (राजस्थान) |

दल्लीराजहरा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बी० एन० मीणा के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर जिला बालोद बोनीफास एक्का के थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।

दिनांक 28.12.2023 को मुखबीर से सुचना मिला कि एक सफेद रंग की महिन्द्रा बोलेरो वाहन कमांक RJ-17-UA-2381 का चालक अपने वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखा हुआ है जिसे कोण्डागांव की ओर से केशकाल कांकेर के रास्ते रायपुर की ओर लेकर जा रहा है, की सूचना पर ग्राम जगतरा दुर्गा मंदिर के पास एन एच 30 मार्ग के पास आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी, कुछ समय बाद मुखबीर के बतायेनुसार एक सफेद रंग की महिन्द्रा बोलेरो वाहन कमांक RJ-17-UA-2381 आया। जिसे इसारा कर रूकवाया गया। जो वाहन को रोककर गाडी से उतरकर भागने का प्रयास कर था। जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकडा गया। जिसे नाम पता पूछने पर राकेश राठौर पिता कवर लाल राठौर जाति तेली उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम सिलेहगढ थाना मिसरौली तहसील पंचपहाड जिला झालावाड (राजस्थान) का रहने वाला बताया। जिनके वाहन महिन्द्रा बोलेरो वाहन कमांक RJ- 17-UA-2381 की तलाशी लेने पर वाहन की पिछली सीट के नीचे लोहे का गुप्त चेंम्बर बना हुआ मिला,, चेम्बर के अंदर भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटा हुआ 06 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 41 किलोग्राम कीमती 4,10,000/ रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 20 (ख) एनडीपीएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। तथा आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त प्रकरण में पुलिस थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि रूपेश्वर राम भगत, लिखन साहु, किशोर साहू, संदीप यादव, गुणेश यादव, सुरेश पटेल, उमाशंकर जारके, थनेन्द्र देवांगन, लोकेश करीयाम, कुलदीप नागवंशी, छोटू सोनकर की सराहनीय भूमिका रही।

हवाई हमला कराने के शक में छात्र की हत्या करने वाला नक्सली गिरफ्तार

0
  • दो नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, हत्या, मुठभेड़, विस्फोट की घटनाओं में रहे हैं शामिल

अर्जुन झा

जगदलपुर हवाई हमला कराने के शक में एक मासूम स्कूली छात्र की हत्या में लिप्त रहे पांच लाख रू. के ईनामी नक्सली समेत दो माओवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। नक्सलियों के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक, जिंदा कारतूस, टिफिन बम समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है। पकड़े गए दोनों नक्सली हत्या की अनेक घटनाओं में शामिल रहे हैं। सुरक्षा बलों पर फायरिंग, मुठभेड़, विस्फोट की घटनाओं में भी उनकी लिप्तता रही है।

बस्तर संभाग के सुकमा जिले के फुलबगड़ी क्षेत्र में पुलिस को यह कामयाबी मिली है। पकड़े गए नक्सली बीजापुर एवं सुकमा जिले के मूल निवासी हैं। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी., दंतेवाड़ा के डीआईजी कमलोचन कश्यप , उप पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) सीआरपीएफ रेंज कोंटा सुनीत कुमार राय व उप महानिरीक्षक (परिचालन) सीआरपीएफ रेंज सुकमा अरविंद राय के मार्गदर्शन एवं सुकमा के एसपी किरण चव्हाण, के निर्देशन तथा एएसपी नक्सल ऑपरेशन सुकमा प्रभात कुमार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा गौरव मंडल और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी परमेश्वर तिलकवार सुकमा के पर्यवेक्षण में जारी नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 27 दिसंबर को थाना फुलबगड़ी से थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह एवं डीआरजी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रकाश कर्मा के साथ जिला बल व डीआरजी ब्रेवो का संयुक्त बल एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम बंडेमपारा, सिगनपारा, बुरदापारा, सिरसेट्टी एवं आसपास के जंगल की ओर रवाना हुआ था। इसी दौरान ग्राम बुरदापारा जंगल के पास 8-10 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने व छिपने लगे। दौड़ाकर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसके पास से थैला मिला। पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम वंजाम हिड़मा पिता स्व. वंजाम भीमा उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी रासापल्ली थाना पामेड़ जिला बीजापुर बताया। वंजाम हिड़मा ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन की पामेड़ एरिया कमेटी में जनताना सरकार अध्यक्ष व एरिया कमेटी मेंबर के पद पर कार्य करने की बात कबूली है। उसके पास से करीब 5 किलो वजनी एक टिफिन बम, 3 नग जिलेटिन रॉड, 5 नग डेटोनेटर, लगभग 10 फीट कोर्डेक्स वायर, लगभग 50 मीटर इलेक्ट्रिक वायर, मेडिसिन व अन्य सामाग्री बरामद की गई। वंजाम हिड़मा ने पुलिस को बताया कि उसने विस्फोटक सामाग्री पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से विस्फोटक प्लांट करने के लिए रखा था। वंजाम हिड़मा के विरूद्ध फुलबगड़ी थाने में धारा 147, 148, 120 (बी), 4 (ख) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिला किया गया। 27 दिसंबर को थाना भेजी से निरीक्षक रोहन सिंह राजपूत थाना प्रभारी भेजी, एवं सहायक उपनिरीक्षक सोड़ी कन्ना, डीआरजी प्रभारी के साथ जिला बल व डीआरजी होटल, डीआरजी इंडिया की संयुक्त बल एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम जग्गावरम, कोलईगुड़ा, डब्बाकोंटा व आसपास के जंगल की ओर रवाना हुआ था। अभियान के दौरान ग्राम जग्गावरम के जंगल में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख भागने लगा। उसे घेरकर पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम कवासी पांडू पिता स्व. हिंगा उम्र लगभग 42 वर्ष निवासी ग्राम जग्गावरम थाना भेजी जिला सुकमा बताया। वह प्रतिबंधित नक्सल संगठन में डब्बाकोंटा पंचायत अंतर्गत कृषि शाखा अध्यक्ष के पद पर कार्य करने की बात कबूली है। वह भेजी थाना क्षेत्र के कोलईगुड़ा में कैंप निर्माण के दौरान ड्यूटीरत सुरक्षा बलों पर फायरिंग करने की घटना में अन्य नक्सली सदस्यों के साथ शामिल रहा है। इस घटना को लेकर थाना भेजी में धारा 147, 148, 149, 120 (बी), 307 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध है। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर जग्गावरम के जंगल में छुपाकर रखे गए 5 नग एसएलआर रायफल के जिंदा राऊंड, 4 नग डेटोनेटर, 5 मीटर कोर्डेक्स वायर, 3 नग जिलेटिन राड, 2 नग टिफिन डिब्बे बरामद किया गए। उक्त प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुये आरोपी कवासी पांडू को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

छात्र की हत्या में लिप्त रहा है हिड़मा

गिरफ्तार नक्सली वंजाम हिड़मा ग्राम रासपल्ली थाना पामेड़ जिला बीजापुर का निवासी है। वह नक्सली संगठन में वर्ष 2003 से 2011 तक रेंज कमेटी सदस्य, वर्ष 2012 से अब तक जनताना सरकार अध्यक्ष व पामेड़ एरिया कमेटी सदस्य के तौर पर काम करता रहा है। वंजाम हिड़मा पर वर्ष 2005 में बीजापुर जिले में एक ग्रामीण की हत्या, 2010 में बीजापुर के कंसल क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में शामिल रहने का आरोप है। इस मुठभेड़ में नौ नक्सली मारे गए थे। 2010 में बीजापुर जिले में एक ग्रामीण की पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने, 2016 में बीजापुर क्षेत्र में एक ग्रामीण की हत्या करने, 2023 में बीजापुर जिले के एक स्कूली छात्र की हवाई हमला के आरोप में हत्या करने की घटना में शामिल रहने की जानकारी भी पुलिस ने दी है।इसी तरह गिरफ्तार नक्सली कवासी पांडू निवासी जग्गावरम नक्सली संगठन में 2006 से 2010 तक डब्बाकोंटा पंचायत अंतर्गत डीएकेएमएस सदस्य तथा 2011 से अब तक डब्बाकोंटा पंचायत अंतर्गत कृषि शाखा अध्यक्ष रहा है।

राजहरा नगर पालिका के दामन में लगे हैं गंदगी के दाग

0
  • पालिका दफ्तर के पीछे की नाली बजबजा रही गंदगी से
  • नगर में चारों ओर व्याप्त है अव्यवस्था का आलम

दल्लीराजहरा जिसका अपना खुद का घर गंदगी और अव्यवस्था से भरा हो, उस रहनुमा से बस्ती की अच्छी व्यवस्था की उम्मीद हरगिज नहीं की जा सकती। नगर पालिका दल्ली राजहरा के जो रहनुमा दफ्तर में एसी की शीतलता के बीच शुद्ध वातावरण में सांस लेते हैं, उन्हें शहर के लोगों की शायद कोई परवाह ही नहीं रह गई है। यही वजह है कि समूचा नगर आज बदइंतजामी के कड़वे घूंट पीने को मजबूर हो गया है।

नगर के भाजपा नेता रंजन यादव ने कहा है कि पूरे शहर में चारों ओर गंदगी पसरी नजर आ रही है। नालियां बजबजा रही हैं, हर तरफ कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। दमघोंटू गंदगी ने शहरवासियों का सुख चैन छीन लिया है। लोग शहर के रहनुमाओं को कोस रहे हैं, मगर लगता है कि इन रहनुमाओं को कोई फिक्र ही नहीं है। श्री यादव ने कहा है कि नगर पालिका के अधिकारी – कर्मचारी और चुने हुए जनप्रतिनिधि अपने कर्तव्य से विमुख हो चले हैं। जनता का दुख दर्द को समझने और तकलीफ दूर करने की दिशा में वे जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमराई गई है। वार्डों की गलियों, नालियों, सड़कों से लेकर बाजारों तक में गंदगी का ही मंजर है। जगह जगह कूड़े करकट के ढेर लग गए हैं, नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। रंजन यादव ने बताया कि कचरे से ज्यादातर इलाकों की नालियां जाम हो गई हैं, गंदगी और वेस्टेज पानी का बहाव नहीं हो पा रहा है। नतीजतन नालियों की गंदगी उफन कर सड़कों पर पसर रही है। कचरे के ढेरों और नालियों से उठने वाली असहनीय बदबू ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। शहरवासियों को नाक पर रुमाल रखकर घर से निकलना पड़ता है। वार्डों में सफाई कर्मी कभी कभार ही पहुंचते हैं। सफाई के बाद कचरे को सड़क किनारे छोड़ जाते हैं। नालियों की सफाई कई माह से नहीं हुई है। नालियों में गंदा पानी व गंदगी के जमाव से मच्छर पनप रहे हैं। मच्छरों की आबादी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। मच्छरों के काटने के कारण लोग चैन से सो नहीं पाते। मलेरिया, डेंगू से लोग पीड़ित हो रहे हैं। निजी व सरकारी अस्पतालों में इन रोगों से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

हद हो गई लापरवाही की

पालिका प्रशासन की लापरवाही की हद का आलम यह है कि जिस नगर पालिका कार्यालय में सीएमओ और नगर पालिका अध्यक्ष, पीआईसी मेंबर्स व पार्षद बैठते हैं, वह भी गंदगी से घिरा हुआ है। नगर पालिका कार्यालय के ठीक पीछे स्थित वार्ड क्रमांक 4 एकलव्य नगर की ऐसी स्थिति है कि पूछो मत। यह वार्ड भी गंदगी की चपेट में है। वार्ड की ऐसी स्थिति कैसे बन गई, यह सोचकर लोगों को आश्चर्य होता है। एकलव्य नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया व नालियों की सफाई नहीं कराई जा रही है। नालियां और पुलिया कचरा व गोबर से भर गए हैं। वहां से बहुत ही बुरी बदबू उठ रही है। राह गुजरते लोग उल्टियां करने लगते हैं। रंजन यादव ने सवाल उठाया है कि जब पालिका प्रशासन को अपने पीठ पीछे की ही सुध नहीं है, तब उससे शहर के अन्य भागों की व्यवस्था सुधारने की उम्मीद कैसे की जा सकती है भला?

MOST POPULAR

HOT NEWS