कोंडागांव नगर और आसपास के इलाके में आज मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। तेज गरज के साथ हुई बारिश शुरू हो गई। इसी बीच गांधी चौक स्थित निर्माणधीन राम मंदिर की गुंबद पर आकाशीय बिजली गिर गई। गाज गिरने से मंदिर की गुंबद को क्षति पहुंची है, मगर कोई जनहानि नही हुई। मौके पर कोई श्रमिक मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा सकता था। बारिश का वीडियो बनाने के दौरान किसी ने बिजली गिरने की घटना को भी मोबइल कैमरे में कैद कर लिया। आकाशीय बिजली गिरने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बस्तर की आबोहवा ने संपत झा बाबू को बना दिया ट्रीमैन, पर्यावरण के इस दीवाने की कहानी है निराली
- बस्तर के ट्री मैन संपत झा ने मिथिलांचल में रोपे पौधे
- रोपे चंदन, बरगद, टिकोमा, गुलमोहर, जामुन के पौधे
दरभंगा बस्तर की हरियाली और निर्मल वातावरण ने बिहार के मूल निवासी समाजसेवी संपत झा को इस कदर प्रभावित किया कि उन्होंने पेड़ पौधे लगाने और पहले से मौजूद पेड़ों की सुरक्षा को अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया है। उम्रदराज संपत झा की पेड़ पौधों के प्रति दीवानगी का आलम यह है कि वे जहां भी जाते हैं, वहां इस पुण्य कार्य को जारी रखते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर संपत झा बिहार के मिथिलांचल में थे। इस मौके पर वहां नवयुवक कला परिषद द्वारा बाबू साहेब कॉलोनी कबिलपुर लहरिया सराय में पौधेरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहां चंदन, टिकोमा, बरगद, गुलमोहर, जामुन के पौधे लगाए गए। पौधरोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राध्यापक भाग्यनारायण झा ने की। मुख्य अथिति पर्यावरणविद और ट्रीमैन संपत झा थे। नवयुवक कला परिषद से योगानंद झा उर्फ बच्चा बाबू ,मणिकांत झा, शशिकांत झा, रामकुमार झा, आकाश कुमार, रौशन कुमार झा, सुभाष चंद झा, नितेश कुमार झा, प्रदीप कुमार झा, सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। पौधरोपण के बाद नवयुवक परिषद के सदस्यों द्वारा पौधे में ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित किया गया। भाग्यनारायण झा एवं संपत झा ने युवकों को पौधों की सुरक्षा की शपथ दिलाई।साथ ही पौधरोपण के बाद नवयुवक परिषद के सदस्यों ने स्वल्पाहार का आयोजन कर बैठक आयोजित की।युवाओं द्वारा जलवायु परिवर्तन एवं भीषण गर्मी की वजह घटती पेड़ों की संख्या को बताते हुए आगामी बारिश में पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यापक पौधरोपण जनजागरण करने पर जल्द ही बैठक कर योजना बनाने की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित अथितियों का आभार व्यक्त किया गया।

बस्तर की हरियाली से प्रेरणा
संपत झा को पेड़ पौधे लगाने की प्रेरणा जगदलपुर और बस्तर की हरियाली से मिली है। यहीं से उन्होंने अपने निवास ग्राम और आसपास की बस्तियों में पौधे लगाने की मुहिम शुरू की, जो अब बड़ा अभियान बनता जा रहा है। उनसे अभिप्रेरित होकर मिथिलांचल के युवा भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम आगे बढ़ा रहे हैं। संपत झा ने बस्तर की आबोहवा को अमृततुल्य करार दिया और इस अमृत धारा को मिथिलांचल तक ले ले जाने का संकल्प लेकर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का मिशन बना लिया। श्री झा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काफी कार्य किया, लोगों को प्रोत्साहित किया। वे बस्तर की नामचीन हस्तियों में शामिल हैं और ट्रीमैन के नाम से चर्चित हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि रखते हैं। बिहार में इनके किए गए पर्यावरण संरक्षण कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ ने परियोजना अधिकारी व सुपर वाईजर के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन
- रुक्मणी सज्जन को झूठे केस में फंसानें का आरोप
जगदलपुर बास्तानार ब्लाक के पुसेम आंगनबाड़ी केंद्र में पदस्थ रुक्मणी सज्जन के पक्ष में सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना देकर कलेक्टर बस्तर विजय दयाराम को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें बास्तानार की परियोजना अधिकारी उर्मिला ख्रोबागढ़े और सुपरवाइजर बुदरी नाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिला अध्यक्ष प्रेमवती नाग के नेतृत्व में 5 तारीख को जिला मुख्यालय जगदलपुर में जिला स्तरीय बैठक रखा गया था जिसमें कुछ अधिकारी सुपरवाइजर की शिकायत लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें जिले के समस्त कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रहे हैं।जगदलपुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रूक्मणी सज्जान जोकि बस्तानार विकासखंड के पुसेम सेंटर में पदस्थ है ,उसको जबरन झूठे आरोप में फंसाया गया और पद से पृथक कर दिया गया किंतु जो जांच रिपोर्ट सामने आई उसमें सज्जन बेदाग साबित हुई। इसको नौकरी में बहाल करने का आदेश दिया गया है किंतु परियोजना अधिकारी व सुपर वाईजर द्वारा बहाल नहीं किया जा रहा है।मंडी प्रांगण में सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने परियोजना अधिकारी श्रीमती खोबरागड़े के खिलाफ धरना देकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जिसमें अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी चेतावनी दी गई है।

अन्य परियोजनाओं की भी खोली पोल
बस्तर जिले के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं में भ्रष्टाचार पर नामजद आरोप लगाया है। जिला अध्यक्ष प्रेमवती नाग लिखती हैं कि उर्मिला खोब्रागड़े परियोजना बास्तनार लगातार 20 वर्षों से एवं अर्चना सेम्संग परियोजना अधिकारी जगदलपुर शहरी क्षेत्र में तथा सुपरवाईजर सुनीता रामटेके, इच्छापुर सेक्टर में 15 वर्षों से, नीता पांडे मूली सेक्टर में 10 वर्षों से, जम्बू सेठिया बजावण्ड सेक्टर में 10 वर्षों से, रिंकु पाण्डे माड़पाल सेक्टर में 10 वर्षों से, रेखा नाग आड़ावाल सेक्टर में 20 वर्षों से, बुदरी नाग बास्तनार सेक्टर में 10 वर्षों से पदस्थ हैं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का आर्थिक शोषण व मानसिक शोषण कर रहें हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की हड़ताल अवधि का मानदेय तक प्रदाय नहीं किये हैं साथ ही बच्चों को दिए जाने वाले गर्म भोजन हेतु प्राप्त राशि तथा सुपोषित अभियान के अंतर्गत आने वाले सामग्री एवं राशियों में घोर भ्रष्टाचार कर उसमें हेरा-फेरी कर राशि गबन कर लिए हैं। ईंधन एवं स्टेशनरी के नाम पर निकाले जाने वाले फ्लैक्सी फण्ड की राशि को परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर सुपरवाईजारों के द्वारा गबन कर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी जाती है। उपरोक्त परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर सुपरवाईजारों के विरुद्ध संघ द्वारा कई बार शिकायतों एवं आन्दोलनों एवं न्यूज समाचारों के माध्यम से इनके भ्रष्टाचार को उजागर करने का प्रयास किया जाता रहा है किन्तु इनके भ्रष्टाचार की सीमा इस हद तक पहुंच गयी है कि इनके विरुद्ध शिकायत करने पर नौकरी से निकाले जाने की धमकी देकर सुपरवाईजर बस्तर ब्लॉक इच्छापुर सेक्टर सुनीता रामटेके द्वारा कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को डरा-धमकाकर मार-पीट जैसे कृ त्य करने से भी नहीं डरते है।परियोजना अधिकारी बास्तानार उर्मिला खोब्रागड़े एवं सुपरवाईजर बास्तानार बुदरी नाग द्वारा विरोध किये जाने के परिणाम स्वरूप रूकमणी सज्जन (प्रदेश अध्यक्ष) को कार्य से पृथक कर उसके विरुद्ध गलत प्रकरण तैयार कर झूठा फंसाया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच करते हुए उपरोक्तानुसार परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाईजरों के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही करने का कष्ट करें जिससे इनके द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार एवं शोषण रोक लगाया जा सके यदि इन पर कार्रवाई नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
लौह अयस्क नगरी में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर अपने-अपने पति की दीर्घायु की कामना की
दल्लीराजहरा। आज लौह अयस्क नगरी की सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार 06 जून 2024 को ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वट सावित्री के शुभ अवसर पर व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। इसी क्रम में बीएसपी सेन्ट्रल टाउनशिप स्ट्रीट नं.10, वार्ड नं.22 के कला मंच दल्लीराजहरा के समीप स्थित वट वृक्ष (बरगद) की वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना कर मौसमी फल,फूल, भीगे चने, मिष्ठान, सोहाग की सामान व श्रीफल चढ़ाकर, सती सावित्री व सत्यवान की पौराणिक कथा श्रवण कर ,वट वृक्ष के 108 फेरे (परिक्रमा) लगाए तथा कच्चा धागा लपेटे। इस अवसर पर श्रीमती ममता शर्मा ,श्रीमती राधा मिश्रा, श्रीमती सीमा राजोरिया, श्रीमती शारदा देवांगन, श्रीमती लता कुलदीप, श्रीमती उमा ढ़ोले, श्रीमती प्रमिला नायक, श्रीमती लीना देवांगन, श्रीमती मौसमी, श्रीमती लीला राव,श्रीमती शांति साहू आदि महिलाएं उपस्थित रहे। श्रीमती ममता शर्मा ने बताया की ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सनातनी सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु व अच्छी सेहत के लिए वट सावित्री व्रत रखती है और परिवार सहित सभी के लिए मंगल की कामना करते हुए वट वृक्ष (बरगद) की विधि विधान से पूजा अर्चना करती हैं।इसके अतिरिक्त ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती भी मनाया जाता है।इसलिए उपस्थित सुहागिन महिलाओं ने समीप के पीपल वृक्ष की भी पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना कर फेरे लगाए व अपने परिवार सहित सभी के लिए मंगलकामना की।
आकाशीय बिजली गिरने से 2 नाबालिग भाइयों की मौत
बिग ब्रेकिंग :- ग्राम संजारी के स्कूलपारा में आकाशीय बिजली गिरने से 2 नाबालिग भाइयों की मौत सूत्रों से जानकारी के अनुसार 4 बजे के आस पास आकाशीय बिजली गिरने से सोनकर परिवार के दो सगे भाई खेमराज व योगेश प्रताप सोनकर पिता रामखिलावन सोनकर दोनो का उम्र 12 से 14 वर्ष बताई जा रही है दोनों नाबालिक घर में मोबाइल देख रहे थे। पिता जी दूसरे रूम में थे परिवार वालों के द्वारा 108 को फोन करके बुलाया गया जिन्हें लोहारा सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया मौके पर पुलिस पहुंचकर आगे की कार्यवाही कर रही है l


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने किया पौधरोपण
- कलेक्टर ने ग्राम लाटाबोड़ और पैरी के अमृत सरोवर के किनारे रोपे पौधे
- जिले के विभिन्न स्थानों में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
बालोद, 05 जून 2024 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिले के विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत ंिसंह चन्द्रवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम लाटाबोड़ एवं गुण्डरदेही विकासखण्ड ग्राम पैरी पहुँचकर अमृत सरोवर के किनारे पौधे रोपे। उन्होंने ग्राम लाटाबोड़ में बरगद और पीपल तथा ग्राम पैरी में अशोक और जामुन के पौधे रोपकर उसकी देखभाल व सुरक्षा हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पैरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे पर्यावरण की सुरक्षा हेतु बड़ी संख्या में फलदार व छायादार पौधरोपण करने और उसका नियमित रूप से देखभाल करने प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने ग्राम के अमृत सरोवर का अवलोकन कर वहाँ रिक्त स्थानों में वृक्षारोपण संबंधितों को निर्देश भी दिया।

इसी प्रकार जिले के विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमंे ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, आयुष विभाग के अलावा जिला प्रशासन द्वारा गुरूर विकासखण्ड में चल रहे जल संरक्षण पखवाड़ा के अंतर्गत आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमेश रात्रे एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने ग्राम पंचायतों में निःशुल्क पौधा वितरण हेतु पर्यावरण संरक्षण जन चेतना रथ को रवाना किया गया।

ये चुनावी थकान नहीं है
–अर्जुन झा-
जगदलपुर मंगलवार को मतगणना के चलते ड्राई डे था। शहर की सारी शराब दुकानों के पट सोमवार शाम से ही बंद हो गए थे। बेचारे पीने वाले परेशान हाल घूमते रहे। बुधवार को जब फिर से मयखानों के दरवाजे खुले, तो प्यासों ने जमकर प्यास बुझानी शुरू कर दी। मौसम भी मेहरबान रहा।
शहर का मौसम आज बड़ा ही खुशनुमा रहा। रह रहकर पानी की फुहारें पड़ती रहीं।पीने वालों के लिए इससे बढ़िया मौसम और क्या हो सकता है भला? मौसम का असली लुत्फ़ तो इस भाई ने उठाया। जगदलपुर शहर के इंदिरा स्टेडियम में पड़ा यह शराबी मानो अपनी पूरी चुनावी थकान मिटाता रहा। लगता है इस बेचारे पर ही बस्तर लोकसभा सीट के चुनाव का सारा दारोमदार टिका हुआ था। मतगणना निपटने के बाद बेचारे को थोड़ी राहत मिली, तो पहुंच गया गम गलत करने मयखाने में। जमकर गला तर करने के बाद जनाब आराम फरमाने इंदिरा स्टेडियम जा धमके। वहां घंटे भर तक गाली गलौज करते रहने और उत्पात मचाने के बाद पड़ गया फर्श पर। कुछ लोगों ने उसके उत्पात की शिकायत एडिशनल एसपी महेश्वर नाग से की। पुलिस डग्गा लेकर पहुंचे और उसकी बची खुची थकान उतारने उसे डग्गे में डालकर अपने साथ ले गई।
कांग्रेस की कब्र खोदने वाले कांग्रेसी नेताओं का हश्र देख रहा है समूचा छत्तीसगढ़
- एक को नीचा दिखाने के फेर में करवा बैठे फजीहत
–अर्जुन झा-
जगदलपुर छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता एक दूसरे को निपटाने के फेर में खुद ही निपटते जा रहे हैं। कांग्रेस की कब्र खोदने के चक्कर के अपनी ही सियासी कब्र खोदने पर चंद कांग्रेस नेता आमादा हैं।
छत्तीसगढ़ में पंद्रह वर्षों तक वनवास झेलने के बाद सत्ता पाकर यहां के कांग्रेसी बौरा से गए थे। राज्य के कुछ शीर्ष नेता अपने आपको तुर्रम खां समझने लगे, अपने सामने किसी दूसरे चेहरे को दमकता देखना तक पसंद नहीं करते थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान क्या सौंप दी, प्रदेश के कुछ नेताओं की छाती में सांप लोटने लगा। राज्य के एक बड़े नेता ने बस्तर के एक नेता को मोहरा बनाकर चालें चलना शुरू कर दी। 2023 के विधानसभा चुनाव में दीपक बैज को उनकी पुरानी सीट चित्रकोट से टिकट क्या मिल गया, विरोधी खेमे ने अपनी गतिविधियां और तेज कर दी। बस्तर के दो सवर्ण चेहरों और एक आदिवासी नेता को पूरी ताकत से लगा दिया गया दीपक बैज को निपटाने के लिए। इस विरोधी लॉबी की मंशा थी कि दीपक बैज तो हारें ही, बस्तर में कुछ और सीटों का नुकसान हो, ताकि हाईकमान की नजरों का तारा बनते जा रहे दीपक बैज को नीचा दिखाया जा सके और पार्टी नेतृत्व को उनकी हैसियत का पता चल जाए। विरोधी लॉबी अपनी मंशा में कामयाब भी रहा। चित्रकोट, जगदलपुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव आदि सीटों पर कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा। दूसरा दौर आया लोकसभा चुनाव का, जब 2019 के लोकसभा चुनाव में घनघोर मोदी लहर के बीच भी दीपक बैज बस्तर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहे, मगर 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें रोकने के लिए तरह तरह की बिसातें बिछाई गईं। एक नेता अपने पुत्र को बस्तर सीट से टिकट दिलाने के लिए दिल्ली में डेरा जमाए बैठे रहे। उनके सपोर्ट के लिए बस्तर से कुछ और नेताओं को एक किंगपिन ने दिल्ली भेज दिया था। बस्तर से दिल्ली गए नेताओं के नाम उजागर भी हो गए थे। अंततः दीपक बैज का टिकट कटवाकर ही इस लॉबी ने दम लिया। बस्तर संभाग के सुकमा जिले की कोंटा विधानसभा सीट से छठवीं बार चुनाव जीतकर आए कवासी लखमा को कांग्रेस हाई कमान ने बस्तर लोकसभा सीट से मैदान पर उतार दिया। भाजपा के एक नए नवेले चेहरे ने कांग्रेस के तथाकथित कद्दावर नेता को पटखनी दे दी।
लौटता है समय का चक्र
कहते हैं समय का चक्र लौट ही आता है और कांग्रेस की कब्र खोदने वालों के साथ भी ऐसा ही हुआ है। छत्तीसगढ़ के बड़े बड़े कांग्रेसी शूरमाओं को समय के इस चक्र ने उनकी औकात दिखा दी है। यह भी बता दिया है कि दूसरों के लिए गड्ढा खोदने वाले खुद उसी गड्ढे में गिर जाते हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजों ने यह भी साफ कर दिया है कि कथित अजेय योद्धा भी अपनी मांद में ही सुरक्षित रह सकते हैं, या दूसरे शब्दों में यह भी कहा जा सकता है कि आपकी राजनीति एक इलाके और एक जिले तक ही सीमित है, बाहर कदम धरना भारी पड़ सकता है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनमंत्री केदार ने
- जगदलपुर की नक्षत्र वाटिका में किया पौधरोपण
- आदिवासी होते हैं जंगल के सच्चे रखवाले : कश्यप
जगदलपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप ने आज जगदलपुर की नक्षत्र वाटिका में पौधरोपण किया। उन्होंने पूर्व में लगाए गए वृक्षों का अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप कहा कि अपने आसपास के परिवेश को हराभरा रखने की नैतिक जिम्मेदारी हम सबकी है। पूरा विश्व इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की थीम का फोकस ‘हमारी भूमि’ नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और बढ़ते प्रदूषण के चलते पर्यावरण दूषित होता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जल जंगल जमीन की रक्षा हम वर्षों से करते आ रहे हैं। वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हम आदिवासी वनों को काटने वालों में से नही हैं, बल्कि हम लोग वनों को संरक्षित करने का कार्य करते हैं। वर्षों से हमारी पीढियां इन्हीं वनों पर आधारित जीवन व्यतीत करते हुए आ रही हैं। वनों पर जिनका जीवन आधारित है ऐसे भोले भाले आदिवासियों ने वनों को बचाकर रखा है। पर्यावरण को बचाने और संवारने का कार्य हम सबको मिलकर करना है।
बस्तर की जनता नरेंद्र मोदी जी के साथ, भाजपा ने कांग्रेस को उखाड़ फेंका: केदार कश्यप
- नए सांसद महेश कश्यप को बधाई देने पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप
जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री तेज तर्रार युवा आदिवासी नेता केदार कश्यप ने कहा है कि बस्तर की जनता ने भ्रष्ट नेता को नकारते हुए सीधे, सहज और सरल व्यक्ति को चुनकर संसद में भेजने का फैसला लेकर यह स्पष्ट कर दिया है कि बस्तर की जनता मोदी जी के साथ है। भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन वाली सरकार देश को नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य करेगी। जनता के इस विश्वास पर एनडीए सरकार दिनरात कार्य करेगी।
बीती देर शाम नव निर्वाचित सांसद महेश कश्यप को बधाई देने पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप ने महेश कश्यप का मुंह मीठा कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के चुनावी नतीजों से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस अब अकेले दम पर चुनाव लड़ने की स्थिति में नही है। इस बात को देशवासियों ने अच्छी तरह समझ लिया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को अकेले जितनी सीटें प्राप्त हुई हैं, उतनी तो पूरे इंडी गठबंधन को नही मिली हैं। देश की 37 बड़ी पार्टियों ने इंडी गठबंधन बनाकर बीजेपी को हराने का प्रयास किया, लेकिन जनता ने इंडी गठबंधन को भी नकार दिया है।
बस्तर का होगा समुचित विकास
केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर की जनता ने विकास के लिए भाजपा को चुना है। बस्तर की आवाज अब दिल्ली के संसद भवन में सुनाई देगी। बस्तर के आदिवासियों और उनके हितों की रक्षा के लिए भाजपा दृढ़ संकल्पित है। केंद्र और राज्य सरकार साथ मिलकर बस्तर को संवारने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि महेश भाई हमेशा की तरह बस्तर और बस्तर के आदिवासियों के लिए सदैव मुखर रहेंगे, इस बात का मुझे पूरा भरोसा है। महेश कश्यप जी बस्तर की समस्याओं को केंद्र सरकार के समक्ष रखकर उनके निराकरण के लिए प्रयास करेंगे और बस्तर के निवासियों का भरोसा हरगिज टूटने नहीं देंगे।


