यादव समाज द्वारा प्रति वर्ष श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है आज उसी तारतम्य में 04 सितंबर श्री कृष्ण भगवान जी की छठी कार्यक्रम में सांसद दीपक बैज सपरिवार उपस्थित हो कर भगवान श्री कृष्ण से आशीर्वाद लिया व यादव समाज प्रमुखों के मध्य अपने विचार रखे।
इस दौरान कार्यक्रम में यादव समाज के अध्यक्ष बलराम यादव,युवामंच अध्यक्ष रोहित यादव,मार्गदर्शक धीरेंद्र यादव, विक्रम यादव,वरिष्ठ सदस्य कमल राम यादव,बीएल ग्वाल,गजानंद यादव,महिला अध्यक्ष शांति यादव,उपाध्यक्ष सरिता यादव,संतोषी यादव,रीता यादव,रुकमणी यादव एवं अन्य समाज प्रमुख मौजूद रहे।
➡️ दलपत सागर में हुये चाकूबाजी के आरोपियों पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही
➡️ घटना से दो आहत , बबलु नायडू और अजय नायडू हुये थे घायल
➡️ पुराने विवाद को लेकर दिया गया घटना को अंजाम
➡️ धारदार चाकू से हमला कर किया गया था घटना को अंजाम
दलपत सागर क्षेत्र में चाकू हमला कर 2 लोगों को घायल कर घटना कारित करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही कर गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता हासिल हुई है ज्ञात हो कि दिनांक 02.09.2021 को शाम में दलपत सागर के पास आरोपी सुमीत पांडे, अजय कुमार और एक अन्य के द्वारा मामले के आहत बबलु नायडू उर्फ बजरंगी एवं अजय नायडू को पुरानी रंजिश की बात को लेकर चाकू से प्राण घातक हमला कर चोट कारित कर घटना को अंजाम देकर फरार हो गये थे। घटना पर प्रार्थी शुभम सेट्ठी के रिपोर्ट पर आरोपी सुमीत पांडे, अजय कुमार और एक अन्य के विरूद्ध धारा 307,34 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक, हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान किया जा रहा था दौरान अनुसंधान के , पूर्व में किशोर बालक को निरूद्ध कर किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया है एवं आज मामले के मुख्य आरोपी सुमीत पांडे और अजय कुमार को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। जिन्होने पुछताछ पर पुरानी रंजिश की बात को लेकर सुमीत पांडे के द्वारा चाकू से हमला कर आहत बबलु नायडू एवं अजय कुमार को चोट पहुंचाया है। मामले में आरोपी सुमीत पांडे के कब्जे से घटना कारित बटनदार चाकू बरामद कर जप्त किया गया है। घटना आर्म्स एक्ट की परिधि में आने से धारा 25,27 आर्म्स एक्ट जोड़कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है।
➡️ नाम आरोपी-
1.सुमीत पांडे पिता योगेन्द्र पांडे उम्र 25 साल नि0 पनारापारा विजय वार्ड जगदलपुर
अजय कुमार पिता स्व0 अनिल कुमार उम्र 28 साल नि0 पनारापारा जगदलपुर
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-
निरीक्षक – एमन साहू, उपनिरीक्षक – होरीलाल नाविक, पीयूष बघेल, आरक्षक – भुपेन्द्र नेताम, गौतम सिन्हा, कृष्ण कुमार सावड़े।
सेल प्रबंधन द्वारा दिनांक ०३.०९.२०२१ को एनजेसीएस के सेल पेंशन ट्रस्ट सब कमिटी की बैठक बुलाई गयी जिसमे सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया के सेल के समस्त कर्मीगणों का पेंशन स्कीम केंद्र सरकार के एनपीएस के माध्यम से संचालित किया जावेगा और शीघ्र ही सेल प्रबंधन द्वारा सेल पेंशन ट्रस्ट में जमा कर्मियों की राशि को एनपीएस में हस्तांतरित कर दिया जावेगा। भारतीय मजदूर संघ सेल प्रबंधन के इस निर्णय का स्वागत करता है। पूर्व में कुछ माह पहले सेल प्रबंधन ने एक तरफ़ा निर्णय लेते हुए सभी कर्मियों को एनपीएस में रजिस्टर्ड कराने हेतु एक परिपत्र जारी किया था। उक्त परिपत्र पर भारतीय मजदूर संघ ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा था के चिंकी सेल पेंशन स्कीम का खाका सेल प्रबंधन एवं एनजेसीएस के सदस्य श्रम संगठनों के बीच सहमति से लिया गया निर्णय था अतः ऐसे में बगैर एनजेसीएस के सदस्य श्रम संगठनों से सहमति लेकर ही ऐसा कोई निर्णय लेना उचित होगा।
सेल अध्यक्ष महोदया के राजहरा प्रवास पर भा.म.सं. से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई के प्रतिनिधिमंडल ने इस बात को सेल पाध्यक्षा महोदया के समक्ष रखते हुए इसपर एनजेसीएस में निरनय लेने के उपरांत लागू करने की मांग की थी। संघ के इस मांग को सही मानते हुए सेल प्रबंधन ने इस मामले को एनजेसीएस के पेंशन सब कमिटी के बैठक में रखते हुए विचार विमर्श किया जिसके उपरांत सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया के सेल कर्मियों का पेंशन केंद्र सरकार के एनपीस के माध्यम से संचालित किया जावेगा जिसमे केंद्र सरकार द्वारा एनपीएस के बनाये नियम और कानून लागू होंगे।
भा.म.सं. सेल प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना करता है और सभी कर्मियों से यह अपील करता है के वे जल्द से जल्द एनपीएस में अपना पंजीयन करा लेवें ताकि उनके पेंशन की राशि को सेल प्रबंधन द्वारा उनके एनपीएस खाते में हस्तांतरित कर सके।
जनजातीय समाज के विषयों पर होगा चर्चा,स्वजातीय बन्धु आपस मे करेंगे विचार विमर्श
आदिवासी समाज के उत्कृष्ठ शिक्षकों का होगा सम्मान,आदिवासी समाज के जिले के प्रमुख आदिवासी नेता रहेंगे उपस्थित
डौण्डी लोहारा – पाटेश्वर सेवा संस्थान के संरक्षण एव जनजातीय गौरव समाज जिला बालोद के संयोजन तथा पूज्य संत रामबालक दास जी महात्यागी की गरिमामयी उपस्थिति में 05 सितंबर 2021 रविवार को सुबह 12 बजे से जनजातीय जागरण संगोष्ठी व शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन पार्टेश्वर धाम आश्रम के श्री हनुमान नंदीशाला गौ अभ्यारण पाटेश्वर धाम,बड़ेजुंगेरा में होना तय हुआ है।
कार्यक्रम मे अनुसूचित जनजाति समाज के प्रांतीय पदाधिकारी केदार कश्यप संरक्षक -जनजातीय गौरव समाज (छ.ग.)
एम.डी.ठाकुर जी, (प्रांताध्यक्ष -जगजातीय गौरव समाज (छ.ग.) विकास मरकाम जी, (महासचित जनजातीय गौरव समाज (छ.ग.) भोजराज नाग जी,(अध्यक्ष – बस्तर संभाग जनजातीय गौरव समाज (छ.ग.) हेमंत नाग जी, क्षेत्र के जनजातीय बंधु उपस्थित रहेंगे ।
कार्यक्रम :- दिनांक :05 सितम्बर 2021, दिन रविवार स्थान :- श्री हनुमान नन्दी शाला गौआभ्यारण्य पाटेश्वर धाम,बड़ेजुंगेरा समय :-दोपहर 12:00 बजे से ।
महारानी अस्पताल जगदलपुर में डॉ सरिता थामस नोडल अधिकारी जिला अंधत्व नियंत्रण समिति जिला बस्तर द्वारा 36वा नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया, जिसमे मुख्य अतिथि रेखचंद जैन संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर,विशेष अथिति अजय प्रताप सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष छग प्र स्वा कर्म संघ जिला बस्तर, डॉ.आर.बी.पी. गुप्ता, डॉ. आडवाणी, विकास दुग्गड जी आदि उपस्थित रहे। इनके गरिमामय में कार्यक्रम संपन्न हुआ, सत्र 2020-2021 में सबसे ज्यादा मोतियाबिंद आपरेशन करने वाला महारानी अस्पताल जगदलपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ , इस कार्यक्रम में माननीय रेखचंद जी ने भी नेत्रदान घोषणा पत्र भर कर नेत्रदान करने अपनी इच्छा जाहिर की एवम भी लोगो को नेत्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया, उक्त कार्यक्रम में जिले एवम विकासखंड स्तर पर सबसे ज्यादा मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वाले नेत्र सहायक अधिकारियों को शील्ड एवम प्रशस्ति पत्र माननीय विधायक महोदय जी के द्वारा दिलाया गया, इसी क्रम में जिलाध्यक्ष छग प्र स्वा कर्म संघ जिला बस्तर के द्वारा राज्य में नेत्र विभाग महारानी अस्पताल जगदलपुर को मोतियाबिंद ऑपरेशन में प्रथम स्थान आने पर संघ के तरफ से डॉ. सरिता थामस, नोडल अधिकारी एवम उनकी पूरी टीम को स्मृति चिन्ह जिला स्वास्थ्य संघटन और विधायक जी के करकमलों द्वारा देकर सम्मानित किया गया।
पिपलावंड मे संचालित 14 अवैध क्रेशर खदानों को बंद कराने एवं अन्य मांगों को लेकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम बस्तर एसडीएम गोकुल रावटे को सौंपा ज्ञापन
ब्लॉक मुख्यालय बस्तर में सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक ईकाई बस्तर एवं ग्राम पिपलावण्ड के प्रभावितों द्वारा ग्राम पीपलावण्ड मे संचालित 14 अवैध क्रेशर खदानों को बंद कराने, बस्तर के बेरोजगार युवक युवतियों को स्थानीयता के आधार पर तमाम शासकीय भर्तियों मे प्राथमिकता देने, राष्ट्र को इमारत व अनाज उपलब्ध कराने वाले मजदूर किसानो को पर्याप्त कृषि सुविधा मुहैया कर 60 वर्ष पश्चात पेंशन राशि प्रदाय किए जाने, शिक्षा का दोहरी नीति बंद करने करने जैसे अन्य मांगों को लेकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बस्तर को ज्ञापन सौंपा।
बस्तर ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों से आये हुए आदिवासी एवं प्रभावितों ने अपने पारंपरिक वेशभूषा और औजारों के साथ बस्तर के मण्ड़ई पसरा से मेन रोड होते हुए लगभग 500 आदिवासियों ने लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान मे एकजुट होकर सरकार के सामने अपनी मांगे रखी एवं 30 दिवस के अंदर मांग पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
जगदलपुर। बकावंड ब्लाक के ग्राम पंचायत तोंगकोंगेरा में वन विभाग द्वारा मजदूरों से 70 दिनों तक 75 मजदूरों से काम लेने के बाद, आज 4 माह बीत जाने के उपरांत भी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है।
आसपास ग्राम पंचायतों के मजदूरों से वन विभाग द्वारा तोंगकोंगेरा के जरनी में पौधे व बीज लगाने का काम वन विभाग द्वारा 70 दिनों तक लिया गया। मजदूरों द्वारा मजदूरी मांगने पर वहां पदस्थ डिप्टी रेंजर द्वारा राशि नहीं आने की बात कह मजदूरों को काम खत्म हो जाने के 4 माह बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। मजदूरों ने बताया कि डिप्टी रेंजर द्वारा मजदूरी मांगने पर कुछ दिनों में सभी मजदूरों
का भुगतान कर दिया जाएगा कह कर आज 4 माह बीत जाने के बाद भी हम लोगों को भुगतान नहीं दिया गया है । मजदूर मोहन, गमाधार, राजकुमार, निरन, रामलाल, चंद्रकर, सयम, लक्ष्मण, गंभीर ने बताया कि कई बार डिप्टी रेंजर को फोन किया गया किंतु उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जाता है। गार्ड से पूछने पर उन्होंने बताया कि इसका भुगतान साहब द्वारा किया जाएगा।
बास्तानार। ब्लॉक मुख्यालय बड़े किलेपाल के सामुदायिक भवन में एनएमडीसी के खिलाफ 26 पंचायतों के सचिव एवं किसानों ने चित्रकोट विधायक के सामने निकला गुस्सा। सभी ने एक सुर में कहा कि एनएमडीसी ने सभी को लालीपाप देकर ठगने का काम किया हैं। ग्रामसभा प्रस्ताव के अनुसार भूमि अधिग्रहण के ऐवज में प्रति वर्ष 30 लाख रुपये का विकास कार्य देने का उल्लेख है, साथ ही प्रभावित किसानों को मुयाज़ा देने की बात भी कही गई थी। 2017 का पहला क़िस्त के बाद 2018, 2019, 2020 तक प्रति वर्ष की राशि अभी तक बकाया हैं और संचालित कार्य की पूरा राशि अभी तक नहीं मिल पायी है, जिसे लेकर सरपंच-सचिव काफी परेशान हैं । चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम से चर्चा में सरपंचों ने कहा कि अगर अभी तक का बकाया राशि का भुगतान नहीं होता है तो आज 2 सितम्बर से 2 अक्टूबर एक माह तक समय सर्वसम्मति से दिया जा रहा है । इस बीच बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो ग्राम सभा अपने शक्तियों का उपयोग करते हुए 2 अक्टूबर को ग्रामसभा प्रस्तावित कर पुराने एनएमडीसी स्लरी पाईप लाइन प्रस्तावों को शून्य घोषित किया जाएगा । इस सम्बंध में क्षेत्रीय विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि ये आपके पंचायत अधिकार क्षेत्र का कार्य आपको आगे आना पड़ेगा, परन्तु एनएमडीसी ने जो जनता और किसानों से वादा किया था उसको हम जनता को दिलाने का पूरा प्रयास करेंगें । इस कार्यक्रम में तोकापाल ब्लॉक के 14 पंचायत , दरभा ब्लाक के 2 पंचायत, बास्तानार ब्लाक के 10 पंचायत प्रभावित किसान एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे ।
जगदलपुर/आगामी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे नीट के प्रतिभागियों से मिलने आज लाला जगदलपुरी लाइब्रेरी परिसर मे संचालित युवोदय अकादमी मे संसदीय सचिव रेख चंद जैन पहुँचे। उन्होने अध्यनरत विद्यार्थियो की तैयारी को लेकर चर्चा की एवं बाईलॉजी से संबंधित कई सवाल भी पूछे।अपने बीच संसदीय सचिव को पाकर विद्यार्थीगण काफीहर्षित हुए औऱ उन्हे जैन ने प्रतियोगी परीक्षाओं मे किस तरह की तैयारी की जाये उसके भी महत्वपूर्ण टिप्स दिया।
जैन ने बताया को कोरोना के चलते कई विद्यार्थी जो पहले परीक्षा की तैयारी के लिये बाहर जाते थे अब उन मे से कई अब जगदलपुर मे रहकर ही प्रशासन की व्यवस्था से यहां निशुल्क कोचिंग पा रहे है़ औऱ हमारी सरकार इन बच्चों को।प्रतिसपर्धा के लिये तैयार करने मे कोई कसर नही छोड़ रही है़।
इस दौरान आलेक्सजेंडर चेरीयन, बली सहाय, तरुण मिश्रा, अवधेश झा, जलंधर नाग, विजय सिंह सहित पूरे विद्यार्थी उपस्थित रहे
पिपलावंड मे संचालित 14 अवैध क्रेशर खदानों को बंद कराने एवं अन्य मांगों को लेकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम बस्तर एसडीएम गोकुल रावटे को सौंपा ज्ञापन |
ब्लॉक मुख्यालय बस्तर में सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक ईकाई बस्तर एवं ग्राम पिपलावण्ड के प्रभावितों द्वारा ग्राम पीपलावण्ड मे संचालित 14 अवैध क्रेशर खदानों को बंद कराने, बस्तर के बेरोजगार युवक युवतियों को स्थानीयता के आधार पर तमाम शासकीय भर्तियों मे प्राथमिकता देने, राष्ट्र को इमारत व अनाज उपलब्ध कराने वाले मजदूर किसानो को पर्याप्त कृषि सुविधा मुहैया कर 60 वर्ष पश्चात पेंशन राशि प्रदाय किए जाने, शिक्षा का दोहरी नीति बंद करने करने जैसे अन्य मांगों को लेकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बस्तर को ज्ञापन सौंपा।
बस्तर ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों से आये हुए आदिवासी एवं प्रभावितों ने अपने पारंपरिक वेशभूषा और औजारों के साथ बस्तर के मण्ड़ई पसरा से मेन रोड होते हुए लगभग 500 आदिवासियों ने लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान मे एकजुट होकर सरकार के सामने अपनी मांगे रखी एवं 30 दिवस के अंदर मांग पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।