City Media - Page 1684 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1684

श्री निवास रामानुजन के 133 वीं जयंती के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कनेरी में आनलाईन गणित माॅडल प्रतियोगिता का आयोजन

0

भारत के महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन के 133 वीं जयंती के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कनेरी , विकास खंड गुरूर , जिला बालोद के तत्वावधान मे आनलाईन गणित माॅडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे मा शा कनेरी के अलावा छ.ग. के अन्य जिला कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा , कोंडागांव , कोरबा, कवर्धा, धमतरी के बच्चों ने भाग लिया। और अपने द्वारा बनाये गये गणितीय माॅडल का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे श्री यू एस नागवंशी जी , खंडशिक्षा अधिकारी गुरूर , अध्यक्षता- श्री एन के साहू जी, बी आर सी सी गुरूर, विशेष अतिथि के रूप में श्री के के साहू जी ए बी इ ओ गुरूर, श्रीमती बबीता ध्रुव जी , ए बी ई ओ एवं श्री डोमन भुआर्य जी ए बी ई ओ गुरूर ने कार्यक्रम मे शामिल होकर सफल कार्यक्रम के लिए मा शा कनेरी के समस्त शिक्षको को बधाई दिया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन मे कहा कि आज कोरोना वैश्विक महामारी के चलते, जहां पुरा स्कूल ,कालेज बंद है, ऐसी स्थिति मे श्री के के साहू जी ,शिक्षक , मा शा कनेरी के संयोजन मे भारत के महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन जी के जयंती पर बहुत ही शानदार गणित माॅडल प्रतियोगिता का आयोजन किया है, सभी विषयों में गणित सबसे महत्वपूर्ण विषय है, और हम हमारे जीवन मे हर पल गणित का उपयोग करते है।
आनलाइन गणित माॅडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अर्पित गुप्ता ,कक्षा 10वी, सरस्वती शिशु मंदिर कवर्धा, द्वितीय स्थान पर कु डिनिशा साहू कक्षा 8वी ,मा शा कनेरी, एवं तृतीय स्थान पर कु धामिनी साहू , कक्षा आठवीं, मा शा कनेरी एवं कु नेहा वर्मा , कक्षा 8वी , मोनार्क स्कूल तिल्दा नेवरा रायपुर प्राप्त किये। सभी विजेता प्रतिभागियो को नगद राशि क्रमशः 500, 400,300 -300, रूपये की राशि मा शा कनेरी के शिक्षको के सौजन्य से प्रदान किया जावेगा, साथ ही ई सर्टीफिकेट भी प्रदान किया जावेगा ।
गणित माॅडल प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप मे श्री राजेश महावीर जी, ब्याख्याता, शासकीय उ मा वि लिलेझर वि खं चारामा, ज़िला कांकेर, श्री चन्द्रहास सिन्हा जी शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरनपुर वि खं नरहरपुर जिला कांकेर एवं श्री भागवत प्रसाद ठाकुर जी शिक्षक मा शा कनेरी ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे संरक्षक एवं मार्गदर्शक के रूप मे श्री जी एस गर्ग जी, प्र. अ. मा शा कनेरी, संयोजक श्री कृष्ण कुमार साहू जी शिक्षक मा शा कनेरी, श्री भागवत प्रसाद ठाकुर जी, श्री सी के साहू जी, श्री एन के निषाद जी ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री मती इन्द्राणी साहू , शिक्षिका, मा शा कनेरी के द्वारा किया गया ।

मां बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर में जन-जागरूकता रैली

0

गुरुर–मां बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर, जिला-बालोद (छ.ग.) में दिनांक – 15/12/2020 दिन सोमवार को महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना व ब्लू बिग्रेड यूनीसेफ के माध्यम से नगर पंचायत गुरूर में साथ ही गुरूर थाना में जन-जागरूकता रैली बच्चों को गुड टच बेड टच और त्वचा सम्बन्धी एवं साथ ही दीवाल पर नारा लेखन, टीकाकरण ,पोलियो के संबंध में जन जागरूकता जानकारी दिया गया । उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नाजमा बेगम, प्रो. एम.एल. सिन्हा, श्रीमती अनिता साहू, श्री रामस्वरूप सिन्हा, श्री टीकम शहरे, श्री किरण कुमार यादव, श्री यशवंत पटेल, श्री खेमप्रकाश कटेन्द्र, श्री यज्ञदत्त साहू,श्री नरेन्द्र कुमार खोब्रागडे,श्री हुमन गंजीर, श्री राकेष कुमार पारकर, नगर पंचायत गुरूर में साथ ही गुरूर थाना वरिष्ठ लोगों साथ ही रासेयो स्वयंसेवक कु.उपासना,अजय कुमार, प्रशांत कुमार ,हेमन्त कुमार, कु.गीतेश्वरी, कु.प्रियंका, कु.सुमन एवं महाविद्यालयीन छात्र/छात्राएं उक्त कार्यक्रम में इन सभी की उपस्थित रही।

अवैध गांजा तस्करी – जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 लाख का गांजा जब्त, नाकाबंदी कर ट्रक को पकड़ा गया

0

जगदलपुर । थाना नगरनार जिला बस्तर वरि.पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक चंद्रशेखर परमा के मार्ग दर्शन पर आज मुखबीर सूचना मिला कि एक वाहन ट्रक 10 चक्का कंमाक एमपी -06 – एचसी 1236 मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन किया जा रहा है । कि सूचना पर गवाह व हमराह स्टाफ के मय एनडीपीएस कीट के तस्दीक हेतू ग्राम माचकोट – तिरिया तिराह रोड की ओर रवाना होकर ग्राम माचकोट – तिरिया तिराह रोड के पास पहुँचकर नाका बंदी कर कुछ समय बाद मुखवीर के बताये अनुसार एक वाहन ट्रक 10 चक्का कंमाक एमपी -06 – एचसी 1236 आता हुआ दिखाई दिया जिसे नाकाबंदी कर पकड़े उक्त वाहन ट्रक 10 चक्का कंमाक एमपी -06 – एचसी 1236 के चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम ( 01 ) सुशांत कुमार नायक पिता जदूनाथ नायक उम्र 27 साल जाति गोंड निवासी ग्राम पोकन्डा पाईकसाई थाना ठाकुरगढ़ जिला अनगुल ( उड़ीसा ) का निवास करना बताया |

उक्त आरोपी के कब्जे से 500 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती पच्चीस लाख रूपये को बरामद कर तथा घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रक 10 चक्का क्रंमाक एमपी -06 – एचसी 1236 किमत 10 लाख रूपये को जप्ती किया गया । तथा उक्त  आरोपी के खिलाफ अपराध कंमाक 219/2020 धारा 20 ( ख ) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर  न्यायालय पेश किया गया है । उक्त प्रकरण की कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर गेदले , उनि खोमराज ठाकुर सउनि सुधराम नेताम सउनि अजीत सिंह प्रधान आरक्षक सुनील मनहर पुनित शुक्ला आरक्षक अंनत राम बघेल , सत्यनारायण गोयल सहायक आरक्षक बिरेद्र ठाकुर सैनिक लंबोधर कश्यप का मुख्य भूमिका रही ।

गुमशुदा

0

गुमशुदा
जगदलपुर। कु. राजेश्वरी पिता डी. पी रमन्ना राव ग्राम पंचायत सरगीपल सड़क पारा की निवासी है। जो दिनांक 21 दिसबंर की सुबह 10 : 30 बजे अपने घर से निकली है। कु. राजेश्वरी उम्र लगभग 49 वर्ष, आंखों से कम दिखाई देता और कम सुनती है जो 21 दिसंबर से निकली और कहीं चली गई है। जिसकी गुमशुदा की रिपोर्ट बोधघाट थाना में की गई। जिस किसी को भी दिखने पर इस नम्बर पर सूचित करें। मो. 7999323586

नगरनार स्टील प्लांट डी मर्जर मामले में उद्योग मंत्री पेश करेंगे संकल्प पत्र

0

मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष सहित कांग्रेसी विरोध में
जगदलपुर। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) द्वारा नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण कर रहा है। इन सबके बीच स्टील प्लांट को एनएमडीसी से पृथक कर डी-मर्जर किये जाने की तैयारी केंद्र सरकार द्वारा किये की जारी है। बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में विरोध का स्वर ज्यादा उठ रहा है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार द्वारा शासकीय संकल्प लाने का जिम्मा उद्योग मंत्री कवासी लखमा को दिया गया है जिसके द्वारा इसी सत्र में शासकीय संकल्प पेश किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस संगठन के मुखिया मोहन मरकाम सहित पूरा कांग्रेश पार्टी भी इस मामले में एकजुट खड़ा है और समय-समय पर बस्तर हित के लिए श्रमिक संगठनों के आंदोलन ने बढ़ चढ़कर हिस्सा भी ले रहा है।

चिटफंड कम्पनी में फसे पैसा की वापसी को लेकर छत्तीसगढ़ अभिकर्ता एवम् उपभोक्ता सेवा संघ ने बैठक कर पद यात्रा करते मुख्यमंत्री निवास जाने तथा 30/01/2021 को गांधी जी के पुण्यतिथि के दिन मौन रहकर अनशन करने की रणनीति बनाई

0

दल्ली राजहरा – दिनांक 22 दिसम्बर 2020 दल्ली राजहरा में छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ ने बैठक कर निवेशकों की पैसा वापसी को ले कर चर्चा की गई, बैठक में संघ के संरक्षक घना राम साहू , अध्यक्ष दीनदयाल नरेटी सचिव कमलेश कुमार साहू , उपाध्यक्ष बजरू राम गावड़े . कोषाध्यक्ष नंदकुमार साहू, सलाहकार श्रीराम ठाकुर, बहुर सिंग साहू , सीता राम मंडावी , शंकर लाल साहू मीडिया प्रभारी सतीश यादव , कार्यकारिणी सदस्य बिशेसर सिन्हा , करबारी गावड़े , संतू राम ध्रुव, श्यामलाल नाग, टोमेश सहारे, प्रदीप अधिकारी, विष्णू राम साहू , रामसिंह राजपूत , सुक्रेंन गोटा , सुक्कु राम उइके , पांडे राम सलाम , हरिशंकर देवांगन , दुलार दास , सुमरण दास , डोमेंद्र भूआर्य , प्यारे लाल भोयर तथा स्थानीय लोगों के साथ साथ अंतागढ़,भानुप्रतापपुर, नारायणपुर एवम राजनांदगांव जिले के सैकड़ों अभिकर्ता एवम् निवेशक साथी बैठक में उपस्थित थे |

बैठक में उपस्थित संघ के प्रमुख नंद कुमार साहू ने कहा चिटफंड कम्पनियो को रोजगार मेलो में बढ़ावा देने से छतीसगढ़ राज्य के लगभग बीस लाख परिवार के दस हजार करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि 110 भिन्न चिटफंड कम्पनियो में फंसे हुए है, जिस पैसा वापसी के लिए संघ ने सन 2015 से लगातार शासन प्रशासन को आवेदन, ज्ञापन, आंदोनल, के माध्यम से शासन प्रशासन तक समस्या को पहुचाने का कार्य करते रहे है, कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव में अपने जन घोषणा पत्र क्रामांक 34 में कहा था कि छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कम्पनियो पर कड़ी कार्यवाही करते हुए निवेशकों का पैसा वापस किया जाएगा, जिस पर विश्वास कर के कम्पनियो में फंसे निवेशक अभिकर्ता ने कांग्रेस को वोट दे कर छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग किये है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कांग्रेस की सरकार बने दो वर्ष बीत गए है, जिसमें एक सौ दस चिटफंड कम्पनी में से मात्र एक कम्पनी यालको ग्रुप का ही जमीन को सरकार द्वारा कुर्क कर निवेशकों का तीस प्रतिशत पैसा वापस की गई है जबकि चुनावी सभा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने कहा था कि सभी निवेशकों को ब्याज सहित उनकी पैसा वापस किया जाएगा चाहे इसके लिए हमें कोई भी अतिरिक्त कोष बनाना पड़े , हम बनायेंगे । सरकार द्वारा चुनाव में हर निवेशकों की पैसा वापस देने की बात कही थी, बीजेपी सरकार के कार्यकाल में संगठन की ओर की गई सभी आंदोलन धरना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो पिसिसी अध्यक्ष थे, संघ की बैनरतले की गई रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, डोंडी, बालोद, बलोदाबजार व अन्य सभी आंदोलनों रैली में श्री भूपेश बघेल जी व कांग्रेस दल के सभी विधायकों ने संघ की आंदोलनों में शामिल हुए और कांग्रेस को सरकार बनने पर हर निवेशकों की पैसा वापसी की बात कही गई थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

मुख्यमंत्री निवास रायपुर तक पैदल मार्च करते मुख्यमंत्री निवास रायपुर में जा कर पूरे प्रदेश भर के निवेशक अभिकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को ज्ञापन दे कर निवेशकों की पैसा वापसी की मांग की जाएगी, बैठक में निम्न कम्पनी के निवेशक उपस्थित थे, कोलकत्ता वेयर, यालको, सांईप्रसाद, सनसाईन इंफ्राबिल्ड कार्पोरेशन,एस पी एन जे,बी एन गोल्ड,पी ए सी एल, जी एन गोल्ड, गरिमा , एनआई सी एल, साई प्रकाश, फ्यूचर गोल्ड,गुरुकृपा, दिब्यानी,सुभ लाइट, जे एस वी,रुचि रियल, श्रीराम रियलस्टेट, एस यू एस के,रॉयल विजन,विनायक होम,ए डी वी,भूमिदेवकांन,टोबो जनस्वास्थ्य कल्यालन,सजीवनि,.मिलियन माईनस बीएनपी इंडिया, अनमोल इंडिया,साईं दीप,सत्यादीप,स्काई मार्ग फाइनेंस, एस.पी.एन.जे., सनसाइनहाईटेक इंफ़्राकान, एन आई सी एल, कम्पनी के निवेशक बैठक में उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

*छतीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ बालोद एवम् कांकेर जिला ( संयुक्त)

सरल,सहज व सुलभता के पर्याय बनी यह जोड़ी, सरकार के प्रतिबिंब मानें जातें हैं कलेक्टर व एसपी, सभी लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान

0

जगदलपुर। बस्तर जिले के दो प्रशासनिक अधिकारियों की चर्चा सर्वत्र हो रही है। कभी पैदल तो कभी सायकिल पर चल कर जनता के साथ सामान्य मनुष्य की तरह पहुंच जा रहें हैं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच हो या अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में रात गुजार कर जनता के साथ समक्ष यह मिशाल बनते जा रहें हैं जिससे इनकी तारीफ के पुल बांधते नहीं थक रहें हैं। सोशल मीडिया में जनता की समस्याओं का निराकरण करने का दावा करते हैं और इसका निपटारा भी कर रहें हैं। किसी भी सरकार की छवि बनाने व बिगाड़ने में आला प्रशासनिक अधिकारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहती है ,बस्तर में यह साबित कर रहें हैं वर्तमान कलेक्टर व एसपी।यह जनभावनाओं के अनुरूप सरल,सहज व सुलभता से लोगों से मिल रहें हैं।

दोनों प्रशासनिक अधिकारियों के पास जो भी व्यक्ति पहुंचता है उसकी समस्याओं का यथा समाधान करते हैं। ऐसी बात प्रचलित है कि सरकार के प्रतिबिंब कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक माने जाते हैं । बस्तर जिले के सुदूर अंचल हो या नगर पालिका क्षेत्र में लगातार उनका दौरा हो रहा है और इसके फायदे भी जनमानस को मिल रहा है जिसके कारण बस्तर में कोई भी बड़ा बखेड़ा खड़ा करना चाहता है, उनकी सारी कवायदें धरी की धरी रह जाती है। पूर्व में भी इतने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक देखें जिनको चेम्बर में मिलने के लिए पापड़ बेलने पड़ते थे किन्तु दोनों की छवि जनमानस के लिए ठीक बैठ रही है। इसी प्रकार दोनों प्रशासनिक अधिकारियों की ट्युनिंग रहती है तो सरकार की छवि जनमानस के पटल पर छा जायेगी।

प्रभारवाद से कृषि मंडियों का हो रहा बेडागर्क, कनिष्ठ अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी, वरिष्ठ असहज, अनुभवहीनता के कारण किसानों को नहीं मिल रहा लाभ

0

जगदलपुर। कृषि,किसान व किसान उपजों के मुल्य निर्धारण को लेकर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में उथल-पुथल मची हुई है। पूरे देश में हंगामा बरपा है और उसके बीच में ही छत्तीसगढ़ सरकार छत्तीसगढ़ मंडी संशोधन विधेयक पारित कर मंड़ी को सशक्त बनाने में लगी हैं किंतु जब तक प्रभारवाद लागू है उससे किसानोें का भला होगा उसको लेकर संशय बरकरार है।

This image has an empty alt attribute; its file name is dhan-2.jpg


छत्तीसगढ़ सरकार 20 वर्ष पूर्व बना है और जोगी व रमन सिंह सरकार से फल-फूल रहा प्रभारवाद भूपेश बघेल सरकार में भी बरगद की तरह अपनी जड़ें पसार रहा है। प्रभारवाद की जड़ें कृषि मंडी बोर्ड में गहरी होती जा रही है । उपनिरीक्षक, निरीक्षक व लेखापालों को मंडियों में सचिव बनाया हुआ है जबकि कैडर बेस्ट कई अधिकारी इसके लिए वर्षों से बांट जोह रहे हैं। कृषि मंडियों में अनुभवहीन लोगों की नियुक्ति होने से इनसे वरिष्ट अधिकारी अपने आप में असहज महसूस कर रहें हैं। बस्तर संभाग में ऐसे लोगों की भरमार है ।

कोंडागांव जिले में कोंडागांव व कांकेर जिले से चारामा तथा दंतेवाड़ा जिले में गीदम जैसे मंडियों में क्रमशः निरीक्षक, उपनिरीक्षक व लेखापाल की नियुक्ति की गई है जिसके कारण कई बार बड़ी-बड़ी विसंगतियां सामने आती है उसके बावजूद भी इन पर मेहरबानियां समझ से परे है। आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ सरकार की मंडी संशोधन अधिनियम कानून लागू होगी जिसके कारण प्रभारवाद खत्म कर जनहित में वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी देनी चाहिए जिससे किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिल सके।

१ वर्ष से अधिक समय बीतने के पश्चात भी राजकीय पक्षी के मौत के बारे में चुप्पी साधे बैठी है वन विभाग -अरुण पाण्डेय्

0

जगदलपुर / प्रतिनिधी । छत्तीसगढ़ राज्य के राजपत्र में 8 अप्रैल 2002 के घोषणा अनुसार राजकीय पक्षी के रूप में दर्ज़ा प्राप्त पक्षी पहाड़ी मैना के संरक्षण के लिये कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान – जगदलपुर में लाखों रूपये खर्च कर प्रजनन केंद्र बनाया गया है।

जिसका उदघाटन तात्कालीन पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुभाऊ राम कश्यप के द्वारा दिनांक 26 जनवरी 2005 में किया गया था। लेकिन इन 14 (चौदह) वर्षों में न तो इनकी वंश वृद्धि हुई, और न ही कोई विशेष रख- रखाव में अंतर नजर आया है।

अब राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की संख्या भी यहां घट गई है, शिवसेना के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने बताया कि पिछले राज्योत्सव के पहले ही एक मैना की मौत हो गई है। जिसे दबाने के लिए पूरा वन अमला लगा हुआ है।

शिवसेना के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने आरोप लगाते कहा हैकि एक तरफ राज्य सरकार राज्योत्सव मना रही थी, वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी मैना की मौत की ख़बर को दबाने की भर्शक कोशिश भी किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पहाड़ी मैना को मरे 1 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है और इन एक वर्ष में वन विभाग ने राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की मौत की ख़बर को दबाने की पूरी कोशिश की हैं। वहीं मृत पहाड़ी मैना की सढ़ी-गली शव अरुण पाण्डेय् और सहयोगियों को नबम्बर माह 2019 में ही जगदलपुर के वन विद्यालय में पाया गया था, जिसकी जानकारी वन विभाग को दी गई थी।

उन्होंने बताया कि जिस जगह का चयन पहाड़ी मैना के प्रजनन के लिए किया गया है, उसके नजदीक ही रेलमार्ग गुजरती है। आने वाले कुछ दिनों में वन विद्यालय का कुछ हिस्सा भी रेलवे लाइन में चले जाने की ख़बर है। जानकार बताते हैं कि पहाड़ी मैना एक बेहद संवेदनशील पक्षी हैं और प्रदूषण इनके लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। राष्ट्रीय पक्षी पहाड़ी मैना को लेकर स्थानीय वन विभाग शुरू से ही कोताही बरतते रहा है, इसमें वन विभाग की लापरवाही साफ़ प्रदर्शित हो रही है। पहाड़ी मैना का प्रजनन का विषय भी चिन्ता जनक है।

जब इस विषय पर उन्होंने संबंधित अधिकारी से जानकारी लेने फ़ोन किया गया तब उन्होंने ना ही फ़ोन उठाना ज़रूरी समझा और ना ही मिलना ही। दरअसल इस पूरे मामले को वन विभाग अब तक मीडिया से छिपाने का प्रयास कर रही है, जिसे शिवसेना ने उज़ागर कर दिया है।
सवाल उठना लाज़मी हैकि जब छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मैना की प्रजनन व सुरक्षा पर लाखों रूपये खर्च करने के बाद भी वन विभाग उनके संवर्धन व प्रजनन में नाकाम रहा है, तो अबतक ख़र्च हुए करोड़ो रोये कहां गये ??

शिवसेना के जिलाध्यक्ष ने राजकीय पक्षी के मौत के विषय में सरकार व प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच दल घटित करने व दोषियों को कड़ी सजा देने की अपील की है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 66वां राष्ट्रीय अधिवेशन का पोस्टर विमोचन किया

0

सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन का पोस्टर विमोचन किया यह राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर में आयोजित होने जा रहा है पोस्टर विमोचन के उपरांत अभाविप कार्यकर्ताओं ने छात्रों को अधिवेशन में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर में 25 और 26 दिसंबर को होगा जिसमें विभिन्न प्रांतों के प्रमुख उपस्थित रहने वाले हैं साथ ही इस अधिवेशन को देशभर के अलग-अलग जिलों में इकाई स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच में वर्चुअल माध्यम से आयोजन भी किया जाएगा इसे देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह का माहौल है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

ज़िले भर के अलग-अलग इकाइयों के लगभग सभी कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय अधिवेशन से सीधे ही जुड़ पाएंगे इसी क्रम में आज राष्ट्रीय अधिवेशन का पोस्टर विमोचन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया जिला संयोजक सुमित कौशिक ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन में विभिन्न राज्यों के छात्र सहभागिता करते हैं तथा विविध क्षेत्रों से आने वाले छात्रों का अद्भुत संगम इन अधिवेशनों में देखते ही बनता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

कोरोना महामारी के चलते इस बार राष्ट्रीय अधिवेशन के स्वरूप में परिवर्तन होकर यह आभासी माध्यम पर शिफ्ट हुआ है छात्रों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों के संदर्भ में यह अधिवेशन देश के युवाओं को दिशा देने का काम करेगा नगर मंत्री ने बताया कि अपने इकाई स्तर पर अधिवेशन के लिए विभिन्न तैयारियां की जा रही है एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए ऐसा लग रहा है मानो प्रत्यक्ष आयोजन अधिवेशन का यहां होने जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

25 तारीख को नागपुर से वर्चुअल माध्यम से सभी कार्यकर्ता अधिवेशन में सम्मिलित होंगे कोरोना की परिस्थितियो में भी देशभर से लाखों कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से अधिवेशन में सम्मिलित होने जा रहे हैं पोस्टर विमोचन में मुख्य रूप से नगर मंत्री आशुतोष कौशिक जिला कार्यसमिति सदस्य सोनू सोनकर, नगर सह मंत्री अमित कौशिक ,नगर विद्यालय प्रमुख जीत यदु , जयप्रकाश सिबाना , पुष्कर देशमुख , चित्रांश देशमुख ,आशीष ,योगेश ठाकुर,टिकेश साहू ,मिथलेश ,परितोष साहू, ऊजांशु देशमुख समस्त अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित थे..

MOST POPULAR

HOT NEWS