City Media - Page 2 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 2

बिलोरी गांव में पंचायत प्रतिनिधियों पर सरकारी जमीन बेचने का आरोप

0

बाहरी व्यक्ति ने हथिया ली 1 एकड़ नजूल जमीन

ग्रामीण ने तहसीलदार से की मामले की शिकायत

जगदलपुर शहर से लगी ग्राम पंचायत बिलोरी मुख्य मार्ग के किनारे स्थित एक एकड़ नजूल सरकारी भूमि पर बाहरी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत तहसीलदार जगदलपुर से की है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कुछ जनप्रतिनिधियों ने मोटी राशि लेकर जमीन बेच दी है। ग्रामीण प्रदीप कुमार ने शिकायत में बताया है कि गांव में सड़क किनारे स्थित एक एकड़ सरकारी नजूल भूमि को सात माह पूर्व क्षेत्र के कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा रायपुर के किसी व्यक्ति को मौखिक तौर पर सौदा कर बेच दिया गया है।उक्त भूमि पर बॉउंड्री वॉल बनाकर अवैध रूप से भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है। अतिक्रमणकर्ता द्वारा उक्त भूमि पंचायत वालों से 15 लाख रुपए में क्रय करने का दावा भी किया जा रहा है। ग्रामीण ने तहसीलदार से अतिक्रमण रोकने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में सरपंच बिरनाख बघेल ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है, क्षेत्र के जनपद सदस्य नरेंद्र बघेल इस विषय में जानकारी रखते हैं। पंचायत ने किसी को जमीन पर कब्जे करने की अनुमति नहीं दी है।

पटवारी की भूमिका संदिग्ध

शहर वह आसपास की सरकारी भूमि पर भू माफियाओं द्वारा कब्जा कर खरीद फरोख्त का खेल तो काफी लंबे समय से चल रहा है. अब आसपास के गावों में भी नजूल भूमि महफूज नहीं है. पंचायत के कुछ जिम्मेदार तत्व लालच में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करवा कर बेचने का गोरख धंधा कर रहे हैं। इसमें पटवारियों की भी भूमिका संदिग्ध है।

वर्सन

पार्किंग के लिए दी थी अनुमति

रायपुर के व्यापारी ने गांव की रिक्त भूमि पर वाहन रखने के लिए अनुमति मांगी थी, अस्थाई तौर पर गाड़ियां रखने के लिए मौखिक अनुमति दी गई थी। जमीन बेचने का आरोप सही नहीं है।

नरेंद्र बघेल

जनपद सदस्य वर्सन

करवा रहे हैं मामले की जांच

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने आरआई को निर्देशित किया गया है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बालोद को मिले नए पुलिस कप्तान, चव्हाण किरण गंगाराम संभालेंगे जिले की कमान

0


बालोद, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों की तबादला सूची में बालोद जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिला है। आईपीएस चव्हाण किरण गंगाराम (2018 बैच) को पुलिस अधीक्षक, जिला बालोद के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वे पुलिस अधीक्षक, जिला सुकमा के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।


वहीं बालोद के वर्तमान पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (आईपीएस) का तबादला पुलिस अधीक्षक, जिला सूरजपुर किया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल में कुल 24 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों, पुलिस उप महानिरीक्षकों (डीआईजी) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के पदस्थापना आदेश भी शामिल हैं।


बालोद जिले में नए पुलिस अधीक्षक के रूप में चव्हाण किरण गंगाराम की नियुक्ति से कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके पूर्व अनुभव को देखते हुए जिले में अपराध नियंत्रण, सामुदायिक पुलिसिंग, यातायात प्रबंधन तथा जनशिकायतों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिए जाने की संभावना है। जिले के नागरिकों ने भी नए पुलिस कप्तान के आगमन का स्वागत करते हुए बेहतर पुलिस व्यवस्था की उम्मीद व्यक्त की है।

नेगीगुड़ा गांव में पीलिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद

0

घर-घर सर्वे कर बांटी दवाइयां, सीएमएचओ ने लिया स्थिति का जायजा

जगदलपुर बस्तर जिले की ग्राम पंचायत घाट पदमुर केअंतर्गत आने वाले ग्राम नेगीगुड़ा में पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। पीलिया पीड़ितों की अधिक संख्या मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित और कड़े कदम उठाए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में प्रभावित क्षेत्र में युद्ध स्तर पर राहत और उपचार कार्य जारी है।

स्थिति नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की दो विशेष टीमें लगातार क्षेत्र में डटी हुई हैं। 9 जुलाई को टीमों द्वारा कुल 377 घरों का सघन सर्वे किया गया। इस दौरान कुछ संभावित पीलिया के मरीज पाए गए, जिन्हें तत्काल उपचार और उचित चिकित्सीय सलाह दी गई है। मितानिनों के माध्यम से सभी घरों में क्लोरीन टैबलेट का वितरण किया गया। जिन घरों में पानी के कुएं मौजूद हैं, उन कुंओं में संक्रमण रोकने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और वितरण किया गया। साथ ही सभी घरों में जिंक की गोली और ओआरएस पाउडर भी वितरण किया गया। ग्रामीणों को केवल स्वच्छ और उबला हुआ पानी पीने की सख्त हिदायत दी गई हैं।

पीने के पानी की जांच

पीलिया फैलने के मुख्य कारण दूषित जल होता है। दूषित जल की पहचान के लिए पानी के सैंपल जांच हेतु लैब भेज दिए गए हैं। सीएमएचओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संपर्क किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पानी के स्रोतों की त्वरित सफाई के कड़े निर्देश दिए हैं।

अफसरों ने संभाली कमान

सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों ने खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मरीजों का हालचाल जाना। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, महामारी नियंत्रण के नोडल अधिकारी एवं कुम्हरावंड के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र ठाकुर, नानगुर के प्रभारी बीएमओ डॉ. आरएस भंवर और एपिडिमोलॉजिस्ट दीपक पाणिग्रही मोर्चा सम्हाले हुए हैं। इनके साथ ही क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिनें भी पूरे अभियान में सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं।स्वास्थ्य विभाग की अपीलःग्रामीण पैनिक न हों। पानी को हमेशा उबालकर और छानकर ही पिएं। यदि किसी को भी उल्टी, दस्त, या आंखों और पेशाब में पीलापन जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य शिविर

बालोद नगर पालिका परिषद बालोद में नव-नियुक्त एल्डर मैनों का शपथ ग्रहण एवं 8 करोड़ से अधिक के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण संपन्न

0

09 जुलाई 2026स्थान – नगर पालिका परिषद बालोद में गुरुवार को नव-नियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह एवं शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालोद शहर आधुनिक प्रकाश व्यवस्था एवं आकर्षक डिवाइडरों से जगमगा उठा।नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नूतन कंवर ने नगर पालिका परिषद के नव-नियुक्त छह एल्डरमैनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य नगर पालिका अधिकारी हिरोंद्र भोई ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इसके पश्चात अटल परिषद चौक में आयोजित लोकार्पण समारोह में भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव साय सरकार एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में लोक निर्माण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय बालोद में 8 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूर्ण कराए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष राजा दीवान, जिला महामंत्री सौरभ लुनिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी तथा शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा उपस्थित रहे।लोकार्पित प्रमुख विकास कार्यों में दिल्ली चौक से लगभग 1.850 किलोमीटर मार्ग पर 5 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से निर्मित मार्ग विभाजक (डिवाइडर) एवं सौंदर्यीकरण कार्य तथा तांदुला पुल से कॉलेज तक 1 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित डिवाइडर एवं आधुनिक स्ट्रीट लाइट व्यवस्था शामिल है।

इन कार्यों से शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनेगी।कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया, शहर मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम जयसवाल,पालक ठाकुर, पार्षदगण गिरिजेश गुप्ता, दीपक लोढ़ा, सुनीता मनहर, आशा पटेल, कांति साहू, प्रीतम यादव, गोकुल ठाकुर, गोमती रात्रे, श्यामा यादव, पुष्पा साहू सहित नव-नियुक्त एल्डरमैन नितेश वर्मा, संतोष कौशिक, शेखर वर्मा, हितेश्वरी कौशिक, रवि पांडे एवं जागेश्वर ढीमर उपस्थित रहे।इसके अलावा लालचंद लुनिवाल, मनी नायर, मनोज चांडक, संजय चौधरी, महेश पाठक, संजय शर्मा, राज सोनी, सौरभ जैन, अभिन्न यादव, रजत जैन, समीर खान, नीतू सोनवानी, सुरेश निर्मलकर, सुनील यादव, प्रीती देशमुख, राधा कौशिक, प्रतिमा यादव, नीमा साहू, आशुतोष कौशिक, दीप्ति यादव, चंद्रकांत निर्मलकर, दीपक जैन, पिंटू जात्रे, विक्रम लालवानी, लकी चौधरी, कैलाश चांडक, ईश्वर साहू, ओमप्रकाश साहू, भुनेश्वर यादव, मनोज चंद्राकर, यश राजपूत सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कमल पनपालियाजिला मीडिया प्रभारीभारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद

सुदूर स्कूलों में बीईओ अनिल दास की दबिश

0

लेटलतीफी पर शिक्षिका को लगाई फटकार, शो कॉज नोटिस भी जारी

जगदलपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी जगदलपुर अनिल दास ने दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान देरी से स्कूल पहुंची एक शिक्षिका को बीईओ दास ने जमकर फटकार लगाई और शो कॉज नोटिस भी थमा दिया। जगदलपुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास द्वारा प्राथमिक शाला बुरुंदवाड़ा सेमरा, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला माचकोट, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला और हायर सेकंडरी स्कूल तिरिया, प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला धनपुंजी, माध्यमिक शाला कस्तूरी, प्राथमिक शाला डोंगरीगुड़ा, प्राथमिक और माध्यमिक शाला मारकेल, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला खम्हारगांव और प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला तथा हायार सेकंडरी मंगनपुर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला बुरुंदवाड़ा सेमरा की शिक्षिका अंजूलता साहू के शाला में विलंब से आने के कारण बीईओ अनिल दास ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए समय सीमा पर जवाब प्रस्तुत करने एवं कारण सही नहीं पाए जाने पर कार्रवाई करने की बात कही। प्राथमिक शाला मारकेल के सहायक शिक्षक कृष्ण कुमार नाग लंबे समय से बिना किसी जानकारी के अनुपस्थित पाए गए। उन्हें जिनको तत्काल निलंबित करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया।बॉक्स *सेवा समाप्ति की अनुशंसा* वहीं दूसरी ओर हायर सेकंडरी स्कूल तिरिया में विमल एक्का भी बिना किसी सूचना के लंबे समय से अपने कार्य में लापरवाही बरतते हुए शाला से अनुपस्थित पाए गए।

उनकी सेवा समाप्ति के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेज कर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास ने समस्त कर्मचारियों को समय पर शाला में उपस्थित होने और राज्य सरकार के आदेशानुसार वीएसके एप में उपस्थिति दर्ज कराने और कार्यालय की समय सीमा समाप्त होने के पश्चात ही कार्यालय त्यागने की सख्त हिदायत भी दी। स्कूल की साफ सफाई रख रखाव पर विशेष ध्यान देने की बात कही, सरकार से मिलने वाली बच्चों की सभी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा गया।किसी भी प्रकार की कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित कर्मचारी पर उचित कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई। बीईओ अनिल दास कहा है कि समय समय में इस तरह का निरीक्षण जारी रहेगा ।

पीडीएस दुकान क महिला विक्रेता से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस

0

अंत्योदय कार्ड में शक्कर ने देने पर दुर्व्यवहार भी

बकावंड आवंटन बंद होने के कारण अंत्योदय कार्डधारी को शक्कर न दे पर राशन दुकान में महिला विक्रेता से मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर बकावंड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी फरार हो गया है। पीड़ित महिला ने आरोपी गिरफ्तारी होते तक दुकान बंद रखने की चेतावनी दी है।

मामला बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैतगिरी का है। यहां की शासकीय उचित मूल्य राशन दुकान में अंत्योदय कार्ड पर शक़्कर न मिलने पर एक कार्डधारी ने राशन विक्रेता महिला के साथ मारपीट कर दी। घटना की रिपोर्ट बकावंड थाने में दर्ज कराई गई है, मगर कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से राशन विक्रेताओं में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार अंत्योदय कार्डधारी सुरजीत सिंह शक़्कर लेने दुकान पहुंचा था। विक्रेता द्वारा अंत्योदय कार्डधारियों के लिए शक्कर का आवंटन बंद होने और स्टॉक में शक्कर न होने की बात कहने पर कार्डधारक आग बबूला हो गया और उसने विक्रेता महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़िता ने तत्काल बकावंड थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज तो कर ली है लेकिन अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस घटना के विरोध में राशन विक्रेता कल्याण संघ जिला बस्तर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संघ का कहना है कि शासन से जो भी खाद्य सामग्री आती है उसका समय पर सभी कार्डधारियों को वितरण किया जाता है। आज तक किसी को परेशान नहीं किया गया। वहीं पीड़िता महिला ने कहा है- जब तक सुरजीत सिंह के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक मैं दुकान नहीं खोलूंगी। उधर rग्रामीणों और राशन कार्ड धारक रेवती पांडे, मीनू, विश्वनाथ, घनश्याम, जुगधर, ओमनाथ, पीतांबरा ने कहा कि राशन दुकान समय पर खुलती है और सभी हितग्राहियों को समय पर राशन मिलता है। थाना बकावंड के एक सब इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है और जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

शिक्षा प्रकोष्ठ ने बच्चों को लेखन सामग्री का वितरण

0

जगदलपुर . भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ ने मोदी के बारह साल बेमिसाल” अभियान के तहत जन संपर्क के दौरान बस्तर विकास खंड के ग्राम सुधापाल के माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला में लेखन सामग्री कॉपी ,कलम ,पेंशल ,रबर और कटर आदि का वितरित किया. प्रकोष्ठ के संयोजक रामनारायण ताटी ने इस अवसर पर कहा कि मनुष्य के सर्वांगीण विकास का मूल मंत्र शिक्षा ही है।

बिना शिक्षा के मंजिल को प्राप्त नहीं कर सकते. इस दौरान शाला परिसर में पौधा रोपण भी किया गया. इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, प्रधान अध्यापक उमेश पाणिग्राही, गौतम आचार्य ,कोषाध्यक्ष अब्दुल सत्तार खान ,मीडिया प्रभारी डॉ सुषमा झा इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रभारी करम जीत कौर ,किशोर कुमार,शिवकुमार मिश्रा ,भारती देवांगन ,उमेश पाणिग्राही, राजूराम भगत ,ओंकार पाणिग्राही धनेश्वर पांडे ,ऋषिकेश बेद,पी एस ध्रुव,महेश ठाकुर सीएसी ,श्रीधर पांडे सीएसी एवं कु मुक्ता पैंकरा आदि मौजूद थे ।

पुरोबी वर्मा की क्षमता को पहचाना भाजपा ने

0

नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी नियुक्त हुईं

दल्ली राजहरा भारतीय जनता पार्टी ने दल्ली राजहरा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष पुरोबी वर्मा को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। श्रीमती वर्मा को भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय द्वारा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारणी की घोषणा की गई है। कार्यकारिणी में दल्ली राजहरा की पूर्व अध्यक्ष पुरोबी वर्मा को प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। विदित हो कि श्रीमती वर्मा दो बार नगर पालिका दल्ली राजहरा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। अपने प्रथम कार्यकाल में उन्होंने शहर में जो विकास कार्य किए थे, उनसे प्रदेश के तत्कालीन मुख्य मंत्री रमन सिंह खासे प्रभावित थे। दूसरी बार की विजय में उनके प्रथम कार्यकाल के विकास कार्यों का बड़ा योगदान रहा।

आज भी लोग विशेष रूप से महिलाएं श्रीमती वर्मा से खासे प्रभावित हैं। पुरोबी वर्मा अब भी आम नागरिकों और महिलाओं की समस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। संभवतः भाजपा नेतृत्व ने पुरोबी वर्मा की इसी प्रतिभा का उपयोग करने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है। पुरोबी वर्मा को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से बालोद जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही नागरिकों और महिलाओं में हर्ष व्यपात है। श्रीमती वर्मा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अपनी नियुक्ति से अभिभूत पुरोबी वर्मा ने कहा कि प्रदेश पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी दृढ़ता से निभाएंगी।

बस्तर जिले में स्काउट-गाइड गतिविधियों को मिलेगी नई गति

0

जिला संरक्षक एवं कलेक्टर आकाश छिकारा से मिला प्रतिनिधि मंडल

कार्यालय भवन और यूनिफॉर्म मद के लिए बजट आबंटन की मांग

जगदलपुर भारत स्काउट एवं गाइड जिला बस्तर के जिला मुख्य आयुक्त सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल एवं स्काउट-गाइड के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर एवं भारत स्काउट एवं गाइड बस्तर के जिला संरक्षक आकाश छिकारा से सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा भारत स्काउट एवं गाइड का स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान जिला मुख्य आयुक्त सुरेश गुप्ता ने जिले में संचालित स्काउट-गाइड की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी कलेक्टर श्री छिकारा को दी। उन्होंने बताया कि स्काउट-गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्र प्रेम जैसे संस्कार विकसित किए जा रहे हैं। नए शिक्षा सत्र में अधिक से अधिक विद्यालयों एवं विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड से जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने जिला स्काउट-गाइड की आवश्यकताओं एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से जिला स्काउट एवं गाइड कार्यालय के लिए स्थायी भवन उपलब्ध कराने तथा आर्थिक रूप से कमजोर स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म मद में आवश्यक बजट आबंटित करने का आग्रह किया गया ताकि जिले में संगठन की गतिविधियों का और अधिक प्रभावी संचालन हो सके। कलेक्टर एवं जिला संरक्षक आकाश छिकारा ने स्काउट गाइड द्वारा किए जा रहे समाजोपयोगी एवं व्यक्तित्व निर्माण के कार्यों की सराहना करते हुए सभी मांगों पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि स्काउट, गाइड जैसी संस्थाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और प्रशासन भी ऐसे रचनात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन के सहयोग से बस्तर जिले में स्काउट, गाइड गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी तथा अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस संगठन से जुड़कर राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर परमेश राजा, सूर्यभूषण सिंह, सुधा परमार जिला गाइड आयुक्त, मनोज महापात्र जिला मुख्यालय आयुक्त, दसरू राम यादव डीओसी, जयप्रकाश पाठक डीटीसी, लिलेश देवांगन जिला सचिव, मीरा हिरवानी डीओसी गाइड, जमुना ठाकुर गाइडर, गोपेंद्र सिंह शार्दुल जिला कोषाध्यक्ष, विजय चंद्राकर जिला मीडिया प्रभारी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बीईओ ने किया निरीक्षण

0

जगदलपुर. विकासखंड शिक्षा अधिकारी जगदलपुर (बी.ई.ओ) अनिल दास ने बीते दिन दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित स्कूलों का निरीक्षण किया. अनिल दास के द्वारा प्रा. शा. बुरुंदवाड़ा सेमरा , प्रा. शा. व मा. शा. माचकोट , प्रा. शा. व मा. शा. हायर सेकेंडरी. तिरिया , प्रा. शा. मा.शा. धनपुंजी, मा.शा. कस्तूरी , प्रा. शा डोंगरीगुड़ा , प्रा. शा मा. शा मारकेल, प्रा. शा मा. शा खम्हारगांव , हायर सेकेंडरी मंगनपुर आदि स्कूलों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान प्राथमिक. शाला बुरुंदवाड़ा सेमरा की शिक्षिका अंजुलता साहू शाला में विलंब से पहुंची.बी. ई.ओ अनिल दास ने फटकार लगाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए समय सीमा पर जवाब प्रस्तुत करने एवं कारण सही नहीं पाई जाने पर उचित कार्यवाही करने की बात कही ।

इसी प्रकार प्राथमिक. शाला मारकेल के सहायक शिक्षक कृष्ण कुमार नाग लम्बे समय से बिना किसी जानकारी के अनुपस्थित पाये गए. जिनको तत्काल निलंबित करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया ।वही दूसरी और हायर सेकेंडरी स्कूल तिरिया से विमल एक्का भी बिना किसी सूचना के लम्बे समय से अपने कार्य में लापरवाही बरतते हुए शाला से अनुपस्थित पाये गए. जिसकी सेवा समाप्ति के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेज कर कार्यवाही हेतु लिखा गया । समस्त कर्मचारियों को समय पर शाला में उपस्थित होने और राज्य सरकार के आदेशानुसार वीएसके ऐप में उपस्थिति दर्ज करने के आदेश को अपनाते हुए समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करने अथवा कार्यालय के समय सीमा समाप्त होने के पश्चात ही कार्यालय त्यागने की सख्त हिदायत भी दी गई. स्कूल की साफ सफाई रख रखाव पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई. सरकार के द्वारा मिलने वाली बच्चों की सभी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा गया. किसी भी प्रकार की कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई.0000000

MOST POPULAR

HOT NEWS