City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

बीड़ी मांगने को लेकर हुए विवाद में चार युवकों ने की मारपीट और 10 हजार रुपये की लूट, चारों आरोपी गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा बीड़ी मांगने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक के साथ मारपीट कर 10 हजार रुपये लूटने के मामले में राजहरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से शेष बची 950 रुपये की नगद राशि भी बरामद कर जप्त की है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल बालोद भेज दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 21 निवासी दिनेश कौशिक (22 वर्ष) ने 17 नवंबर 2026 को थाना राजहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह रात करीब 9:30 बजे अपने दोस्त सुल्तान के साथ टेबलर सेड, राजहरा नाला के पास से जा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद आकाश मंडावी उर्फ गोदू ने उससे बीड़ी मांगी। बीड़ी नहीं होने की बात कहने पर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद आकाश ने अपने अन्य साथियों गंगाराम निषाद उर्फ राम, युसुफ पठान और अभिषेक मंडावी उर्फ खारी को मौके पर बुला लिया। चारों आरोपियों ने एक राय होकर प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की और उसके पास रखे 10 हजार रुपये नगद लूटकर फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर राजहरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2) एवं 309(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा विनोद कुमार मंडावी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की। पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें चारों की संलिप्तता सामने आई। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से शेष बची 950 रुपये की राशि बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शेष रकम खाने-पीने में खर्च कर दी गई है।पुलिस ने इस मामले में युसुफ पठान (30 वर्ष), गंगाराम निषाद उर्फ राम (22 वर्ष), आकाश मंडावी उर्फ गोदू (25 वर्ष) एवं अभिषेक मंडावी उर्फ खारी (22 वर्ष), सभी निवासी वार्ड क्रमांक 04, टेबलर सेड, दल्लीराजहरा को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को 21 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल बालोद भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री साय को उनकी ही कर्मभूमि पर ललकारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने

0

वोट चोरी कर सरकार बनाई है भाजपा ने: बैज

विकास और किसानों के मुद्दे पर घेरा सरकार को

अंबिकापुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कर्मभूमि पर खड़े होकर सीएम पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि जो मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़कें नहीं बनवा सकता, चना नहीं बिकवा सकता, जो मुख्यमंत्री अपने ही क्षेत्र की जनता को संतुष्ट नहीं कर सकता, वह वोट चोरी करके ही सत्ता तक पहुंचा है।

दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिले जशपुर में कांग्रेस की एक बड़ी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बैज ने कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में बेहतर सड़कें नहीं बनवा सकता, किसानों की चना उपज नहीं बिकवा सकता, ग्रामीणों को गुड़ नहीं दिलवा सकता और संतुष्ट नहीं कर सकता उसने वोट चोरी करके ही सत्ता हथियाई है। बैज ने तंज कसते हुए कहा- भाजपा के बड़े-बड़े नेता कहते थे कि हमारी सरकार बनी तो बिजली दरें कम करवा देंगे, चकाचक सड़कें बनवा देंगे, महंगाई कर देंगे। अब सब कुछ उल्टा हो गया है। सड़कों का बेड़ागर्क हो गया है। कुनकुरी से यहां आते तक सड़क की दुर्दशा की त्रासदी मैने स्वयं भोगी है। मुख्यमंत्री न तो किसानों को राहत दिलवा पा रहे हैं, न ग्रामीणों की भलाई कर पा रहे हैं। पेट्रोल, डीजल, बिजली की दरें सांय सांय बढ़ गईं। दीपक बैज ने कहा कि हमारा पानी, हमारा कोयला, तमाम संसाधन हमारे, फिर भी हमें ही बड़ी महंगी बिजली दी जा रही है। छत्तीसगढ़ सरप्लस बिजली वाला राज्य है, हमारी बिजली से कई राज्य रौशन होते रहे हैं, मगर दुख की बात यह है कि अब हमारा छत्तीसगढ़ ही दूसरे राज्यों से बिजली खरीदने मजबूर हो गया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बड़े ही चुटीले अंदाज में उपस्थित जनसमुदाय से सवाल जवाब भी किए। उन्होंने किसी उपभोक्ता का 43 हजार का बिजली बिल लहराते हुए पूछा कि साय सरकार आने के बाद बिजली सस्ती हुई क्या? जनता ने जवाब दिया नहीं। फिर उन्होंने पूछा कि अच्छे दिन के सपने दिखाने वाले मोदी सरकार के आने के बाद शक्कर, पेट्रोल डीजल और अन्य वस्तुओं के दाम घटे क्या?जनता का जवाब था- बिल्कुल नहीं। श्री बैज ने कहा कि जो सरकारें बेईमानी और वोट चोरी के दम पर बनती हैं, वे जनता के साथ ऐसा ही छल करती हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सीधे चुनौती देते आरोप लगाया कि एक मुख्यमंत्री के ही विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो पाना इस बात का बड़ा सबूत है कि भाजपा को प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों और आदिवासियों के विकास से कोई वास्ता ही नहीं है।उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की केंद्र में बैठी सरकार आदिवासी मुख्यमंत्री की अनदेखी कर रही है। केवल आदिवासियों को खुश करने के लिए एक आदिवासी को मुख्यमंत्री बना दिया गया है, उन्हें काम करने का कोई अधिकार नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता आदिवासी समाज को लेकर चलने की नहीं है।

बैलाडीला की पहाड़ियों में भूस्खलन, एनएमडीसी का वेस्ट डंप व लोहागांव पहुंच मार्ग प्रभावित

0

किसी तरह से जानमाल की हानि की खबर नहीं

किरंदुल बैलाडीला की पहाड़ियों के पीछे वन क्षेत्र में 18 नवंबर की रात्रि में भूस्खलन हुआ है। इस भूस्खलन के कारण एनएमडीसी का वेस्ट डंप और लोहागांव का पहुंच मार्ग प्रभावित हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूस्खलन का मलबा करीब 3 किलोमीटर नाले से बहकर समतल जमीन पर स्थिर अवस्था में पाया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही दंतेवाड़ा जिला प्रशासन हरकत में आया। 19 नवंबर को कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, वन मंडल अधिकारी एवं एनएमडीसी किरंदुल के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।मौके पर अधिकारियों ने भूस्खलन से हुए नुकसान, मलबे की स्थिति और पहुंच मार्ग की दशा का निरीक्षण किया। दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने बताया कि इस घटना में किसी भी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है। एनएमडीसी प्रबंधन किरंदुल एवं जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम घटना स्थल का दौरा कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र ही प्रस्तुत करेगी। रिपोर्ट आने के बाद ही भूस्खलन के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

दल्लीराजहरा में वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक जब्त

0

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक किरण चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा विनोद कुमार मंडावी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर वार्ड क्रमांक 23 दल्लीराजहरा निवासी 30 वर्षीय अक्षय मालवी, पिता अशोक मालवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 24 N 7682, जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये है, बरामद की। इसके अलावा वर्ष 2023 में थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम जेवरतला से चोरी की गई सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार रुपये बताई गई है। इस प्रकार पुलिस ने कुल 65 हजार रुपये कीमत की दो चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की हैं।पुलिस ने आरोपी अक्षय मालवी को गिरफ्तार कर विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

दल्लीराजहरा में वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक जब्त

0

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक किरण चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा विनोद कुमार मंडावी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर वार्ड क्रमांक 23 दल्लीराजहरा निवासी 30 वर्षीय अक्षय मालवी, पिता अशोक मालवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 24 N 7682, जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये है, बरामद की। इसके अलावा वर्ष 2023 में थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम जेवरतला से चोरी की गई सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार रुपये बताई गई है। इस प्रकार पुलिस ने कुल 65 हजार रुपये कीमत की दो चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की हैं।पुलिस ने आरोपी अक्षय मालवी को गिरफ्तार कर विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

दलपत सागर के रानी घाट के 8 ठेलों में हुई चोरी का खुलासा

0

24 घंटे के भीतर 6 बालकों को पुलिस ने लिया हिरासत में

ठेलो से चोरी हुआ सामान बरामद

जगदलपुर बीते 19 नवंबर की रात दलपत सागर के रानी घाट के पास स्थित 8 ठेलों के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले का कोतवाली थाना पुलिस ने महज 24 घंटों में खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने 6 नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बस्तर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। टीआई लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बिना नंबर की यामाहा मोटर साइकिल का पता किया। फुटेज के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों के घरों की पहचान कर घटना में शामिल 8 विधि संघर्षरत बालकों तक पहुंच गई। सभी नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उनसे चोरी किए गए सामान को बरामद किया गया।

गेमिंग सेंटर की आड़ में चल रहा था हेरोइन (चिट्टा) का कारोबार

0

बालोद पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

बालोद। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बालोद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), थाना बालोद एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गंजपारा स्थित सागर अस्पताल के पास संचालित पूल क्लब में दबिश देकर हेरोइन (चिट्टा) के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 7.98 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), चार मोबाइल फोन एवं नशे के सेवन में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री जब्त की है। जब्त हेरोइन की अनुमानित कीमत 1 लाख 59 हजार 600 रुपये तथा मोबाइल फोन की कीमत लगभग 2 लाख 9 हजार 600 रुपये बताई गई है।

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर पर्यावरण प्रेमियों ने वृक्षारोपण कर दी श्रद्धांजलि, कहा– पौधे लगाना ही प्रकृति और राष्ट्र के प्रति सच्ची सेवा

0


दल्ली राजहरा। भारत की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना, अदम्य साहस, शौर्य और देशभक्ति की प्रतीक झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 19 नवंबर 2026 को दल्ली राजहरा के पर्यावरण प्रेमियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पर्यावरण प्रेमियों ने पौधारोपण कर यह संदेश दिया कि महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का सबसे सार्थक तरीका उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना और समाज एवं प्रकृति के हित में कार्य करना है।

इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी टिकेश्वर साहू ने लोगों को संदेश देते हुए कहा :- रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी में हुआ था। उनके बचपन का नाम मणिकर्णिका था, जिन्हें प्यार से मनु कहा जाता था।
उनका प्रसिद्ध उद्घोष “मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी” आज भी देशवासियों के भीतर देशभक्ति, स्वाभिमान और संघर्ष की भावना जागृत करता है।
रानी लक्ष्मीबाई का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी साहस, आत्मसम्मान और अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटना चाहिए।
स्वतंत्रता सेनानियों को याद रखने का अनूठा प्रयास

इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता की दौड़ में हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और उनके इतिहास को धीरे-धीरे भूलती जा रही है। ऐसे में महापुरुषों एवं वीरांगनाओं की जयंती पर केवल माल्यार्पण और श्रद्धांजलि तक सीमित न रहकर समाजहित के कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उसी प्रकार आज हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपनी धरती, जल, जंगल और पर्यावरण की रक्षा के लिए आगे आएं।
प्रकृति हमारी मातृभूमि का अभिन्न अंग है। जिस धरती ने हमें जन्म दिया, उसी धरती को हरा-भरा और सुरक्षित रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध वातावरण और बेहतर भविष्य देने का संकल्प है।
पर्यावरण प्रेमियों ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी, जब हम उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
इन पर्यावरण प्रेमियों की रही सहभागिता
इस वृक्षारोपण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू, टिकेश्वर साहू, कौशल साहू, ताराचंद रावटे, चेलाराम निर्मलकर, लोकेंद्र देवांगन, हेमशंकर साहू, राजकुमार साहू, कोमल साहू एवं राजू मेश्राम शामिल हुए।
सभी पर्यावरण प्रेमियों ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
संदेश:
🌱 महापुरुषों को याद करें, उनके आदर्शों को अपनाएं।
🌳 वीरांगनाओं को सम्मान दें, धरती को हरित बनाएं।
🇮🇳 देशभक्ति केवल सीमा की रक्षा नहीं, बल्कि देश की प्रकृति और प्राकृतिक संपदा की रक्षा करना भी है।
प्रकृति ही शाश्वत भगवान है।
वृक्ष लगाएं, प्रकृति बचाएं और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित बनाएं।

दल्ली राजहरा में धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती

0

दल्ली राजहरा। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय दल्ली राजहरा में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा, पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, रवि जायसवाल, काशीराम निषाद, के. ईश्वर राव, संतोष पांडे, महेन्द्र अप्पू, जोगेंद्र ठाकुर, रामजतन भारद्वाज, चंद्र प्रकाश सिंहा, विवेक मसीह, अजय छाजेड़, श्रीनिवास राव, लक्ष्मण शर्मा, कुलदीप नोन्हारे, अनूप बाम्बेश्वर, धीरपाल नेताम, कृष्ण यादव, पार्षद रोशन पटेल, सूरज विहार, प्राची सिंहा, मालकी केरकेट्टा, पवेंद्र कोड़प्पा, अरुण भारद्वाज, राजकुमार साहू जगदीश श्रीवास दिनेश उर्वसा, राजेश कुमार, हिमेश उर्वशा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती इंदिरा गांधी जी के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जी ने अपने दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णयों और दूरदर्शी सोच से देश को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा तथा गरीबों, किसानों और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए।नेताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का संघर्षपूर्ण जीवन, देश के प्रति समर्पण और मजबूत नेतृत्व सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचार और देशहित में किए गए कार्य आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारों और गीतों की धुन पर कार्यकर्ताओं संग झूमे भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख

0

बालोद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पदयात्रा के दौरान एक अद्भुत और ऊर्जावान दृश्य देखने को मिला।

रैली में उमड़े जनसैलाब और कार्यकर्ताओं का उत्साह इस कदर चरम पर था कि भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख भी खुद को रोक नहीं पाए।

वे लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के गगनभेदी नारों और जोशीले गीतों की धुन पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उनके साथ झूमते नजर आए।

​कार्यक्रम के माध्यम से विपक्ष की अराजक राजनीति के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए यह स्पष्ट किया गया कि देश में संविधान, नैतिकता और राष्ट्रहित ही सर्वोपरि हैं।

​जिलाध्यक्ष के इस आत्मीय और जोशीले अंदाज ने न केवल कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनविश्वास को मजबूत करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।

MOST POPULAR

HOT NEWS