City Media - Page 2 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 2

नकली खाद बीज, कांग्रेस ने ढोल, नगाड़े बजाकर किया प्रदर्शन

0

छग को अब भ्रष्टाचार का भी हब बना रही साय सरकार: सुशील मौर्य

किसानों के साथ क्रूर मजाक कतई बर्दाश्त नहीं

जगदलपुर बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार के कथित संरक्षण में बिक रही नकली डीएपी खाद व बीज के खिलाफ, किसानों के हितों की रक्षा व दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कृषि विभाग कार्यालय जगदलपुर के समक्ष ढोल नगाड़े बजाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा साय सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बनाने के बाद अब इसे भ्रष्टाचार का भी हब बना दिया है। अन्नदाताओं की पीठ पर छुरा घोंपते हुए उन्हें मिट्टी से बनी नकली डीएपी खाद थमाई जा रही है।भारत डीएपी के नाम पर जो पोटाश और खाद बस्तर के बाजारों में खपाई जा रही है, वह पूरी तरह से अमानक निकली है। किसानों के अनुभवों से यह साफ हो चुका है कि यह खाद सिर्फ मिट्टी और कंकड़ का मिश्रण है। बस्तर के भोले-भाले किसानों के साथ ऐसा क्रूर मजाक कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस महा फर्जीवाड़े की जड़ें बहुत गहरी हैं। नकली और अमानक खाद-बीज का यह काला साम्राज्य सिर्फ निजी दुकानों तक सीमित नहीं है, बल्कि शासकीय लैंपस और सहकारी समितियों के माध्यम से भी इसे धड़ल्ले से किसानों को थमाया जा रहा है। यह सीधे तौर पर बस्तर के कृषि ढांचे और किसानों की अर्थव्यवस्था को तबाह करने की बड़ी साजिश है। इसे कांग्रेस पार्टी कभी सफल होने नहीं देगी। श्री मौर्य ने आरोप लगाया कि भाजपा के बड़े चेहरों के संरक्षण में चल रहा करोड़ों रुपये का यह काला खेल धड़ल्ले से फल-फूल रहा है,जिसके कारण जिम्मेदार अधिकारी भी आंखें मूंदे बैठे हैं। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने साय सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे फर्जीवाड़े की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए, समस्त शासकीय व निजी लैंपस और सभी कृषि केंद्रों की जांच हो ताकि इसमें शामिल सफेदपोश चेहरों का पर्दाफाश हो सके।नकली डीएपी और बीज की सप्लाई करने वाली कंपनियों और इन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर आपराधिक मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई हो।

जिन किसानों की फसलें इस नकली खाद-बीज के कारण प्रभावित हुई हैं, उन्हें सरकार तुरंत उचित मुआवजा दे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस नकली खाद-बीज के काले कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया गया और दोषियों को जेल नहीं भेजा गया, तो बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी किसानों के हक के लिए उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने को बाध्य होगी। प्रदर्शन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता लखेश्वर बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की लगातार उपेक्षा कर रही है।खरीफ सीजन के सबसे महत्वपूर्ण समय में किसान खाद और बीज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। किसान सुबह से देर शाम तक सहकारी समितियों और खाद केंद्रों के बाहर लंबी कतारों में खड़े रहते हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। मिट्टी से बना नकली डीएपी थमाई जा रही है। भारत डीएपी के नाम पर जो पोटाश और खाद बस्तर के बाजारों में खपाई जा रही है, वह पूरी तरह से फर्जी और अमानक है। किसानों के अनुभवों से यह साफ हो चुका है कि यह खाद सिर्फ मिट्टी और कंकड़ का मिश्रण है। जो कि किसानों के साथ सरासर छल है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ लगातार छलावा कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान डीएपी खाद लेने के लिए घंटों कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें असली खाद के नाम पर गुणवत्ता विहीन डीएपी उपलब्ध कराई जा रही है। नकली खाद और बीज की बिक्री से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। श्री शुक्ला ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध न होने से किसान खेती करने में भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। यदि यही स्थिति बनी रही तो प्रदेश का अन्नदाता गंभीर संकट में आ जाएगा। नकली खाद-बीज की बिक्री में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, किसानों को प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज तत्काल उपलब्ध कराया जाए तथा डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, पूर्व सभापति कविता साहू, कोमल सेना, विक्रम सिंह डांगी, कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, लता निषाद, चंपा ठाकुर, महामंत्री अभिषेक नायडू, सुभाष गुलाटी, विजय सिंह, जाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, अनुराग महतो, नीतीश शर्मा, सुषमा सुता, शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष निकेत राज झा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, प्रवक्ता जावेद खान, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव, सूर्यापानी, संतोष सेठिया, फूलसिंह बघेल, नीलूराम, ललिता राव, भोजराज नाग, हनुमान द्विवेदी, संजय पाणिग्रही, संतोष यादव, अनवर खान, विजेंद्र ठाकुर, गणेश कावड़, जीवन लाल, दंतेश्वर राव, सहदेव नाग, संदीप दास, अंजना नाग, ज्योति राव, एस. नीला, मोहसिन खान, सलीम अली, सद्दाम रजा, आकिब रजा, मनिता राऊत, हेमंत कश्यप, शंकर सेन, सोनारू, पार्षद शुभम यदु, जस्टिन भवानी, आभाष महंती, अफरोज बेगम, जयमती, हंसू नाग, खेमराज सेठिया आदि मौजूद रहे।

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने किया प्रदर्शन

0

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा, आई.ओ.सी. राजहरा में काम करने वाले ठेका श्रमिको के विभिन्न निलंबित मांगो की ओर BSP प्रबन्धन का ध्यान आकर्षित करने के लिए आज दिनांक 06/07/2026 दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे BSP माइंस ऑफिस के गेट के सामने विरोध (धरना) प्रदर्शन किया गया और अंत जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा मुख्य महाप्रबंधक खदान जी के नाम सहायक प्रबंधक शेक शिरीन जी को ज्ञापन सौप कर समापन किया गया।

आज मुख्य महा प्रबन्धन की अनुपस्थिति के कारण जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के ठेका श्रमिक मजदूरों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रबन्धन को 15 दिनों का समय दिया गया चुकी पिछले महीने 08/06/ 2026 को सौपे गये ज्ञापन में ठेका श्रमिको का विभिन्न मांग निलंबित है उसे तत्काल पूरा करने का यूनियन की ओर से कड़ाई से प्रबन्धन को कहा गया। इस धरना प्रदर्शन के लिए जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के साथी सुबह 11 बजे जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कार्यालय में एकत्रित हुए फिर वँहा से लगभग 12 बजे राजहरा माइंस ऑफिस के गेट के पास पहुंच कर BSP प्रबन्धन के खिलाफ जम कर नारे बाजी किया गया जिसमें जन मुक्ति मोर्चा जिन्दाबाद…. BSP प्रबन्धन मुर्दाबाद…ठेका श्रमिको को नाइट एलाउंस 180 रु देना होगा… ठेका श्रमिको को माइंस एलाउंस 150रु देना होगा… नारे प्रमुख थे इस धरना प्रदर्शन में जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कॉ जीत गुहा नियोगी, बसन्त रावटे, मूलचंद चन्देल, नवल चन्द्राकर, रुपा साहू, रोहित, सरकार दादा, नरेश नायक, चन्द्रशेखर यादव के साथ जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के सैकड़ों मजदूर साथी उपस्थित है

कर्मचारी शर्मा की ईमानदारी ने बढ़ा दी माथुर सिने प्लेक्स की शान

0

फिल्म देखते गिरे बीस हजार रुपए लौटाए

दल्ली राजहरा किसी भी व्यवसायिक संस्थान की विश्वसनीयता वहां कार्यरत कर्मचारियों की ईमानदारी और उनके अच्छे व्यवहार के दम पर बनी रहती है। माथुर सिने प्लेक्स के कर्मचारी श्री शर्मा और उनके साथियों ने ईमानदारी की ऎसी ही शानदार मिसाल पेश की है, जिसने माथुर सिने प्लेक्स के प्रति आम लोगों के भरोसे को और भी मजबूत कर दिया है।

नगर के प्रतिष्ठित माथुर परिवार के सदस्य आशुतोष माथुर अपने परिजनों के साथ माथुर सिने प्लेक्स में नाईट शो देखने गए थे। इसी दौरान उनकी जेब में रखे बीस हजार रुपए गिर गए। इस बात का अहसास आशुतोष माथुर को शो देखकर घर लौटने के बाद हुआ। उन्होंने अपनी जेब देखी तो 20 हजार रुपए गायब थे। उन्होंने घर में ढूंढा तो रुपए नहीं मिले। फिर श्री माथुर वापस सिने प्लेक्स लौटे और वहां कार्यरत कर्मचारियों को घटनाक्रम की जानकारी दी। सिने प्लेक्स के सारे कर्मचारी अलर्ट मोड पर आ गए। कर्मचारी श्री शर्मा और उनके साथियों ने सिने प्लेक्स के अंदर खोजबीन की तो वहां रुपए पड़े मिल गए। इसके बाद शर्मा ने पूरे बीस हजार रुपए आशुतोष माथुर को लौटा दिए। कर्मचारी शर्मा की ईमानदारी से आशुतोष माथुर अभिभूत हो उठे। उन्होंने शर्मा और सारे कर्मचारियों की ईमानदारी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें थैंक्स कहा। इस बात का जिक्र आशुतोष माथुर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी किया है। यह घटना बताती है कि अगर कर्मचारी ईमानदार और व्यवहार कुशल हों तो संबधित संस्थान निरंतर उन्नति करता है। काम करने वाले लोगों में अगर अपने संस्थान के प्रति जिम्मेदारी हो तो वह खुद की और अपने संस्थान की बाजार में अलग पहचान बना देते हैं।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर रायपुर में भव्य कवि सम्मेलन की तैयारी

0

11 जुलाई को होगा ‘मिट्टी के बेटे’ का आयोजन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जुटेंगे देश और प्रदेश के नामचीन कवि

डिप्टी सीएम अरुण साव के मार्गदर्शन में होगा कवि सम्मेलन “मिट्टी के बेटे” का आयोजन

रायपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में देश और प्रदेश के कवियों का कुंभ लगेगा, राष्ट्रवाद की परछाईं रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भव्य काव्य महोत्सव “मिट्टी के बेटे” का आयोजन किया जा रहा है। डिप्टी सीएम अरुण साव के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में प्रदेश के राष्ट्रवादी युवाओं द्वारा कवि सम्मलेन आयोजित होगा। “मिट्टी के बेटे” शीर्षक से आयोजित होने वाले काव्य महोत्सव का आयोजन राष्ट्रवादी संगठन छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के सहयोग से किया जा रहा है, कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रवादी विचारक वीरेंद्र दुबे हैं l यह कार्यक्रम 11 जुलाई को रात्रि 8:30 बजे से दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।कवि सम्मेलन “मिट्टी के बेटे” के संयोजक वीरेंद्र दुबे के अनुसार, कार्यक्रम के संरक्षक एवं मार्गदर्शक प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव हैं। श्री साव के मार्गदर्शन में आयोजित इस काव्य महोत्सव का उद्देश्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्रनिष्ठ जीवन, अखंड भारत के संकल्प तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को काव्य के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है।

मिट्टी के बेटे” में देशभर के कवि होंगे शामिल

काव्य महोत्सव में देश के 3 ख्याति प्राप्त कवि शशिकांत यादव, राम भदावर और अमित शर्मा अपने वीर रस की कविताओं से रायपुर के दर्शकों में राष्ट्रवाद की लहर जगाएंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के 6 प्रतिष्ठित कवि जो देश भर में अपनी रचनाओं के लिए प्रदेश को गौरांवित करते आए हैं ऐसे देवेन्द्र परिहार, मयंक शर्मा, संस्कार साहू, हीरामणि वैष्णव, नरेंद्र गुप्ता, ईशान शर्मा अपनी ओजपूर्ण एवं राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण रचनाओं का पाठ करेंगे। आयोजन में वीर रस, राष्ट्रचेतना, संस्कृति और मातृभूमि के गौरव पर आधारित काव्य प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

साय मंत्रिमंडल, आरएसएस, भाजपा, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रहेगी उपस्थिति*आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण, भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधि, साहित्यकार तथा बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है।क्रेडाई और अष्ट विनायक रियलिटी के सहयोग से हो रहा आयोजनकार्यक्रम के प्रायोजक क्रेडाई तथा सह-प्रायोजक अष्ट विनायक रियलिटी हैं। आयोजन में प्रदेश के राष्ट्रवादी संगठन छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ की विशेष भूमिका रहेगी।

कवि सम्मेलन में एंट्री पास से मिलेगा प्रवेश*काव्य महोत्सव “मिट्टी के बेटे” में प्रवेश केवल एंट्री पास के माध्यम से होगा। इच्छुक नागरिक प्रवेश पत्र संयोजक वीरेंद्र दुबे के कार्यालय, छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के कार्यालय तथा शहर के विभिन्न निर्धारित केंद्रों से प्राप्त कर सकते हैं।आयोजकों ने प्रदेश के साहित्यप्रेमियों, युवाओं और राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़े नागरिकों से इस विशेष आयोजन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को काव्यांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।

युवा पीढ़ी में बढ़ता नशे का चलन: एक गंभीर चुनौती:-आशीष गुप्ता

0

दल्लीराजहरा:-आज के आधुनिक युग में जहां एक तरफ हमारा देश डिजिटल क्रांति और आर्थिक उन्नति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं दूसरी ओर देश का भविष्य—यानी हमारी युवा पीढ़ी—तेजी से नशे के दलदल में धंसती जा रही है। स्कूल और कॉलेज के छात्रों से लेकर कामकाजी युवाओं तक, नशीले पदार्थों का सेवन एक फैशन और मानसिक तनाव से बचने का जरिया बनता जा रहा है, जो समाज के लिए एक बेहद चिंताजनक संकेत है।क्यों बढ़ रहा है युवाओं में नशे का रुझान?

आशीष गुप्ता के अनुसार, युवाओं में नशे की लत बढ़ने के पीछे कई मुख्य कारण हैंपीयर प्रेशर (दोस्तों का दबाव): कई बार युवा सिर्फ अपने दोस्तों के ग्रुप में ‘कूल’ दिखने या शामिल होने के लिए नशे की शुरुआत करते हैं।तनाव और डिप्रेशन: पढ़ाई का दबाव, करियर की चिंता, और बदलती जीवनशैली के कारण युवा मानसिक तनाव से घिर रहे हैं। इससे बचने के लिए वे गलत रास्तों का सहारा लेते हैं।आसानी से उपलब्धता: सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीकों के दौर में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों और सिंथेटिक ड्रग्स की पहुंच युवाओं तक बेहद आसान हो गई है।पारिवारिक संवाद की कमी: माता-पिता की व्यस्तता के कारण बच्चों से संवाद कम होना भी उन्हें इस अकेलेपन और भटकाव की ओर धकेलता है।*बढ़ते कदम: रोकथाम के लिए अति आवश्यक उपाय*यदि समय रहते इस गंभीर समस्या पर काबू नहीं पाया गया, तो देश की एक पूरी पीढ़ी बर्बाद हो सकती है। इसके रोकथाम के लिए निम्नलिखित स्तरों पर कड़े कदम उठाने की सख्त जरूरत है:1. पारिवारिक सतर्कता और संवादमाता-पिता को अपने बच्चों के बदलते व्यवहार पर ध्यान देना होगा। उनसे खुलकर बात करें, उनके दोस्तों के बारे में जानें और उन्हें एक सुरक्षित, तनावमुक्त माहौल दें।2. शैक्षणिक संस्थानों की भूमिकास्कूलों और कॉलेजों में केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि नशे के दुष्प्रभावों पर नियमित रूप से काउंसलिंग सत्र और जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए।3. प्रशासन और कानून की सख्तीपुलिस और नार्कोटिक्स विभाग को शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगानी होगी। ड्रग पेडलर्स (तस्करों) के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जरूरी है।4. पुनर्वास (Rehabilitation) केंद्रों की सुलभताजो युवा इस लत का शिकार हो चुके हैं, उन्हें अपराधी की नजर से देखने के बजाय मरीज के रूप में देखा जाए। उनके लिए बेहतर और सुलभ काउंसलिंग और नशामुक्ति केंद्रों की व्यवस्था होनी चाहिए।

q

भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मंडल में आत्मनिर्भर मंडल एवं डीएलपी प्रशिक्षण अभियान के तहत बैठक संपन्न

0

भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मंडल द्वारा आत्मनिर्भर मंडल एवं डीएलपी प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के साथ-साथ अभियान की रूपरेखा एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक में मंडल प्रभारी राजेश दसोड़, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवांगन भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुमित जैन सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नवनियुक्त एल्डरमेन का पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आत्मनिर्भर मंडल एवं डीएलपी प्रशिक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

दल्लीराजहरा नगर पालिका परिषद में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) बनाए जाने पर ललित जैन लड्डू ने व्यक्त किया आभार

0

दल्ली राजहरा। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बालोद के जिला महामंत्री ललित जैन (लड्डू) को दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त किए जाने पर उन्होंने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व सहित पार्टी के सभी वरिष्ठजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।ललित जैन (लड्डू) ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए वे सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए प्रदेश महामंत्री आदरणीय यशवंत जैन जी, जिला अध्यक्ष यशस्वी चेमन देशमुख जी, पूर्व प्रदेश मंत्री आदरणीय राकेश यादव जी, जिला महामंत्री बड़े भाई सौरभ लुनिया जी, मंडल अध्यक्ष दल्ली राजहरा श्री रामेश्वर साहू जी एवं समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करें

जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ने के ‘नारी संगम सीज़न 3’ के आयोजन ने रचा इतिहास

0

300 ऑर्गेनाइजेशन को एक मंच पर लाने के लिए गोल्डन बुक में दर्ज

रायपुर जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा आयोजित “नारी संगम सीज़न 3 : लव यू जिंदगी” का प्रेरणादायक आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में हुआ। महिलाओं के नेतृत्व, सीखने, संवाद और उत्साह से परिपूर्ण इस महासम्मेलन ने एक नई पहचान स्थापित की। कार्यक्रम में लगभग 300 संस्थाओं से 2000 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति रही। इनमें केवल रायपुर ही नहीं बल्कि बेमेतरा, राजनांदगांव, कोरबा, बिलासपुर, भिलाई, दुर्ग, कुम्हारी सहित अनेक शहरों से संस्थाएं एवं प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन इंटरनेशनल प्राइम ट्रेनर पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल ने किया।

“लव यू जिंदगी” विषय पर आधारित अपने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक राजेश अग्रवाल ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बताया कि ईश्वर ने हमें इतना अच्छा जीवन दिया है जो कि पूरे ब्रह्मांड में और किसी जीव को नहीं मिला है। उसके बावजूद हम लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर और परिस्थितियों को दोष देते हुए परेशान रहते हैं, गुस्सा करते हैं, इरिटेट, ईर्ष्या यह सब हमारी मूलभूत स्वभाव बनते जा रहे हैं। इसके कारण बीमारियां होती हैं। जबकि हम लोगों को हर एक परिस्थिति का सामना शांत रहकर पॉजिटिव सोच के साथकरना चाहिए। अपने में बदलाव के लिए प्रेक्टिस करके आनंद और खुशी हर क्षण महसूस की जा सकती है। जिंदगी से प्यार करने के तरीकों पर उन्होंने फोकस किया। कार्यक्रम के समापन समारोह में संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की विशेष मैगजीन “वामिका” का विमोचन किया गया। संस्था की अध्यक्ष धृति वैभव शर्माने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं को विशेष सम्मान भी दिए गए। ओल्डेस्ट ऑर्गेनाइजेशन सम्मान गुजराती महिला मंडल को दिया गया। बेस्ट ड्रेसअप अवॉर्ड बीजीएस महिला मंडल को और बेस्ट थीम अवॉर्ड राधे राधे ग्रुप को मिला। इसके साथ ही कार्यक्रम में 10 भाग्यशाली प्रतिभागियों का लकी ड्रॉ निकाला गया तथा दस लकी विनर्स को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। इस सफल आयोजन का नेतृत्व जेसीआई अध्यक्ष डॉ. धृति वैभव शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में फाउंडर प्रेसीडेंट लीना वर्धर, चैप्टर कन्वीनर रुपाली दुबे, चैप्टर इंचार्ज आंचल पंजवानी, कार्यक्रम समन्वयक जया अरोड़ा, सचिव प्रीति अग्रवाल, समस्त पूर्व अध्यक्षों की टीम, कार्यक्रम निदेशकों एवं संपूर्ण वामा टीम का विशेष योगदान रहा। सभी के मार्गदर्शन एवं सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन एक ऐतिहासिक उपलब्धि बन सका। मीडिया प्रभारी सुमन दीवान एवं दीया मूलचंदानी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल को भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रेरणादायक, प्रशिक्षण आधारित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों के लिए शुभकामनाएं दी।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का बस्तर में धार्मिक पर्यटन

0

सभी प्रमुख मंदिरों में पहुंचे चरणदास महंत

महंत ने कांग्रेसजनों से की आत्मीय मुलाकात

जगदलपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत धार्मिक पर्यटन पर बस्तर संभाग पहुंचे। चरण दास ने बस्तर के प्रमुख देवी देवताओं के चरणों में शीश नवाया और पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर रहे। उनका यह दौरा आस्था, संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं कांग्रेस परिवार के साथ आत्मीय संवाद का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।

प्रवास के दौरान डॉ. महंत ने धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। पहले दिन वे चारामा, कांकेर एवं केशकाल पहुंचे, जहां कांग्रेसजनों ने डॉ. महंत का भव्य स्वागत किया। रात में जगदलपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य अभिनंदन किया। इसके उपरांत उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष लखेश्वर बघेल के शासकीय निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सर्किट हाउस में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर राव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल, नगाड़ों, पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। दूसरे दिन डॉ. महंत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ दंतेवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के चरणों में शीश नवाकर विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे बीजापुर जिले के भैरमगढ़ पहुंचे। जिले में प्रवेश करते ही विधायक विक्रम शाह मंडावी एवं उनके समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया। विधायक निवास में डॉ. महंत ने मंडावी परिवार से आत्मीय भेंट कर कुशलक्षेम जाना। जगदलपुर लौटने के बाद उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। वहीं सर्किट हाउस में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनसे भेंट कर संगठनात्मक विषयों सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।

पनका समाज ने रखी मांग

अंतिम दिन डॉ. महंत ने बस्तर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान काछन गुड़ी पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पनका समाज के प्रतिनिधियों ने उनसे भेंट कर समाज से जुड़ी मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने अनुसूचित जनजाति वर्ग में पनका जाति को शामिल करने की वर्षों पुरानी मांग की ओर ध्यान दिलाया। डॉ. महंत ने उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। काछन गुड़ी बस्तर की विश्वविख्यात दशहरा परंपरा का प्रारंभिक एवं महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र है। लगभग छह शताब्दियों से चली आ रही काछनगादी परंपरा के अनुसार पनका समाज की एक अविवाहित कन्या देवी स्वरूप बस्तर दशहरे के शुभारंभ की अनुमति प्रदान करती है। इस ऐतिहासिक परंपरा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए डॉ. महंत ने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विरासत केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की अमूल्य धरोहर है, जिसके संरक्षण और संवर्धन की सामूहिक जिम्मेदारी है।

बघेल के घर पहुंचे महंत

डॉ. महंत बस्तर सीट से विधायक एवं विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष लखेश्वर बघेल के पैतृक ग्राम गिरोला पहुंचे, जहां उन्होंने माता हिंगलाजिन के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।उल्लेखनीय है कि श्री बघेल इस प्राचीन मंदिर के प्रधान पुजारी भी हैं। रायपुर लौटते समय डॉ. महंत ने कोंडागांव में भी पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने फरसगांव में राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम और उनके परिजनों से मुलाकात कर चर्चा की। प्रवास के दौरान डॉ. चरणदास महंत ने राजनीतिक गतिविधियों से स्वयं को दूर रखते हुए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसजनों, कार्यकर्ताओं एवं अपने शुभचिंतकों से आत्मीय संवाद स्थापित कर संगठनात्मक एकजुटता और पारिवारिक भावनाओं को और सुदृढ़ किया। उनके सहज, सरल एवं आत्मीय व्यवहार ने बस्तर के कांग्रेस परिवार में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

बढ़ती चोरी की घटनाओं पर पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने जताई चिंता

0

मंत्री के गृह क्षेत्र में पुलिस है निष्क्रिय: चंदन कश्यप

जगदलपुर केबिनेट मंत्री के गृह क्षेत्र भानपुरी में थाने से 50 मीटर की दूरी पर सोने की दुकान सहित कई जगहों पर ताबड़तोड़ चोरियां, पुलिस प्रशासन नाकाम: पूर्व विधायक चंदन कश्यपएक महीने के भीतर ६ बड़ी चोरियां, थाने की नाक के नीचे सुरक्षित नहीं हैं व्यापारी; पुलिस के हाथ खाली।भानपुरी चौक के सुरक्षा कैमरे महीनों से खराब; अगर कैमरे चालू होते तो पकड़े जाते शातिर चोर।जगदलपुर नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने बस्तर के भानपुरी थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए केबिनेट मंत्री केदार कश्यप पर निशाना साधा है। उन्होंने पुलिस को भी कटघरे में खड़ा किया है।

कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने कहा है कि भानपुरी में पिछले एक महीने के भीतर सोने की दुकान और अन्य कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हुई सिलसिलेवार चोरियों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। सबसे बड़ी और हैरान करने वाली बात यह है कि बेखौफ चोरों ने भानपुरी थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित दुकानों को अपना निशाना बनाया है। यह इलाका वर्तमान भाजपा सरकार के केबिनेट मंत्री केदार कश्यप का खुद का गृह क्षेत्र और विधानसभा क्षेत्र है। मंत्री के अपने ही क्षेत्र में, वह भी थाने की नाक के नीचे बढ़ रही इन गंभीर आपराधिक घटनाओं और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार व पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भानपुरी जैसे मुख्य मार्ग और व्यस्त इलाके में मात्र एक महीने के भीतर छह बड़ी चोरियां हो जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। शातिर चोरों ने भानपुरी थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित ज्वेलरी शॉप समेत कई अन्य दुकानों को बेखौफ होकर अपना निशाना बनाया, जिससे व्यापारियों की गाढ़ी कमाई पर डाका पड़ा है। उन्होंने कहा-यह बेहद शर्मनाक और कानून व्यवस्था के ढह जाने का सबूत है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे थाने से कुछ ही कदमों की दूरी पर चोरी कर आसानी से फरार हो जा रहे हैं और पुलिस को भनक तक नहीं लग रही है। जिस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व खुद प्रदेश सरकार के मंत्री केदार कश्यप कर रहे हैं, जो उनका खुद का गृह क्षेत्र है, वहां जब थाने के सामने ही व्यापारी और आम जनता सुरक्षित नहीं हैं, तो पूरे बस्तर की सुरक्षा भगवान भरोसे है। इन घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में भारी असुरक्षा का माहौल है, लेकिन पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है।*बॉक्स**सीसीटीवी कैमरे महीनों से बंद*चंदन कश्यप ने पुलिस और स्थानीय प्रशासन की सबसे बड़ी लापरवाही को उजागर करते हुए कहा कि भानपुरी चौक जैसे मुख्य और संवेदनशील चौराहे पर सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पिछले कई महीनों से बंद और खराब पड़े हैं। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर प्रशासन सजग रहता और भानपुरी चौक के कैमरे चालू हालत में होते, तो सोने की दुकान और अन्य जगहों पर हाथ साफ करने वाले चोरों का कोई न कोई सुराग जरूर मिल जाता और अपराधी अब तक सलाखों के पीछे होते। लेकिन कैमरों का महीनों तक खराब रहना यह साबित करता है कि स्थानीय विधायक-मंत्री और विभाग क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर कितने लापरवाह और उदासीन हैं। पूर्व विधायक ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि भानपुरी चौक के सभी खराब कैमरों को बिना किसी देरी के तत्काल दुरुस्त किया जाए, बाजारों में रात्रि गश्त को कड़ा किया जाए और सोने की दुकान समेत सभी छह चोरियों के मामलों का जल्द से जल्द पर्दाफाश कर चोरों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही क्षेत्र के व्यापारियों को सुरक्षा नहीं मिली और चोर नहीं पकड़े गए, तो वे स्थानीय नागरिकों व व्यापारी संघ के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने पर विवश होंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS