City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

ओबीसी महासभा ने बुलंद की 27 फीसदी आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग

0

दिल्ली में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी

दिनेश यदु के नेतृत्व में रैली निकालकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन

नवंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान

जगदलपुर ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर शनिवार को ओबीसी महासभा बस्तर संभाग ने जोरदार तरीके से आवाज बुलंद की। ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम साहू के निर्देश पर संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजजनों ने शहर के कृष्णा मंदिर से बाइक कार रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ओबीसी महासभा ने मांग की है कि आगामी जनगणना-2027 के फॉर्मेट में एससी-एसटी की तरह ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम निर्धारित कर जातिगत जनगणना कराई जाए तथा प्रदेश में ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु ने कहा कि ओबीसी महासभा द्वारा इस मांग को लेकर कई बार राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, बावजूद इसके आज तक मांगें पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज की वास्तविक जनसंख्या का आंकड़ा सामने आए बिना सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति का सही आकलन संभव नहीं है। जातिगत जनगणना के आंकड़े ही भविष्य की नीतियों, योजनाओं और आरक्षण व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण आधार बनेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगामी सत्र तक मांगों पर विचार नहीं किया गया तो लोकसभा सत्र के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर ओबीसी महासभा द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।जिला अध्यक्ष रघुवंश यादव ने कहा कि आज ज्ञापन सौंपा गया है, यदि नवंबर माह तक हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के पश्चात संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजजन कोंडागांव में आयोजित सर्व पिछड़ा वर्ग ओबीसी महासभा की आमसभा में शामिल होने जगदलपुर से कोंडागांव रवाना हुए। इस अवसर पर संभागीय उपाध्यक्ष तुलसीराम ठाकुर, जिला अध्यक्ष रघुवंश यादव, शहर अध्यक्ष मनमोहन यादव, रामेश्वर बिसाई, हरीश साहू, योगेश्वरी साहू, चंपा ठाकुर, अंतूराम सेठिया, ओमप्रकाश साहू, गेंदालाल सोनी, मनोज कुमार ठाकुर, प्रेमसागर, प्रकाश ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर, देवनाथ ठाकुर, कुणाल पटेल, लक्की, गणपति, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

ओबीसी महासभा ने बुलंद की 27 फीसदी आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग

0

दिल्ली में बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी
दिनेश यदु के नेतृत्व में रैली निकालकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन

नवंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान


जगदलपुर
। ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर शनिवार को ओबीसी महासभा बस्तर संभाग ने जोरदार तरीके से आवाज बुलंद की। ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम साहू के निर्देश पर संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाजजनों ने शहर के कृष्णा मंदिर से बाइक कार रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।


ओबीसी महासभा ने मांग की है कि आगामी जनगणना-2027 के फॉर्मेट में एससी-एसटी की तरह ओबीसी वर्ग के लिए अलग कॉलम निर्धारित कर जातिगत जनगणना कराई जाए तथा प्रदेश में ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु ने कहा कि ओबीसी महासभा द्वारा इस मांग को लेकर कई बार राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, बावजूद इसके आज तक मांगें पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज की वास्तविक जनसंख्या का आंकड़ा सामने आए बिना सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति का सही आकलन संभव नहीं है। जातिगत जनगणना के आंकड़े ही भविष्य की नीतियों, योजनाओं और आरक्षण व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण आधार बनेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगामी सत्र तक मांगों पर विचार नहीं किया गया तो लोकसभा सत्र के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर ओबीसी महासभा द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।जिला अध्यक्ष रघुवंश यादव ने कहा कि आज ज्ञापन सौंपा गया है, यदि नवंबर माह तक हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने के पश्चात संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजजन कोंडागांव में आयोजित सर्व पिछड़ा वर्ग ओबीसी महासभा की आमसभा में शामिल होने जगदलपुर से कोंडागांव रवाना हुए। इस अवसर पर संभागीय उपाध्यक्ष तुलसीराम ठाकुर, जिला अध्यक्ष रघुवंश यादव, शहर अध्यक्ष मनमोहन यादव, रामेश्वर बिसाई, हरीश साहू, योगेश्वरी साहू, चंपा ठाकुर, अंतूराम सेठिया, ओमप्रकाश साहू, गेंदालाल सोनी, मनोज कुमार ठाकुर, प्रेमसागर, प्रकाश ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर, देवनाथ ठाकुर, कुणाल पटेल, लक्की, गणपति, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

अब 2 करोड़ 64 लाख में बनेगा नयापारा मुख्य मार्ग, शासन को भेजा गया रिवाइज इस्टीमेट

0

बिजली पोल शिफ्टिंग, पाइप लाइन, पेड़ कटाई व बड़ी नाली निर्माण के लिए बढ़ाया गया बजट

इस संकरी सड़क का होगा चौड़ीकरण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के प्रति पार्षद आलोक अवस्थी ने व्यक्त किया आभार

जगदलपुर शहर के व्यस्ततम सड़कों में शामिल जिला न्यायालय से हाता मैदान तक निर्माणाधीन नयापारा मुख्य मार्ग का रूका कार्य शीघ्र आरंभ होगा। 1 करोड़ 94 लाख 47 हजार रूपये की लागत से बन रहे नयापारा मुख्य मार्ग का पुनः 2 करोड़ 64 लाख 19 हज़ार रूपये का रिवाइज इस्टीमेट शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। वर्तमान मे इस अधूरी सड़क में उड़ती धूल और गड्ढों से लोगों को भारी परेशानी हो रही है और सामने दशहरा व दीपावली पर्व भी है। जिसको ध्यान में रखते हुए अधूरी सड़क को हर संभव प्रयास कर एक सप्ताह में ठीक किया जाएगा। वार्डवासियों और आमजनों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से भी आवश्यक चर्चा की गई है।

मोतीलाल नेहरू वार्ड के भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने बस्तर जिला पत्रकार संघ भवन में आयोजित पत्रवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव के प्रति कृतज्ञता व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सार्थक प्रयास से ही नयापारा मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण हो रहा है। क्षेत्र के विकास के लिये श्री देव संकल्पित हैं। उनके मार्गदर्शन में तेजी से विकास के काम साकार हो रहे हैं। आलोक अवस्थी ने बताया कि कार्य एजेंसी लोक निर्माण विभाग द्वारा मौजूदा जारी नयापारा मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण व उन्नयन निर्माण कार्य के इस्टीमेट में आवश्यक विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग, पाइप लाइन व पंप हाउस शिफ्टिंग, पेड़ों की कटाई, बड़ी नाली निर्माण के लिए प्रावधान नहीं किया गया था। लोक निर्माण विभाग की इस चूक के कारण सड़क का चौड़ीकरण कार्य अवरोधित हुआ। जिसे गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लिया गया और लोक निर्माण विभाग ने रिवाइज इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा है। इस्टीमेट में विद्युत पोल शिफ्टिंग हेतु 38.33 लाख रुपए, पाइप लाइन शिफ्टिंग हेतु 23.28 लाख रुपए, पेड़ कटाई हेतु 6 लाख की राशि का प्रावधान किया गया है। इसके साथ बड़ी नाली निर्माण के लिए भी राशि बढ़ाई गई है। वार्ड पार्षद आलोक अवस्थी ने कहा कि बस्तर प्रवास पर आए उप मुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग मंत्री अरूण साव को ज्ञापन सौंपकर रिवाइज इस्टीमेट की शीघ्र स्वीकृति हुए निवेदन किया गया है। उप मुख्यमंत्री व बस्तर प्रभारी मंत्री विजय शर्मा का भी इस कार्य हेतु ध्यानाकर्षण कराया गया है। इस बड़े कार्य हेतु बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं महापौर संजय पाण्डेय का सतत प्रयास व सहयोग निरंतर बना हुआ है। भाजपा पार्षद श्री अवस्थी ने कहा कि नयापारा मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण में ड्रेन टू ड्रेन 10 मीटर की चौड़ी सड़क साकार रूप पाएगी, वर्तमान में इस सड़क की चौड़ाई महज तीन मीटर है। करीब 600 मीटर लंबाई वाले इस मार्ग में 150 मीटर सड़क अत्यंत संकरी है। जिसका चौड़ीकरण जल्द ही आरंभ होगा। अभी प्राथमिकता में अधूरी सड़क को धूल रहित करने व सुगम यातायात हेतु बिना देर किए ठीक करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व व मार्गदर्शन में नयापारा मुख्य मार्ग जल्दी ही शहर की बेहतरीन सड़कों में शुमार हो जाएगा। पत्रवार्ता में आर्येंद्र सिंह आर्य, अजय शंकर त्रिवेदी, विक्रम सिंह यादव, विनय राजू, साहब मौर्य, अच्युत सामंत भी मौजूद रहे।

सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर फाइटर्स के 600 नव आरक्षकों ने जगदलपुर में चलाया सघन सफाई अभियान

0

सांसद महेश कश्यप ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

जगदलपुर, 4 अक्टूबर 2026/ sewa संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ के तहत जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में जन-जागरूकता और सेवा भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां बस्तर फाइटर्स के 600 नव आरक्षकों ने वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाकर नगरवासियों को स्वच्छता का मजबूत संदेश दिया।

शनिवार को लालबाग स्थित पुलिस प्रशिक्षण शाला में इस विशेष कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में सांसद कश्यप ने उपस्थित समस्त अधिकारियों, जवानों और नागरिकों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति सदैव सजग रहने तथा इसे जन-आंदोलन बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने की शपथ दिलाई। हरित और स्वस्थ पर्यावरण के संकल्प को सुदृढ़ करते हुए सांसद महेश कश्यप तथा सेनानी एमआर मंडावी ने कैंप परिसर में पौधरोपण भी किया।

शुभारंभ समारोह के उपरांत सांसद की अगुवाई में बस्तर फाइटर्स के 600 नव आरक्षकों ने पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ मिलकर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सघन सफाई अभियान चलाया। इन जवानों ने नया बस स्टैंड, ऐतिहासिक दलपत सागर, सिरहासार चौक और गंगामुण्डा जैसे व्यस्त व सार्वजनिक क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फैले कूड़े-कचरे को साफ कर पूरे इलाके की तस्वीर बदल दी। जवानों के इस श्रमदान ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को भी अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने के लिए गहराई से प्रेरित किया। इस पूरे आयोजन के दौरान बस्तर फाइटर्स बटालियन के जवानों के साथ ही इकाई के समस्त अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत दल्ली राजहरा में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा

0

सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस ने उठाई आवाज

दल्लीराजहरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के मार्गदर्शन में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा नगर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता एवं स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने की मांग की गई। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी देश का मतदाता है और प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया के हटना उसके लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रभावित करता है। श्री कोसमा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठाती आ रही है।

कांग्रेस का आरोप है कि इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। रतिराम कोसमा ने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यदि मतदाता सूची को लेकर नागरिकों के मन में संदेह उत्पन्न होता है, तो निर्वाचन आयोग को उसका स्पष्ट एवं संतोषजनक जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल चुनाव कराने से मजबूत नहीं होता, बल्कि लोकतंत्र की वास्तविक मजबूती तभी सुनिश्चित होती है जब प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में हो और वह बिना किसी भय या बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से जनता के अधिकारों की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने मांग की कि एसआईआर प्रक्रिया में सामने आई शिकायतों की निष्पक्ष जांच हो तथा जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनके नाम नियमानुसार पुनः जोड़े जाएं। सभा के दौरान कांग्रेसजनों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी इस्तीफे की मांग उठाई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल, युवराज साहू, अजय नोन्हारे, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष काशीराम निषाद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेस्वर, के. ईश्वर राव, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, महिंद्रन अप्पू, अजय छाजेड, श्रीनिवास राव, जागेश्वर यादव, चंद्र प्रकाश सिंहा, विवेक मसीह, शाहिल कुमार, धीरपाल नेताम, जय प्रकाश यादव, विजय जोगदंड, राजकुमार साहू, अरुण कुमार रामटेके, प्रदीप कुमार, बाबलू, हीरालाल पवार, रफीक कुरैशी, सलमान खान, मूलचंद निषाद, कुशल ठाकुर, कृष्ण यादव, सूरज विहार, रोशन पटेल, राजेश निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कांग्रेसजनों ने कहा कि मतदाता सूची की शुचिता, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा लोकतंत्र की बुनियादी आवश्यकता है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय छात्रा से जुड़ी घटना पर सर्व आदिवासी समाज ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

0

गोंडवाना भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाज ने प्रशासन पर उठाए गंभीर सवाल

भोपालपटनम, 4 अक्टूबर 2026।बीजापुर जिले के भोपालपटनमम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) से जुड़ी छात्राओं की घटना को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। इसी संबंध में रविवार को भोपालपटनम स्थित गोंडवाना भवन में सर्व आदिवासी समाज द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर प्रेस नोट जारी किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाज के पदाधिकारियों एवं प्रमुख सदस्यों ने घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रेस नोट में सर्व आदिवासी समाज ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। छात्राओं से संबंधित किसी भी घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाया जाना चाहिए।

समाज ने प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा यदि किसी की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए।समाज की ओर से प्रशासन के समक्ष घटना की तत्काल एवं निष्पक्ष जांच, संबंधित मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई तथा पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग रखी गई। समाज प्रमुखों ने कहा कि आदिवासी समाज अपनी बेटियों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं करेगा।प्रेस कॉन्फ्रेंस में सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार तलांडी सहित समाज के प्रमुख श्री कामेश्वर राव गौतम, वलवा मदनैया, अनिल पामभोई, शंकर लाल सड़ मेक, शालिक राम नागवंशी मरपल्ली किस्तैया सवलम सनंटी तालांडी ईसत्तारी सहित अन्य समाज प्रमुख एवं सदस्य उपस्थित रहे।समाज प्रमुखों ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा मामले में उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो सर्व आदिवासी समाज आगे आवश्यक कदम उठाने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने और छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

कोरगुड़ा में बिना शासकीय अनुमति मेडिकल कैम्प लगाने की तैयारी कर रहे 04 व्यक्तियों पर कार्रवाई

0

वाहन सहित बड़ी मात्रा में RETROS कंपनी की दवाईयां एवं सप्लीमेंट्री/हेल्थ प्रोडक्ट बरामद

थाना बालोद में धारा 106 bnss के तहत कार्यवाही कर लगभग ₹7.18 लाख की सामग्री एवं अन्य सामान जब्तथाना बालोद पुलिस द्वारा ग्राम कोरगुड़ा में बिना वैध शासकीय अनुमति के मेडिकल कैम्प लगाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 04 व्यक्तियों को वाहन एवं बड़ी मात्रा में दवाईयां/हेल्थ प्रोडक्ट सहित थाना लाया गया।

दिनांक 01.10.2026 को थाना बालोद को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पंचायत भवन कोरगुड़ा में 04 व्यक्ति वाहन क्रमांक CG 07 AQ 7352 से आकर मेडिकल कैम्प लगाने के नाम पर बड़ी मात्रा में दवाईयां एवं सप्लीमेंट्री प्रोडक्ट लाकर ग्रामीणों को उपचार हेतु एकत्रित कर रहे हैं।सूचना पर थाना बालोद से पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा। मौके पर वाहन के साथ उक्त 04 व्यक्ति मिले, जो मेडिकल कैम्प लगाने की तैयारी करते पाए गए। उनसे मेडिकल कैम्प लगाने संबंधी शासकीय अनुमति/वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु पूछताछ की गई, लेकिन मौके पर कोई वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया।मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देकर निर्देशानुसार चारों व्यक्तियों को वाहन एवं बरामद सामग्री सहित थाना बालोद लाया गया तथा नियमानुसार पंचनामा तैयार कर सामग्री को जब्ती में लिया गया।

पकड़े गए व्यक्तियों के नाम1. राजेश कुमार कोठारी, पिता राधेलाल कोठारी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम हरंडडा, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (छ.ग.)2. टी. वेंकटेश राव, पिता टी. चन्द्रराव, उम्र 47 वर्ष, निवासी हुडको भिलाई, थाना सेक्टर-06 भिलाई3. सुरेन्द्र पटेल, पिता राम कुमार पटेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सिंगारपुर, जिला कबीरधाम4. मोहित कुमार रक्सेल, पिता दयाराम रक्सेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी करगाडीह, उतई, जिला दुर्ग

बरामद/जब्त सामग्रीवाहन क्रमांक CG 07 AQ 7352 से RETROS कंपनी की विभिन्न दवाईयां एवं हेल्थ/सप्लीमेंट्री प्रोडक्ट बड़ी संख्या में बरामद हुए। इनमें प्रमुख रूप से—Memory GranueLady Care TabletUric Acid Control CapsuleRETROS Renzova CapsuleKidney Care TabletPiles Care TabletMen’s Charge CapsuleThyroid CareFlax Seed SoftgelBone Health Care TabletMultivitamin TabletOrtho CareWomen’s HealthcareLiver CareOmega CapsuleEasy Slim 3 in 1 PowderHeart CRE PowderDetox Power JuiceAmrit Boost JuiceCastro Gen SyrupDiabo Care TabletBP-Care TabletAYUR Nutri More Energy Booster PowderOrtho Gen Relax Pain Relief OilFat CleanerB-Safe Syrup Blood PurifierNili Bringadi ThailCMDEZY Leaf Green TeaSuvarna PrashanA Blend of Herbsसहित अन्य सामग्री बरामद की गई।इसके अतिरिक्त वाहन क्रमांक CG 07 AQ 7352, वायर, बिजली का बोर्ड, पुराना Canon प्रिंटर, लैपटॉप, Quantum Resonance Magnetic Analyzer मशीन, वेट मशीन आदि सामग्री भी जब्त की गई।

कुल जब्तीपंचनामा के अनुसार वाहन, दवाईयों/हेल्थ प्रोडक्ट एवं अन्य सामग्री सहित कुल लगभग ₹7,18,597/- कीमत की सामग्री चारों व्यक्तियों के कब्जे से गवाहों के समक्ष जब्त की गई।मामले में वैधानिक अनुमति एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच करते हुए नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई थाना बालोद द्वारा की जा रही है।👮 बालोद पुलिस की अपीलबालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति/संस्था द्वारा मेडिकल कैम्प, उपचार अथवा दवाई वितरण के नाम पर गतिविधि संचालित किए जाने पर उसकी वैधता एवं संबंधित विभाग की अनुमति की जानकारी अवश्य लें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।बालोद पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

विशेष ग्राम सभाओं में ग्रामीणों ने तय की विकास की प्राथमिकताएं

0

नारायणपुर गांधी जयंती के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों ने गांव की आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों और विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव दिए।ओरछा विकासखंड की ग्राम पंचायत कच्चापाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण पेड़ की छांव तले आयोजित ग्राम सभा में शामिल हुए और गांव के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। ग्राम सभाओं में विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) तैयार करने के लिए स्थानीय आवश्यकताओं और विकास कार्यों के संबंध में सुझाव लिए गए।बैठकों में जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन तथा ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही रिफॉर्म उत्सव के तहत ग्रामीणों को रोजगार गारंटी, समय पर मजदूरी भुगतान और विभिन्न अनुमेय कार्यों की जानकारी दी गई।प्राप्त सुझावों के आधार पर ग्राम पंचायतों के विकास की प्राथमिकताएं तय कर विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार किया जाएगा।

नारायणपुर साइबर सेल ने 30 गुम मोबाइल, स्वामियों को लौटाए

0

नारायणपुर पुलिस के विशेष अभियान “निक मोबाइल इयाना” के तहत साइबर सेल ने लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के 30 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में संचालित अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त गुम मोबाइल संबंधी आवेदनों पर कार्रवाई की गई। साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण, आईएमईआई नंबर ट्रैकिंग और सीईआईआर पोर्टल की सहायता से मोबाइल फोन की पतासाजी कर उन्हें बरामद किया।शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नारायणपुर में आयोजित कार्यक्रम में बरामद सभी 30 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किए गए।यह कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी साइबर सेल श्री आशीष कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में की गई। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार, उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष कुमार नेताम सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।नारायणपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराएं तथा निकटतम थाना या साइबर सेल से संपर्क करें। किसी भी ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी या साइबर ठगी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन पर सूचना दें और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

बाढ़ पीड़ितों तक किरण देव ने कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से पहुंचाई राहत सामग्री

0

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने बस्तर अंचल में मूसलाधार बारिश और ओड़िशा के खातीगुड़ा बांध के फाटक खोले जाने से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित परिवारों तक कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाई। बाढ़ के कारण शहर की निचली बस्तियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।किरण देव की पहल पर शिव मंदिर वार्ड, भैरमदेव वार्ड, डोंगाघाट, भाटागुड़ा, छेपडागुड़ा व तमाकोनी सहित बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को कंबल, चटाई और राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। राहत सामग्री मिलने से बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिली। इस अवसर पर विधायक किरण देव ने वीडियो कॉल के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। हरसंभव मदद का भरोसा दिलायाउन्होंने प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याएं और हुए नुकसान के संबंध में जानकारी लेते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ की इस आपदा में प्रभावित लोगों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। शासन-प्रशासन के माध्यम से बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कराकर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को भी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंदों की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं।राहत सामग्री वितरण करने वालों में प्रकाश रावल भाजपा जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा बस्तर मनोज जंगम राजेश सोनी साहिल दास पार्वती रावल सुजाता भोलो संतोषी यादव ने वितरण में अपना योगदान दिया ।

MOST POPULAR

HOT NEWS