City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

कोरगुड़ा में बिना शासकीय अनुमति मेडिकल कैम्प लगाने की तैयारी कर रहे 04 व्यक्तियों पर कार्रवाई

0

वाहन सहित बड़ी मात्रा में RETROS कंपनी की दवाईयां एवं सप्लीमेंट्री/हेल्थ प्रोडक्ट बरामद

थाना बालोद में धारा 106 bnss के तहत कार्यवाही कर लगभग ₹7.18 लाख की सामग्री एवं अन्य सामान जब्तथाना बालोद पुलिस द्वारा ग्राम कोरगुड़ा में बिना वैध शासकीय अनुमति के मेडिकल कैम्प लगाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 04 व्यक्तियों को वाहन एवं बड़ी मात्रा में दवाईयां/हेल्थ प्रोडक्ट सहित थाना लाया गया।

दिनांक 01.10.2026 को थाना बालोद को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पंचायत भवन कोरगुड़ा में 04 व्यक्ति वाहन क्रमांक CG 07 AQ 7352 से आकर मेडिकल कैम्प लगाने के नाम पर बड़ी मात्रा में दवाईयां एवं सप्लीमेंट्री प्रोडक्ट लाकर ग्रामीणों को उपचार हेतु एकत्रित कर रहे हैं।सूचना पर थाना बालोद से पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा। मौके पर वाहन के साथ उक्त 04 व्यक्ति मिले, जो मेडिकल कैम्प लगाने की तैयारी करते पाए गए। उनसे मेडिकल कैम्प लगाने संबंधी शासकीय अनुमति/वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु पूछताछ की गई, लेकिन मौके पर कोई वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया।मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देकर निर्देशानुसार चारों व्यक्तियों को वाहन एवं बरामद सामग्री सहित थाना बालोद लाया गया तथा नियमानुसार पंचनामा तैयार कर सामग्री को जब्ती में लिया गया।

पकड़े गए व्यक्तियों के नाम1. राजेश कुमार कोठारी, पिता राधेलाल कोठारी, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम हरंडडा, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (छ.ग.)2. टी. वेंकटेश राव, पिता टी. चन्द्रराव, उम्र 47 वर्ष, निवासी हुडको भिलाई, थाना सेक्टर-06 भिलाई3. सुरेन्द्र पटेल, पिता राम कुमार पटेल, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सिंगारपुर, जिला कबीरधाम4. मोहित कुमार रक्सेल, पिता दयाराम रक्सेल, उम्र 38 वर्ष, निवासी करगाडीह, उतई, जिला दुर्ग

बरामद/जब्त सामग्रीवाहन क्रमांक CG 07 AQ 7352 से RETROS कंपनी की विभिन्न दवाईयां एवं हेल्थ/सप्लीमेंट्री प्रोडक्ट बड़ी संख्या में बरामद हुए। इनमें प्रमुख रूप से—Memory GranueLady Care TabletUric Acid Control CapsuleRETROS Renzova CapsuleKidney Care TabletPiles Care TabletMen’s Charge CapsuleThyroid CareFlax Seed SoftgelBone Health Care TabletMultivitamin TabletOrtho CareWomen’s HealthcareLiver CareOmega CapsuleEasy Slim 3 in 1 PowderHeart CRE PowderDetox Power JuiceAmrit Boost JuiceCastro Gen SyrupDiabo Care TabletBP-Care TabletAYUR Nutri More Energy Booster PowderOrtho Gen Relax Pain Relief OilFat CleanerB-Safe Syrup Blood PurifierNili Bringadi ThailCMDEZY Leaf Green TeaSuvarna PrashanA Blend of Herbsसहित अन्य सामग्री बरामद की गई।इसके अतिरिक्त वाहन क्रमांक CG 07 AQ 7352, वायर, बिजली का बोर्ड, पुराना Canon प्रिंटर, लैपटॉप, Quantum Resonance Magnetic Analyzer मशीन, वेट मशीन आदि सामग्री भी जब्त की गई।

कुल जब्तीपंचनामा के अनुसार वाहन, दवाईयों/हेल्थ प्रोडक्ट एवं अन्य सामग्री सहित कुल लगभग ₹7,18,597/- कीमत की सामग्री चारों व्यक्तियों के कब्जे से गवाहों के समक्ष जब्त की गई।मामले में वैधानिक अनुमति एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच करते हुए नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई थाना बालोद द्वारा की जा रही है।👮 बालोद पुलिस की अपीलबालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति/संस्था द्वारा मेडिकल कैम्प, उपचार अथवा दवाई वितरण के नाम पर गतिविधि संचालित किए जाने पर उसकी वैधता एवं संबंधित विभाग की अनुमति की जानकारी अवश्य लें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।बालोद पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

विशेष ग्राम सभाओं में ग्रामीणों ने तय की विकास की प्राथमिकताएं

0

नारायणपुर गांधी जयंती के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में ग्रामीणों ने गांव की आवश्यकताओं, उपलब्ध संसाधनों और विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव दिए।ओरछा विकासखंड की ग्राम पंचायत कच्चापाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण पेड़ की छांव तले आयोजित ग्राम सभा में शामिल हुए और गांव के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। ग्राम सभाओं में विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) तैयार करने के लिए स्थानीय आवश्यकताओं और विकास कार्यों के संबंध में सुझाव लिए गए।बैठकों में जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन तथा ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही रिफॉर्म उत्सव के तहत ग्रामीणों को रोजगार गारंटी, समय पर मजदूरी भुगतान और विभिन्न अनुमेय कार्यों की जानकारी दी गई।प्राप्त सुझावों के आधार पर ग्राम पंचायतों के विकास की प्राथमिकताएं तय कर विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार किया जाएगा।

नारायणपुर साइबर सेल ने 30 गुम मोबाइल, स्वामियों को लौटाए

0

नारायणपुर पुलिस के विशेष अभियान “निक मोबाइल इयाना” के तहत साइबर सेल ने लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के 30 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में संचालित अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त गुम मोबाइल संबंधी आवेदनों पर कार्रवाई की गई। साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण, आईएमईआई नंबर ट्रैकिंग और सीईआईआर पोर्टल की सहायता से मोबाइल फोन की पतासाजी कर उन्हें बरामद किया।शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नारायणपुर में आयोजित कार्यक्रम में बरामद सभी 30 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किए गए।यह कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी साइबर सेल श्री आशीष कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में की गई। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार, उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष कुमार नेताम सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।नारायणपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराएं तथा निकटतम थाना या साइबर सेल से संपर्क करें। किसी भी ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी या साइबर ठगी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन पर सूचना दें और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

बाढ़ पीड़ितों तक किरण देव ने कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से पहुंचाई राहत सामग्री

0

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने बस्तर अंचल में मूसलाधार बारिश और ओड़िशा के खातीगुड़ा बांध के फाटक खोले जाने से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित परिवारों तक कार्यकर्त्ताओं के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाई। बाढ़ के कारण शहर की निचली बस्तियों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।किरण देव की पहल पर शिव मंदिर वार्ड, भैरमदेव वार्ड, डोंगाघाट, भाटागुड़ा, छेपडागुड़ा व तमाकोनी सहित बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को कंबल, चटाई और राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। राहत सामग्री मिलने से बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिली। इस अवसर पर विधायक किरण देव ने वीडियो कॉल के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। हरसंभव मदद का भरोसा दिलायाउन्होंने प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याएं और हुए नुकसान के संबंध में जानकारी लेते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ की इस आपदा में प्रभावित लोगों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। शासन-प्रशासन के माध्यम से बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कराकर प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को भी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंदों की मदद करने के निर्देश दिए गए हैं।राहत सामग्री वितरण करने वालों में प्रकाश रावल भाजपा जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा बस्तर मनोज जंगम राजेश सोनी साहिल दास पार्वती रावल सुजाता भोलो संतोषी यादव ने वितरण में अपना योगदान दिया ।

पुलिस द्वारा अलग अलग 02 मामले में किया गया आरोपीयो को गिरफ्तार

0

सनौद पुलिस द्वारा सोना चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुये एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई 01 नग सोने का गुलबंद 13 ग्राम, 01 जोडी सोने का झुमका 10 ग्राम , 01 जोडी सोने का टाप्स 05 ग्राम कुल कीमत 279450.00 रू को बरामद की गई है।

ग्राहको को सीम एक्टीवेट करने के नाम से धोखाधडी करने के मामले मे आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन को किया गया बरामद

थाना सनौद पुलिस द्वारा अलग अलग प्रकरण मे 02 आरोपीगण को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

बालोद। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चैव्हाण (भा.पु.से) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्राकांत गवर्णा के निर्देषन तथा अनुविभगाीय पुलिस अधिकारी गुरूर श्रीमती माया शर्मा के मार्गदर्शन में थाना सनौद पुलिस द्वारा सोना चोरी एवं सीम एक्टीवेट करने के नाम से धोखाधडी करने वाले आरोपीगणो को किया गया गिरफ्तार।

01. सोना चोरी विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ज्योति साहू पति जितेन्द्र कुमार साहू निवासी ग्राम अरकार थाना सनौद जिला बालोद द्वारा दिनांक 09.06.2026 को कोई अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थिया के घर अंदर घुसकर 01 नग सोने का गुलबंद 13 ग्राम 01 जोडी सोने का झुमका 10 ग्राम ,01 जोडी सोने का टाप्स 05 ग्राम कुल 28 ग्राम को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 331(4) ,305 बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान लगातार पता साजी करते हुए पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर आरोपी की पता तलाष के दौरान भिलाई से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो ग्राम अरकार में हुये चोरी गई सोना को चोरी करना स्वीकार करने पर *आरोपी रामअवतार सिंह पिता शंकर पाल सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी रूस्तमगढ जिला अलीगढ (उत्तरप्रदेष) वर्तमान पता शारदा पारा वैकुण्ठ धाम कैंप 2 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग* द्वारा चोरी गई सोना 01 नग सोने का गुलबंद 13 ग्राम 01 जोडी सोने का झुमका 10 ग्राम ,01 जोडी सोने का टाप्स 05 ग्राम कुल कीमत 279450.00 रू पेष करने पर जप्त किया गया है। आरोपी राम अवतार सिंह को आज दिनांक 02.10.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेष कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

धोखाधड़ी मामला मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, कि थाना सनौद में अपराध क्रमांक 47/2025 धारा 420 भादवि. 42(3)(म) दुरसंचार अधिनियम 2023 तहत् पंजीबद्ध किया गया है प्रार्थी जीवन लाल निषाद पिता मिलोत कुमार उम्र 23 वर्ष साकिन भरदाखुर्द थाना गुण्डरदेही जिला बालोद द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.02.2024 को ग्राम सनौद में आरोपी भानूवेद देवांगन एवं अन्य आरोपीगण द्वारा एयरटेल कंपनी का सीम नंबर 9165887188 को वोडाफोन आइडिया कंपनी में पोर्ट कराने के लिए आधार कार्ड दिया था, जो आरोपीयो द्वारा प्रार्थी का लाइव फोटो लेकर बायोमेट्रिक मशीन में दाया हाथ का अंगुठा लगाकर प्रार्थी के आधार कार्ड से बेईमानी पूर्वक सीम क्रमांक 9039165252, 9630483728, 7898163639, 9752153451 को एक्टीवेट कर धोखाधडी करने के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर आरोपी का पतासाजी की गई

01 आरोपी की पहचान रोशन लाल देवांगन पिता राजेन्द्र देवांगन उम्र 29 वर्ष साकिन डिपरापारा वार्ड नं. 39 थाना सिटी कोतवाली दुर्ग जिला दुर्ग छ.ग.* के रूप में हुई। आरोपी को दुर्ग से पुलिस हिरासत मे लेकर आरोपी को पुछताछ करने पर एयरटेल टेलीकाॅम कंपनी में वर्ष 2023 से तथा वोडाफोन आइडिया टेलीकाॅम कंपनी में वर्ष 2024 में एजेंट का कार्य करते हुये ग्राहको का फिंगर प्रिंट एवं आधार कार्ड लेकर एक ही ग्राहक के नाम से 04 सीम एक्टीवेट कर धोखाधडी किया । आरोपी से 01 नग मोबाईल जप्त किया गया है। आरोपी रोशनलाल देवांगन को आज दिनांक 10.02.2026 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण मे विवेचना जारी है।

कार्यवाही में भूमिका- निरीक्षक सोनसिंह सोरी थाना प्रभारी सनौद, सउनि. नंद कुमार साहू, प्र.आर. 644 हिरदेराम कोलियारा, आरक्षक दमन वर्मा, आरक्षक टिकेन्द्र कुमार सोरी, आरक्षक गौकरण यादव, आरक्षक गोविन्द साहू एवं सायबर सेल प्रभारी सउनि0 धरम भुआर्य, प्र.आर. रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक पूरन देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रहा ।

धान खरीदी में धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद में मनसुख साहू एवं परमानंद साहू, निवासी ग्राम हीरापुर द्वारा संयुक्त रूप से लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज कराई गई कि वर्ष 2026 में गर्मी फसल की धान खरीदी के दौरान आरोपी संजय कुमार साहू, निवासी ग्राम मेड़की, द्वारा उनसे धान खरीदी के नाम पर राशि एवं चेक संबंधी लेन-देन कर धोखाधड़ी की गई।शिकायत के अनुसार आरोपी द्वारा प्रार्थी से 150 क्विंटल 30 किलोग्राम धान, प्रति क्विंटल ₹2,300/- की दर से कुल ₹3,45,690/- की धान खरीदी गई तथा भुगतान के लिए चेक प्रदान किए गए। बैंक में चेक प्रस्तुत करने पर खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने से चेक अनादरित हो गया।इसी प्रकार प्रार्थी के अनुसार आरोपी द्वारा 183 क्विंटल 28 किलोग्राम धान, प्रति क्विंटल ₹2,050/- की दर से कुल ₹3,75,724/- की धान खरीदी कर ₹50,000/- नगद भुगतान के बाद शेष ₹3,25,724/- की राशि के चेक दिए गए, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर अनादरित हो गए।प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन, धान खरीदी संबंधी दस्तावेज, आरोपी द्वारा दिए गए चेक एवं इकरारनामा आदि को जप्त किया गया। विवेचना में आरोपी द्वारा कुल ₹6,71,414/- की धान खरीदी कर भुगतान के संबंध में धोखाधड़ी किए जाने संबंधी तथ्य सामने आने पर आरोपी संजय कुमार साहू, पिता स्व. अधनू राम साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम मेड़की, थाना व जिला बालोद, के विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस का अपराध घटित होना पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया।आरोपी को दिनांक 30.09.2026 को 20:00 बजे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई तथा न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।🔸 बालोद पुलिस की अपीलबालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि कृषि उपज की खरीदी-बिक्री अथवा अन्य आर्थिक लेन-देन करते समय आवश्यक दस्तावेज एवं भुगतान संबंधी अभिलेख सुरक्षित रखें तथा किसी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

बकावंड में 100 विद्यार्थियों ने दिया नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का मॉक टेस्ट

0

कलेक्टर छिकारा ने बढ़ाया विद्यार्थियों का मनोबल

बकावंड बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में 3 अक्टूबर को बकावंड विकासखंड में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की तैयारी हेतु द्वितीय मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। इस अभ्यास परीक्षा में कुल 100 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। मॉक टेस्ट संपन्न होने के बाद विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा प्रश्न पत्र को विस्तार से हल कराया गया तथा छात्र-छात्राओं को समय प्रबंधन और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बारीकियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा सभी परीक्षार्थियों को नोटबुक एवं पेन वितरित की गई । उन्होंने बच्चों को परीक्षा के तनाव व भय से मुक्त रहकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की समझाइश दी और उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।कार्यक्रम के दौरान बस्तर जिले के डीएमसी अशोक पांडे ने केंद्र का सघन अवलोकन किया।विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा, “परीक्षा में सफलता या असफलता मुख्य विषय नहीं है, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम प्रत्येक परीक्षा में सम्मिलित हों और पूरे साहस व लगन के साथ उसका सामना करें।

” मॉक टेस्ट का अवलोकन तहसीलदार बकावंड के द्वारा भी किया गया। उन्होंने सभी शिक्षकों के प्रयास की सराहना करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने सफल आयोजन के लिए प्राचार्य अनिता मिंज एवं समस्त शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि विकासखंड बकावंड को शैक्षणिक गुणवत्ता में अग्रणी बनाए रखने में सभी का निरंतर सहयोग सराहनीय है। इस दौरान विकासखंड स्रोत समन्वयक सोनसिंह बघेल सहित समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

शिल्पी संस्था ने देश के शिल्पियों को किया नमन

0

गांधीजी और शास्त्रीजी को दी श्रद्धांजलि

जगदलपुर शिल्पी सांस्कृतिक संस्था जगदलपुर द्वारा निजी भूमि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक घोष अध्यक्ष मैत्री संघ थे।अध्यक्षता सुधीर मंडल संस्थापक सदस्य ने की।विशिष्ट अतिथि पीतांबर नायक पार्षद महारानी वार्ड थे। मंच संचालक संजीव शील ने अतिथियों को मंच पर आने का आह्वान किया। पारंपरिक रीति रिवाज के साथ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं पट्टे से किया गया। स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष दृशांत चक्रवर्ती ने दिया। महिला सदस्यों के अगुवाई में “वैष्णव जन तो, तेने कहिए” भजन को सभी ने मिलकर गाया। शिक्षण क्षेत्र के वरिष्ठ सदस्य देवव्रत बराल ने महात्मा गांधी एवं इंद्राणी नंदी ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।

प्रतिमा राय चौधरी ने संत कबीर का एक दोहा गाया एवं सभी दर्शकों का मन मोह लिया। सभी अतिथियों ने क्रमशः महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के सरल जीवन देश के प्रति उनके योगदान का जिक्र किया। संस्था के संस्थापक सुबीर नंदी ने माह नवंबर में संस्था की इसी निजी भूमि पर एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने की जानकारी सभी को दी। अंत में आभार प्रदर्शन संस्था के महासचिव असीम गाइन द्वारा किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था कोषाध्यक्ष हरि माधव दास एवं सह सचिव शांतनु नाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अनुपमा शाह, गीता विश्वास, शेफाली सरकार, बनश्री भगत, साथी मुखर्जी, जय गोपाल सरकार, संस्था के महासचिव कोषाध्यक्ष क्रीड़ा सचिव, अन्य सदस्य एवं नगर के प्रबुद्धज माता बहनें उपस्थित थे। यह जानकारी शिल्पी सांस्कृतिक संस्था जगदलपुर के अध्यक्ष दिशांत चक्रवर्ती ने दी।

बस्तर की बाढ़ पर सांसद महेश कश्यप की बड़ी पहल

0

पीएम राहत कोष से 500 करोड़ की विशेष सहायता, स्थायी बाढ़ नियंत्रण पैकेज की मांग

जगदलपुर बस्तर में अतिवृष्टि और इंद्रावती नदी के उफान से पैदा हुई बाढ़ की स्थिति को लेकर सांसद महेश कश्यप ने केंद्र सरकार के समक्ष बड़ा राहत पैकेज रखने की मांग की है। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर बस्तर, सुकमा और बीजापुर के प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास व क्षतिग्रस्त अधोसंरचना की मरम्मत के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 500 करोड़ रुपए की विशेष सहायता मांगी है। इसमें बस्तर के लिए 300 करोड़, सुकमा के लिए 100 करोड़ और बीजापुर के लिए 100 करोड़ रुपए शामिल हैं।सांसद ने बताया कि बाढ़ से सैकड़ों गांव प्रभावित हुए हैं। बस्तर जिले में करीब 700 कच्चे-पक्के मकानों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा सड़क, पुल-पुलिया, खरीफ फसल, पशुधन और छोटे कारोबार भी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ विशेष राहत, बेघर परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान और आजीविका सहायता तथा पशुधन व दुकानदारों के नुकसान का मुआवजा डीबीटी से देने की मांग की है।

अब राहत नहीं, स्थायी समाधान पर जोर

सांसद ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय और संबंधित केंद्रीय संस्थाओं को भेजे ज्ञापन में इंद्रावती नदी और जोरा नाला के जलभराव की स्थायी समस्या का समाधान करने की मांग की है। इसके लिए आधुनिक हाइड्रोलॉजिकल अध्ययन, नई डीपीआर, जोरा नाला पर गेटेड कंट्रोल स्ट्रक्चर, इंद्रावती में ड्रेजिंग, जलागम क्षेत्रों में पौधरोपण और मृदा संरक्षण का प्रस्ताव रखा गया है।जगदलपुर में एकीकृत स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम और नदी किनारों पर पक्के गाइड बांध बनाने की मांग भी की गई है।

बांध से पानी छोड़ने पर 24-48 घंटे पहले मिले अलर्ट

ओडिशा के खातीगुड़ा बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति में निचले इलाकों को समय रहते सतर्क करने के लिए सांसद ने केंद्रीय जल आयोग की मध्यस्थता में रियल टाइम डेटा शेयरिंग और ऑटोमेटेड अर्ली वार्निंग सिस्टम बनाने का प्रस्ताव दिया है। उनका कहना है कि पानी छोड़े जाने की सूचना कम से कम 24 से 48 घंटे पहले मिलने पर संवेदनशील इलाकों को सुरक्षित खाली कराया जा सकेगा।सांसद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जमीनी सत्यापन के लिए अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम बस्तर भेजने और पुनरुद्धार के लिए विशेष पैकेज को शीघ्र मंजूरी देने की मांग की है।

गांधी जयंती पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन ने आयोजित की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

0

बचेली मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक), बचेली द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर इंटक सदन बचेली में बच्चों एवं महिलाओं के लिए महात्मा गांधी जी के जीवन, विचारों एवं आदर्शों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बापू के जीवन, उनके संघर्ष तथा सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों से जुड़े विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सद्भाव के संदेश को याद किया गया।

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन और देशहित में दिए गए प्रेरणादायी “जय जवान, जय किसान” के संदेश को भी स्मरण किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के साथ-साथ प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा।पुरस्कार वितरण समारोह 15 अक्टूबर को केंद्रीय विद्यालय ग्राउंड, बचेली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान राष्ट्रनायकों के जीवन, विचारों एवं आदर्शों से जोड़ना तथा उनमें देशभक्ति, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है।

MOST POPULAR

HOT NEWS