जगदलपुर. नगर के अलग- अलग जगहों एवं गीदम में घूम घूमकर चालाकी पूर्वक एटीएम चेंज कर लोगों से ठगी करने के मामले में बोधघाट पुलिस ने बीते दिन दो आरोपित राजेश कुमार निवासी ग्राम डाटा थाना हांसी जिला हिसार (हरियाणा ) को गिरफ्तार किया है. घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पैसन प्रो, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस आदि बरामद किया गया.दोनों आरोपियों को रिमांड पर जेल भेजा गया है.पुलिस के अनुसार थाना बोधघाट में प्रार्थी रामेश्वर बघेल पिता श्री बोरगु राम निवासी संजय गाँधी वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 13.सितम्बर को जगदलपुर के बोधघाट चौक में स्थित इंडिया वन एटीएम में पैसा निकालने गया था. जहां पर उसके पीछे पीछे दो व्यक्ति भी उसके साथ ATM बूथ के अंदर घूंस गए और उसे अपने बातो में बहला फुसला कर प्रार्थी का एटीएम पिन कोड देख लिया. अपने पास रखे डमी कार्ड से बदली करके उसके साथ धोखोधड़ी करते हुए प्रार्थी के खाते से 30 हजार रु नगदी आहरण एवं पॉस मशीन की मदद से 75 हजार रु कुल प्रार्थी के अकॉउंट से 1,05,000 रु प्रार्थी के अकॉउंट से अनाधिकृत रूप से आहरण कर ठगी किया है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई.स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज एकत्रित किया गया. आसपास के टावर डंप लेकर विश्लेषण किया गया. संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों का लोकेशन चेक किया गया. संदेही व्यक्ति का लोकेशन हिसार हरियाणा में होना पाया गया, जिसे लगातार ट्रैक किया जा रहा था. संदेही का लोकेशन कोटपाड़ (ओड़िशा ) में होना पाया गया. जिसे तत्काल रेड कार्यवाही कर हिरासत में लिया गया. उसने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी भीम उर्फ़ भीमो के साथ मिलकर 13 फ़रवरी को प्रार्थी के ATM को अपने डमी ATM से बदलकर उसके अकॉउंट से कुल 1,05,000 रु निकालकर प्रार्थी के साथ ठगी करना स्वीकार किया. वहीं आरोपी भीम उर्फ़ भीमो से पूछताछ करने पर राजेश कुमार के साथ मिलकर अपराध घटित करना कबूल किया ।
बफर क्षेत्र में तालाब गहरीकरण व मेड़ मरम्मत कार्य पर उठे सवाल
ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप
निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई की मांग –मुर्गेश कुमार शेट्ट
भोपालपटनम बीजापुर जिले की भोपालपटनम तहसील अंतर्गत वन परिक्षेत्र के बफर जोन में स्थित ग्राम उल्लूर के नेरला वागु के पास जंगल क्षेत्र में तालाब गहरीकरण एवं मेड़ मरम्मत के कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2026 में वन प्रबंधन समिति के माध्यम से लगभग 70 लाख रुपये की लागत से बाई चेरवु राजुला कुंठा तालाब के गहरीकरण एवं मेड़ मरम्मत का कार्य कराया गया, लेकिन कार्य में निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया गया।
ग्रामीणों के अनुसार तालाब का निर्माण वर्ष 1990 के दशक में राजीव गांधी जल मिशन के अंतर्गत कराया गया था। इसके बाद भी समय-समय पर पंचायत निधि सहित अन्य मदों से तालाब के गहरीकरण एवं मरम्मत का कार्य कराया जाता रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2026 में पुनः बफर जोन की वन प्रबंधन समिति द्वारा तालाब के गहरीकरण एवं मेड़ मरम्मत का कार्य कराया गया। ग्रामीणों के मुताबिक जून माह के अंतिम सप्ताह से जुलाई माह के दौरान करीब दो सप्ताह तक तालाब में काम किया गया। आरोप है कि तालाब के विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह गड्ढे खोदकर गहरीकरण किया गया, जबकि तालाब की समुचित तकनीकी आवश्यकता एवं जल निकासी व्यवस्था को ध्यान में नहीं रखा गया। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जिस मार्ग से पानी स्लूस गेट तक पहुंचता था, उस रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। इसके स्थान पर किनारे से नाली खोदकर पानी की निकासी के लिए नया रास्ता बनाया गया है।ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में स्लूस गेट के आसपास जिस तरह गहरीकरण किया गया है, उससे बारिश के बाद पानी की निकासी प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार यदि कार्य निर्धारित मापदंड के अनुसार किया जाता तो स्लूस गेट से पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सकती थी। इसके अलावा तालाब से खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए पूर्व में बनाई गई नहर, कैनाल की भी मरम्मत कराई जानी चाहिए थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तालाब के साथ कैनाल की उचित मरम्मत की जाती, तो बरसात के बाद किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होने की संभावना रहती।
गुणवत्ता और खर्च की जांच की मांग
ग्रामीणों ने तालाब गहरीकरण एवं मेड़ मरम्मत कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्य की तकनीकी जांच, स्थल निरीक्षण, माप पुस्तिका एवं खर्च की गई राशि की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्य में वन प्रबंधन समिति से जुड़े लोगों एवं संबंधित विभाग के कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कार्य में निर्धारित मापदंडों का पालन हुआ है तो संबंधित विभाग द्वारा मौके पर जांच कर स्थिति स्पष्ट की जाए। वहीं यदि कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता या शासकीय राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।ग्रामीण आत्रम नागैया, मेटा जोगाराम, मेटा जोगाराम वासम, धरमैया मेटा पेंटाराम तथा धरमैया कोरसा सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर तालाब के गहरीकरण, मेड़ मरम्मत, स्लूस गेट तथा नहर की स्थिति की तकनीकी जांच करेगा, जिससे वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
वर्सन:
अभी आहरित नहीं हुई है राशि
तालाब मरम्मत कार्य वर्ष 2026 का है। इसकी लागत राशि मुझे नहीं मालूम है। अभी तक कोई राशि आहरण नहीं की गई है। कार्य बरसात के बाद किया जाना है।
महात्मा गांधी जयंती पर CISF NSL नगरनार ने चलाया स्वच्छता अभियान
जगदलपुर:- 02 अक्टूबर 2026। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को CISF NSL नगरनार द्वारा ग्राम पंचायत नगरनार में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।सुबह 08:30 बजे आयोजित इस स्वच्छता अभियान के दौरान नगरनार पंचायत क्षेत्र के सब्जी मंडी परिसर, स्कूल परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। अभियान में CISF NSL नगरनार के कमांडेंट राघवेंद्र सिंह, डिप्टी कमांडेंट सनिश एम. सहित CISF के अधिकारी एवं बल सदस्य उपस्थित रहे।कमांडेंट राघवेंद्र सिंह की देखरेख में CISF के जवानों एवं अधिकारियों ने पूरी तत्परता और लगन के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई।

इस दौरान उपस्थित CISF बल सदस्यों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की शपथ भी ली।अभियान के माध्यम से स्वच्छता को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश सभी जवानों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में CISF के अधिकारियों एवं बल सदस्यों की सक्रिय सहभागिता से स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा गया कि स्वच्छ परिसर केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज की पहचान है। स्वच्छता को आदत बनाकर ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर नगरनार का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम CISF अधिकारियों एवं बल सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

खुद बाढ़ में तबाह हो गए, मगर डोंगाघाट के बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बन गए सूरज ठाकुर
खुद का घर बाढ़ में ढह गया, परिवार प्रभावित, फिर भी दूसरों की मदद के लिए गले तक पानी में उतरे सूरज
जगदलपुर इंद्रावती नदी में आई भीषण बाढ़ ने जगदलपुर के डोंगाघाट क्षेत्र में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। बाढ़ के इस संकट के बीच शिव मंदिर वार्ड निवासी सूरज ठाकुर ने मानवता और सेवा की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे डोंगाघाट के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे। बाढ़ के कारण सूरज ठाकुर का स्वयं का मकान ढह गया और उनका पूरा परिवार भी बाढ़ से प्रभावित हुआ। इसके बावजूद उन्होंने अपनी परेशानियों की परवाह किए बिना डोंगाघाट के बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद करने का निर्णय लिया।
दरअसल सूरज ठाकुर अपनी जान जोखिम में डालकर गले तक भरे पानी के बीच घर-घर पहुंचे और जरूरतमंद लोगों तक पानी, भोजन, नाश्ता सहित आवश्यक सामग्री पहुंचाने का कार्य किया।सूरज ठाकुर ने बाढ़ की विकट परिस्थितियों में कई परिवारों तक पहुंचकर उनका हालचाल जाना और जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई। जब अधिकांश लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे, उस समय सूरज स्वयं बाढ़ के पानी में उतरकर लोगों की मदद में जुटे रहे। डोंगाघाट के लोगों ने सूरज ठाकुर की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि मुसीबत कब आ जाए, यह किसी को पता नहीं होता। बाढ़ की इस कठिन घड़ी में जब सूरज का अपना घर और परिवार भी प्रभावित था, तब भी उन्होंने दूसरों की चिंता करते हुए जिस तरह मदद का हाथ बढ़ाया, वह मानवता की मिसाल है।स्थानीय लोगों ने सूरज ठाकुर को “बाढ़ पीड़ितों का मसीहा” बताते हुए कहा कि उन्होंने संकट की घड़ी में डोंगाघाट के लोगों का साथ दिया और बिना किसी स्वार्थ के उनकी मदद की। लोगों ने सूरज ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सेवा और साहस के लिए पूरा डोंगाघाट उनका धन्यवाद करता है।
सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान, कलेक्टर बोले – सेवा से रिटायर हुए हैं, अनुभव से नहीं
जगदलपुर कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समारोह में 16 सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें पेंशन भुगतान आदेश भी प्रदान किए गए।कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी शासकीय सेवा से जरूर रिटायर हुए हैं, लेकिन उनका अनुभव आज भी समाज और प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों से युवा कर्मचारियों के साथ संपर्क बनाए रखने और अपने सेवाकाल के अनुभव साझा कर उनका मार्गदर्शन करने की अपील की।कलेक्टर ने कहा कि अब वे परिवार के साथ समय बिताने के साथ पठन-पाठन, लेखन और संगीत जैसी रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर जीवन की दूसरी पारी को सार्थक बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि लंबे सेवाकाल के कारण सेवानिवृत्त कर्मियों को प्रशासनिक व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं की अच्छी समझ होती है। वे आम लोगों को पेयजल, राशन, स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन की जानकारी देकर सहयोग कर सकते हैं।जिला पंचायत सीईओ तन्मय खन्ना ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में कर्मचारियों के स्वत्व और पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण की प्रशासनिक पहल की सराहना की गई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि सेवानिवृत्ति के दिन ही स्वत्वों और पेंशन संबंधी प्रक्रिया पूरी होना सुशासन का अनुकरणीय उदाहरण है।
बकावंड जनपद पंचायत की नवनियुक्त सीईओ श्रीमती श्वेता साहू जी का सरपंच संघ ने किया भव्य स्वागत
बकावंड 30 सितंबर 2026 आज जनपद पंचायत बकावंड में नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्रीमती श्वेता साहू जी के पदभार ग्रहण करने पर सरपंच संघ बकावंड के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।सरपंच संघ के अध्यक्ष रीमा दर बघेल जी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष एवं संघ के समस्त सरपंच सदस्यों ने गुलदस्ता एवं पुष्पमाला भेंट कर मैडम का स्वागत किया और नवीन पदस्थापना की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सरपंच संघ के अध्यक्ष ने कहा कि – “मैडम के कुशल नेतृत्व एवं प्रशासनिक अनुभव से बकावंड जनपद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। हमें आशा है कि शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगी।”नवनियुक्त सीईओ श्वेता साहू जी ने सरपंच संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि – “सभी सरपंचों के सहयोग से जनपद क्षेत्र का समग्र विकास मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। पंचायतों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।”कार्यक्रम में सरपंच संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित बकावंड जनपद के सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचगण एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
बस्तर बाढ़ विभीषिका के दृष्टिगत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विशेष राहत पैकेज और दीर्घकालिक बाढ़ प्रबंधन की मांग
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जोरा नाला के नए सिरे से डीपीआर निर्माण एवं कार्यान्वयन को जरूरी बताया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को लिखा पत्र
जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष सी.आर. पाटिल, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा को एक पत्र लिखकर ओड़िशा स्थित खातीगुड़ा बांध से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण बस्तर जिले में उत्पन्न भीषण बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया है। बस्तर अंचल में हुई मूसलाधार बारिश और ओड़िशा के खातीगुड़ा बांध के फाटक खोले जाने के कारण क्षेत्र में भीषण बाढ़ और जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई थी।

जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हुआ। बस्तर अंचल में बाढ़ के कारण हमारे जनमानस को काफी नुकसान पहुंचा। जिसपर गंभीरता से संज्ञान लेते श्री किरण देव ने बस्तर के बाढ़ पीड़ितों के तात्कालिक पुनर्वास, विशेष मुआवजा पैकेज, जोरा नाला की नई डीपीआर के निर्माण तथा दीर्घकालिक बाढ़ प्रबंधन योजना की तत्काल स्वीकृति का आग्रह किया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण देव ने केन्द्रीय मंत्री श्री पाटिल को लिखे पत्र में ध्यान आकृष्ट किया है कि इंद्रावती जलाशय (खातीगुड़ा बांध) से अग्रिम चेतावनी और उचित समन्वय के बिना भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से इंद्रावती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच गया। इसके चलते जगदलपुर शहर के कई वार्ड और ग्रामीण क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। जनता के हजारों एकड़ में लगी फसलें तबाह हो चुकी हैं, मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, मवेशी बह गए हैं और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अंतर-राज्यीय जल विनियमन के अभाव और जोरा नाला की भौगोलिक स्थिति और प्रभावी बाढ़ (आपदा) प्रबंधन के अभाव ने इस संकट को और अधिक गंभीर बना दिया है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री देव ने पत्र में आपदा प्रभावितों हेतु विशेष मुआवजा एवं राहत पैकेज के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि बाढ़ से नष्ट हुई खरीफ फसलों के लिए किसानों को प्रति एकड़ के आधार पर एनडीआरएफ मद से विशेष राहत राशि तुरंत स्वीकृत की जाए। जिन परिवारों के कच्चे या पक्के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत प्राथमिकता से नया मकान और तत्काल जीवन-यापन हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
बह गए मवेशियों तथा प्रभावित छोटे व्यापारियों व दुकानदारों के नुकसान का त्वरित सर्वे कराकर सीधे डीबीटी के माध्यम से मुआवजा राशि खाते में भेजी जाए।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने जोरा नाला के नए सिरे से डीपीआर निर्माण एवं कार्यान्वयन को जरूरी बताते हुए कहा है कि जोरा नाला में अनियंत्रित कटाव और इंद्रावती नदी के जल विचलन (वाटर डायवर्सन) को नियंत्रित करने हेतुआधुनिक हाइड्रोलॉजिकल अध्ययन कराकर नया व संशोधित डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार किया जाए। इसी तरह जोरा नाला पर एक स्वचालित आधुनिक ‘गेटेड रेगुलेटर स्ट्रक्चर’ बनाया जाए, ताकि मानसून के दौरान अतिरिक्त जलप्रवाह को वैज्ञानिक तरीके से इंद्रावती और जोरा नाला के बीच विभाजित कर बस्तर पर बाढ़ के सीधे दबाव को कम किया जा सके।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने बाढ़ प्रबंधन प्लान एवं कैचमेंट एरिया डेवलपमेंट की जरूरत पर बल देते हुए कहा है कि इंद्रावती और उसकी सहायक नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण, मृदा संरक्षण और कंटूर ट्रेंचिंग का कार्य किया जाए, जिससे रन-ऑफ वाटर की गति और गाद का जमाव रुक सके। इस हेतु केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के तकनीकी मार्गदर्शन में इंद्रावती नदी के तल में वर्षों से जमी गाद को हटाने के लिए ड्रेजिंग प्रोजेक्ट स्वीकृत किया जाए, ताकि नदी की जलधारण क्षमता बढ़ सके। जगदलपुर अर्बन ड्रेनेज व टाउन प्लानिंग का उल्लेख कर श्री देव ने कहा कि जगदलपुर शहर के लिए अमृत (एएमआरयूटी) योजना के अंतर्गत ‘एकीकृत स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम’ विकसित किया जाए और नदी के संवेदनशील तटवर्ती इलाकों में पक्के गाइड बांध/तटबंध बनाए जाएँ।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने पत्र में कहा है कि ओडिशा के खातीगुड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के समय और मात्रा का रियल-टाइम टेलीमेट्री डेटा छत्तीसगढ़ प्रशासन के साथ साझा करने हेतु केंद्रीय जल आयोग को नोडल एजेंसी बनाया जाए। इंद्रावती बेसिन में सेंसर-आधारित चेतावनी प्रणालियाँ स्थापित की जाएँ, जिससे पानी छोड़े जाने से कम-से-कम 24 से 48 घंटे पूर्व निचले इलाकों को खाली कराया जा सके।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस बात पर भी जोर दिया है कि बस्तर का यह क्षेत्र मुख्य रूप से गरीब व जनजातीय आबादी से आच्छादित है, जो इस विनाशकारी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अत: परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार की एक अंतर-मंत्रालयीन केंद्रीय टीम तुरंत भौतिक सत्यापन हेतु बस्तर भेजी जाए तथा ‘विशेष बस्तर बाढ़ राहत, जोरा नाला डीपीआर एवं पुनरुद्धार पैकेज’ को अविलंब स्वीकृति प्रदान की जाए।*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ‘विशेष राहत व मुआवजा पैकेज’ तथा जोरा नाला की नई डीपीआर की मांग* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को भी पत्र लिखकर जनजातीय बहुल बस्तर संभाग (विशेषकर जगदलपुर एवं इंद्रावती नदी के तटीय क्षेत्रों) में आई भीषण बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया है। श्री देव ने ओडिशा स्थित इंद्रावती जलाशय (खातीगुड़ा बांध) से भारी मात्रा में अचानक पानी छोड़े जाने से उत्पन्न विभीषिका के मद्देनजर प्रभावितों के लिए “विशेष राहत व मुआवजा पैकेज” स्वीकृत करने तथा दीर्घकालिक बाढ़ प्रबंधन की मांग की है। श्री देव ने कहा है कि अग्रिम चेतावनी और अंतर-राज्यीय समन्वय के अभाव में अचानक छोड़े गए जल प्रवाह के कारण इंद्रावती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर चला गया। इसके चलते जगदलपुर शहर के कई वार्ड और आसपास के सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। हजारों एकड़ में लगी फसलें बर्बाद हो गई हैं, आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, बड़ी संख्या में मवेशी बह गए हैं और जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। श्री किरण देव ने पत्र में आपदा प्रभावितों हेतु विशेष मुआवजा एवं राहत पैकेज की दिशा में राज्य सरकार से त्वरित पहल की अपेक्षा व्यक्त की है। जोरा नाला के नए सिरे से डीपीआर निर्माण एवं कार्यान्वयन पर भी श्री देव ने राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक ने मुख्यमंत्री श्री साय से आग्रह किया है कि बस्तरवासियों को तात्कालिक पुनर्वास तथा भविष्य में ऐसी आपदा की रोकथाम के लिए केंद्र व राज्य स्तर पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। *खातीगुड़ा बांध से पानी छोड़े जाने से बस्तर में भारी तबाही, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा को पत्र लिखकर विशेष राहत व मुआवजा पैकेज की मांग*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा को भी पत्र लिखकर बस्तर संभाग, विशेषकर जगदलपुर और इंद्रावती नदी के तटीय क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ की स्थिति से अवगत कराते हुए तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। श्री देव ने पत्र में उल्लेख किया कि ओडिशा स्थित इंद्रावती जलाशय (खातीगुड़ा बांध) से बिना किसी अग्रिम चेतावनी और उचित समन्वय के अचानक भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया। इसके कारण बस्तर में इंद्रावती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर चला गया है। नतीजतन, जगदलपुर शहर के कई वार्ड और आसपास के सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। हजारों एकड़ में लगी खरीफ फसलें नष्ट हो गई हैं, आवासीय मकान ढह गए हैं, मवेशी बह गए हैं और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। श्री देव ने कहा कि बाढ़ से नष्ट हुई खरीफ फसलों के लिए किसानों को प्रति एकड़ विशेष राहत राशि एनडीआरएफ मद से तुरंत स्वीकृत की जाए। इसी तरह जिन परिवारों के कच्चे या पक्के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत प्राथमिकता से नया मकान तथा तात्कालिक जीवन-यापन हेतु सीधी आर्थिक सहायता दी जाए। बाढ़ में बहे पशुधन और प्रभावित छोटे व्यापारियों व दुकानदारों के नुकसान का त्वरित सर्वे कराकर डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में मुआवजा राशि भेजी जाए। श्री देव ने जोरा नाला की नई डीपीआर के निर्माण एवं क्रियान्वयन पर भी जोर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने विश्वास जताया है कि राज्य सरकार बस्तर के बाढ़ पीड़ितों के तात्कालिक पुनर्वास, स्थायी मुआवजे तथा भविष्य में ऐसी आपदा की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाएगी।
थाना पहुंचकर बच्चों ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली
संस्कार द गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों ने किया थाना बस्तर का शैक्षणिक भ्रमण, साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके
बस्तर पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझने और बच्चों के मन से पुलिस को लेकर बनी झिझक दूर करने के उद्देश्य से संस्कार द गुरुकुल स्कूल, चिरईपदर के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को थाना बस्तर का शैक्षणिक भ्रमण किया। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें थाना परिसर का भ्रमण कराया और पुलिस की जिम्मेदारियों एवं कार्रवाई की प्रक्रिया की जानकारी दी।थाना प्रभारी ने बच्चों को बताया कि पुलिस की जिम्मेदारी अपराधियों पर कार्रवाई तक सीमित नहीं है। नागरिकों की सुरक्षा, शिकायतों का निराकरण, अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जरूरतमंदों की सहायता भी पुलिस के प्रमुख दायित्व हैं। विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल भाषा में जवाब दिया।
साइबर ठगी से बचाव की दी सीख
साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी के तरीकों और बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस ने समझाया कि ठग फोन कॉल, मैसेज, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को झांसे में ले सकते हैं। बच्चों को ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी और निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की समझाइश दी गई।पुलिस ने कहा कि साइबर ठगी की आशंका होने पर घबराने के बजाय तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दें।थाना भ्रमण से विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिला। साथ ही पुलिस और बच्चों के बीच संवाद एवं विश्वास मजबूत करने की दिशा में भी यह पहल उपयोगी रही।इस अवसर पर संस्था के शिक्षक, एसआई अरुण कुमार सिन्हा सहित थाना बस्तर का पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
तनीषा की खूबसूरत शिल्पकारी की प्रदर्शनी
सुंदर गहनों और गढ़-36 ब्रांड के वस्त्रो का शानदार कलेक्शन
जगदलपुर महात्मा गांधी की जयंती पर बस्तर आर्ट गैलरी में स्थानीय स्वरोजगार को बढ़ावा देने बस्तर प्रशासन ने एक मेला का आयोजन किया है इसमें बाजपेयी वर्ल्ड के हस्तनिर्मिंत जेन जी की पसंद के गहनों की प्रदर्शनी लगाई गई है। जानी मानी शिल्पकार तनीषा बाजपाई द्वारा निर्मित खूबसूरत गहने पहली बार बस्तर की संस्कृति को छूने का प्रयास करेंगे। इसी तारतम्य में गढ़ 36 ब्रांड के कपड़े भी इस आर्ट गैलरी में प्रदर्शित किए जा रहे हैं।बस्तर के हुनर दिखाते उक्त ब्रांड अवश्य ही लोगों की पसंद बनेंगे, इस आयोजन पर शहर के प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि बस्तर आर्ट गैलरी बस्तर के बेरोजगार हुनरमंद कलाकारों के रोजगार का एक निश्चित द्वार खोलेगी। यह विक्रय सह प्रदर्शनी 4 अक्टूबर तक चलेगी।

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता
02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पैसन प्रो क्रमांक CG10 EQ 0255, ATM कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, oppo कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, आधार कार्ड, पेन कार्ड, नगदी रकम 1600 रु. एवं डमी ATM कार्ड को आरोपियों के कब्जा से किया गया जप्त
घटना करके हरियाणा एवं ओड़िसा हो जाते थे फरार
टावर डंप एवं cctv फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर ओड़िशा से दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
जिला के सायबर टीम एवं बोधघाट पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए किया गया आरोपी को गिरफ्तार
नाम आरोपी :- 1. राजेश कुमार पिता रमेश कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम डाटा थाना हांसी जिला हिसार (हरियाणा )2. भीम उर्फ़ भीमो हरिजन पिता वैद्यनाथ हरिजन उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सुतिपदर थाना कोटपाड जिला कोरापुट (ओड़िशा ) पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में ATM कार्ड की अदला बदली कर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में प्रार्थी रामेश्वर बघेल पिता श्री बोरगु राम उम्र 35 वर्ष निवासी संजय गाँधी वार्ड जगदलपुर थाना बोधघाट में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 13.02.2026 को जगदलपुर के बोधघाट चौक में स्थित इंडिया वन ATM में पैसा निकालने गया था, जहां पर उसके पीछे पीछे दो व्यक्ति भी उसके साथ ATM बूथ के अंदर घूंस गए और उसे अपने बातो में बहला फुसला कर प्रार्थी के ATM पिन कोड को पता करते हुए प्रार्थी के ATM कार्ड को अपने पास रखे डमी ATM कार्ड से बदली करके उसके साथ धोखोधड़ी करते हुए प्रार्थी के ATM कार्ड की मदद से प्रार्थी के अकॉउंट से 30 हजार रु नगदी आहरण एवं पॉस मशीन की मदद से 75 हजार रु कुल प्रार्थी के अकॉउंट से 1,05,000 रु प्रार्थी के अकॉउंट से अनाधिकृत रूप से आहरण कर ठगी किया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर 318(4)BNS अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनन्दन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक डी धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान एवं रेंज सायबर थाना प्रभारी गौरव तिवारी के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा घटना दिनांक का घटना स्थल के पास लगे cctv कैमरा का फुटेज एकत्रित किया गया एवं आसपास के टावर डंप लेकर विश्लेषण किया गया, संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों का लोकेशन चेक किया गया, संदेही व्यक्ति का लोकेशन हिसार हरियाणा में होना पाया गया, जिसे लगातार ट्रैक किया जा रहा था, जो आज संदेही का लोकेशन कोटपाड़ (ओड़िशा ) में होना पाया गया जिसे तत्काल रेड कार्यवाही करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताये कि वह अपने साथी भीम उर्फ़ भीमो के साथ मिलकर दिनांक 13.02.2026 के सुबह प्रार्थी के ATM को अपने डमी ATM से बदलकर उसके अकॉउंट से कुल 1,05,000 रु निकालकर प्रार्थी के साथ ठगी करना स्वीकार किया तथा आरोपी भीम उर्फ़ भीमो से पूछताछ करने पर राजेश कुमार के साथ मिलकर अपराध घटित करना कबूल करते हुए दोनों आरोपियों के द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पैसन प्रो CG10 EQ 0255, ATM कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, आधार कार्ड, डमी ATM कार्ड एवं नगदी रकम 1,600 रु को पेश करने से आरोपियों से जप्त किया गया एवं उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर न्यायालय पेश किया गया है। महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी- निरीक्षक – टामेश्वर चौहान, गौरव तिवारी, सागर पाठक उ. नि. – लोकेश्वर नाग, अमित सिदार प्र. आरक्षक – पवन श्रीवास्तव, मौसम गुप्ता, अहिलेश नाग आरक्षक -सोनू गौतम, महेंद्र पटेल, परमानन्द भोयर, संदीप राणा,





