City Media - Page 1244 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1244

खुद को नायब तहसीलदार बता शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

धमतरी – खुद को नायब तहसीलदार राहुल वर्मा बता शासकीय नौकरी लगाने के नाम लाखों रुपये की ठगी करने वाले को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है | कई लोगों से फर्जी नायब तहसीलदार के नाम पर लाखों रुपये लुट लिया है | शासकीय नौकरी के लालच में कई लोग इस ठग के बारे में बिना कुछ जांच परख किये लाखों रुपये उसके हवाले कर दिया किन्तु जब नौकरी नहीं लगी तब वास्तविकता सामने आई जिसके बाद पीड़ितों द्वारा आरोपी राहुल वर्मा के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराइ गई जिसके पश्चात् पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को धर दबोचा |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रार्थी के दिए जानकारी के अनुसार आज से करीब डेढ साल पहले रोजगार कार्यालय धमतरी में राहुल वर्मा से जान पहचान हुआ, राहुल वर्मा रत्नाबांधा धमतरी में किराये के मकान में रहता था। जिससे अक्सर बातचीत होने लगा। उसने बताया कि मै नायाब तहसीलदार हूं। यदि  कही नौकरी करना हो तो बताना मेरी बहुत जान पहचान है तुम्हारा नौकरी लगवा दुंगा। दुर्ग में खाद्य विभाग में वैकेंसी निकलना बताने पर क्लर्क पद के लिए 16,50,000 रूपये दिनांक 05.12.2020  को वर्षा किराना स्टोर रत्नाबांधा धमतरी किराये के मकान में दिया था । उसी समय आधा एकड जमीन बिक्री किया था उसी का पैसा दिया था। पैसे देने के करीबन 02  03 माह बाद UPSC. का परीक्षा रायपुर में दिया था।  जिसमें  राहुल वर्मा ने कहा था कि तुम्हारा सलेक्शन हो जायेगा मैने बात कर लिया है। तुम SDM बन जाओगे साढे आठ लाख रूपये लगेगा कहने पर तत्काल राहुल वर्मा को साढे आठ लाख रूपये ले जाकर दिया हूं। साथ ही मेरी बहन त्रिवेणी साहू के स्टाफ नर्स भर्ती के लिए पांच लाख रूपये दिया था। मेरे पिता जी और बडे पिता के मध्य हाईकोर्ट बिलासपुर में जमीन संबंधी विवाद चल रहा है जिसके संबंध में चर्चा करने पर बताया कि हाईकोर्ट के मजिस्ट्रेड से मेरा घरेलु संबंध है  दो दिन में तुम्हारा मामला

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

तुम्हारा पक्ष में करवा दुंगा, मेरी मजिस्ट्रेड साहब से बात हो गयी है।  30लाख रूपया मांग रहा है तब मै अपने पिता जी के साथ  जाकर 30लाख रूपये उसे दिया था  इसी तरह तेंदुकोन्हा निवासी शैलेश साहू ने मेरे समक्ष खाद्य विभाग में सहायक ग्रेड 3 के लिए 6,20,000 रूपये दिया है। इसी तरह कमलेश ग्राम जुनवानी ने तहसील कार्यालय भृत्य एवं उच्च न्यायालय में भृत्य के पद के लिए 7,50,000 रूपये रेख राम साहू के समक्ष दिया है। ग्राम जुनवानी निवासी यशवंत साहू ने  दुर्ग न्यायालय में भृत्य पद के लिए 01 लाख रूपये, ग्राम पेंडरवानी निवासी हरिवंश कुमार साहू ने तहसील कार्यालय राजनांदगांव में वाहन चालक पद के लिए 03लाख रूपये,रायपुर निवासी तरूण यादव से मंत्रालय में क्लर्क  पद के लिए 03 लाख 50 हजार रूपये लिया है। ग्राम दर्रीपार (गुजरा)निवासी रघुवीर साहू से पुत्री पूजा साहू को न्यायालय में भृत्य पद के लिए ,इसी तरह रजोली निवासी दीपक साहू से तहसील कार्यालय चारामा में सहायक ग्रेड 3 के लिए एक लाख पचास हजार रूपये लिया है, जगतरा (झलमला)निवासी रूपाली कौशिक से क्लर्क पद के लिए 90 हजार, ग्राम अरौद (लाटाबोड) निवासी गजानंद यादव से सहायक ग्रेड 3 कलेक्टर कार्यालय जगदलपुर में नौकरी लगाने के लिए एक लाख 30 हजार रूपये लिया है। मैने राहुल वर्मा को अपना जमीन बिक्री कर साठ लाख रूपये दिया हूं। इस प्रकार राहुल वर्मा के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर मुझसे तथा मेरे अन्य परिचितों से 84,90,000 रूपये की राशी प्राप्त कर धोखाधडी किया है।

अवैध गांजा के तस्करी पर बस्तर पुलिस की बडी कार्यवाही, बस में सवारी के तौर पर सफर कर गांजा की तस्करी के दौरान पुलिस की कार्यवाही।

0

🔅 10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद ।

🔅 अनुमानित कीमत 50,000/- रूपये।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों पर कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से गांजा की तस्करी उडीसा से छत्तीसगढ की ओर किया जा रहा हैं। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में महिला पुलिस अधिकारियों सहित टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।

उक्त टीम के द्वारा छत्तीसगढ-उडीसा के सीमाक्षेत्र धनपुंजी में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था दौरान चेकिंग के एक बस को रोककर चेक किया गया जिसमें 01 महिला मिली जिसमें संदेह के आधार पर एक महिला को पकडा गया। जिसससे पूछताछ करने पर अपना नाम अनिशा शीषा निवासी सिमलीगुडा जिला कोरापुट, उडीसा का होना बताया। जिसकी महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा विधिवत् तलाशी लेने पर 10 किलोग्राम गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया। आरोपिया का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरोपिया अनिशा शीषा के विरूद्ध थाना नगरनार में 20 (बी)एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपिया के कब्जे से 10 किलोग्राम गांजा, 01 नग मोबाईल जप्त किया गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमती 50,000/-रूपये आंकी गई है। मामले में आरोपियाॅ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

🔅 आरोपिया कोरापुट उडीसा की निवासी ।

🔅 नाम आरोपी:-

अनिशा शीशा पिता अक्षय कुमार शीषा उम्र 19 वर्ष, निवासी सिमलीगुडा, थाना पडवा, जिला कोरापुट (उडीसा)

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-
निरीक्षक – बुधराम नाग
सउनि. – सुजता डोरा,
प्र.आर. – रविन्द्र केरकेट्टा
आरक्षक – प्रतिमा रावटे, ललिता यादव, झुमकी कश्यप, वंदना झाडी

आदिवासी समाज का संस्कृति शराब नहीं है पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम का बयान गलत है और घोर निंदनीय है वोट की राजनीति छोड़ें: शंकरलाल नेताम राष्ट्रीय प्रवक्ता राजपा

0

कोण्डागांव राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकरलाल नेताम ने दैनिक भास्कर अखबार में छपी खबर का घोर आपत्ति जताते हुए कहा है कि मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी का बयान घोर निंदनीय है सरासर गलत है, इससे पूरे आदिवासी समाज को गहरा आघात पहुंचा है। मोहन मरकाम ने पत्रकारों को सवाल के जवाब में यह कहना कि शराब आदिवासी की संस्कृति है और शराब आदिवासी समाज में रची बसी व्यवस्था है उक्त बयान एक जिम्मेदार कांग्रेस नेता का कहना अशोभनीय है सरासर गलत है। आदिवासी समाज में शराब किसी भी प्रकार का संस्कृति नहीं है ऐसे घटिया बयानबाजी पर मोहन मरकाम को माफी मांगना चाहिए। आदिवासी समाज जो सैकड़ों वर्षाे से गलत परंपरा रीति रिवाज के कारण देश की मुख्य विकास की धारा में नहीं जुड़ा है पीछे है उसे बढ़ावा दिया जा रहा है।

आदिवासी समाज सदियों से दारु शराब के नशे में लत रहे हैं इस के बयान से आदिवासी समाज के महिलाओ,ं पुरुषों, युवाओं में नशा पान नशाखोरी को आदिवासी संस्कृत में जोड़ना चाहता है। यह सभ्य समाज की सोच नहीं है। आदिवासी समाज में शराब की संस्कृति है उन्हें पिलाओ और इन्हीं के ऊपर राज करो कि नीति कांग्रेस पार्टी की परंपरा राजनीति को आदिवासी समाज में जोडना चाहते हैं जिससे आज का युवा पीढ़ी बर्दाष्त नहीं करेगा और न हीं किसी प्रकार के शराब जैसे बुरी चीज को बढ़ावा दिया जाएगा। बल्कि पूरे जन जागरण लाकर शराबबंदी की ओर सोच बदलना होगा नहीं तो यह दारू संस्कृति आदिवासी समाज को गर्त में गड्ढे में धकेल देगा फिर यह समाज कभी आगे नहीं बढ़ पाएगा। हम मोहन मरकाम से पूछना चाहते हैं कि यह बताएं कि शराब दारु नशा पानी पीने से आदिवासी समाज का क्या भलाई या विकास होगा क्या शराब की संस्कृति में भविष्य में यह आदिवासी जनजाति समुदाय देश की मुख्य धारा में जुड़ पाएगा सदियों से नशे में चूर महिला बच्चे बूढ़े जवान सब नशा पान के कारण हमारा समाज देश की मुख्यधारा से कोसों दूर है।

राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आगे राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर लाल नेताम ने कहा कि हमारी पार्टी शराब बंदी के पक्ष में है पूरे छत्तीसगढ़ में शराबबंदी होना चाहिए लेकिन जिस प्रकार कांग्रेश सरकार के द्वारा अपने घोषणापत्र में पूर्ण शराबबंदी की बात कहना पूरे छत्तीसगढ़ को अंधेरे में रखा गया है जिसे पूरा समाज प्रदेष कभी माफ नहीं करेगा। मरकाम वोट की राजनीतिक बयान देना बंद करना चाहिए नहीं तो आदिवासी समाज कभी भी माफ नहीं करेगी। शराब जैसे बुरी आदत से आज के युवा पीढ़ी बड़े पैमाने पर विकास की गति से कोसों दूर हैं नशा ही नाश का जड़ है जिसको छोडने पर ही समाज तरक्की करेगा। लेकिन आरक्षित सीट से जीत कर आदिवासी समाज को नशा से दूर करने की पाठ पढ़ाने के बजाय पूरे आदिवासी समाज की महिलाओं युवाओं पुरुषों को पूरे छत्तीसगढ़ के 60 प्रतिषत अनुसूचित क्षेत्रों के आदिवासियों को शराब संस्कृति बताकर उनका रचा रचा इतिहास है कहकर, गलत परंपरा को जोड़ कर पूरे समाज को गलत दिषा देना यह बयान घोर निंदनीय है। जबकि 21वीं सदी में समाज को शिक्षा के क्षेत्र में ,राजनीति के क्षेत्र में, व्यवसायिक सोच बढ़ाने का समय है। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाकर युवाओं को आईएएस आईपीएस, आईएफएस, डॉक्टर ,इंजीनियर बनाने की दिशा निर्देश की जरूरत है उन्हें यह कहना कि अनुचित क्षेत्र की आदिवासी समाज की शराब संस्कृति है कहना मोहन मरकाम द्वारा आदिवासी समाज को हजारों साल पीछे धकेलना चाहता है इन्हें बर्बाद करना चाहता है या वोट की राजनीति करना चाहता है। दारू पिलाकर जीत हासिल करना कांग्रेस पार्टी नीति रहा है जब शराब आदिवासी संस्कृति है तो फिर चुनावी घोषणा पत्र में 60 प्रतिषत अनुसूचित अनुसूचित क्षेत्रों में शराब खोला जाएगा और 40 प्रतिषत क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ में शराबबंदी करने की बात घोषणा करना चाहिए था, कांग्रेस सरकार कभी भी आदिवासी समाज को आगे बढ़ाना नहीं चाहता है विकास नहीं करना चाहता है हमेशा इन्हें गलत परंपरा की आड़ में वोट की राजनीति रोटी सेक रहे हैं आगे श्री शंकर नेताम ने कहा कि पूरे आदिवासी समाज को ऐसे बयान बाजी पर घोर विरोध करना चाहिए और मोहन मरकाम को आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिए शराब जैसे बुरी आदत से कोई भी समाज तरक्की या विकास नहीं करेगा।

एकलव्य विद्यालय बेसौली में पालक बालक सम्मेलन हुआ मासिक बैठक आयोजित की गई

0

भानपुरी .. बस्तर ब्लॉक के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बेसौली के प्रचार्य के अध्यक्षता में पालक बालक मासिक बैठक आयोजित की गई एकलव्य विद्यालय वही बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता छात्र -छात्राओं की बौद्धिक क्षमता खेलकूद व अन्य गतिविधियां पर विस्तार से जानकारी दी गई सम्मिलित हुए बोर्ड परीक्षा के तैयारी के विषय में पालक को जानकारी दी गई तथा छात्रावास व स्कूल भवन में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे तथा विशेष कोचिंग के माध्यम से विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को परीक्षा पूर्व तैयारी के विषय में चर्चा की गई जिसमें कॉविड19 का पालन करते हुए पालक उपस्थित हुए और अपनी जानकारी प्रेषित की गई एकलव्य विद्यालय के प्रभारी के द्वारा इस सत्र में विद्यालय के विशेष उपलब्धियों पर चर्चा किया गया।

जिसमें विद्यालय स्तर से जिला स्तर के लिए 285 बच्चों ने भाग लिया तथा जिला से संभाग के लिए 187 बच्चों ने भाग लिया तथा राज्य स्तर में 10स्वर्ण पदक तथा 27 रजत पदक व 6 कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम छात्रों द्वारा गौरवान्वित किया गया | पेयजल संबंधी समस्याओं का निराकरण पहले की तुलना में सुधार लिया गया है डाई जोन है इसके बावजूद भी प्राचार्य के द्वारा पेयजल के लिए विशेष व्यवस्था किया जा रहा है तथा छात्र छात्राओं के द्वारा लंबित मांग ध्यान में रखते हुए प्रैक्टिकल सामग्री भी उपलब्ध कराया गया पालको के द्वारा प्रशंसा जाहिर किया गया समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है कुछ पालकों द्वारा विचार भी रखा गया जो कि अनुकरणीय था। विद्यालय दूरी 5 किलोमीटर अस्पताल होने के कारण विद्यालय के लिए एक वाहन व्यवस्था करने का सुझाव भी पालक द्वारा दिया गया ।धीरे-धीरे विद्यालय की स्थिति सुधार होने पर पालकों ने प्राचार्य व स्टाफ को बधाई दी और ऐसे ही कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया । मासिक बैठक में मौजूद एकलव्य विद्यालय प्राचार्य, गजेंद्र पानी ग्राही, बालक छात्रावास अधीक्षक ,अरविंद भोयर, बालिका छात्रावास, अधीक्षका सुनीता मंडावी, एवं समस्त शिक्षक स्टॉप ,पालकगण-डोमन लाल सिन्हा, दीपक बघेल, मनोबोध बघेल, सुरेश कश्यप, मोतीराम, जुगसाय, संजय कुमार मौजूद रहे।

पांच तश्करों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत् कार्यवाही, दुर्लभ कछुआ, पैंगोलिन छाल व नाखून जप्त

0

जगदलपुर – दिनांक 11 फरवरी 2022 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कुछ व्यक्ति वन्यजीवों के अवशेषों को जगदलपुर में बेचने की फिराक में है। जगदलपुर वन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान के लिए टीम रवाना हुई. जगदलपुर में हाता ग्राउंड के नजदीक दो संदिग्ध व्यक्तियों को एक मोटरसाइकिल पर सवार देखा गया जिनके पास एक प्लास्टिक बैग में कुछ भरा हुआ था. उन्हें रोका गया किंतु वे इसका विरोध करने लगे और भागने की फिराक में थे तभी, संयुक्त टीम द्वारा धेराबंदी करके दोनों संदिग्ध को पकड़ लिया गया. पूछताछ करने पर उस प्लास्टिक बैग से लगभग 12 केजी पैंगोलिन स्केल जप्त किए गए।

इस कार्यवाही में वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया और कंजर्वेशन कोर सोसायटी की महत्वपूर्ण रही. संयुक्त टीम का नेतृत्व देवेंद्र सिंह वर्मा, रेंजर जगदलपुर द्वारा किया गया।

दोनों व्यक्तियों को आवश्यक कार्यवाही के बाद पूछताछ के लिए जगदलपुर परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया जहां पर उनसे अलग-अलग और भी सूचनाएं प्राप्त हुई उन सूचनाओं पर ध्यान देते हुए टीम ने 11 फरवरी और 12 फरवरी को लगातार 4 छापेमारी की जिसमें दूसरी छापेमारी में लगभग 6.9 केजी पेंगलीन स्केल और तीसरी छापेमारी में 6 तेंदुए के नाखून तीनों जगदलपुर में और चौथी कार्यवाही दंतेवाड़ा में 4 स्टार कटुए, कुल मिलाकर लगभग 19 केजी पैगोलिन स्केल 6 तेंदुए के नाखून जोकि वन्यजीव अनुसूची प्रथम में आते हैं, 4 स्टार ए चीयी अनुसूची में आते हैं, एक बोलेरो, दो मोटरसाइकिल जप्त किए गए. कुल मिलाकर 5 अपराधी गिरफ्तार किए गए और आगे की कार्यवाही हेतु जगदलपुर परीक्षेत्र कार्यालय लाए गए, अभी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

इस कार्रवाई में संयुक्त टीम में डब्लू सी सी बी टीम जबलपुर, वन विभाग से निर्मल देवांगन, अभिषेक श्रीवास्तव, अमित कुमार झा, ललन तिवारी, गोपाल नाग, कमल, उमरदेव कोरोम पुलिस विभाग से उप निरीक्षक पीयूष बघेल चौवा दास गेंदले, गायत्री प्रसाद तारम, युवराज सिंह ठाकुर शामिल थे।

बूथ के सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर रहें, प्रियन्का गाँधी द्वारा जारी प्रतिज्ञा पत्र को घर घर तक पहुंचाए – कहा केंद्रीय पर्यवेक्षक रेख चंद जैन ने

0

उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में प्रयागराज उत्तरी विधानसभा के कॉंग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक़ जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव छ. ग़. शासन रेख चंद जैन ने,शहर जिलाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने कॉंग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह के साथ कर्नल गंज वार्ड, बंद रास्ता, मंगोलिया कॉलोनी,एवं राजापुर वार्ड में वार्ड वासियों की बैठक लेकर एक बूथ 20यूथ का मूल मंत्र देते हुए लोगों को प्रियन्का गाँधी जी के घोषणा पत्र में बीस लाख युवाओं को रोजगार देने एवं किसानों का कर्ज माफ़ी करके उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की बात कहते हुए लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा लगाते हुए महिलाओं के उत्थान सहित अन्य जनकल्याण कारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचा कर अनुग्रह नारायण सिंह को रिकार्ड मतों से जीत दिलाने की अपील की |

प्रचार कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन जी के साथ उत्तर विधान सभा के प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह जी, शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान,सुभाष पांडेय जी, अनूप त्रिपाठी, रघुनाथ द्विवेदी, राजकुमार शुक्ला, श्याम जी, निशांत रस्तोगी,अक्षय यादव, अशोक सिंह, कंचन देवी,राजकुमार शुक्ला, सत्त्यम कुशवाहा, अंकित पांडेय, ऋषभ पांडेय, मीरा देवी, सुस्मिता यादव,सहदाब अहमद, सारिका शुक्ला, नैनेश यादव आंनद घड़ियाल, रिंकू गुप्ता,शुशील कुमार,तरुण सोनकर, रचना पांडे, बैजंत मिश्रा, कामेश्वर सोनकर, अक्षय गुप्ता, अजेंद्र गौड़, राजेंद्र मिश्रा, रघवेंद्र सिंह, मनोज तिवारी, शिवसेवक सिंह, कमलेश सिंह, उत्कर्ष पांडे, जगदलपुर जिला महामंत्री हेमू उपाध्याय, छ. ग. इंटक कॉंग्रेस महासचिव विजय सिंह एवं अन्य कॉंग्रेसी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे !

मॉ हिंगलाजिन मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले अधिकारी कर्मचारियेां को महिलाओं द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया

0

♦️बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल ने कहा कि हमारे गिरोला मंदिर अभी तक 7 बार चोरी हुआ था सातवें बार में चोरों का खुलासा हुआ बस्तर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों उड़ीसा पुलिस के अधिकारी कर्मचारी 1 माह के भीतर चोरों को पकड़ने का सफलता हासिल की जिससे पुलिस विभाग पुलिस परिवार को तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं |

♦️बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने अपने उद्बोधन में कहा कि गिरोला मंदिर आस्था का प्रतीक है पुलिस विभाग के द्वारा मां हिंगलाज मंदिर हुई चोरों को पकड़ा सफलता प्राप्त की बस्तर पुलिस उड़ीसा पुलिस के सक्रियता से कार्य एवं टीम गठित कर सफलता प्राप्त की जिसके लिए पुलिस प्रशासन को बधाई देता हूं |

♦️पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा ने कहा कि गिरोला मां हिंगलाज मंदिर में 21 दिसंबर को चोरी हुई थी जिसमें काफी चुनौतीपूर्ण था सीसी कैमरा फुटेज से पुलिस की टीम गठित कर लगातार बस्तर पुलिस एवं उड़ीसा पुलिस के द्वारा 1 माह के भीतर चोरों को पकड़ कर सफलता प्राप्त की जिसमें मैं हमारी टीम को बधाई देता हूं |

♦️ समान समारोह में 79 उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वालेअधिकारी कर्मचारियों का समानित किया गया

♦️ 10 उड़ीसा नवरंगपुर अधिकारी कर्मचारी को भी सम्मानित किया गया

♦️ यह अधिकारी कर्मचारी बस्तर विधायक जी से हुए सम्मानित

♦️मां हिंगलाज मंदिर परिसर पर बस्तर कलेक्टर रजत बंसल, जितेंद्र मीणा पुलिस अधीक्षक, ओम प्रकाश शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,पी परमार नवरंगपुर उड़ीसा पुलिस अधीक्षक, हेमसागर सिदार नगर पुलिस अधीक्षक |

♦️ एस डी ओ पी – केशलूर , ऐश्वर्या चंद्राकर , घनश्याम कामडे

🔹 निरीक्षक 🔹

♦️ बुधराम नाग नगरनार एमन साहू कोतवाली धनंजय सिन्हा परपा शिव शंकर हूंर्रा करपावंड

🔹 उप निरीक्षक 🔹

♦️ सुमन लाल डडसेना बकावंड अमित सिदार प्रभारी साइबर सेल , नरेश सेठिया कोतवाली, विष्णु यादव परपा, होरीलाल नाविक कोतवाली, मनोज तिर्की रक्षित केंद्र जगदलपुर कृष्णा साहू डायल 112 |

🔹 सहायक उपनिरीक्षक 🔹

♦️सुदर्शन दुबे परपा , सतीश यदुराज बस्तर, परिमल दास यातायात जगदलपुर, प्रमोद सिंहा चौकी बकावंड, जगनारायण पानी ग्राही थाना करपावंड, बलबीर सिंह, नगरनार हरवान सिंह नगरनार, फुल सिंह ठाकुर चौकी बकावंड |

🔹 प्रधान आरक्षक 🔹

♦️ जोगीराम बुडेक, नकुल कश्यप, सुंदर बघेल ओंकार पात्र ,सुखनंदर कोर्राम, बलराम कश्यप, अजय साहू ,नीलाधर बघेल ,मोहन कश्यप, हीरालाल भंडारी, निहीलेश नाग ,मौसम गुप्ता ,लोवण पानीग्राही ,त्रिपुरारी राय ,उमेश चंदेल जितेंद्र बघेल ,नरेंद्र प्रभाकर |

🔹 आरक्षक 🔹

♦️निरंजन महानदी, अमृत कुजूर ,जगत राम कश्यप , केशव राणा , चेतराम राणा, बलिराम भारती,, खेदु राम ठाकुर, कुलेश्वर कटेंद्र,, गायत्री प्रसाद तारम , रवि बघेल धर्मेंद्र ठाकुर कृष्ण कुमार, सुनील बघेल भोलाराम बघेल रोहित नाइक , पहलाद बघेल, नीलम बघेल सीताराम कश्यप ,सोनू गौतम, प्रदीप कश्यप ,दीपक कुमार, हिमांशु यादव |

♦️नवरंगपुर उड़ीसा इंस्पेक्टर आरक्षक तरसके अहम्मद, राकेश बेहरा, दीबाशीष साहू, शबीर अहमद चंदन साहू ,अशोक कुमार, बिकास रजन बेनिया ,सागर कुमार मांझी , त्रिपति ,पुजारा , धनहर माझी को प्रशस्ति पत्र श्रीफल शाल देकर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने सम्मानित किया |

♦️ इस कांग्रेसी नेता जानकीराम सेठिया दिनेश यदु ,राजीव नारंग ,ईश्वर खबारी, बालक राम जोशी गणेश राम बघेल शिवराम विसाई जगमोहन बघेल, उत्तम नाईक, सुखदेई बघेल रमेश माधवानी ,रतन राम कश्यप ,अनिल पांडे, मधु निषाद,धनुरजय कश्यप,विमल विसाई, मोहनीश,बुधराम,सतेंद्र गागड़ा अर्जुन पांडे,खिजेश्वरी बघेल ,गोपाल कश्यप,जयमन देवांगन , विग्नेश्वर कश्यप,हरीश पारख,कमल दुबे, विरेन्द्र कश्यप , सुधीर मंडल जितेंद्र तिवारी राजेश कुमार कश्यप तुलसीराम ठाकुर अचिन गुलाटी,श्रवण,तथा समस्त कार्यकर्तागण व ग्रामवासी उपस्थित थे |

राहुल गांधी के पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा चन्नी पर जनता ने भी मुहर लगा दी है – विकास उपाध्याय

0

विकास उपाध्याय ने सीएम चेहरा चन्नी से कहा, आपकी सादगी ही चुनाव जीताएगी

पंजाब। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक विकास उपाध्यय जिन्हें पार्टी हाईकमान ने जालंधर का चुनाव ऑब्जर्वर बनाकर भेजा है, ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की वापसी तय है। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब की जनता के अनुरूप मुख्यमंत्री का जो चेहरा घोषित किया है उस पर पंजाब के लोगों ने मुहर लगा दिया है। विकास उपाध्याय आज एक रैली के दौरान पंजाब के उधमपुर व करतारपुर में मुख्यमंत्री का चेहरा चन्नी से टकरा गए तब चन्नी विकास उपाध्याय को अकेले में ले जाकर राजनैतिक चर्चा की और कहा आप जिस तरह से बूथ स्तर पर पंजाब के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रीय कर दिया है यह संदेश पूरे पंजाब में चला गया है। विकास उपाध्याय भी बोले आपके सादगी के कारण यह चुनाव हम जीतने जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय पिछले कई दिनों से अपने प्रभार वाले संसदीय क्षेत्र जालंधर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सघन दौरा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगातार चार्ज कर रहे हैं। विकास उपाध्याय को बूथ स्तर पर कार्य करने वाला मजबूत नेता माना जाता है जो अपने चुनाव के दौरान बूथ स्तर पर कार्य करने कांग्रेस के लोगों को आज से आठ साल पहले ही सीख दे दी थी। वे भलीभाँति जानते हैं कि मतदाताओं के घरों तक पार्टी को ले जाने किस तरह का कार्य किया जाना चाहिए और वे वही काम पंजाब के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिन-रात मेहनत कराकर सक्रीय कर रहे हैं। विकास उपाध्याय इस दौरान अपने प्रभार वाले लगभग सभी विधानसभा के कांग्रेसजनों को काम में लगा दिया है, जो एक-एक मतदाता तक पहुँच कर उन्हें फिडबैक दे रहे हैं।

कार्यकर्ताओं से मिल रहे फिडबैक के आधार पर आज जब एक रैली के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री का चेहरा चन्नी से विकास उपाध्याय की भेंट हुई तो खुद चन्नी उन्हें अलग ले जाकर चर्चा करने लगे। इस दौरान विकास उपाध्याय ने उन्हें बताया कि आपकी सादगी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब की जनता के अनुरूप आपके चेहरे को पंजाब के सामने रखा तो जनता ने भी उस पर मुहर लगा दी है। चन्नी ने भी विकास उपाध्याय द्वारा बूथ स्तर पर किए जा रहे उनके कार्यों की खूब प्रशंसा की। विकास उपाध्याय ने कहा, पिछले दिनों जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री ने कथित सुरक्षा में चूक को लेकर चन्नी को संबोधित करते हुए बचकर आ गया जैसा बयान देकर पंजाबियों का अपमान किया था उससे पूरा पंजाब चन्नी के चेहरे को लेकर एकजूट हो गया है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि पंजाब में कांग्रेस की वापसी तय है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नक्सली मुठभेड़ में अस्सिटेंट कमांडेंट की शहादत पर किया नमन

0

रायपुर।2022। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बीजापुर जिले में सीआरपीएफ जवानों और नक्सलियों के बीच में हुए मुठभेड़ वीरगति को प्राप्त हुए अस्सिटेंट कमांडर बी एस तिर्की की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और घायल हुए जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। साहू ने कहा कि हमारे जवान अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए लगातार नक्सलियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन चला रहें है। हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और जल्दी हमारा प्रदेश नक्सल मुक्त होगा।

मॉ हिंगलाजिन मंदिर सेवा समिति द्वारा किया गया बस्तर पुलिस का सम्मान साथ ही चोरी के निराकरण में उत्कृष्ठ भूमिका अदा करने वाले अधिकारी कर्मचारियेां को किया गया सम्मानित

0

🔅 बस्तर पुलिस द्वारा गिरोला, बालीकोंटा एवं बस्तर के मंदिरों के चोरी में संलिप्त गिरोह पर की गई थी कार्यवाही

🔅 बस्तर पुलिस द्वारा टीम भावना से कार्य करना एवं संवेदनशील छवि बनना बताया गया

मॉ हिंगलाजिन मंदिर सेवा समिति के द्वारा बस्तर पुलिस को उत्कृष्ठ सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। ज्ञात हो कि आज ग्राम गिरोला में मॉ हिंगलाजिन मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में बस्तर पुलिस में उत्कृष्ठ सेवा प्रदान करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के सम्मान में उत्कृष्ठ सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गिरोला स्थित मॉ हिंगलाजिन मंदिर परिसर में किया गया था।

उक्त कार्यक्रम में मॉ हिंगलाजिन सेवा समिति के संरक्षक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल के द्वारा बताया गया कि बस्तर पुलिस के द्वारा पिछले कुछ समय से आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर बेहतर पुलिसिंग करना बताया गया एवं बताया गया कि मंदिरों में हो रहे चोरियों में संलिप्त गिरोह पर बस्तर पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया है जिससे समाज में पुलिस की बेहतर छबि बनना बताया गया साथ ही गिरोला मंदिर में हुई चोरी पर बस्तर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर ना केवल गिरोला अपितु क्षेत्र के आसपास के मंदिरों में हो रहे चोरियों पर सफलता मिलना बताया गया। समिति के अध्यक्ष बालक राम जोशी ने बताया कि दिसम्बर में हिंगलाजिन मंदिर में चोरी की घटना घटित हुई थी जिस पर बस्तर पुलिस के द्वारा सुनियोजित तरीके से चोरी में संलिप्त अपराधियों पर कार्यवाही कर आरोपियों से शत-प्रतिशत स्वर्ण जेवरात को बरामद कर बस्तर पुलिस के द्वारा धार्मिक मामलों में संवेदनशीलता एवं सजगता का परिचय देना बताया है।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि मंदिरों में हुई चोरी की सफलता में बस्तर पुलिस के द्वारा टीम भावना से कार्य करना एवं आगे भी संवेदनशील पुलिसिंग कर अपराध नियंत्रण प्रमुख उद्देश्य होना बताया गया। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रजत बंसल ने बताया बस्तर जिला प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा संवदेनशील एवं जन कल्याणकारी नीतियों के दिशा में कार्य करना बताया गया। उक्त कार्यक्रम में समिति के द्वारा संभागायुक्त श्यामलाल धावडे, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रजत बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी बस्तर ओमप्रकाश वर्मा एवं गिरोला मंदिर के चोरी के प्रकरण में गठित टीम के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, सम्मान ट्राफी एवं शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री बालकराम जोशी, संरक्षक लखेश्वर बघेल, कोषाध्यक्ष राजीव नारंग, सचिव रतनराम कश्यप, पुजारी लोकनाथ बघेल, ईश्वर खंभारी एवं मंदिर समिति के सदस्य एवं पदाधिकारीगण उपपिस्थत थे। ज्ञात हो कि 21 एवं 22 दिसम्बर 2021 के दरम्यिानी रात अज्ञात चोरों के द्वारा गिरोला मंदिर में चोरी कर माता के स्वर्ण आभूषण एवं दान पेटी तोडकर दान राशि चोरी कर लिया गया था। जिस पर बस्तर पुलिस के द्वारा 30 जनवरी 2022 को मामले में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की शत-प्रतिशत स्वर्ण आभूषण बरामद किया गया था। साथ ही बालीकोंटा स्थित हिंगलाजिन मंदिर में हुई 02 चोरियों एवं बस्तर स्थित गंगादई मंदिर में हुई चोरी के वारदात में संलिप्त गिरोह पर कार्यवाही किया गया था।

MOST POPULAR

HOT NEWS