चिटफंड कंपनीयो से पीड़ित छ.ग. के सभी निवेशको की जमापुंजी वापसी हेतु छ.ग. सरकार द्वारा जन घोषणा पत्र क्र. 34 में प्रमुखता से उल्लेख किया गया था किन्तु प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने 2 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजुद आज तक किसी भी चिटफंड कंपनीयो से पीड़ित निवेशको की जमापुंजी में से 5 प्रतिशत निवेशको का पैसा वापस नहीं करायी गयी है जिसके लिए संघ द्वारा पूर्व में सभी जिलो में धरना प्रदर्शन कर आवेदन/ ज्ञापन दिया गया था लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नही की गयी है।
अतः संघ द्वारा निवेशको की जमापुंजी वापसी के संबंध में दिनांक 22.02.2021 दिन-सोमवार, स्थान – गांधी चौक धमतरी से मुख्य मार्ग (कुरूद, अभनपुर, रायपुर ) होते हुए मुख्यमंत्री निवास रायपुर तक पदयात्रा करने का निर्णय लिया गया है |
अर्जुन्दा शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल गुंडरदेही में संचलित है अंचल के करीब 35 छात्र छात्राएं इस स्कूल में दाखिला ले चुके है किंतु कोरोना की वजह से सारी शाला ये बन्द है गुंडरदेही में मोहल्ला क्लास वहां के शिक्षकों द्वारा सन्चालित किया जा रहा है पर अर्जुन्दा अंचल के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे थे सबसे बड़ी समस्या बच्चों को लाने ले जाने की थी इस समस्या के निदान के लिए इंग्लिश मीडियम की प्रधान पाठिका श्रीमती सविता यादव ने
पालको को शुझाव दिया कि एक मोहल्ला क्लास अर्जुन्दा में आरभ किया जाय पालको की सहमति के आधार पर आज मोहल्ला क्लास का उदघाटन माननीय संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही श्री कुँवर सिंह निषाद जी के मुख्य आतिथ्य एवम अर्जनदा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री चंद्रहास देवांगन की अधयकता में संपन्न हुआ माननीय संसदीय सचिव ने सभी बच्चो का मिठाई खिलाकर कछ में स्वागत किया एवम पढ़ लिखकर कलेक्टर डॉक्टर इंजीनियर बनने हेतु शुभकामनाएं दी |
इस अवसर पर शाला की प्रधानपठिका सविता यादव श्रीमती किरण देशमुख तोमन देवांगन पनेस्वर साहू रौना माद्यमिक शाला के प्रधान पाठक प्रवीण लोनहारे सेवानीवरित प्राचार्य श्री तुलसी राम खोबरागड़े हरि साहू सन्तोष गुप्ता दिनेश झवर अरविंद यादव पुष्पलता लोनहारे तथा शिक्षक सारथी कु घितंजली साहू उपस्थित थी |
बालोद – जिला कबड्डी फेडरेशन बालोद के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम – बघमरा हाई स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय सीनियर महिला/पुरुष, जूनियर बालक/बालिका, सब-जूनियर बालक/बालिका कबड्डी चयन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 19 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार को रखा गया है जो निम्नानुसार है –
सीनियर महिला वर्ग – 75 किलोग्राम, पुरुष वर्ग 85 किलोग्राम वजन
जूनियर बालक वर्ग – 70 किलोग्राम, बालिका वर्ग 65 किलोग्राम वजन (25 मार्च 2021 तक 20 वर्ष आयु का होना चाहिए)
सब जूनियर बालक/बालिका वर्ग वजन – 50 किलोग्राम वजन, उम्र – 16 वर्ष (25 मार्च 2021 तक 16 वर्ष आयु का होना चाहिए)
टीप :-
सभी खिलाडी आधार कार्ड साथ लेकर आयें |
सभी खिलाडी को पंजीयन शुल्क 20/- रुपये देना अनिवार्य होगा |
जिला कबड्डी फेडरेशन द्वारा भोजन एवं आवास व्यवस्था निःशुल्क है |
सभी खिलाडी अपने साथ मेट का जूता जरुर लेकर आवे |
प्रतियोगिता मेट में होगा |
जिला मुख्यालय बालोद में उत्तर दिशा में 2 किलोमीटर की दूरी में ग्राम बघमरा हाई स्कूल मैदान है |
प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो जायेगा |
उक्त प्रतियोगिता में चयनित टीम आगामी 26 से 28 फरवरी 2021 तक बलौदा बाजार में होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी | यह जानकारी सचिव लोक नाथ निषाद ने दी |
व्यक्तित्व सामान्य हो या गरिमामयी दायित्व हो आदिवासी को हमेशा अपमानित करती रही है कांग्रेस :- केदार कश्यप
महामहिम के साथ हुये सौतेले व्यवहार से आदिवासी समाज आहत – केदार कश्यप
जगदलपुर।पिछले दिनों महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके का जगदलपुर आगमन हुआ था। उनके द्वारा भूमकाल दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर शहीद वीर गुण्डाधुर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर आदिवासी समाज को सम्बोधित कर गोल बाज़ार चौक पर शहीद गुण्डाधुर की स्मृति में भव्य स्मारक बनाने घोषणा करने के साथ साथ शाम साढें छै बजे तक समाज के साथ थीं ।
महामहिम जनजाति बहुल बस्तर में आदिवासी समाज के कार्यक्रम में बस्तर के जनजातीय गौरव वीर गुंडाधुर के स्मृति में आईं थीं तथा वह स्वयं भी आदिवासी समाज से आती हैं , परंतु भूपेश सरकार द्वारा दुर्भावनावश उन्हे सरकारी विमान उपलब्ध नहीं कराया गया ।सरकार की मंशा संभवतः उन्हें इस कार्यक्रम से दूर रखना था, यहाँ यह ग़ौर करने वाली बात है की महामहिम का कार्यक्रम पूर्व नियोजित था । उन्हे जगदलपुर में दोपहर 1 बजे पहुँचना था और दो बजे उन्हें आदिवासी समाज के कार्यक्रम में पहुँचना पहले से तय था ।महामहिम जो कि उस दिनांक को दिल्ली में थीं, इस कार्यक्रम की गंभीरता और स्नेहवश समाज से मिलने दिल्ली से रायपुर पहुँची ।रायपुर पहुँचने पर सरकार के द्वारा उन्हें हेलीकॉप्टर या सरकारी प्लेन नहीं दिया जाना ,अत्यंत गंभीर बात है ।
प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप का कहना है कि यह सरकार आदिवासियों के वोट से बनी है और आदिवासी समाज के नाम पर राजनीति चमकाकर दंभ करती है ,परंतु सत्ता प्राप्ति के बाद यह सरकार पूर्णतः आदिवासी विरोधी हो गई है । आज बस्तर का आदिवासी समाज अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है ,आदिवासी नेताओं के प्रति राज्यसरकार का दोहरा चरित्र निदनीय हैं , जबकि राज्यपाल प्रदेश का संवैधानिक मुखिया है,आदिवासी नेतृत्व ऐसे गरिमामयी दायित्व पर हो तब भी कांग्रेस पार्टी प्रत्येक अवसर पर उन्हें अपमानित करने से नही चूकती। ऐसे कृत्य से आदिवासी समाज आहत है… कांग्रेस में यदि क्षणिक भी शर्म बची हो तो इस कृत्य के लिए सरकार को अविलंब क्षमा माँगनी चाहिए ।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री आशिष अरोरा के मार्ग दर्शन पर अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा |
दिनांक 14.02.2021 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि उडीसा प्रांत की ओर से दो व्यक्ति मोटर सायकल फैशन प्रो हीरो कंमाक सीजी 17 केजी 9251 मे अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिकी हेतू परिवहन कर रहे है कि सूचना मिलने पर उक्त सूचना की तस्दीक हेत गवाहो वैधनाथ एवं वहीद अहमद को तलब कर मुखबीर सूचना से अवगत कराकर हमराह स्टाफ एवं गवाहो के साथ ग्राम धनपुंजी मिर्ची बाड़ी के पास एनएच 63 मेन रोड के पास कुछ देर इंतजार कर रहे थे तभी उड़ीसा की ओर से आ रहा मोटर सायकल मोटर सायकल पैशन प्रो हीरो कंमाक सीजी 17 केजी 9251 को रोककर घेराबंदी कर पकड़े । नाम पता पूछने पर अपना नाम:01 देवी सिंह बघेल पिता श्री सोनाधर जाति भतरा उम्र 32 साल निवासी ग्राम मारकेल मुंडापारा थाना नगरनार 02.पदम बधेल पिता मोतीराम बघेल जाति अमनीत उम्र 21 साल साकिन मारकेल मुंडापारा थाना नगरनार का रहने वाले बताये आरोपियो के कब्जे से 48 नग इम्परियल ब्लू व्हीसकी पौवा जुमला 08 लीटर 640 एमएल किमती 8640 रूपये को तथा एक मोटर सायकल तथा नगदी रकम 4960 तथा एक ओप्पो कम्पनी का एंडराइड मोबाईल फोन को जप्त कर आरोपियो के खिलाफ अपराध कंमाक 28/2021 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर आरोपीयो को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त प्रकरण की कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर गेदले सउनि बलवीर सिह प्रधान आरक्षक पुनीत शुक्ला आरक्षक अनंत राम बघेल आरक्षक 1143 पवन नेताम का मुख्य भूमिका रहा है।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का इस्तीफे का दौर लगातार जारी
नारायणपुर कांग्रेस में उठे बगावत के सुर को देखते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जैकी कश्यप ने ली चुटकी उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी सरकार में रहते अपने कार्यकर्ताओं को नहीं संभाल पा रही है आपसी गुटबाजी उनके पार्टी में इतना बढ़ गया है जो आज जमीन से लेकर आज सोशल मीडिया अखबार हर जगह छाया हुआ दिखाई दे रहा है |
उस पार्टी के मुखिया बने लोग प्रदेश और देश की बात कर रहे हैं पहले अपने जिले के कार्यकर्ताओं को तो संभाल लीजिए महोदय प्रदेश की जनता का मोहभंग तो पहले ही हो चुका था अब कार्यकर्ताओं का मोहभंग हो ना साफ दर्शाता है कि कांग्रेस सरकार से ना ही आम जनता अधिकारी कर्मचारी ना ही कोई वर्ग खुश है आज उनके इस्तीफा देने से साफ जाहिर हो गया कि उनके कार्यकर्ता भी नाखुश हैं मैं जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा होने के नाते सभी से कहना चाहता हूं कि हमारे द्वार हमेशा आपके लिए खुले हैं आप सभी का स्वागत है आप जब आना चाहे हम ससम्मान आप सभी को हमारे पार्टी में लेने को तैयार हैं |
दल्लीराजहरा – वार्ड नंबर 2 के कच्चे दफाई बीएसपी के द्वारा घरों के बाउंड्री वॉल एवं बाड़ियों को जेसीबी के द्वारा तोड़ा गया मुझे इस ग्रुप में राजनीति के बीजेपी एवं कांग्रेस और यूनियन के पदाधिकारी सभी जुड़े हुए हैं उनसे मेरा मात्र एक ही सवाल है कि दल्ली राजहरा में कौन सा जगह है वैध है और कौन सा अवैध है और बिना नोटिस का आम नागरिक का बाउंड्री वॉल को एवं बॉडी को तोड़ने का अधिकार किसने दिया है अगर बीएसपी का जमीन है तो पूरा दल्ली राजहरा बीएसपी एवं रेलवे का जमीन है तो सभी का टूटना चाहिए मात्र कुछ लोगों के कारण आम नागरिक एवं गरीब लोगों को परेशान किया जा रहा है और जो Rs 100 रुपए 200 रुपए का रोजी रोटी कमा कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं उन लोगों को परेशान किया जा रहा है |
इसके बारे में अभी तक कोई भी नेता लोग साथ नहीं दिए हैं जब चुनाव आता है तो हम ऐसा कर देंगे वैसा कर देंगे हजार लोग हर वार्ड में जाकर बोलते हैं कि हमको जिताऊ हम ऐसा कर देंगे वैसा कर देंगे तो फिर आज सुबह 5:30 बजे बीएसपी के द्वारा नगर पालिका को सूचना देना चाहिए दल्ली पुलिस को सूचना देना चाहिए और वार्ड नंबर 2 में बीएसपी के द्वारा आकर
कैसे तोड़ दिया गया इससे अच्छा तो हमें दल्ली राजहरा से ही बाहर कर देना चाहिए अगर यह पूरा जमीन बीएसपी का है तो आम आदमी को रहने का कोई हक नहीं है मात्र बीएसपी के ही कर्मचारी दल्ली राजहरा में रहे बाकी आम नागरिक का दल्ली राजहरा में कोई हक नहीं है |
दल्लीराजहरा – गत रात्रि दल्ली डौंडी मार्ग पर तेज गति का कहर बरपा | पहली घटना भारत बेंज की ट्रक CG 19 BG 4761 आयरन ओर भरकर तेज गति से डौंडी की ओर से आ रही थी | चालक ट्रक को काबू नहीं कर पाया और तेज गति होने के कारण रोड संकेत को उखाड़ते हुए ट्रक पलट गया | ट्रक मालिक भानूप्रतापपुर का है ऐसा बताया जा रहा है |
और दूसरी घटना में दल्ली डौंडी मार्ग पर ही हौंडा कार रोड के किनारे लगे संकेत के पोल को उखाड़ते हुए नाले में जा पलटी (गाड़ी न CG10 AY 1375) गाड़ी बिलासपुर की बतायी जा रही है।
दोनों ही घटनाओं में रोड के किनारे लगे संकेत चिन्ह को बड़ी संख्या में क्षतिग्रस्त हुआ है | गनीमत है कि कोई राहगीर या छोटी गाड़ी चपेट में नही आया अन्यथा इसका अंजाम बहुत भयानक हो सकता था |
भानुप्रतापपुर मार्ग के निर्माण के पश्चात से ही गाड़ियों की गति के कारण आये दिन दुर्घटनाये हो रही है। ख़ास बात यह है कि शासन द्वारा अभी सड़क सुरक्षा माह चल रहा है उसके बावजूद इस प्रकार की घटनाये घट रही है | अभी कुछ दिन पूर्व ही दल्ली में ही सड़क दुर्घटना के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है | फिर भी शासन द्वारा इस पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है |
जगदलपुर – अर्जुन झा बस्तर सांसद दीपक बैज ने लोकसभा में बजट का विरोध करते हुए जिस दबंग स्वर में छत्तीसगढ़ मॉडल को पेश किया, वह बस्तर अंचल के लोगों के साथ ही पूरे राज्य के दिल को छू गया। युवा सांसद ने अपने धाराप्रवाह भाषण में बस्तर के ठोस इरादों और बेधड़क अंदाज की छाप छोड़ दी। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के दो और केंद्रीय सत्ताधारी भाजपा के नौ लोकसभा सांसद हैं। भाजपा के सांसदों से स्वाभाविक तौर पर यह उम्मीद नहीं रहती कि वे राज्य के हित में पैनेपन के साथ सामने आएंगे या अपनी ही केंद्र सरकार को आइना दिखाएंगे। वे दलीय मर्यादा से बंधे हैं। कांग्रेस के दो सांसद संख्या बल की परवाह न करते हुए राज्य की भावना व्यक्त करते रहते हैं। बस्तर के युवा और जुझारू सांसद दीपक बैज ने लोकसभा में लगातार सक्रिय रहकर यह साबित कर दिया है कि बात दमदारी से रखी जाय तो वह असर दिखाती है।
बस्तर सांसद दीपक बैज उस कहावत के अपवाद हैं कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता। वे अकेले ही सत्ता पक्ष पर भारी पड़ जाते हैं। तथ्यों के आधार पर रखी गई किसी बात को आखिर कहां तक अनसुना किया जा सकता है। बस्तर की आवाज को केंद्र सरकार चाहे सुने अथवा न सुने, बस्तर और छत्तीसगढ़ ने सुन लिया कि उसका नया बस्तर टाइगर किस तरह दहाड़ता है। बजट पर बहस में हिस्सा लेते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज ने जिस तरह महंगाई, पेट्रोल डीजल की कीमतों, रसोई गैस के दाम से लेकर नगरनार स्टील प्लांट के विनिवेश मामले को उठाने के साथ ही राज्य की भूपेश बघेल सरकार की नीतियों का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से उनका अनुसरण करने कहा, वह बता गया कि छत्तीसगढ़ के खून में कितनी गर्मी है, कितना फौलाद भरा हुआ है।
राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों को लेकर कांग्रेस सरकार की जिन नीतियों को अपनाने की जरूरत बताते हैं, उन्हें लोकसभा में बजट पर बहस के दौरान सांसद दीपक बैज ने सलीके से पेश किया है। इससे सारे देश में यह संदेश गया है w छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों के मामले में कितनी संवेदनशील है। निजीकरण का विरोध करते हुए उन्होंने बस्तर के नगरनार स्टील प्लांट को लेकर जिस बेबाकी से बस्तर, छत्तीसगढ़ और यहां की सरकार का पक्ष रखा, वह काबिले तारीफ है।लोकसभा में दीपक बैज के परफार्मेंस से कांग्रेस तो गदगद हो ही सकती है, राज्य की जनता को भी अहसास हो गया है कि बस्तर में राजनीति का एक ऐसा बलशाली शेर प्रकट हो गया है जो पूरे छत्तीसगढ़ की हुंकार दिल्ली को सुना सकता है।
दल्लीराजहरा….राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता… का .फाईनल मैच ..अडाणी ट्लब अंबिकापुर एंव राजहरा मांईस राजहरा के बीच .खेला ..जहाँ मध्यातंर तक दोनो टीम 0-0 की बराबरी पर रही…मंध्यातंर के पश्चात खेल के ..16 वे मिनट मे राजहरा के खिलाड़ी जर्सी नं.17 भालेष कुमार ने शानदार गोल कर टीम को एक गोल से बढत दिला दी…इसके .बाद पुनः राजहरा मांईस के खिलाड़ी ..जबरदस्त आक्रमण करते हुए ..जर्सी नं.07 ..लोकेश निषाद ने अपनी टीम के लिए दुसरा गोल किया इस तरह राजहरा मांईस की टीम ..अंबिकापुर से दो गोल से ..आगे रही…..इसके पुर्व..राजहरा फुटबॉल स्टेडियम मे ..भिलाई एंव दुर्ग की महिला फुटबॉल टीम के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया जहाँ दोनो टीम मंध्यातंर तक कोई गोल नहीं कर सके….इसके उपरांत.. ट्राईब्रेकर मुकाबले मे ..युनिवर्सल गल्स दुर्ग ने एम.जी.एम.भिलाई को एक के मुकाबले तीन गोल से पराजित किया…..और प्रदर्शनी मैच जीत लिया….विजेता महिला टीम को..ज्योति अस्पताल के डॉ ..अशोक ठाकुर ..ने 3000 रू एंव उप विजेता…टीम भिलाई को 2000 रू का नगद पुरूस्कार प्रदान किया गया |
विजेता उप विजेता टीम को..कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ..श्री तपन सूत्रधार.. मुख्य खान महाप्रबंधक.. ने ..पुरूस्कार प्रदान किया..कार्यक्रम मे ..उपस्थित विशिष्ट अतिथियों का हार्दिक ..स्वागत सत्कार किया गया..तदोपरांत आयोजन समिति के अध्यक्ष ..श्री राजेंद्र बेहरा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया ..इसके उपरांत.. कार्यक्रम को .प्रश़ात बोकडे..नगर पालिका अध्यक्ष.. श्री शीबू नायर …..जी प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कोको पाढी..जी संबोधित किया..
समापन कार्यक्रम..के मुख्य अतिथियो द्वारा…. विजेता टीम राजहरा मांईस राजहरा को 31000 रू का नगद पुरस्कार एंव ..ट्राफी प्रदान किया गया ठीक इसी प्रकार उपविजेता ..टीम को .21000 रू नगद एंव …रनर ट्राफी प्रदान किया गया ..इस अवसर पर राजहरा फुटबॉल ग्रांउड मे ..समुचित देखभाल एंव रखरखाव करने वाले नगर के मांईस टीम के वरिष्ठ गोल कीपर ए.उदय कुमार ..विष्णु प्रताप सिंह ..देवराज यादव..अवधराम…. नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट शेषनाथ गुप्ता परमेश्वर डहरवाल…..सहित समूचे युवा साथियों को साल श्रीफल भेटकर सम्मानित किया गया बंगाली क्लब की ओर ..राजहरा मांईस के ..पुर्व एंव वरिष्ठ खिलाड़ियों का शाल श्रीफल भेटकर सम्मान किया गया..इस अवसर मंत्री प्रतिनिधि पीयुष ..सोनी ..पुर्व नपाध्यक्ष पुरोबी वर्मा .शिरोमणि माथुर रूखसाना बेगम टी ज्योति ..श्रुतियादव प्रमोद स्वप्निल तिवारी तिवारी सहित.आयोजन समिति के अध्यक्ष ..श्री राजेंद्र बेहरा सचिव त्रिनाथ नायडू ..संगठन सचिव श्री गौतम बेहरा ..श्री मुकुल वर्मा ..अनिल यादव कमलाकर सिंह मनोज परैरा….प्रकाश क्षत्रिय ..एंव गणेश राम चौधरी ..व पुर्व नपउपाध्यक्ष .रवि जायसवाल उपस्थित रहे |
आज के फाईनल मैच ..पहले गोल दागने वाले खिलाड़ी राजहरा के जर्सी नं. 17 भालेष कुमार को ..डौणडी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष ..दिनेश अग्रवाल द्वारा 1001 रू का नगद पुरस्कार एंव ..शिक्षक..रामेश्वर कुमार साहू..द्वारा 500 रू नगद प्रदान किया गया इसी प्रकार इस टुर्नामेंट मे ..सर्वाधिक गोल( 05) करने वाले ….राजहरा के खिलाडी लोकेश कुमार .जर्सी नं. 07 को श्री संजय सिंहमामा भांजा पान पैलेस ..के द्वारा 500 रू का नगद पुरूस्कार प्रदान किया गया |
राजहरा मांईस राजहरा की ..आडाणी क्लब अंबिकापुर को ..शुन्य के मुकाबले दो..गोल से पराजित कर राज्य स्तरीय ..फुटबॉल.. प्रतियोगिता…. के चैम्पियनशिप पर कब्जा कर लिया.. पराजित टीम कोई गोल नहीं कर सके |
आज के फाईनल मैच के ……सेंटर रैफरी.. विजय आंनद ढालेल ..साईड रैफरी ..संतान अग्रवाल ..साईड रैफरी कुणाल निषाद…एंव चतुर्थ .आफिसर्स.. उमाशंकर दीपक रहे हैं…