City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

बस्तर में कहर बरपा रहा है उड़ीसा का पानी, बांधों के गेट खुलने से हाहाकार

0

कई परिवार हो गए बेघर, जान बचाने छतों पर चढ़े ग्रामीण

उड़ीसा के दो बांधों से छोड़ा गया है पानी

अर्जुन झा

जगदलपुर लगातार दो दिनों तक हुई झमाझम बारिश बस्तर के लोगों ले लिए बड़ी मुसीबत का सबब बन गई है। ऊपर से ओडिशा के दो बांधों से छोड़ा जा रहा पानी बस्तर पर कहर बनकर टूट पड़ी है। ओड़िशा से आ रहे पानी के कारण बस्तर के लगभग सभी नदी नाले बौरा से गए हैं। हालात लगभग बेकाबू हो चले हैं। कई मकान टूट गए हैं, बस्तियों में पानी घुस गया है और जल स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जान बचाने के लोग बहुमंजिली ईमारतों की छतों पर जा चढ़े हैं।

बंगाल के चक्रवाती तूफान के कारण लगभग पूरे बस्तर संभाग में दो दिन इस कदर बारिश हुई कि समूचा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बस्तर के सारे नदी नाले उफान मार रहे हैं। बाढ़ के कारण कई गांवों का संपर्क कट गया है। रास्ते बंद हो जाने से आवागमन ठप हो गया है। बस्तर जिले में भारी बारिश से चारों ओर तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। ओडिशा के खातिगुड़ा डैम और मुरान बांध के गेट खोल दिए जाने से जगदलपुर शहर के अलावा दर्जनों गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। बाढ़ के बीच एक ऐसी तस्वीर निकलकर सामने आई है, जहां ग्रामीण प्रशासन से मदद की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं।नगरनार के बेलगांव में शुक्रवार दोपहर से ही लगातार जलस्तर बढ़ने से कई घर जलमग्न हो चुके हैं। जिससे ग्रामीण अपने घरों के छतों पर आश्रय लिए हैं। ग्रामीण अपनी जान बचाने छतों का सहारा लेने मजबूर हो गए हैं। बेलगांव के ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया में वायरल किया है और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। इस वीडियो में महिलाएं भी दिख रही है, जो बता रही हैं किस तरह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ में घर में रखा हुआ सारा सामान बह गया लेकिन प्रशासन मदद के लिए नहीं पहुंचा है। वीडियो में ग्रामीण बता रहे हैं कि, लगातार जल स्तर बढ़ता ही जा रहा है। वहीं जगदलपुर के लालबाग, पथरागुड़ा, डोंगाघाट क्षेत्र में सैकड़ों लोग इंद्रावती नदी का पानी घुसने से परेशान हैं। पूरे इलाके में तीन से चार फीट तक पानी चढ़ गया है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई लोग अपने घरों की छतों पर बैठ कर खुद को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे हैं। शहर के ही धरमपुरा क्षेत्र में रोड पर जल भराव होने से लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है।हालांकि शहर महापौर संजय पांडेय अपनी टीम के साथ लोगों की मदद करने सुबह से ही प्रभावित वार्ड का दौरा कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सलभ सिंहा के नेतृत्व में कलेक्टर के मार्ग दर्शन में लोगों को राहत पहुंचने पुलिस महकमा सक्रिय है।

टूटा 20 साल का रिकॉर्ड

जगदलपुर के लोगों के अनुसार बीस साल में ऐसी बाढ़ आई है। उड़ीसा के डेम खोलने से ऐसी विकट स्थिति बनी है। बकावंड ब्लॉक के दर्जनों पंचायत बेलगाम संगम के आसपास के इलाके तारापुर, भेज्जी, नगरनार क्षेत्र में इंद्रावती का पानी घुस आया है।अभी तक केवल कुछ घर गिरने फसल खराब होने के खबर है। कहीं से जनहानि की सूचना नहीं आई है। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद होकर कार्य कर रहा है। बस्तर सांसद महेश कश्यप सहित बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल क्षेत्र में जाकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।*बॉक्स**करपावंड में 3 मकान ढहे*विकासखंड बकावंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करपावंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण 3 परिवारों के कच्चे मकान भरभरा कर गिर गए। मकान गिरने से परिवार बेघर हो गए हैं और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। करपावंड में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण भरत ठाकुर, गोमती पिता रतन और दीपा देवांगन के कच्चे मकान पूरी तरह से ढह गए हैं। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखा अनाज, बर्तन और घरेलू सामान मलबे में दबकर पूरी तरह खराब हो गया।पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना सरपंच और पटवारी को दे दी है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजा और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही मदद नहीं की तो इन परिवारों के सामने भूखे मरने की नौबत आ जाएगी। वहीं तहसीलदार बकावंड ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजा जा रहा है, जांच के बाद नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।

बाढ़ पीड़ितों की मदद में उठें हाथ

0

जगदलपुर. जिले में तीन दिन तक हुई मुसलधार बारिश से इंद्रावती नदी बौराइ हुई है. शहर के निचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुस आया है. वहीं कई मकान गिर गए हैं. बाढ़ पीड़ितों के लिए जहां जिला व नगर निगम प्रशासन की ओर से राहत शिविरों की व्यवस्था की गई है. बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने में एसडीआरीफ का बचाव दल भी सक्रिय रहा है. ओड़िशा सीमा नगरनार समेत शहर के अन्य बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में लगातार राहत कार्य किए जा रहे हैं.
इसके अलावा सामाजिक संगठन ने भी बढ़ चढ़कर बाढ़ पीड़ितों की मदद की है।


अधिवक्ता परिषद ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद
संकट की इस घड़ी में सामाजिक सरोकारों को रेखांकित करते हुए अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद (ABAP) जगदलपुर की टीम ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। परिषद के सदस्यों ने आज पथरागुड़ा स्थित भगतसिंह स्कूल राहत शिविर का दौरा कर पीड़ितों को तत्परता से राहत पहुंचाई।शिविर में रह रहे 100 से अधिक बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर परिषद की टीम ने उन्हें ब्रेड, बिस्किट, मिक्चर और अन्य आवश्यक नाश्ता वितरित किया। राहत सामग्री वितरण के साथ ही अधिवक्ताओं ने पीड़ितों से बातचीत की, उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें ढाढस बंधाया। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की मध्य प्रांत की सहसंयोजक झरना बांगर सिंह, आरती दुआ, संभाग प्रमुख सपन देवांगन, एल. ईश्वर राव और अर्पित मिश्रा, अदिति रावत, अवनीत मिश्रा, रूिक्मणी निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में एबीएपी के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। परिषद के सभी सदस्यों ने आपदा के इस समय में पीड़ितों की हर संभव मदद करने का संकल्प दोहराया है।

गणेश उत्सव समिति ने खिचड़ी वितरण किया

मां हिंगलाजिंन गणेश उत्सव समिति हिकमी पारा की ओर से शनिवार को पनारा पारा में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचा. उनका हालचाल जानकर सांत्वना दिया गया. उनके लिए खिचड़ी की व्यवस्था की गई. इस दौरान काफ़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे.

नक्सलवाद खत्म होने के सरकारी दावे के बीच दल्लीराजहरा में भाजपा नेता को पुलिस सुरक्षा पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

0

फिर कांग्रेस नेताओं को भी उपलब्ध कराई जाए सुरक्षा: रतिराम कोसमा

दल्ली राजहरा केंद्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त किए जाने तथा बस्तर में नक्सली हिंसा के दौर के समाप्त होने के दावे के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल भी सामने आ रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था और बाद में सरकार की ओर से देश तथा छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद-मुक्त किए जाने की घोषणा की गई।इसी संदर्भ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने दल्ली दल्ली राजहरा में एक भाजपा जिला पदाधिकारी को लगातार उपलब्ध कराई जा रही पुलिस सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन एवं शासन से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने कहा कि यदि सरकार के अनुसार छत्तीसगढ़ में नक्सल गतिविधियों का अंत हो चुका है और राज्य शांति की ओर बढ़ चुका है, तो उस व्यक्ति को उपलब्ध कराई जा रही पुलिस सुरक्षा के पीछे सुरक्षा संबंधी वास्तविक और वर्तमान आधार क्या है, यह सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया जाना चाहिए।

कोसमा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार फरवरी 2026 में छत्तीसगढ़ के छह जिले—बीजापुर, दंतेवाड़ा, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर और सुकमा एलडब्ल्यूई प्रभावित जिलों की सूची में थे, जबकि बालोद जिला उस सूची में शामिल नहीं था। ऐसे में दल्ली राजहरा जैसे क्षेत्र में किसी राजनीतिक दल के ऐसे पदाधिकारी को लंबे समय तक सरकारी खर्च पर पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने का आधार क्या है, यह जानना आम नागरिकों का भी अधिकार है। रतिराम कोसमा ने कहा कि जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के दल्ली राजहरा नगर पालिका के पार्षद, नगर पालिका उपाध्यक्ष तथा भाजपा के कुछ जिम्मेदार नेताओं द्वारा पुलिस अधीक्षक, बालोद को लिखित रूप से संबंधित भाजपा जिला पदाधिकारी की सुरक्षा में तैनात पुलिस बल को हटाने की मांग की जा चुकी है। यदि ऐसा पत्र पुलिस प्रशासन को प्राप्त हुआ है, तो उसके बाद भी सुरक्षा व्यवस्था जारी रखने का निर्णय किन परिस्थितियों और किस सुरक्षा आकलन के आधार पर लिया गया, इसे स्पष्ट किया जाना चाहिए।

कोसमा ने यह भी कहा कि यदि संबंधित व्यक्ति की सुरक्षा को लेकर वास्तव में कोई गंभीर एवं विशिष्ट खतरा है, तो पुलिस प्रशासन को उसका स्वतंत्र सुरक्षा मूल्यांकन करना चाहिए और उसी के आधार पर निर्णय लेना चाहिए। लेकिन यदि कोई विशेष खतरा मौजूद नहीं है, तो सरकारी संसाधनों का उपयोग राजनीतिक पदाधिकारी की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए किए जाने पर स्वाभाविक रूप से प्रश्न उठेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने यह भी सवाल उठाया कि यदि किसी गैर-संवैधानिक अथवा गैर-प्रशासनिक पद पर आसीन व्यक्ति को सरकारी खर्च पर पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सकती है, तो सुरक्षा के समान मापदंड कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के जिम्मेदार पदाधिकारियों पर भी लागू होने चाहिए। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा की मांग है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में पारदर्शिता बरते और स्पष्ट करे कि संबंधित व्यक्ति को किस सुरक्षा श्रेणी, किस खतरे के आकलन तथा किस प्रशासनिक आदेश के आधार पर पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही सुरक्षा उपलब्ध कराने में होने वाले सरकारी व्यय एवं सुरक्षा बल की तैनाती के औचित्य की भी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए। रतिराम कोसमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी वास्तविक सुरक्षा खतरे को नजरअंदाज करने के पक्ष में नहीं है। यदि किसी नागरिक या जनप्रतिनिधि को वास्तविक खतरा है तो उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन की जिम्मेदारी है। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था निष्पक्ष, पारदर्शी और समान मापदंडों पर आधारित होनी चाहिए, न कि राजनीतिक पद या प्रभाव के आधार पर। उन्होंने पुलिस प्रशासन से यह भी मांग की कि यदि संबंधित व्यक्ति की सुरक्षा को लेकर कोई विशिष्ट खुफिया या सुरक्षा इनपुट उपलब्ध है, तो उसकी संवेदनशील जानकारी सार्वजनिक किए बिना कम-से-कम इतना स्पष्ट किया जाए कि सुरक्षा जारी रखने का प्रशासनिक आधार क्या है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा का स्पष्ट मत है कि कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार का राजनीतिक भेदभाव नहीं होना चाहिए। शासन को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उठ रहे सवालों का तथ्यात्मक और पारदर्शी जवाब देना चाहिए।

बस्तर के ज्ञानगुड़ी से BAMS के लिए पहले हिमांशी का चयन , सभी ने दी बधाई

0

-बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित निशुल्क ज्ञानगुड़ी कोचिंग से फिर एक बच्ची का चयन सरकारी BAMS कॉलेज में हो गया है । बच्ची ने कलेक्टर सर, कमिश्नर सर , विधायक जी मुख्यमंत्री जी , सांसद जी ,महापौर जी ,सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर खा की ऐसे कोचिंग सेंटर का हम जैसे माध्यम वर्गीय गरीब बच्चों के लिए बेहद जरूरी है। आर्थिक मानसिक परेशानियों को दूर कर फ्री होकर तैयारी का परिणाम सुखद होता है। कलेक्टर बस्तर ने अच्छे से पढ़ाई पूर्ण कर बस्तर में ही सेवा देने की अपील की एवं शिक्षकों को ,पेरेंट्स को बधाई दी।इससे पूर्व चार बच्चों का ज्ञानगुड़ी से MBBS के लिए हो चुका था। इस पर सभी बच्चों ने कहा कलेक्टर सर से प्राप्त टिप्स को ध्यान में रखकर पूरे वर्ष पढ़ाई किए , जिसका परिणाम MBBS /BAMS सीट के रूप में मिला। उल्लेखनीय है कि बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा लगातार ज्ञानगुड़ी में अपना मार्गदर्शन देते रहे है। बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने अपने पढ़ाई और यूपीएससी की तैयारी की पिन प्वाइंट जानकारी बच्चों को लगातार देते रहे, जिसका परिणाम में 90 में से 50 बच्चों ने नीट क्वालीफाई किया और उनमें से पांच बच्चों ने MBBS /BAMS सीट प्राप्त कर लिए। है इस अवसर पर अधिकार गण एवं जनप्रतिनिधिगनो ने ज्ञानगुड़ी प्रभारी अलेक्जेंडर एम चेरियन,जी श्रीनिवास राव, मनीष श्रीवास्तव, संजीव बिस्वास को भी बधाई ।

खैरगुड़ा राहत शिविर में 13 प्रभावित परिवारों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था

0

बस्तर लगातार बारिश और जलभराव के चलते प्रभावित परिवारों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन एवं ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा मधोता 02 द्वारा खैरगुड़ा स्थित प्राथमिक शाला में राहत शिविर की व्यवस्था की गई है। यहां जलभराव से प्रभावित 13 परिवारों के सदस्यों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है।प्रभावित परिवारों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर लगातार व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सरपंच ईस्पर मंडावी सुबह से ही प्रभावित परिवारों की व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

वहीं मनोज कुमार, नंदो ठाकुर और जगरु कश्यप भी प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।राहत शिविर में रह रहे परिवारों के लिए भोजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। तहसीलदार बस्तर जॉली जेम्स प्रभावित परिवारों एवं स्थानीय प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और राहत व्यवस्था की जानकारी ले रहे हैं।बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रभावित परिवारों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है। प्रशासन एवं ग्राम पंचायत द्वारा राहत शिविर में रह रहे परिवारों की आवश्यक जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

डौंडी जनपद की साधारण सभा बैठक में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने उठाए जनहित के मुद्दे

0

डौंडी जनपद पंचायत डौंडी के सभाकक्ष में आयोजित साधारण सभा की बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी सहित कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्यों ने फसल बीमा, राशन कार्ड, एग्रो स्टेग, मूल्यांकन, सत्यापन में देरी सहित अन्य विभिन्न मुद्दे काफी जोरशोर से उठाए। बैठक में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी नेंअपनी बात रखते हुए कहा कि सीजी एमएससी के तहत निर्माणाधीन भर्रीटोला 36 में पिछले तीन वर्षों से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जिस पर विभाग के अधिकारी ने बजट का अभाव होने की जानकारी दी।

तब विधायक प्रतिनिधि श्री सोनी ने कहा कि एक और तो प्रदेश की भाजपा सरकार पैसों के अभाव में किसी भी तरह से विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आने की बात करती है परंतु स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधा में सरकार बजट उपलब्ध नहीं करूवा पा रही है। वहीं विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने एगो स्टेग से किसानों को हो रही परेशानी के संबंध मे अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में पेंडिंग पड़े बहुत से मामलों का निराकरण जल्द से जल्द करवाया जाए नहीं तो किसान धान बेचने से वंचित रह जाएंगे। एक तो फसल बीमा की राशि शासन द्वारा दो वर्षों से पूर्ण रुप से नहीं दी गई है जो काफी गंभीर विषय है।

राशन कार्ड रद्द होना गलत

विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने कहा कि जनसंख्या बढ रही है तो राशन कार्ड भी बढने चाहिए, परंतु शासन की गलत नीतियों के कारण राशन कार्ड कट रहे हैं, जिससे हितग्राहियों को राशन नहीं मिलेगा। वहीं बहुत सी ऐसी योजनाएं है जिससे बीपीएल राशन कार्ड धारियों को उन योजनाओं से वंचित होना पड़ेगा। बैठक में उपस्थित खाद्य अधिकारी ने डौंडी ब्लॉक में भी राशन कार्ड कटे जाने की बात कही।बैठक में कुसुमकसा क्षेत्र की जनपद सदस्य मंजू बैस ने कहा कि कुसुमकसा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक का अन्यंत्र स्थानांतरण कर दिया गया है। डॉक्टर को वापस कुसुमकसा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ करने की मांग की गई। विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने उनका समर्थन करते हुए दुरभाष पर जिला चिकित्सा अधिकारी से चर्चा की। जिला चिकित्सा अधिकारी ने दस दिनों में उक्त चिकित्सक को वापस कुसुमकसा के स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ करने का आश्वासन दिया।

नल जल योजना का मुद्दा

बैठक में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने पीएचई विभाग द्वारा ग्राम आड़ेझर, ग्राम बिटाल व ग्राम जाबुड़वाही में अभी तक नल जल योजना प्रारंभ नहीं किए जाने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से हो रही काफी परेशानी का मुद्दा उठाया। विभाग के एसडीओ ने जानकारी दी कि उन जगहों पर पानी का सोर्स नहीं है इस कारण योजना प्रारंभ नहीं की गई है। इस पर विधायक प्रतिनिधि श्री सोनी ने कहा की यदि उन जगहों पर पानी का सोर्स नहीं है तो वहां पाईप लाईन क्यों बिछा दी गई है? जिस पर एसडीओ ने पुनः बोर करवाने के लिए सदन को आश्वस्त किया।विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी व जनपद सदस्य शिवप्रसाद बारला ने पिछली बैठक में एक मामला उठाया था कि ग्राम सुकढीगुहान में जब आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत है तो फिर विभाग उसे बनाने के लिए एनओसी क्यों नहीं दे रहा है? इस पर विभाग के अधिकारियों ने बताया की विभाग द्वारा एनओसी प्रदान कर दी गई है, जल्द ही वहां आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करवाया जाएगा।

जनपद पंचायत डौंडी के सभाकक्ष में साधारण देभा की बैठक काफी हंगामेदार आयोजित हुई

0

डौंडी :- बैठक में विधायक प्रतिनिधि सहित कांग्रेस समर्पित जनपद सदस्यों ने फसल बीमा, राशन कार्ड, एगरो स्टेग, मुल्यांकन, सत्यापन में देरी सहित अन्य विभिन्न मुद्दे काफी जोरशोर से उठाया।

तीन वर्षों से नहीं बना उपस्वास्थ्य केंद्र :- विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी नें अपनी बात रखते हुए कहा की सीजी एम एससी के तहत निर्माणाधीन भर्रीटोला 36 में पिछले तीन वर्षों से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जिस पर विभाग के अधिकारी नें बजट का अभाव होनें की बात कही।

जिस पर विधायक प्रतिनिधि नें कहा की एक और तो प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पैसों के अभाव में किसी भी तरह से विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आनें की बात करती है परंतु स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधा में सरकार बजट उपलब्ध नहीं करूवा पा रही है।

नहीं तो किसान धान बेचने से रह जाएंगे वंचित :– वहीं विधायक प्रतिनिधि ने एगरो स्टेज से किसानों को हो रही परेशानी के संबंध मे अपनी बात रखी। उन्होंने कहा की बहुंत से मामले राजस्व विभाग कें पेंडिंग है उनका निराकरण जल्द से जल्द करवाया जाए नहीं तो किसान धान बेचनें से वंचित रह जाएंगे। एक तो फसल बीमा की राशि शासन द्वारा दो वर्षों से फूंर्ण रुप से नहीं दी गई है जो काफी गंभीर विषय है।

राशन कार्ड काटना गलत हितग्राही होंगे परेशान :- विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी नें कहा की जनसंख्या बढ रही है तो राशन कार्ड भी बढनें चाहिए, परंतु शासन की गलत नीतियों के कारण राशन कार्ड कट रहे हैं, जिससे हितग्राहियों को राशन नहीं मिलेगा। वहीं बहुंत सी ऐसी योजनाएं है जिससे बीपीएल राशन कार्ड धारियों को उन योजनाओं से वंचित होना पड़ेगा। बैठक में उपस्थित खाद्यय अधिकारी नें डौंडी ब्लॉक में भी राशन कार्ड कटे जानें की बात कही। चिकित्सक को वापस पदस्थ करने की मांग की गई :-

आयोजित बैठक में कुसुमकसा क्षेत्र की जनपद सदस्य मंजू बैस नें कुसुमकसा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक का अन्यंत्र स्थानांतरण कर दिया गया है उसे वापस कुसुमकसा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ करनें की मांग की गई । जिस पर विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी नें उनका समर्थन करते हुए दुरभाष पर जिला चिकित्सा अधिकारी से चर्चा की गई जिस पर उन्होंने दस दिनों में उक्त चिकित्सक को वापस कुसुमकसा के स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ करनें का आश्वासन दिया।

नल जल योजना के अभाव में ग्रामीणों को पेयजल को लेकर हो रही परेशानी :– आयोजित बैठक में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी नें पीएचई विभाग द्वारा ग्राम आड़ेक्षर, ग्राम बिटाल व ग्राम जाबूड़वाही में अभी तट नल जल योजना प्रारंभ नहीं किये जानें से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से हो रही काफी परेशानी की बात कही। जिस पर उक्त विभाग के एसडीओ नें उन जगहों पर पानी का सोर्स नहीं है इस कारण योजना प्रारंभ नहीं की गई है। जिस पर विधायक प्रतिनिधि नें कहा की यदि उन जगहों पर पानी का सोर्स नहीं है तो वहां पाईप लाईन क्यों बिछा दी गई है। जिस पर एसडीओ नें पुनः बोर करवाने के लिए सदन को आश्वस्त किया।

सुकढीगुहान में खुलेगा आंगनबाड़ी केंद्र :- विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी व जनपद सदस्य शिवप्रसाद बारला नें पिछली बैठक में एक मामला उठाया था कि ग्राम सुकढीगुहान में जब आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत है तो फिर विभाग द्वारा उसे बनाने के लिए एनओसी क्यों नहीं दे रही। जिस पर विभाग के अधिकारियों ने बताया की विभाग द्वारा एनओसी प्रदान कर दी गई है, जल्द ही वहां आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करवाया जाएगा।

बाढ़ के बीच मैदान में उतरे सांसद कश्यप,जगदलपुर से बकावंड तक प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

0

राहत शिविरों में पहुंचे,प्रभावितों के बीच बैठकर सुनी समस्याएं

जगदलपुर : अर्नब चक्रवात के कारण लगातार बारिश से इंद्रावती नदी व इसके सहायक नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच बस्तर सांसद महेश कश्यप शनिवार सुबह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने जगदलपुर शहर के डोंगाघाट,आसना और प्रवीर वार्ड सहित प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

इसके साथ ही सांसद कश्यप बकावंड विकासखंड के बाढ़ प्रभावित कुरुषनार,लिटिगुड़ा,शुक्रापाल भी पहुंचेl उन्होंने राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान सांसद प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

सांसद ने राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए प्रभावित लोगों की सुरक्षा,भोजन,पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर प्रशासन से समन्वय किया। इससे पहले बीती शाम सांसद महेश कश्यप मोटर बोट के माध्यम से नगरनार क्षेत्र के भेजापदर गांव पहुंचे थे। भारी बारिश और इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण यह गांव टापू में तब्दील हो गया था। सांसद रेस्क्यू टीम के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों की स्थिति का जायजा लिया।

लगातार बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच सांसद कश्यप प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

सरस्वती शिशु मंदिर बेंद्री में वंदे मातरम का गायन

0

सरस्वती शिशु मंदिर बेंद्री में वंदे मातरम का गायन

अभनपुर सरस्वती शिशु मंदिर बेंद्री में “वंदे मातरम् सामूहिक गायन” कार्यक्रम का आयोजनहुआ। विधायक इंद्र कुमार साहू की उपस्थिति में विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गायन का गायन किया। बेंद्री स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित “वंदे मातरम् सामूहिक गायन” कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, कांति साहू एवं पूर्व जनपद सदस्य सूरज साहू सम्मिलित हुए।इस अवसर पर विधायक, अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। पूरे परिसर में राष्ट्रप्रेम की अभूतपूर्व ऊर्जा का संचार हुआ और वातावरण भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि ऐसे भव्य एवं अनुशासित आयोजन हमारी युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कार और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं। विद्या भारती द्वारा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और देशप्रेम से जोड़ने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

टीचर्स एसोसिएशन ने की बोर्ड परीक्षा शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि में वृद्धि करने की मांग

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा शिक्षा सत्र 2026-27 हेतु बोर्ड परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 90 प्रतिशत विद्यार्थियों के पालक कृषि पर निर्भर है किंतु इस वर्ष अत्यधिक बारिश के चलते फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वे अपने फसलों की देखभाल में अत्यंत राशि व्यय कर चुके हैं, जिसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है। मंडल द्वारा निर्धारित भारी भरकम फीस जमा करने के लिए भारी जुगत लगाना पड़ रहा है।साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व घोषित अवकाश के चलते भी विद्यालय में कार्यदिवस कम पड़ रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि दिनांक 28 सितंबर से 30 सितंबर तक बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल घोषित है एवं शनिवार रविवार को बैंकों का अवकाश होने के चलते कई शालाओं द्वारा जो शुल्क लिया गया है, उसे निर्धारित तिथि में भुगतान किया जाना संभव नहीं है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, शिव सिंह चन्देल प्रांतीय संगठन सचिव, राजेश गुप्ता प्रांतीय संगठन मंत्री, डॉ लुदर सन कश्यप जिलाध्यक्ष, अमित पॉल कोषाध्यक्ष, मो ताहिर शेख सचिव, डॉ तुलादास मानिकपुरी प्रवक्ता, नीलमणि साहू प्रदेश आईटी सेल प्रतिनिधि , मनीष ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष जगदलपुर, सितेंद्र कुमार आदि पदाधिकारयों ने छतीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष एवं सचिव महोदय से मांग किया है कि बोर्ड परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि को पालक एवं छात्र हित में 12अक्टूबर तक वृद्धि किया जावे।साथ ही इस दौरान अर्नब साइक्लोन के कारण बस्तर जिले में आये भारी बारिश और बरसात को देखते हुये शनिवार को भी शाला का अवकाश घोषित करने कई मांग जिला शिक्षा अधिकारी से की गई।

MOST POPULAR

HOT NEWS