जगदलपुर। विगत दिनों मसीही कब्रिस्थान हाटकचोरा जगदलपुर के सफल संचालन हेतु कब्रिस्थान कमिटी का गठन किया गया। साथ ही सदस्यों ने कमिटी पधाधिकारियो का चुनाव किया। डॉ सुरेंद्र चालकी को हाटकचोरा कब्रिस्थान कमिटी का अध्यक्ष चुना गया, उपाध्यक्ष पास्टर भूपेंद्र खोरा, बेनी फ़र्नान्डिस, सचिव पास्टर सलीम हक्कू,.कोशाध्यक्ष पास्टर साजी पी मैत्थु, सह सचिव निशांत जॉन, सलाहकार पास्टर जरत शिष्य,पास्टर जिशु पॉल, पास्टर विश्वास पॉल,पास्टर सोमनल बघेल,मीडिया प्रभार राजेश नाग एवं अमित कुमार पटेल को चुना गया। सभी पदाधिकारियों ने समाज हित मे पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ली।
कोविड-19 संक्रमण में योग आयोग की भूमिका विषय पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित
योग से आत्मविश्वास बढ़ता है, योग एक अनुशासन हैं: भेड़िया
पंचायत स्तर पर भी योग कार्यक्रमों का किया जाएगा आयोजन
रायपुर 12 मार्च 2022/ कोविड-19 संक्रमण में योग की भूमिका विषय पर आज यहां नगर निगम सभागार रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में योग के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुई। उन्होंने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर भी योग से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़ सकें। योग से जीवन में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा हम एक अनुशासित जीवन शैली अपना पाने में सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा कि उचित तरीके से और कुशल प्रशिक्षक के मार्गदर्शन से योग करने से हमें ज्यादा फायदा मिलेगा। योग की कोविड-19 के दौरान बहुत बड़ी भूमिका रही है।
राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने प्राचीन यौगिक पद्धति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि योग का मानव जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि हमें नियमित रूप से कम से कम एक घंटा रोजाना योग अथवा शारीरिक व्यायाम करना चाहिए। इससे हमारी आंतरिक शक्ति मजबूत होती है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। जिससे हम ज्यादा क्रियाशील हो पाते हैं।
सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि आज के इस अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार में कई देश के लोग जुड़े हैं जिसमें छत्तीसगढ़ के नाम की गूंज कई देशों में फैल रही है। योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि हमें अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कोरोना महामारी में रक्षा कवच के रूप में योग ने हम सब का ध्यान आकृष्ट किया है।
मुख्य अतिथि भेड़िया ने एक घंटे तक शीर्षासन करने वाले टिकेश्वर पटेल को स्मृति चिन्ह एवं पदक भेंट किया। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने योग के विषय में अपना व्याख्यान दिए। इस अवसर पर योग आयोग के सदस्य श्री गणेश नाथ योगी, राजेश नारा, रविंद्र सिंह, समाज कल्याण विभाग के प्रभारी संचालक पंकज वर्मा, योग आयोग के सचिव एम एल पांडे, अखिलेश्वर तिवारी सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बालोद–थाना अर्जुंदा पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी एक व्यक्ति को 30 पौव्वा अंग्रेजी गोवा के साथ पकड़ कर भेजा गया जेल मामला थाना अर्जुंदा क्षेत्र का है दिनांक 12.03.2022 को एक व्यक्ति तहसील कार्यालय अर्जुदा के पास मोटर सायकल में अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है कि सूचना पर गवाह के साथ नया तहसील कार्यालय अर्जुदा के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया |

जहां एक व्यक्ति मोटर सायकल में अधिक मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकड़े। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम कोमल सिंह देवांगन पिता स्व० नीलकंठ देवांगन उम्र 57 वर्ष सा० गुरेदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद का रहने वाला बताया जिनके कब्जे से अवैध शराब बिक्री हेतु रखे एक सफेद मटमैला रंग के थैला अन्दर 30 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब प्रत्येक पौवा सीलबंद हालत में प्रत्येक पौवा मे 180 एम.एल. कुल जुमला 5.400 बल्क लीटर प्रत्येक पौवा कीमती 120 रूपये जुमला कीमती 3600 रूपये व बिक्री रकम 300 रूपये कुल जुमला रकम 3900 /- रूपये एवं मोटर सायकल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर क्रमांक CG07LK 3449 कीमती 30,000 रूपये मिला, जिसके संबंध में आरोपी कोमल सिंह देवांगन को धारा 91 जा.फौ. का लिखित नोटिस तामिल किया जो शराब बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं होना लिखकर दिये है।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
आरोपी कोमल सिंह देवांगन पिता स्व० नीलकंठ देवांगन उम्र 57 वर्ष सा० गुरेदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद के द्वारा अवैध रूप से शराब का बिक्री करते पाया जाना उक्त कृत्य धारा 34 (2).59 (क) आब एक्ट का घटित करना पाये जाने से उपरोक्त लिखे शराबों को मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के समक्ष जप्ती किया एंव जप्ती में से 04 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब को परीक्षण हेतु अलग कर जप्त शराब को पृथक पृथक शीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से दिनांक 12.03.2022 के 10.30 बजे गिरफ्तार कर गिर की सुचना परिजन को दी गई, मामला अजमानतीय जुर्म होने से न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल।

सड़क किनारे खड़े रहते हैं भारी वाहन, नहीं होती कार्रवाई
बालोद – ग्राम बोरतरा के किसान राइस मिल के सामने यथावत हाईवा रख देते जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है…यथावत वाहन रखने के ऊपर नहीं हो रही कार्यवाही..

बालोद जिले के गुरुर ब्लाक के ग्राम बोरतरा के किसान राइस मिल के सामने हाईवा यथावत रख देते हैं जिससे आवागमन प्रभावित होता है एवं दुपहिया या सवारी वाहनों में आने जाने वाले लोगो को परेशानी झेलनी पड़ती है और यही वजह सड़क दुर्घटना का कारण बनती है | इस विषय पर मीडियाकर्मियों ने गुरुर के थाना प्रभारी रोहित मालेकर से भी कहा की इस प्रकार वाहन रखना सड़क दुर्घटना को आमंत्रण देना है थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने कहा ठीक है मैं चेक करवाता हूं लेकिन अभी तक वाहन रखने वाले के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

टाउनशिप की समस्याओं को लेकर संयुक्त खदान मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल नगर प्रशासक महाप्रबंधक से मिला
टाउनशिप की समस्याओं को लेकर संयुक्त खदान मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल नगर प्रशासक महाप्रबंधक व्ही के श्रीवास्तव से मिला और यूनियन प्रतिनिधियों ने नगर प्रशासक से कहा कि राजहरा टाउनशिप के अंदर निम्न समस्याएं हैं। आप सभी समस्याओं को उचित निराकरण जल्द से जल्द करें:

1) गर्मी का मौसम आ गया है घरों में कूलर तथा दैनिक कार्यों के लिए पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है निस्तारित के लिए पानी की खपत बढ़ जाति है । आप गर्मी के मौसम में दो समय पानी की सप्लाई को चालू करवाएं ।
2) टाउनशिप के अंदर पानी की पाइप लाइन में जहां जहां पर भी पानी लीकेज हो रहा है । उन पाइप लाइनों की प्राथमिकता से मरम्मत कराई जावे।
3) जहा जहां-जहां सीवरेज लाइन की पाइप टूटी है या गंदा पानी लीकेज हो रहा है उसकी तत्काल मरम्मत कराई जावे एवं गंदे पानी की निकासी सुचारू रूप से हो यह निश्चित किया जाए ताकि बारिश के दिनों में कर्मचारियों तथा उनके परिवार को कोई परेशानी ना हो।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
आज की बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों में संगठन सचिव तोरण लाल साहू, कार्यकारी अध्यक्ष दान सिंह चंद्राकर ,कार्यालय सचिव राजेश कुमार साहू थे तथा प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक नगर प्रशासक व्ही के श्रीवास्तव तथा सहायक महाप्रबंधक रामदेव राम भगत थे चर्चा में महाप्रबंधक व्ही के श्रीवास्तव ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी को 16 मार्च से दोनों समय के लिए टाउनशिप में सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
टाउनशिप के अंदर पानी की पाइप लाइन तथा सीवरेज पाइप लाइन जहां कहीं भी खराब है उस पर तुरंत मरम्मत का कार्य करवा दिया जावेगा । वेलकम स्कीम के संबंध में कहा कि जल्द ही इसका टेंडर होने वाला है।

बचे हुए क्वार्टर में चैन लिंक फेंसिंग का कार्य तथा टार फेल्टिंग का कार्य के संबंध में बताया कि इसका प्रपोजल बनाकर हमने भेज दिया है। तथा पीवीसी डोर के संबंध में कहा कि हमारे पास जो भी शिकायत आएगी उसको प्राथमिकता से समाधान करवाया जाएगा ।
टाउनशिप के अंदर भारी वाहनों को रोकने के लिए जल्द ही बेरीकेड लगवाए जाएंगे लगभग 16 बेरीकेड टाउनशिप के अंदर लगाए जाएंगे ताकि भारी वाहनों का प्रवेश ना हो।
गोदरेज और जिला स्वास्थ्य समिति बस्तर और कोंडागांव के सहयोग से संचालित एम्बेड परियोजना द्वारा राज्य स्तरीय तीन दिवसीय क्षमतावृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज से शुभारम्भ किया गया
गोदरेज और जिला स्वास्थ्य समिति बस्तर और कोंडागांव के सहयोग से संचालित एम्बेड परियोजना -फैमिली हेल्थ इंडिया बस्तर और कोंडागांव के ब्यवहार परिवर्तन संचार सुगमकर्ताओ का वेक्टर बोर्न और विशेष रूप से मलेरिया विषय पर राज्य स्तरीय तीन दिवसीय क्षमतावृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनाँक 12 मार्च 2022 को आकांक्षा होटल – जगदलपुर में ,डॉ. आर. के चतुर्वेदी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी – बस्तर, डॉ. जितेंद्र कुमार – राज्य कार्यक्रम अधिकारी (NVBDCP) रायपुर, छतीसगढ़, डॉ. एस. एस. टेकाम- जिला मलेरिया अधिकारी, बस्तर, बी. के. पांडा- जिला मलेरिया सलाहकार, बस्तर, निकिता, जिला समन्वयक- मितानिन प्रोग्राम, सोम कुमार शर्मा एसोसिएट डायरेक्टर-फैमिली हेल्थ इंडिया नई दिल्ली की उपस्थित में सम्पन्न हुआ |

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तीनों दिवश स्वास्थ्य विभाग से डॉ. आर. के. गोटा – संयुक्त संचालक- स्वास्थ्य-बस्तर संभाग, डॉ. अमृत लाल- जिला मलेरिया अधिकारी, इमरान खान- जिला मलेरिया सलाहकार, MTS, MLT आदि ने विभिन्न वाहक जनित रोग कौन कौन से होते है, किस वेक्टर से कौन सी बीमारी होती है, मलेरिया के सामान्य और गंभीर लक्षण, रेफर किसे करे, मलेरिया का ईलाज, तुरंत जांच और सम्पूर्ण ईलाज, IRS और LLIN के उपयोग और जरूरत, मलेरिया की RDK और स्लाइड से जांच का प्रैक्टिकल, मच्छर और पैरासाइट का जीवन चक्र, गांव स्तर पर मलेरिया नियंत्रण की रणनीति, मितानिन प्रोग्राम आदि विषय पर एम्बेड परियोजना के कार्यकर्ताओ को विस्तार से समझाया गया साथ ही, एम्बेड परियोजना में उपयोग होने वाली IEC ,BCC मटेरियल, सभी डैश बोर्ड, मोबाईल App का अवलोकन भी किया गया,और मलेरिया नियंत्रण हेतु अपने विचार रखे गए, अंत मे फैमिली हेल्थ इंडिया के बस्तर और कोंडागांव – जिला समन्वयक अवधेश सिंह और वर्षा मिश्रा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से जिले के 5 हजार से अधिक जरूरतमंद मरीजों का हुआ उपचार
नारायणपुर, 12 मार्च 2022 – छत्तीसगढ़ में सबको स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में और दूर दराज के दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना संचालित है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट बाजारों में आये ग्रामीणों का इलाज करने के लिए जिला अस्पतालों से मोबाईल क्लीनिक लगाई जाती है, जिसमें चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ चिकित्सा उपकरणों एवं दवाईयां लेकर जाते हैं और चिकित्सकों के परीक्षण के उपरांत मरीज का इलाज एवं जरूरी दवाएं दी जाती है और जरूरत पड़ने पर मरीज को दूसरे अस्पताल में रिफर किया जाता है। जिले के 15 हाट बाजारों में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक लगा कर जरूरतमंद मरीजांे का मौके पर ही ईलाज किया जा रहा है। जिले के हाट बाजारों में लगाये गये हाट-बाजार क्लीनिक में अब तक 14 हजार 7 सौ 11 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जा चुका है।

बता दें कि साप्ताहिक हाट बाजारों में डाक्टर और पैरामेडिकल टीमों की ड्यूटी लगाई गई है, जो निर्धारित रोस्टर अनुसार साप्ताहिक हाट बाजारों में बैठकर बाजार आने वाले मरीजों का निशुल्क उपचार कर रहे हैं। हाट बाजार क्लीनिक में मरीजों का ना केवल उपचार किया जाता है बल्कि बीपी, शुगर, मलेरिया आदि की जांच भी की जाती है। इसके अलावा माताओं एवं शिशुओं का टीकाकरण भी किया जाता है और आवश्यकतानुसार उन्हें जीवनरक्षक दवाईयों का निःशुल्क वितरण भी किया जाता है। जिले में अप्रैल 2021 से अब तक 14 हजार 7 सौ 11 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। जिले के 15 हाट बाजारों में नारायणपुर विकासखंड के 8 एवं ओरछा विकासखंड के 7 हाट बाजारों में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना संचालित है। नारायणपुर विकासखंड के हाट बाजारों में 242 मेडिकल टीम द्वारा 9 हजार 587 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं ओरछा विकासखंड के 7 हाट बाजारो में 186 मेडिकल टीम द्वारा 5 हजार 124 मरीजो का उपचार किया गया है।
महान सूफ़ी संत के जगदलपुर बस्तर आगमन पर अंजुमन इस्लामियां कमेटी जगदलपुर के द्वारा सामूहिक बैठक आयोजीत की गई
जगदलपुर – अंजुमन इस्लामियां कमेटी जगदलपुर के द्वारा आज मस्जिद परिसर में सभी समाज प्रमुखों की, विभिन्न संगठनों की और नगरवासियों की एक सामूहिक बैठक आयोजीत की गई जिसमें महान सूफ़ी संत के जगदलपुर बस्तर आगमन पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी को लेकर चर्चा की गई ।
बैठक में विभिन्न समाज के प्रतिनिधि ,चैंबर ऑफ कॉमर्स, जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित हुए और सभी ने अपने अपने विचारों से सभा को अवगत कराया सभी ने इस बात की खुशी जाहिर की की ऐसे महान संत का जगदलपुर बस्तर आगमन बहुत बड़ा अवसर है और बस्तर जो कि सभी सामाजिक भावना और प्रेम का क्षेत्र है और यहां सभी धर्म समाज के लोग मिल जुलकर एक गुलदस्ते की तरह साथ में रहते हैं ।

हम सब मिलकर 19 तारीख को महान सूफी संत के जगदलपुर आगमन पर उनका भव्य स्वागत करेंगे सभी समाज की तरफ से और नगरवासियों की तरफ से गुरु नानक चौक जगदलपुर में संत का जोरदार स्वागत किया जाएगा एवं बस्तर वासियों की तरफ से रात्रि में जमाल मिल में होने वाले आयोजन में सभी समाज प्रमुख एकत्र होकर मंच पर भी उनका स्वागत करेंगे एवं उन्हें बस्तर की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट करेंगे।
बस्तर में सभी समाज के बीच, सभी धर्म के बीच जो भाईचारा और प्रेम है वो सदैव बढ़ता रहे ऐसा आशीर्वाद सूफी संत से चाहेंगे।
स्वास्थ्य विभाग के संभागीय संवर्ग के तृतीय श्रेणी के 178 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी
बस्तर संभाग हेतु विशेष कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से तृतीय और चतुर्थ वर्ग के पदों पर भर्ती में आई तेजी
तृतीय और चतुर्थ वर्ग के 2113 पदों पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया
जगदलपुर, 11 मार्च 2022/ बस्तर संभाग में तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विशेष कर्मचारी चयन बोर्ड के गठन से चयन प्रक्रिया में तेजी आई है। आज स्वास्थ्य विभाग के संभागीय संवर्ग के तृतीय श्रेणी के 178 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में विशेष कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 2113 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जा रही है।
कमिश्नर श्याम धावड़े ने बताया कि जिलों से विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की प्राप्त जानकारी के अनुसार 935 तृतीय श्रेणी के पद और 1178 चतुर्थ श्रेणी के पद शामिल हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग के 349 तृतीय वर्ग के पद एवं 179 चतुर्थ वर्ग के पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेजों के सत्यापन के बाद वरीयता सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही अन्य विभागों के 140 तृतीय श्रेणी के तथा 687 चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेजों के सत्यापन उपरांत अप्रैल में कौशल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग के 268 तृतीय और 312 चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए 13 मार्च को चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
नवा रायपुर के 27 गांवों के किसानों को रोकने तगड़ी बैरिकेडिंग, धारा-144 भी लागू
इधर किसान पीछे हटने के मूड में नहीं
नवा रायपुर के प्रभावित 27 गांवों के किसानों को रोकने दिल्ली जैसी तगड़ी बैरिकेडिंग
रायपुर: नवा रायपुर के प्रभावित किसान आंदोलन से पीछे हटने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। 27 गांवों के किसानों ने आज मंत्रालय तक मार्च की घोषणा की। किसानों के इस ऐलान के बाद सरकार की चिंता बढ़ गई है। जिला प्रशासन ने आंदोलन स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने मंत्रालय और आसपास के क्षेत्रों में धारा 144 घोषित कर दिया है।
बता दें कि नवा रायपुर विकास प्राधिकरण भवन के सामने पिछले 67 दिनों से किसान आंदोलन पर डटे हुए हैं. किसानों को रोकने के लिए नवा रायपुर की सड़कों पर दिल्ली किसान आंदोलन के दिनाें जैसी बैरिकेडिंग की गई है। राखी थाना चौक से मंत्रालय महानदी भवन और सचिवालय इंद्रावती भवन परिसर तक, पुलिस मुख्यालय चौक से मंत्रालय-संचालनालय भवन तक, शीतला मंदिर चौक से मंत्रालय- संचालनालय भवन तक और पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से मंत्रालय- संचालनालय भवन तक 4 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नवा रायपुर में कैपिटल कॉम्प्लेक्स की ओर जाने वाली सड़कों को बैरिकेड लगाकर रोक दिया गया है।
गुरुवार शाम कलेक्टर सौरभ कुमार और पुलिस अधीक्षक भी एनआरडीए भवन पहुंचे। आंदोलनकारी किसानों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की। किसानों ने कहा, वे शुक्रवार को अपील आवेदन फॉर्म लेकर मुख्य सचिव को सौंपने मंत्रालय जाएंगे। अधिकारियों ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि बीच में ही कोई सक्षम अधिकारी किसानों से अपील फॉर्म लेकर सरकार तक पहुंचा देगा। किसानों को मंत्रालय तक नहीं जाने दिया जाएगा।
आंदोलनकारियों ने मुख्य सचिव के साथ किसान प्रतिनिधियों की बैठक कराने की मांग की। उनका कहना था, जहां पर किसानों को रोका जाए वहां पेयजल और छांव की व्यवस्था की जाए। नवा रायपुर बनाने के लिए हुए अधिग्रहण से प्रभावित गांवों के लोग 3 जनवरी से 8 मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। इनमें से अधिकांश मांगों पर पूर्ववर्ती सरकार के समय सहमति के बावजूद काम नहीं हुआ था। अभी सरकार कह रही है कि वे छह मांगों पर काम शुरू कर चुके हैं, जबकि किसान इसे अधूरा बता रहे हैं।
30 किसान नेताओं को शांति भंग का नोटिस
नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष रूपन चंद्राकर ने बताया, अधिकारी आंदोलन में शामिल 30 से अधिक लोगों पर धारा 107 और 116 यानी शांति भंग का नोटिस तामील कराने आए थे। इस पर प्रशासनिक अधिकारी मौन बने हुए हैं। इसका कारण नहीं बताया गया है।


