City Media - Page 230 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 230

महावीर जयंती पर नॉनवेज प्रतिबंध बिक्री करते पाए जाने पर सामग्री जप्त कर होगी कार्यवाही

0

महावीर जयंती पर नॉनवेज प्रतिबंध
10 अप्रैल को महावीर जयंती पर पालिका क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्र में मास -मटन प्रतिबंधित रहेगा lलेकिन इस बार यदि मांस- मटन बेचते पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर ने हेल्थ ऑफिसर एवं स्वच्छता निरीक्षक को दे दी है l मांस- मटन बिक्री पर प्रतिबंध की सूचना शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश पर नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई है l इसमें संपूर्ण पालिका क्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस -मटन विक्रय की दुकाने बंद रहेगीl इस आदेश के बावजूद किसी भी दुकान में मांस मटन बिक्री करते पाए जाने पर सामग्री जप्त करने के साथ ही संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भी कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है lऑफिसर एवं स्वच्छता निरीक्षक को दे दी है l मांस- मटन बिक्री पर प्रतिबंध की सूचना शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश पर नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई है l इसमें संपूर्ण पालिका क्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस -मटन विक्रय की दुकाने बंद रहेगीl इस आदेश के बावजूद किसी भी दुकान में मांस मटन बिक्री करते पाए जाने पर सामग्री जप्त करने के साथ ही संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भी कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है l

सरपंच संघ की हुई बैठक

0

बकावंड आज 8 अप्रैल को अटल समरसताभवन में सरपंच संघ की बैठक रखी गई। बैठक में जिसमें विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं के विषय में विचार विमर्श किया गया। इसके बाद जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे एवं उपाध्यक्ष तरुण पांडे से मुलाकात की गई।

इस दौरान सरपंच संघ के अध्यक्ष रीमाधर कश्यप, उपाध्यक्ष गोपाल कश्यप, फूलमनी कश्यप, सचिव संतोष कुमार कश्यप, मीडिया प्रभारी नीलम कश्यप, कोषाध्यक्ष धनपति नाग, संयोजक संरक्षक चंपा सूर्यवंशी, तिलोत्तमा मोर्य, कार्यकारणी सदस्य अर्जुन कश्यप, खगेश्वर कर्मा, धनपति भारती, आसमती बघेल, हरचंद कश्यप, जितेंद्र बघेल, रमैया कश्यप, मनीराम भारती, महेश कश्यप, लीलावती कश्यप, लखमु नेताम, हेमलता नाग, लक्ष्मी, तुलसी भारती एवं सभी सरपंच सउपस्थित थे।

सरपंच संघ की हुई बैठक

0

बकावंड आज 8 अप्रैल को अटल समरसताभवन में सरपंच संघ की बैठक रखी गई। बैठक में जिसमें विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं के विषय में विचार विमर्श किया गया। इसके बाद जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे एवं उपाध्यक्ष तरुण पांडे से मुलाकात की गई।

इस दौरान सरपंच संघ के अध्यक्ष रीमाधर कश्यप, उपाध्यक्ष गोपाल कश्यप, फूलमनी कश्यप, सचिव संतोष कुमार कश्यप, मीडिया प्रभारी नीलम कश्यप, कोषाध्यक्ष धनपति नाग, संयोजक संरक्षक चंपा सूर्यवंशी, तिलोत्तमा मोर्य, कार्यकारणी सदस्य अर्जुन कश्यप, खगेश्वर कर्मा, धनपति भारती, आसमती बघेल, हरचंद कश्यप, जितेंद्र बघेल, रमैया कश्यप, मनीराम भारती, महेश कश्यप, लीलावती कश्यप, लखमु नेताम, हेमलता नाग, लक्ष्मी, तुलसी भारती एवं सभी सरपंच सउपस्थित थे।

बाबा बालकदास के हाथों मुस्लिम युवक का सम्मान

0
  •  गौ सेवा करता है दल्ली राजहरा का अयान

दल्लीराजहरा संत बाबा बालकदास ने श्रीराम नवमी के अवसर पर गौमाता की सेवा करने वाले मुस्लिम युवक अयान अहमद को सम्मानित किया।

अयान अहमद ने कहा कि रामनवमी उत्सव समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में रामनवमी उत्सव समिति द्वारा मेरा सम्मान किया गया जिसके लिए में रामनवमी उत्सव समिति एवं किंग ऑफ दल्ली राजहरा विशाल मोटवानी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। सनातन धर्म हमेशा से ही सर्वधर्म का सम्मान करती आई है।इसी कड़ी में डौंडी लोहारा पाटेश्वर धाम के प्रमुख बाबा बालक दास ने रामनवमी के अवसर पर शहर के मुस्लिम युवक अयान अहमद को उनकी गौ सेवा से प्रभावित होकर उनका सम्मान किया।

सम्मान से अभिभूत उक्त युवक अयान अहमद ने बताया कि बचपन से हम गाय की सेवा करते और उनको पालते आ रहे हैं। हमें गौ सेवा करके बड़ी खुशी होती है। बाबा ने मुझे सम्मान करके हमारे समाज को इस कार्य में आगे लाने के लिए प्रेरित करते रहने कहा है।मै बाबा बालक दास जी के प्रति आभार प्रकट करता हूं।

चैत्र नवरात्र पर माता शीतला मंदिर दल्ली राजहरा में महाआरती, कन्याभोज व विशाल भंडारा का हुआ आयोजन

0
  • नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू व पार्षद हुए आयोजन में शामिल 

दल्लीराजहरा माता शीतला मंदिर कच्चे दफाई वार्ड क्रमांक 14, 15, 16 व 17 में विगत 55 वर्षों से लगातार ज्योति कलश व ज्योत जंवारा की स्थापना की जा रही है। चैत्र नवरात्र पर्व पर माता शीतला मंदिर में महा आरती के बाद कन्या भोज कराया गया। रात्रि में वार्ड वासियों व नगरवासियों हेतु महाभंडारा का आयोजन किया गया। भंडारा में लगभग 6 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

माता शीतला मंदिर में चैत्र नवरात्र में 9 दिनों तक बैगा एवं माता के भक्तों ने उपवास रखकर तथा माता शीतला की भक्ति करने वाले लोगों ने अष्टमी के हवन के बाद अपना व्रत खोला। माता भक्तों ने 9 दिनों तक विधि- विधान से विशेष पूजा अर्चना की। प्रतिदिन मंदिर में भक्तों की लगातार उपस्थिति बनी रही। माता शीतला सेवा समिति ने माता शीतला मंदिर में विशाल महाभंडारा हेतु सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया। पंचमी पूजन, अष्टमी पूजन व विशाल महाभंडारा के दिन नगर पालिका परिषद- दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू, वार्ड-15 के पार्षद तरुण कुमार साहू, वार्ड-16 के पार्षद पवेंद्र कुमार कोडप्पा, वार्ड-17 की पार्षद रेखा दारासिंह व तहसील साहू समाज के उपाध्यक्ष रेखूराम साहू की उपस्थिति रही। माता शीतला सेवा समिति के सदस्यों ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तोरण लाल साहू से सांस्कृतिक कला मंच हेतु 5 लाख व वार्ड क्रमांक 15 पार्षद तरुण साहू से ज्योति कलश भवन हेतु 1.50 लाख, वार्ड 16 पार्षद पवेन्द्र कोडप्पा से बाउंड्री वाल व बरामदा सीमेंटकरण हेतु 1.50 लाख व वार्ड 17 पार्षद रेखा दारा सिंह से प्रवेश द्वार हेतु 1.50 लाख की मांग की। अतिथियों ने बहुत जल्द इन मांगों को पूरा करने का समिति को आश्वस्त किया। चैत्र नवरात्रि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी चारों वार्डों के निवासियों, दल्ली राजहरा के नगरवासियों एवं दानदाताओं के साथ ही माता शीतला सेवा समिति के प्रमुख रूप से शंकर साहू, भूषण यादव, योगेश यादव, जगमोहन राणा, रमन यादव प्रमुख बैगा, शंकर महाराज बैगा, दीक्षित महाराज, बलराम कुमार सेवक, परदेशी राम कटिंगल, चितरंजन यादव, भोला मानिकपुरी, पप्पू यादव, ईश्वर कोडप्पा, महादेव साहू, जोहतरीन साहू, कुमारी किरण, कुमारी भूमिका,श्रीमती अलका, कुमारी अंकिता, जूनियर माता शीतला सेवा समिति के सदस्यों का योगदान रहा। यह जानकारी शंकर साहू ने दी।

हटाए गए बस्तर बीईओ चंद्रशेखर यादव, अब भारती देवांगन संभालेंगी कमान

0
  • एबीईओ रही हैं श्रीमती भारती देवांगन 

जगदलपुर बस्तर के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर भारती देवांगन बीईओ बनाई गई हैं।कार्यालय कलेक्टर (शिक्षा विभाग) बस्तर द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

 

आदेश में कहा गया है कि पूर्व के आदेश में चंद्रशेखर यादव, व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपूंजी, ब्लॉक जगदलपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी बस्तर के रूप में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए उनके स्थान पर भारती देवांगन, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी, विकास खंड जगदलपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी बस्तर रूप में कार्य करने हेतु आदेशित किया जाता है। श्रीमती देवांगन को कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी बस्तर के आहरण संवितरण अधिकार भी सौंपा गया है।

थानेदार जैसा रुतबा दिखाते हैं सहकारी बैंक शाखा बकावंड के प्रबंधक

0
  •  4 माह से हमालों का भुगतान रोका और वरिष्ठ भाजपा नेता को दुत्कारा
  • शाखा प्रबंधक लगा रहे हैं बैंक की साख पर बट्टा

अर्जुन झा

बकावंड चोरी ऊपर से सीनाजोरी की कहावत केंद्रीय जिला सहकारी बैंक की बकावंड शाखा में चरितार्थ होती नजर आ रही है। एक तो धान खरीदी में कार्य करने वाले दर्जनों हमालों का 4-5 माह से मजदूरी भुगतान रोक दिया गया गया है, दूसरा इस संबंध में जानकारी लेने पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ सार्वजनिक रूप से अभद्रता की जाती है। बैंक मैनेजर का रवैया बिल्कुल किसी थानेदार जैसा रहता है। उनके व्यवहार से बैंक के ग्राहक भी परेशान हैं।

उल्लेखनीय है कि नवंबर 2024 से 31 जनवरी 25 के बीच धान खरीदी केंद्र बकावंड में हमाली का कार्य करने वाले दर्जनों हमालों को आज तक उनकी मजदूरी नहीं दी गई है। सरकारी तौर पर धान की खरीदी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की अधीनस्थ सहकारी साख समितियों के माध्यम से की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार जिले के समस्त धान खरीदी केंद्रों के हमालों और दीगर मजदूरों की पारिश्रमिक राशि का भुगतान शासन द्वारा किया जा चुका है, मगर बकावंड केंद्र में हमालों की मजदूरी राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। ये हमाल मजदूर सहकारी समिति कार्यालय के चक्कर लगा लगा कर परेशान हो चले हैं। थक हार कर हमालों ने अपनी पीड़ा जनप्रतिनिधि और बकावंड क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र पाणिग्रही से मामले की शिकायत की। हमालों की पीड़ा को देखते हुए भाजपा नेता जितेंद्र पाणिग्रही जानकारी लेने सहकारी बैंक शाखा पहुंचे, तो शाखा प्रबंधक उनके साथ अभद्रता पर उतर आए।  पाणिग्रही ने जब स्थानीय सहकारी बैंक शाखा के प्रबंधक से इस पर जब चर्चा की तो उनका रवैया टाल मटोल भरा रहा। उन्होंने सीधे डीएमओ से बात करने को कहा। सहकारी बैंक शाखा के प्रबंधक अनल पांडे ने काफी रुखे स्वर में डांटने वाले अंदाज में कहा कि तुम लोग नेतागिरी करने आ जाते हो। शाखा प्रबंधक श्री पांडे भाजपा नेता जितेंद्र पाणिग्रही के साथ ठीक वैसा ही बर्ताव कर रहे थे, जैसा कि कोई थानेदार किसी अपराधी के साथ करता है। शाखा प्रबंधक के इस रवैए को लेकर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। बताते हैं कि शाखा प्रबंधक बैंक के ग्राहकों और खातेदार किसानों के साथ भी अक्सर दुर्व्यवहार करते हैं। उनके बेरूखे बर्ताव के कारण बैंक की साख पर बट्टा लग रहा है। अगर बैंक के उच्च प्रबंधन ने उन पर नियंत्रण नहीं किया तो बैंक शाखा को बंद करने की भी नौबत आ सकती है। जबकि सहकारी बैंक की बकाकंड शाखा करोड़ों का व्यवसाय करती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने की क्षेत्रवासियों से भेंट, समस्याओं के त्वरित निदान के लिए दिए निर्देश

0
  • जनसमस्याओं का निराकरण हो प्राथमिकता से: किरण देव

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव आज अपने विधायक कार्यालय नयापारा में क्षेत्र की देवतुल्य जनता से भेंट एवं मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। लोगों की समस्याओं का निराकरण करने संबंधित विभाग को निर्देश दिए।

क्षेत्रीय विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से आए जनमानस से सुबह से ही विधायक कार्यालय में भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। पेयजल आपूर्ति, सडक निर्माण, नाली निर्माण, देवगुड़ी के नवनिर्माण, राजस्व संबंधी, विद्युत संबंधित व अन्य समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्रवाई करते हुए जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण हो सकता है उन समस्याओं को संबंधित विभाग से चर्चा कर तत्काल निराकरण कराया गया। वहीं सड़क, पुलिया, नाली बोर खनन व अन्य समस्याओं को जल्द निराकरण करने की बात कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने कहा क्षेत्र की देवतुल्य जनता से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर उनकी समस्या का समाधान किया जा रहा है। जनता को किसी भी तरह की समस्या व परेशानी न हो उस संबंध में कार्ययोजना के साथ कार्य किया जा रहा है। जनता को मूलभूत सुविधा देना हमारा कर्तव्य है, जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

8.50 करोड़ का लोन, 6 माह में ही बैंक ने थमा दिया 16 करोड़ का नोटिस

0
  • बैंक ऑफ इंडिया रायगढ़ ब्रांच में लोन देने के नाम पर हुआ बड़ा स्कैम

रायपुर बैंक ऑफ इंडिया की रायगढ़ शाखा में लोन देने के नाम पर बड़ा स्कैम सामने आया है। इसे बैंक के ही अधिकारियों ने अंजाम दिया है। मां दुर्गा फूड प्रोडक्ट को लोन देने के नाम पर इन जोनल और डिप्टी जोनल मैनेजर तथा ब्रांच मैनेजर की मिलीभगत से खेल खेला गया है। राइस मिलर को 31 अगस्त को 8.50 करोड़ रुपए का लोन दिया गया। 6 माह में ही 10 फरवरी 2025 को उनके खाते को एनपीए घोषित कर उन पर 16 करोड़ रुपए की वसूली के लिए नोटिस जारी कर दिया गया।

सुभाष अग्रवाल भाटा की रोड वार्ड नंबर 5 बरगढ़, जिला रायगढ़ के नाम से यह लोन जारी किया गया था।बैंक ऑफ इंडिया में लोन का प्रोसीजर पूरी करने के बाद उनका खाता खाेला गया। बताया गया है कि जोनल मैनेजर गायत्री कंपा, उप जोनल मैनेजर नागेंद्र चौरसिया, मुख्य प्रबंधक आशुतोष अरुण और निभास प्रधान की भूमिका लोन पास कराने में थी। मामले में जेपी तिवारी, शाखा प्रबंधक और लोन अधिकारी पवन कुमार की भूमिका भी संदिग्ध है। लोन पास होने के बाद राशि का आहरण कर लिया गया। अगस्त 2024 में खाता खोले जाने के 6 माह बाद राइस मिलर के खाते को 10 फरवरी 2025 को एनपीए घोषित करते हुए उन्हें लोन सेटलमेंट के लिए नया ऑफर दिया गया। बताया गया है कि सेटलमेंट के तौर पर लगभग 3 करोड़ रुपए का भुगतान कर इस प्रकरण को खत्म करने का ऑफर दिया गया। पूरे मामले में बड़े घोटाले को अंजाम दिए जाने का अंदेशा है।

जांच से खुल जाएगी कलई

बताया जाता है कि मामले को छिपाने के लिए सेटलमेंट किया जा रहा है। जोनल मैनेजर द्वारा छोटे अधिकारी को परेशान किया जाता है। छोटे अधिकारी द्वारा लोन खराब होने पर उसे डरा दिया जाता है या उनके ऊपर अनुशासन के तहत कार्रवाई की जाती है। मामले में बड़े अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। इतनी बड़ी लोन की राशि बिना किसी वेरिफिकेशन के जारी करने में बैक ऑफ इंडिया के अफसरों की भूमिका की जांच करने से ही मामला पूरी तरह से सामने आएगा। बैंक के दोषी अधिकारी पर पूरे मामले में जांच कराने की मांग उठ रही है।

थानेदार जैसा रुतबा दिखाते हैं सहकारी बैंक शाखा बकावंड के प्रबंधक

0
  • 4 माह से हमालों का भुगतान रोका और वरिष्ठ भाजपा नेता को दुत्कारा 
  • शाखा प्रबंधक लगा रहे हैं बैंक की साख पर बट्टा 

अर्जुन झा-

बकावंड चोरी ऊपर से सीनाजोरी की कहावत केंद्रीय जिला सहकारी बैंक की बकावंड शाखा में चरितार्थ होती नजर आ रही है। एक तो धान खरीदी में कार्य करने वाले दर्जनों हमालों का 4-5 माह से मजदूरी भुगतान रोक दिया गया गया है, दूसरा इस संबंध में जानकारी लेने पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता के साथ सार्वजनिक रूप से अभद्रता की जाती है। बैंक मैनेजर का रवैया बिल्कुल किसी थानेदार जैसा रहता है। उनके व्यवहार से बैंक के ग्राहक भी परेशान हैं।

उल्लेखनीय है कि नवंबर 2024 से 31 जनवरी 25 के बीच धान खरीदी केंद्र बकावंड में हमाली का कार्य करने वाले दर्जनों हमालों को आज तक उनकी मजदूरी नहीं दी गई है। सरकारी तौर पर धान की खरीदी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की अधीनस्थ सहकारी साख समितियों के माध्यम से की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार जिले के समस्त धान खरीदी केंद्रों के हमालों और दीगर मजदूरों की पारिश्रमिक राशि का भुगतान शासन द्वारा किया जा चुका है, मगर बकावंड केंद्र में हमालों की मजदूरी राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। ये हमाल मजदूर सहकारी समिति कार्यालय के चक्कर लगा लगा कर परेशान हो चले हैं। थक हार कर हमालों ने अपनी पीड़ा जनप्रतिनिधि और बकावंड क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र पाणिग्रही से मामले की शिकायत की। हमालों की पीड़ा को देखते हुए भाजपा नेता जितेंद्र पाणिग्रही जानकारी लेने सहकारी बैंक शाखा पहुंचे, तो शाखा प्रबंधक उनके साथ अभद्रता पर उतर आए। श्री पाणिग्रही ने जब स्थानीय सहकारी बैंक शाखा के प्रबंधक से इस पर जब चर्चा की तो उनका रवैया टाल मटोल भरा रहा। उन्होंने सीधे डीएमओ से बात करने को कहा। सहकारी बैंक शाखा के प्रबंधक अनल पांडे ने काफी रुखे स्वर में डांटने वाले अंदाज में कहा कि तुम लोग नेतागिरी करने आ जाते हो। शाखा प्रबंधक श्री पांडे भाजपा नेता जितेंद्र पाणिग्रही के साथ ठीक वैसा ही बर्ताव कर रहे थे, जैसा कि कोई थानेदार किसी अपराधी के साथ करता है। शाखा प्रबंधक के इस रवैए को लेकर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। बताते हैं कि शाखा प्रबंधक बैंक के ग्राहकों और खातेदार किसानों के साथ भी अक्सर दुर्व्यवहार करते हैं। उनके बेरूखे बर्ताव के कारण बैंक की साख पर बट्टा लग रहा है। अगर बैंक के उच्च प्रबंधन ने उन पर नियंत्रण नहीं किया तो बैंक शाखा को बंद करने की भी नौबत आ सकती है। जबकि सहकारी बैंक की बकाकंड शाखा करोड़ों का व्यवसाय करती है।

MOST POPULAR

HOT NEWS