कांकेर ब्रेकिंग – कांकेर सांसद मोहन मंडावी का बड़ा बयान
आज।सीएम।भूपेश बघेल के दो दिवसीय दौरा व आम सभा को लेकर दिया बयान , कोरोना को देख कांकेर मेला पर प्रतिबंध लगाकर आमसभा में हजारो भीड़ जुटाने को लेकर दिया बयान
कहा सीएम कार्यक्रम में नही फैलेगा कोरोना आदिवासियों की परंपरा पर षड्यंत्र करने का लगाया गंभीर आरोप
कांकेर सांसद मोहन मण्डावी का बड़ा बयान
लौह अयस्क पहाड़ियों के बीच ऐतिहासिक तरीके से मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस।
लौह अयस्क दल्ली राजहरा के गौरव एशिया के सबसे बड़े लौह से निर्मित भीष्मपितामह रथ पे फहरा 100 फ़ीट ऊंचा विशाल तिरंगा। नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर द्वारा विगत दिनों रंगरोगन करवा कर रथ का सौन्दर्यकरण किया गया था। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में सेल द्वारा निर्मित ये रथ नगर के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है । राजहरा युथ वेलफेयर

एसोसिएशन 2 वर्षो से यंहा ध्वजारोहण कर रहा है एवं उनके द्वारा पालिका अध्यक्ष से भीष्मरथ पे एक स्थाई झंडा के लिए मांग रखा था। जिस मांग को पूरा करते हुए रथ के समीप 100 फिट की ऊंचाई पर ध्वजारोहण किया गया । ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन राजहरा युथ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किया गया , जहां इस गौरवपूर्ण लम्हें के गवाह बनने बड़ी संख्या में नगर के विभिन्न गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने सम्बोधन में इसे नगर के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया एवं आगे भी हम सबको मिल नगर विकास के साथ उससे स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना का संकल्प लिया।

इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर , अध्यक्षता आईओसी सी.जी.एम श्री तपन सूत्रधार , विशेष अतिथि में तहसीलदार श्रीमती प्रतिमा झा,नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमति भीखी मासिया,समस्त राजनीतिक पार्टी एवं ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी,नगर पालिका परिषद के पार्षद एवम एल्डरमैन उपस्थित थे।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 एवं 28 जनवरी को, कांकेर जिले के प्रवास पर
कांकेर – प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 एवं 28 जनवरी को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगेे, वे 27 जनवरी को हेलीकाप्टर से दोपहर 3.30 बजे नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम श्रीगुहान के गौठान पहंुचेंगे तथा शाम 4.20 बजे तक गौठान का अवलोकन करेंगे उसके बाद वे वहां से प्रस्थान कर शाम 4.35 बजे जंगलवार काॅलेज ग्राउण्ड हेलीपेड पहुंचेंगे तथा वहां से प्रस्थान कर शाम 4.40 बजे कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर पहंुचकर कृषक छात्रावास, कृषि महाविद्यालय बालक छात्रावास और लघु धान्य प्रसंस्करण ईकाई का लोकार्पण करेंगे तथा कृृषि विज्ञान केन्द्र के अन्य गतिविधियों का अवलोकन और महिला स्व सहायता समूहों से चर्चा करेंगे, तत्पश्चात वे गढ़िया पहाड़ के लिए प्रस्थान कर शाम 5.55 बजे गढ़िया पहाड़ पहुंचेंगे तथा वहां से प्रस्थान कर शाम 7.15 बजे कोमलदेव जिला चिकित्सालय पहुंचकर सिटी स्केन मशीन का लोकार्पण करेंगे और वहां से प्रस्थान कर सर्किट हाऊस पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहंुचकर अवलोकन करेंगे तथा उसके बाद वहां से प्रस्थान कर दोपहर 12.40 बजे गोविंदपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान पहुंचकर जैव विविधता पंजी का विमोचन, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा हितग्राहियों को सामग्री का वितरण करेंगे तथा आमसभा को संबोधित करेंगे, तत्पश्चात वे दोपहर 1.50 बजे पाटन जिला दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए की गई है पार्किंग व्यवस्था
कांकेर- प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम स्थल विष्णुप्रसाद शर्मा भारती हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान गोविंदुपर में 28 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रूट क्रमांक 01 में पार्किंग स्थल क्रमांक-03 बाजार स्थल गोविंदपुर में तहसील चारामा के ग्राम शाहवाड़ा, नरहरपुर के कुरना और कांकेर तहसील के ग्राम नारा, सिदेसर, भीरावाही के लोंगों के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है। रूट क्रमांक 02 पार्किंग स्थल क्रमांक-01 और 02 में धीरज ठाकुर का खेत में चारामा, लखनपुरी और कांकेर तहसील के ग्राम नाथियानवागांव, पांडरवाही, गौरगांव, मुड़पार, कोकड़ी, बागोडार और माकड़ी के लोगों के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार रूट क्रमांक 03 में पार्किंग क्रमांक-01 और 02 में धीरज ठाकुर का खेत में भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम कोरर तथा कांकेर तहसील के मरकाटोला, धनेलीकन्हार, पोण्डगांव और बारदेवरी के लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रूट क्रमांक 04 में पार्किंग स्थल क्रमांक-01 और 02 धीरज ठाकुर का खेत गोविंदपुर में कांकेर तहसील के ग्राम पीढ़ापाल, तुलतुली, मांदरी और कुरिष्टीकुर के लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रूट क्रमांक 05 पांिर्कग स्थल क्रमांक-01 और 02 धीरज ठाकुर का खेत गोविंदपुर में कांकेर तहसील के ग्राम कोकपुर, मांलगांव, ठेलकाबोड, चिवरांज, कोडेजुंगा, नवागांव और घोटिया के लोंगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
रूट क्रमांक 06 पार्किंग स्थल क्रमांक-01 और 02 धीरज ठाकुर का खेत गोविंदपुर मे अंतागढ़ तहसील के आमाबेड़ा और उसेली, कांकेर तहसील के मलांजकुडूम, इच्छापुर, इरादाहा और मर्दापोटी क लोगों के लिए पार्किंंग की व्यवस्था की गई है। रूट क्रमांक 7 पार्किंग स्थल क्रमांक 03 बाजार स्थल गोविंदपुर मे कांकेर तहसील के शाहवाड़ा, कुरना, नारा, सिदेसर और भीरावाही के लोंगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रूट क्रमांक 08 पार्किंग स्थल क्रमांक-03 बाजार स्थल गोविंदपुर में कांकेर स्थल के ग्राम माटवाड़ामोदी पण्डरीपानी, डुमाली और भीरावाही के लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई। रूट क्रमांक 9 में पार्किंग स्थल क्रमांक-03 बाजार स्थल गोविंदपुर में कांकेर तहसील के आतुरगांव, सिंगारभाट, बरदेभाटा और माटवाड़ामोदी के लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रूट क्रमांक 10 पार्किंग स्थल क्रमांक-04 सेंटमाईकल स्कूल गोविंदपुर में कांकेर शहर के लोंगो के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री के हाथों संकुल समन्वयक का हुआ सम्मान, कोरोना काल मे आमचो बस्तर रेडियो की सफलता पर मिला पुरुस्कार
छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर जिले के बस्तर ब्लॉक में संकुल केन्द्र एकटागुड़ा में कार्यरत संकुल समन्वयक शैलेन्द्र तिवारी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
एक तरफ कोरोना महामारी से पूरा देश परेशान था। छत्तीसगढ़ राज्य भी इससे प्रभावित रहा। शालाए बन्द थी। ऐसे समय मे बच्चो की पढ़ाई कैसे कराई जाए इसको लेकर सभी चिंतित थे। इस समय मे बस्तर जिले का ग्राम पंचायत भाटपाल छत्तीसगढ़ ही नही देश के अन्य राज्यो में भी लाउंडस्पीकर से पढ़ाई को लेकर सुर्खियों में आया। आमचो बस्तर रेडियो के नाम से जिला कलेक्टर रजत बंशल के मार्गदर्शन में संकुल समन्वयक शैलेन्द्र तिवारी ने न केवल सरपँच पंच को इसके लिए तैयार किया। बल्कि पालको को भी विस्वास में लिया ।और 18 जून 2020 से ग्राम भाटपाल में लाउंडस्पीकर से पढ़ाई आरम्भ हो गई। नियमित रूप से सुबह शाम यँहा कक्षा का संचालन होने लगा। शैलेन्द्र तिवारी सक्रिय रूप से इसकी मनोटरिंग भी करते थे। लाउंडस्पीकर के माध्यम से पढाई के साथ साथ ग्रामीणों को प्रतिदिन सुपोषण, स्वास्थ्य की जानकारी भी दी जाती थी। वालिंटियर ,व शिक्षक नियमित अपनी सेवाएं देते आ रहे है।

शिक्षा मंत्री व स्थानीय विधायको ने भी किया था अवलोकन
लाउंडस्पीकर से की जा रही इस पढाई को प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम,सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल , संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, हस्त शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने भी न केवल निरीक्षण किया बल्कि बच्चो के स्तर को भी परखा था। जिला कलेक्टर रजत बंशल भी नियमित रूप से समय देकर बच्चो का उत्साह बढ़ाते थे।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग रहा सराहनीय
संकुल समन्वयक शैलेन्द्र तिवारी ने बताया कि ग्राम पंचायत भाटपाल की सरपँच रयो नारायण कश्यप सहित सभी पंच व ग्रामीणों का सहयोग काफी सराहनीय रहा जिन्होंने पंचायत निधि से लाउंडस्पीकर उपलब्ध करवाया। आज ग्राम में सूचना के आदान प्रदान का भी एक माध्यम बना हुआ है।
गणतंत्र दिवस के 72वें वर्ष गांठ के मौके पर कोरोना वॉरियर्स को प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सन्मानित किया गया।
गणतंत्र दिवस के 72वें वर्ष गांठ के मौके पर जिला प्रशासन बालोद के द्वारा जिला बालोद के विभिन्न विभागों के कोरोना वॉरियर्स को रक्षित वाहिनी पुलिस ग्राउंड में बालोद जिला के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के कर कमलों द्वारा प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सन्मानित किया गया। दल्लीराजहरा नगर से शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय दल्लीराजहरा के कर्मचारी श्री गौकरण चतुर्वेदी को कोरोना काल मे उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। डॉ० आशुतोष पाठक, डॉ० कामना पाठक एवं डॉ० पूर्णिमा राजपूत ने श्री गौकरण चतुर्वेदी को उनके उत्कृष्ट

कार्य हेतु प्रोसाहित करते हुए बधाई दी और आगे भी इसी तरह से कार्य करते रहने को कहा। डॉ० आशुतोष पाठक ने बताया कि जब से कोरोना काल की शुरुआत हुई है तब से अपना आयुर्वेद विभाग लगातार कोरोना ग्रस्त लोगों की सेवा में लगे हुये है जिसमे चिकित्सालय के समस्त कार्मचारी श्रीमती अरुणा डोंगरदिवे,श्रीमती विणा राजपुरिया,श्रीमती नेहा पन्ना, श्रीमती

सबीहा अल्वी सिंह, श्रीमती शीतल चौहान,श्री सुनील आम्बुलकर,श्री गौकरण चतुर्वेदी, श्रीमती त्रिवेणी साहू,श्री आजाद साहू ,श्रीमती राधिका नेताम एवं श्री कमलेश्वर निर्मल लगातार कवरेन्टीन सेंटर से लेकर आइसोलेशन सेंटर तक नियमित रूप से सेवा प्रदान कर रहे है उन्होंने सभी कर्मचारियों की काम की तारीफ करते हुए सभी को बधाई दी।



72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगरनार में आयोजित कुपोषण मुक्ति क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए दी शुभकामनाएं
72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत नगरनार में आयोजित कुपोषण मुक्ति क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं फाइनल मैच में चोकावाडा और मारकेल के मध्य टास करवाया जिसमें मारकेल ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया बल्लेबाजी करते हुए चोकावाडा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 89 रनों का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए मारकेल ने 8 ओवर में 90 रण बना कर मैच जीत लिया

इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी खेलों को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित है और इसलिए उन्होंने जगदलपुर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस क्रिकेट मैदान ( हाता ग्राउंड ) का लोकार्पण कल ही किया है उन्होंने खेलों के विकास के लिए खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया है आप दोनों टीमों ने जिस अनुसासन और धैर्य से खेला है वह काबिले तारीफ़ है और मैच तो कोई एक ही टीम जीतती है पर खेलना महत्वपूर्ण होता है मैं आप सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य निर्मला दास शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा नगरनार सरपंच लैखन बघेल ,जालंधर बघेल इंटुक के प्रदेश महासचिव विजय सिंह संतोष सेठिया ब्लाक अध्यक्ष युवा कांग्रेस सीताराम नाग उपस्थित रहे
दल्लीराजहरा शहर को लाडले कमाऊ पूत की तरह सवारने का प्रयास करे जिले की जनता
दल्लीराजहरा – बालोद जिले का सबसे बड़ा शहर दल्लीराजहरा जिसके लौह अयस्क से इस्पात निर्माण कर भिलाई इस्पात संयंत्र देश के नवरत्नों में शामिल हुआ है | यहाँ की जनता वर्षों से धुल मिटटी खाकर भिलाई इस्पात संयंत्र को लौह अयस्क की आपूर्ति करती रही है इस धुल मिट्टी के कारण कई नागरिक एवं मासूम बच्चे गंभीर बिमारियों के कारण अपनी जान भी गवां चुके है | खदान खुलने के समय प्रबंधन द्वारा सैकड़ों वादे किये गए थे जिसमे शिक्षा स्वास्थ्य एवं रोजगार के साथ साथ शहर के विकास के अलावा आसपास के 25 किमी के ग्रामीण आदिवासी अंचल के विकास की जवाबदारी ली थी किन्तु जैसे जैसे लौह अयस्क की कमी होती जा रही है वैसे वैसे प्रबंधन भी रोजगार स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कमी करती जा रही है | पूर्व में कम से कम बीएसपी अस्पतालों में अच्छे डोक्टरों की सुविधा प्रदान की गई थी एवं शिक्षा के लिए कई प्राथमिक एवं हाई स्कूल बनाये गए थे कर्मचारियों की संख्या के अलावा मजदूरों की संख्या मिलाकर दल्लीराजहरा शहर की कुल आबादी लगभग डेढ़ लाख के आसपास थी किन्तु सुविधाओं में कटौती के कारण स्थानीय कर्मचारियों एवं दैनिक मजदूरों की संख्या में भारी कमी की गई | वर्तमान समय में शहर की आबादी 40 हजार में सिमित हो गई है | बीएसपी प्रबंधन द्वारा चलाये जा रहे समस्त प्राथमिक विद्यालय बंद कर दिए गए एवं हायर सेकेंडरी स्कूल को भी निजी हाथों में सौंप कर हिंदी माध्यम के स्कूल को बंद कर दिया गया | इसी प्रकार चिकित्सा के क्षेत्र में बीएसपी माइंस का अस्पताल सफ़ेद हाथी ही साबित हो रहा है इसकी स्थिति केवल एक रेफ़र सेंटर बन कर रह गई है | इस भवन का 70 प्रतिशत भाग आज बंद स्थिति में रहता है डोक्टरों के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है | आपातकालीन चिकित्सा सेवा (आईसीयू) के नाम पर केवल खानापूर्ति है | बड़े बड़े श्रमिक संगठन अपने कर्मचारियों के हित को छोड़ केवल आपसी प्रतिद्वंदिता एवं संगठन के नाम पर अपने को सेट करने में जुटे हुए है | इसके अलावा रोजगार के नाम पर ज्यादा से ज्यादा ठेका श्रमिकों को अपने यूनियन में जोड़कर अपना सीना चौड़ा कर रहे है | वे यह भूल जा रहे है कि इन ठेका श्रमिकों के चक्कर में स्थायी कर्मचारियों की संख्या निरंतर कमी हो रही है | जो कि भविष्य में प्रबंधन को माइंस बंद करने के लिए खुला मैदान दे देगी | कहा तो यह भी जा सकता है कि पैलेट प्लांट जैसी योजना भी इन्ही यूनियन के दबाव के कारण ठन्डे बस्ते में जा सकती है |

शर्म का विषय है कि 40 हजार की आबादी वाले शहर में एक भी शासकीय अस्पताल आज तक नहीं खुल सका | चिकित्सा के नाम पर शहर को हमेशा ही ठगा गया | वर्षों से लंबित मांग 100 बिस्तर अस्पताल हर चुनावी घोषणा पत्र में सुनने को मिली किन्तु लम्बे समय के बाद बीएसपी प्रबंधन की भूमि आबंटन की लम्बी प्रक्रिया के बाद हवा हवाई हो गई |
इसी प्रकार 2016 में तात्कालीन जिलाधीश राजेश सिंह राणा द्वारा झरणदल्ली की शासकीय भूमि खसरा न 45 रकबा 6.51 हेक्टयर में से 8 एकड़ जमीन चयनित कर केंद्र को जानकारी भेजकर
केंद्रीय विद्यालय को खोलने के लिए बालोद जिले के तत्कालीन कलेक्टर राजेश सिंह राणा द्वारा झरणदल्ली की शासकीय भूमि को वर्ष 2016 को पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी के समय प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, जो सांसद मोहन मंडावी के प्रयास से स्वीकृत हो चुका है। लेकिन बालोद जिले के कुछ जन प्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्रों में खुलवाने के लिए जी जान लगा रहे हैं सभी इलाको में जमीन देने की प्रक्रिया चल रही हैं। लेकिन सन 2016 में तत्कालीन कलेक्टर ने झरंनदल्ली (दल्लीराजहरा) की शासकीय भूमि 8.51 हेक्टेयर में से 8 एकड़ जमीन केंद्रीय विद्यालय के नाम से खसरा नं सहित प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन जब यह केंद्रीय विद्यालय दल्ली राजहरा के नाम पर पास हो गया है तो इसको विवादित किया जा रहा है। जबकि जहां के लिए प्रस्ताव गया था वहीं खुलना चाहिए।यही राजहरा के निवासियों की मांग है जिसे लोगों ने सांसद के समक्ष रखा जिस पर उन्होंने बताया है कि जमीन चयन करके देने का अधिकार राज्य सरकार का है। सन2016 से जब दल्ली राजहरा के लिए केन्द्रीय विद्यालय के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तो राजनीति के चलते इस विद्यालय को अन्यत्र ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।

बालोद जिले के विकास के लिए सबसे ज्यादा खनिज न्यास निधि की राशि प्रदान करने वाले शहर दल्लीराजहरा की राशि से बालोद कलेक्टर द्वारा जिले भर में विकास कार्य कराया जाता है किन्तु जिस स्थान से राशि प्राप्त होती है उस दल्लीराजहरा शहर में डीएमए फण्ड से कोई भी विकास कार्य नहीं कराया जाता | सबसे ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी जिसमे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, रेल्वे एवं रेल्वे फाॅर्स (आरपीएफ) के कर्मचारी दल्लीराजहरा में रहते है उन्हें अपने बच्चों की शिक्षा के लिए भटकना पड़ता है ऐसे में पुरे जिले का विकास करने वाला शहर अपनी आवश्यकताओं को पूरा कराने में सक्षम नहीं है | जिला निर्माण के समय अधिकारियों एवं जन नेताओं के बड़े बड़े आश्वासनों में यह कहा गया था कि बालोद जिला बनने के पश्चात् कुछ विभाग के कार्यालय दल्लीराजहरा में बनाये जायेंगे किन्तु इतने लम्बे समय पश्चात् भी कोई भी बड़ी शासकीय योजना अथवा कार्यालय दल्लीराजहरा को नहीं दिया गया है |
होना तो यह चाहिए कि बालोद जिले के समस्त जन प्रतिनिधि एवं नेताओं को दल्लीराजहरा शहर को लाडले कमाऊ पूत की तरह सवारने का प्रयास करना चाहिए चूँकि खनिज न्यास निधि से जिले के विकास में दल्लीराजहरा की महति भूमिका रहती है | दल्लीराजहरा की जनमानस में यह भावना जाग गई है कि शहर का शोषण हो रहा है वह बालोद जिले के समस्त जन नेताओं एवं अधिकारियों से अपील करती है कि अपना दिल बड़ा कर प्रस्तावित भूमि पर ही केंद्रीय विद्यालय का निर्माण होने में सहयोग प्रदान करें |





एफसीसी क्रि्केट क्लब भानपुरी के तत्वावधान में स्वर्गीय तानसेन कश्यप की स्मृति में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का आयोजन
जगदलपुर/बस्तर:-एफसीसी क्रि्केट क्लब भानपुरी के तत्वावधान में स्वर्गीय तानसेन कश्यप की स्मृति में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का आयोजन स्कूल मैदान भानपुरी/फरसागुड़ा में गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक दिन सीरीज का फाईनल मुकाबला खेला गया, समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश कश्यप पूर्व सांसद बस्तर,अध्यक्षता वेदवती कश्यप अध्यक्ष जिला पंचायत बस्तर,विशिष्ट अतिथि रूपसिंह मण्डावी अध्यक्ष भाजपा बस्तर,जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, टिकेश्वरी मण्डावी अध्यक्ष जनपद पंचायत बस्तर, कुमुदिनी

मण्डावी,टेकमणि कश्यप स्व0तानसेन कश्यप की धर्मपत्नी, खितेश मौर्य ,राजेश सागर ,अशोक राव ,देवेंद्र चौहान ,विजेंद्र कर्ष ,राणा मण्डावी,अखिलेश रंगारी,नरेंद्र मण्डावी,नागेश्वर चौहान, तरुण पंत,रविंद्र पाणिग्राही, राहुल रंगारी,एफसीसी के समस्त पदाधिकारी गण, सदस्य गण उपस्थित रहे, जो महामुकाबला सोनारपाल विरूद्ध कॉकटेल 11 भानपुरी(फरसा गुड़ा) के बीच निर्धारित 15-15 ओवरों का खेला गया। रोमांच भरा मुकाबला में सोनारपाल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते कॉकटेल 11 ने 8 रन से पराजित हुई।मेन ऑफ दी व मेन ऑफ दी सीरीज देवेंद्र रहे।विजेता प्रथम पुरस्कार- 20,000 रुपये व दूसरा पुरुस्कार 10,000 रूपये था ।फाईनल मैच के निर्णायक मानसाय दीवान,राकेश रंगारी तथा कार्यक्रम का संचालन तुलसुराम कश्यप व आभार राजेश सागर ने किया।।
जूनियर रेडक्रास काउंसलर्स हुए सम्मानित
कांकेर- 72 वें गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जूनियर रेडक्रास के राज्यपाल पुरस्कार अवार्ड से सम्मानित काउंसलर्स एवं उत्कृष्ट कार्य किये वालिंटियर्स को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि कवासी लखमा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं राजेश तिवारी संसदीय सलाहकार मुख्यमंत्री महोदय के हाथों जूनियर रेडक्रास के वार्षिक गतिविधियों एवं कोरोना महामारी नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अनुपम जोफर, टिकेश्वर सिंह ठाकुर, सदे सिंह कोमरे, प्रकाश पोद्दार, विजय राय, प्रदीप सेन, राजेश शर्मा, गोपेन्द्र बोरकर, संजय वस्त्रकार, उत्तम मिश्रा, ललित नरेटी, हेमंत श्रीवास्तव, डिलेश्वर साव को सम्मानित किया गया। राज्यपाल अवार्ड सम्मान हेतु चयन राजभवन से किया गया था जिन्हें राज्य शाखा इंडियन रेडक्रास सोसायटी के निर्देश पर कलेक्टर एवं अध्यक्ष चंदन कुमार, सचिव डॉ जेएल उइके एवं जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय के दिशानिर्देशन में जिला स्तर में नवाजा गया।


