City Media - Page 1092 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1092

उद्योग मंत्री ने बाली में छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थ व्यवस्था सुदृढ़ होने की जानकारी दी

0

शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही बड़ी संस्थाओं को छत्तीसगढ़ आमंत्रित किया
बाली में मंदिर की शिल्पकला और जकार्ता एयरपोर्ट में स्वागत से अभिभूत हुए कवासी लखमा

जगदलपुर। जी-20 एवीपीएन विश्व सम्मेलन में शामिल होने उद्योग मंत्री कवासी लखमा की अगुवाई में इंडोनेशिया गए प्रतिनिधि मंडल की आज कॉन्फ्रेंस के पहले दिन बैठक नीथारलैंड बेस्ड संस्था पोर्टिकस के रीजनल डायरेक्टर सुखमनी सेठी से बाली कन्वेंशन सेन्टर में हुई। चर्चा के दौरान अरुण प्रसाद प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी ने राज्य में सस्टेनेबल डेवलपमेंट में हो रहे कायोंर् के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही मंत्री द्वारा विशेषकर बस्तर के क्षेत्र में शिक्षा में हुए सुधार में अनुसंधान पर बल दिया। सुश्री सेठी ने बताया कि झारखंड में पोर्टिकस पहले से ही काम कर रही है और उसका परिणाम अच्छा आ रहा है। मंत्री कवासी लखमा ने इस गु्रप को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया। इसी कड़ी में अमेरिका बेस्ड सनफोर्ड पैक्स संस्था के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रिया शंकर से बैठक हुई इसमें उद्योग मंत्री लखमा ने राज्य में चल रहे गोधन न्याय योजना, एनजीजीबी, सीमार्ट, रिपा आदि विषयों पर विस्तार से बताया तथा राज्य में उपलब्ध लघु वनोपज उत्पाद से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए शासन द्वारा किये जा रहे कायोंर् की विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की पहल को विदेश में सराहा गया। इनसे भी राज्य में आने का अनुरोध किया गया ताकि शिक्षा में अनुसंधान तथा सामाजिक आर्थिक उन्नति में किस प्रकार से इस बड़े संस्थाओं का सहयोग लिया जा सके इस पर आगे काम करना है। उद्योग मंत्री कवासी लखमा अपने इंडोनेशिया प्रवास के दौरान एतिहासिक नगरी बाली के उलुवातु मन्दिर के दर्शन किये। इससे पहले 19 जून को इंडोनेशिया पहुंचने पर एयरपोर्ट में उद्योग मंत्री तथा उनके साथ गए सदस्यों का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान टीम में सीएसआईडीसी के महाप्रबंधक ओपी बंजारे भी शामिल थे।

दस मिनट में नहीं टिका भाजयुमो का धरना…युवाओं को नहीं मिला बड़े लोगों का समर्थन

0

जगदलपुर – भारतीय जनता पार्टी में सब ठीक ठाक है, युवा मोर्चा ने हाता ग्राउंड मामले में धरना प्रदर्शन का तंबू टांगा किंतु वह दस मिनट भी टिक नहीं सका। वहीं भाजपा जिला संगठन ने भी इसे तवज्जों नहीं दिया जिसके कारण यह आंदोलन पूर्व विधायक संतोष बाफना के गुट का आंदोलन बनकर रह गया और तो और इस आंदोलन में स्वयं संतोष बाफना ने दूरी बनाई।

यह धरना प्रदर्शन पूर्व पार्षद अंजू मिश्रा के निवास के सामने हुआ सिर्फ युवा मोर्चा अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव कुछ लोगों के साथ मौजूद रहे और भाजपा संगठन से महामंत्री रामाश्रय सिंह नजर आए जिसके कारण यह धरना-प्रदर्शन हंसी का पात्र बन कर रह गया।

क्या है पूरा मामला

पूर्व विधायक संतोष बाफना ने विज्ञप्ति जारी कर हाता मैदान के संवर्धन पर राशि लेने पर आपत्ति कलेक्टर रजत बंसल के सामने लिखित में जताई है और कांग्रेस पार्टी को घेरने की कोशिश की किंतु इस मामले में विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के महामंत्री हेमु उपाध्याय ने उल्टे पूर्व विधायक संतोष बाफना को कटघरे में खड़ा कर दिया ?

योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाता है लखेश्वर बघेल बस्तर विधायक

0

बस्तर विधायक ने आज आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दंतेवाड़ा मंदिर प्रांगण में प्रातः योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लोगों से योग को अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करने की अपील की विधायक ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन की एकाग्रता बढ़ती है |

बस्तर विधायक ने अपने संदेश में कहा है कि जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है स्वस्थ रहना योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है हम भी अपने जीवन में योग को जोड़े और रोग दूर भगाएं योग सिर्फ कसरत नहीं है, बल्कि ये एक ऊर्जा के रूप में काम करता है आप योग को अपनाकर पूरी उम्र सेहतमंद और बीमारियों से बचे रह सकते हैं |

बस्तर विधायक ने कहा की कोरोना काल में यह स्पष्ट हो गया है कि केवल धन-संपदा ही महत्वपूर्ण नही है, बल्कि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन दोनों की आवश्यकता होती है इसलिए तंदुरूस्त रहने के लिए नियमित योग बहुत जरूरी है योग हमारी प्राचीन परंपरा है यदि हम सब नियमित रूप से योग करें तो तन भी स्वस्थ रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा जीवन में सकारात्मकता आएगी इसलिए योग नियमित करें, इसका लाभ उठाएं बस्तर विधायक ने कहा कि तन और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे तो हम किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना कर सकेंगे |

बस्तर विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में हमने सिर्फ भौतिक साधनों को ही सफलता का पैमाना मान लिया है, जबकि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के बिना हर सफलता अधूरी है कोरोना-संकट के दौर में योग की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है तन-मन से चुस्त-दुरुस्त रहकर ही हम गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को तेजी से साकार कर सकते हैं |

जिसमें मौजूद रहे जिला पंचायत अध्यक्ष दंतेवाड़ा तूलिका कर्मा,राजकुमार तामो, मनोज मालवीय,दिनेश यदु,राजेश कुमार,करन तामो,SDM, तहसीलदार, जिला शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग,एवं कर्मचारीगण,जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग उपस्थित रहे |

मुख्यमंत्री सहित लोकसभा एवं राज्यसभा दोनो सदन के सांसदगण एक साथ राष्ट्रपति भवन ज्ञापन देने पहुंचे…

0

आज लोकसभा हाउस के कांग्रेस कार्यालय में मीटिंग के पश्चात लोकसभा एवं राज्यसभा दोनो सदन के सांसदगण व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ राष्ट्रपति भवन ज्ञापन देने पहुंचे इस दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज भी मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया जी की उपस्थिति में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

0

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया जी की उपस्थिति में बालोद जिले के गंगा मैया मंदिर प्रांगण में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा, कलेक्टर जन्मेजेय महोबे, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव सहित अधिकारीगण, गणमान्य नागरिक और स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम स्कूल करपावंड में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

0

जगदलपुर 21 जून 2022 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम स्कूल करपावंड में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र छात्राएं द्वारा स्कुल प्रांगण में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया गया । पी, टी,आई मोनिका नौतानी ने योग गुरु रामदेव की तर्ज पर योगाभ्यास कराया । योग सबसे पहले योगिंगं जोगिंग के साथ शुरू हुआ । कपालभाती, अनुनासिक सहित अनेक आसन योगाभ्यास को बताया गया । तथा उनके फायदे को बताया गया । आज अधिकांश लोग बी पी, शूगर, यूरिक एसिड कमर दर्द थाइराइड घुटने दर्द जैसे बीमारी से परेशान रहते हैं । योग करने पर इन बीमारियों से बचने का एक मात्र तरीका हो सकता है । और निरोग रह सकते हैं । योग किजिए ‌निरोग रहिए। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री डी. के. ‌कश्यप ने बताया कि रोज सुबह 5 बजे से उठकर खाली पेट में योगाभ्यास करना चाहिए । खाली पेट में योगाभ्यास करना बहुत ही फायदेमंद होता है और मन तन खुशहाल स्वस्थ रहता है । योग गुरु बाबा रामदेव रोज सुबह 5 बजे आस्था चैनल पर योगाभ्यास कराते हैं । और बहुत ही ज्ञानवर्धक बातें बताते हैं । आप सभी लोगों सुनना चाहिए । कम से कम 1 से 2 घंटे तक योग करने से फायदेमंद होता है ऐसे भी सुबह के समय काम नहीं रहता है और योग लिए अच्छा भी है । आज के भागदौड़ जीन्दगी में लोगों को योग की अति आवश्यकता है । मन्डुक आसान से शुगर ‌जैसे बीमारी दुर होता है । इस अवसर पर संस्था में कार्यरत कर्मचारी श्रीमती अर्चना कश्यप श्रीमती शोभावती बघेल श्रीमती नीलकुमारी जोशी श्रीमती निर्मला चौहान श्रीमती नयनसी तिवारी श्री भगतराम भोयर श्री मानसिंह भारती त्रिलोचन बघेल रमेश नाग श्रीमती प्रतिभा पाठक उर्मिला जोशी शंकर राव मोहिंदर सिंह स्वाती नायर प्रीति जायसवाल शुभांकर गाइन संगीता सिंह पंकज सिंह शुशील भारद्वाज अंकित मिश्रा प्रीति बघेल निहारिका ठाकुर श्रीमती सीमा ध्रुव राजीव चेरपा अनिल शर्मा संथ्या शर्मा उपस्थित थे ।अन्त सभी कर्मचारियों छात्र छात्राएं द्वारा शपथ लिया गया कि हम सभी योग कर निरोग रहेंगे ।

नगरवासियों को योग के प्रति जागरूक करने डीएवी पब्लिक स्कूल ने निकाली रैली

0

किरंदुल – “करे योग रहें निरोग” इस कथन को सार्थक बनाते हुये डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल द्वारा आज नगर में योग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । यह रैली डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल से होते हुए फुटबॉल ग्राउंड , गांधीनगर , टाइप 3, पाताल नगर , पुराना डबल स्टोरी होते हुए वापस डीएवी स्कूल में आकर संपन्न हुआ इस रैली में एनएसएस, एनसीसी , स्काउट गाइड एवं कक्षा कक्षा छठवीं से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस रैली में प्राचार्य पी एल वर्मा सहित विद्यालय की सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया प्राचार्य ने रैली की सफलता पर बच्चों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया और करें योग रहें निरोग का नारा आज के इस अवसर पर बुलंद किया l

प्रकाश विद्यालय किरंदुल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

0

किरंदुल – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस नगर के प्रकाश विद्यालय स्कूल में बड़े ही उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक द्वारा विभिन्न प्रकार योगासन किया गया। विदित हो कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत में सभी नागरिकों द्वारा बड़े ही उत्साह से मनाया जाता रहा है। परंतु कोविड की वजह से पिछले 2 वर्ष लोगों ने वर्चुअल तरीके से इस दिवस को मनाया था। परंतु अभी हालात कुछ सामान होने के कारण देशवासियों द्वारा इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। विद्यालय के बच्चे योग दिवस को लेकर बड़े ही उत्साहित दिखे स्कूल के शिक्षक निर्मल बघेल एवं आर राजू , सिस्टर मारिया लाकरा, प्रेमा द्वारा बच्चों को विभिन्न आसन करने के तरीके बताए गए। वही विद्यालय के प्राचार्य फिलिप अब्राहम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए नित्य योगा करना प्रत्येक मनुष्य के लिए आवश्यक है। सुबह योगा करने से जहां शरीर में फुर्ती आती है वही हमें दिन भर के क्रियाकलापों के लिए भी ऊर्जा प्राप्त होती है। रोजाना योगा करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है बीमारी दूर रहती है इन शब्दों के साथ फादर फिलिप अब्राहम ने सभी बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी आज के इस योग दिवस के कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।

गांधी विद्या मंदिर उ.मा. विद्यालय दल्लीराजहरा में विश्व योग दिवस मनाया गया

0

दल्लीराजहरा – गांधी विद्या मंदिर उ.मा. विद्यालय दल्लीराजहरा में आज विश्व योग दिवस मुख्य अतिथि शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री युवराज साहू के सानिध्य में मनाया गया योग शिक्षक शीतल साहू थे जिनके दुवारा कपाल भारती, अनलोम विलोम, भ्रमनी,सूर्यनमस्कार, शीर्षशन,सहित लगभग 15 प्रकार के योग सिखाये बड़ी संख्या में बच्चे योग सीखे इस दौरान मुख्य अतिथि युवराज साहू दुवारा योगा को जीवन मे निरोग व स्वस्थ रहने की दवा बताया साथ मे हम सब की प्रतिदिन आधा घण्टा योग करने की सलाह दिया साथ मे ये भी कहा जब हम स्वस्थ रहेंगे तो हमारी मानसिक स्थिति ठीक रहेगी जिससे हम आगे अच्छी पढ़ाई लिखाई कर उज्जवल भविष्य की कामना कर सकते हैं इस दौरान पालक समिति अध्यक्ष श्रीमती रेखा जायसवाल, प्राचार्य मंजू गुप्ता, बी के सर्वा, ललित मरकाम, प्रदीप बंछोडे, दामनी राणा, हेमलता, दुर्गेश्वरी साहू, चेतना सहित बड़ी संख्या में बच्चे, शिक्षक व पालक उपस्थित थे

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बस्तर साँसद दीपक बैज को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार…

0

राहुल गाँधी के समर्थन में ED दफ्तर का घेराव करने जा रहे साँसद बैज सहित अन्य सांसदों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार..

दिल्ली…कॉंग्रेस नेता राहुल गाँधी के समर्थन में प्रवर्तन निदेशालय ED का घेराव करने जा रहे बस्तर साँसद दीपक बैज सहित अन्य सांसदों एवं मंत्री को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है…जिसमें मुख्य रूप से बस्तर सांसद दीपक बैज,सांसद गौरव गोगाई,भक्त चरण दास महंत,चंदन यादव,मंत्री अमरजीत भगत, सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का सहित अन्य नेतागण मौजूद हैं…

MOST POPULAR

HOT NEWS