City Media - Page 1723 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1723

Big Breaking लॉकडाउन के पांचवे दिन दल्लीराजहरा में मिले 26 कोरोना पॉजिटिव

0

लॉकडाउन के पांचवे दिन दल्लीराजहरा में मिले 26 कोरोना पॉजिटिव जिसमे दल्लीराजहरा के 24  चिखलाकसा से 02 मरीज मिले है |  

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में न्यू मार्किट कुम्हार पसरा वार्ड क्र 04 से देर रात 01 कोरोना पॉजिटिव मिला था | वार्ड क्र 05 से 08, वार्ड क्र 06  से 02, वार्ड क्र 08  से 05, वार्ड क्र 14 से  02, वार्ड क्र 16 से  01, वार्ड क्र 18 से 01, वार्ड क्र 20 से 01, वार्ड क्र 22 से 01, वार्ड क्र 23 से 01, वार्ड क्र 25  से 01 चिखलाकसा से वार्ड क्र 08 से 01 एवं 11 से 01 इस प्रकार कूल मिलाकर 26  संक्रमितों की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

काव्यकला साहित्य मंच बालोद ने ऑन लाइन काव्यपाठ की श्रृंखला की शुरूवात की

0

बालोद – कोरोना के इस संक्रमण काल में जहां लॉकडाउन के चलते सब अपने घरों तक सीमित हो गये हैं। वहीं काव्यकला साहित्य मंच बालोद (छ.ग.) ने ऑन लाइन काव्यपाठ की श्रृंखला की शुरूवात कर साहित्यकारों को घर बैठे एक दूसरे से जुड़ने का सशक्त अवसर प्रदान किया है। ऑन लाइन काव्यपाठ के इस पटल की एक खासियत यह भी है कि इस पटल में ख्यातिलब्ध साहित्यकारों के साथ साथ नये कलमकारों को स्थान देकर उनका उत्साह वर्धन

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

किया जा रहा है। अब तक 49 साहित्यकार इस पटल से काव्यपाठ कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ के कोने कोने से साहित्यकार पटल से जुड़कर काव्यपाठ का आनन्द ले रहे हैं।ऑन लाइन काव्यपाठ के पचासवें श्रृंखला में काव्यकला साहित्य मंच अंचल के ख्यातिलब्ध साहित्यकार श्री सीताराम साहू ‘श्याम’ जी को दिनॉक 28.09.20 को शाम 7.00 बजे प्रस्तुत करने जा रही है। श्री श्याम जी ‘ बुझो बुझो गोरखनाथ अमरित बानी’ जैसे कालजयी गीत के सुप्रसिद्ध गायक हैं ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

श्याम जी के सैकड़ों गीत आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित होते रहे हैं। पटल के संयोजक वीरेन्द्र कंसारी, मार्गदर्शक पुष्कर सिंह राज एवं संरक्षक गोपाल दास मानिकपुरी ने साहित्यकारों से अपील की है कि काव्यकला साहित्य मंच के पचासवें श्रृंखला के इस विशेष आयोजन को सफल बनाने अधिक से अधिक संख्या में पटल से जुड़कर ऑन लाइन काव्यपाठ का आनन्द लें।

जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी जी के शहादत दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

0

दल्लीराजहरा – जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने आज दिनाँक 26/09/2020 को शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी जी के शहादत दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में आज प्रथम दिवस पर दल्ली राझहरा में सभी प्रमुख चौक में एक साथ 08 बजे मशाल जला कर केंद्र सरकार के आपदा में अवसर खोजने की नीति, जिसमे मजदूर विरोधी श्रम कानून और किसान विरोधी कृषि कानून के खिलाफत किया गया, जिसमे मोदी सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी किया गया |

मोदी सरकार मुर्दाबाद…

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

आपदा में अवसर खोजने वाली सरकार मुर्दाबाद…

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

से दल्ली राझहरा के शहीद चौक शहीद स्मारक, वीर नारायण सिंह चौक, गुप्ता चौक, नियोगी चौक, श्रम वीर चौक, जैन भवन चौक, में एक साथ 08 बजे मशाल जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया और इस विरोध प्रदर्शन में कोरोना संकट से बचने के उपाय सोसल डिस्टेंड, सेनेटजर, और मास्क का उपयोग किया गया…

निर्भिक व वरिष्ठ पत्रकार की सरेआम पिटाई को लेकर समाज के लिए निंदनीय तथा सरकार से उनकी गिरफ़्तारी की मांग की आम आदमी पार्टी

0

वरिष्ठ व निर्भिक पत्रकार कमल शुक्ला व पत्रका रों पर हमला करने वाले को गिरफ्तार करों- घनश्याम चंद्राकर जिला सगठन मंत्री आम आदमी पार्टी जिला बालोद छत्तीसगढ़

अहिंसा के पुरोधा महात्मा गांधी जी को केवल दिखावें के लिए पूजते है कोंग्रेसी-दीपक आरदे आप नेता आम आदमी पार्टी जिला बालोद छत्तीसगढ़

बालोद:- कांकेर जिले के निर्भिक व वरिष्ठ पत्रकार की सरेआम पिटाई की गई जिसमें मुख्यरुप से सत्ता पक्ष के लोगों का हाथ है जिस तरह से एक वरिष्ट पत्रकार को भरे बाजार पिटाई की गई उस पर आम आदमी पार्टी के बालोद जिला सगठन मंत्री घनश्याम चंद्राकर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाया है उन्होंने कहा यह सब मुख्यमंत्री के इशारे पर हो रहा है और नही तो मुख्यमंत्री जी से प्रदेश संभल नही रहा है जिस तरह से पत्रकार साथियों के साथ यह घटना हुई है वह घोर निंदनीय है हम जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं।

आप नेता दीपक आरदे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यह घटना मामूली घटना नही है यह हौसला कंहा से आ रहा है जो एक नामी व निर्भिक पत्रकार को सरेआम मार रहे है असल में कोंग्रेसी अभी मूलरूप से अपने सिद्धांतों पर आ रहे अब उनकी अंतरात्मा की आवाज बाहर निकलने लगी है और जिस तरह से इनके हौसले बुलंद दिख रहे है लगता है आने वाले निकट भविष्य में इससे भी बड़े घटना होंगे।

डोंडी लोहरा विधानसभा अध्यक्ष एवं दल्लीराजहरा नगर पालिका उप्पध्याय -सन्तोष देवांगन ने कहा कि अहिंसा के पुरोधा महात्मा गांधी जी को केवल दिखावें के पूजते है कोंग्रेसी गांधी जी के विचारों को आज तक इन्होंने आत्मसात नही किया यह केवल महात्मा गांधी जी की नाम का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते हैं।

ग्राम चन्दनबिरही में कोरोना के तीन केस पॉजिटिव आने पर पुरूर सेक्टर के स्वास्थ्य संयोजक एवं पर्यवेक्षक द्वारा गांव भ्रमण कर सर्वे किया गया

0

बालोद – आज  ग्राम  चन्दनबिरही  में covid-19 के  तीन  केस  पॉजिटिव  आने  पर  पुरूर  सेक्टर के समस्त  ग्रामीण  स्वास्थ्य  संयोजक  एवं पर्यवेक्षक  द्वारा  गांव  में घर -घर भ्रमण  लगभग  452 घरों   सर्वे  किया  गया  जिसमें  घर उपस्थित  सभी सदस्यो  का स्वास्थ्य  सम्बन्धी  जानकारी लिया  गया  जिसमें मुख्या  रूप  से सर्दी  खासी  बुखार  गले में  खरास  नाक  में  सुगंध  का ना आना  मुँह  का  स्वाद चले  जाना  एवं  सभी ग्रामीण  जनों  को  गर्म  पानी एवं  आयुष  मंत्रालय द्वारा  दिये  गए  दिशानिर्देश के  अनुसार  काढ़ा सुबह  शाम गर्म पानी के गरारा   करने  सलह  दिया  गया जब भी घर से बाहर निकले  नाक   और  मुंह  में मास्क  और अल्कोहल  बेस  सनितीज़ेर  अवश्य  रखे  जरुरत पड़ने  पर  समय समय  पर अपने  हाथ  को  साबुन से   से धोते  रहे  और  लोगो  को बाहर  के  खान  पान  के चीजों  से परहेज करने की सलाह  दिया गया इस आयोजन में मुख्य रूप से उपस्थिति थे सेक्टर प्रवेक्षक श्री काहिरा एवं के नागवंशी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्री नीलकमल सिन्हा,सुनील सिन्हा, गजेंद्र मेश्राम, नगेश श्रवण ,गिरवर बंजारे, एवं गांव के मितानिन की अहम भूमिका थी।

Breaking पत्नी के सिर पर वार कर हत्या करने वाले फरार आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

दुर्ग – पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या करने के बाद मृतिका का पति फरार हो गया था जिसे पुलिस ने आरोपी पति आदेश बंसोड को महाराष्ट्र के गोंदिया शहर में धरदबोचा. आरोपी को यहां लाने के बाद जिला न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग के मोहन नगर इलाके की घटना 5-6 दिन पहले की है जिस रात सुजाता बंसोड पति आदेश बंसोड की हत्या हो गई थी. पुलिस को सुचना मिलने के पश्चात् जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि पति द्वारा ही इस घटना को अंजाम दिया गया था | पड़ोस के रिश्तेदार द्वारा भी किसी भारी भरकम चीज से सुजाता बनसोड पर प्रहार करने की जानकारी पुलिस को दी थी | गंभीर अवस्था में सुजाता बंसोड को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई | उस दौरान मृतिका का पति आदेश बनसोड फरार हो गया था |

जिस दिन यह घटना हुई सुजाता मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी. आदेश ने इसके बारे में पूछताछ किया तो सुजाता ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. उसे यह बात अच्छी नहीं लगी और गुस्से में आकर उसने घर में रखे हथौड़े से सुजाता के सिर पर करारा प्रहार कर दिया. सुजाता लहूलुहान होकर तड़पती रही और आदेश बंसोड वहां से फरार हो गया.

हत्या के आरोपी को पकड़ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा के नेतृत्व में रणनीति तैयार किया गया. सीएसपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में मोहन नगर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुशवाहा आरोपी की पतासाजी में लगे रहे. इसी दौरान आरोपी के गोंदिया शहर में छिपे होने की जानकारी मिली. यह जानकारी पुख्ता होने पर थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने 25 सितम्बर को एएसआई और अन्य पुलिस वाले के साथ गोंदिया रवाना किया. पुलिस ने गोंदिया में आरोपी आदेश बंसोड को दबोच लिया. आरोपी को यहां लाने के बाद ज्यूडिशियल रिमांड में जिला न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया.

नारायणपुर को मिली अत्याधुनिक 2 नई एम्बुलेंस, विधायक श्री कश्यप ने दिखाई हरी झंडी

0

सैय्यद वली आजाद, नारायणपुर, 26 सितम्बर 2020

राज्य शासन द्वारा कोविड-19 कोरोना वायरस के इस संक्रमण के दौर में नारायणपुर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार करते हुए जिले वासियों को अत्याधुनिक 2 नई एम्बुलेंस की सौगात मिली है। हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर श्री चंदन कश्यप ने आज जिला अस्पताल परिसर में नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनता की सेवा में समर्पित किया। इस एम्बुलेंस के मिल जाने से आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को और बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी। क्रिटिकल मरीज के लिए यह एम्बुलेंस अत्याधिक सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्यामवती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सुनीता मांझी, मुख्यचिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन के अलावा जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

लौहनगरी दल्लीराजहरा की पहचान देश विदेश में बनाने जुटे नगर के प्रतिभाशाली छात्र

0

दल्लीराजहरा – लौहनगरी दल्लीराजहरा की पहचान देश विदेश में बनाने जुटे नगर के प्रतिभाशाली छात्र सिनेमाटोग्राफी की पढ़ाई एशियन अकेडमी ऑफ फ़िल्म एंड टेलीविजन से पूरी कर चुके आदित्य रामटेके अपनी क्षमता को दिखाने हेतु अपने सुंदर गृह नगर दल्लीराजहरा पर जल्द ही एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने के प्रयास में जुटे हुए है | दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है | सात पहाड़ियों से घिरा हुआ दल्ली राजहरा शहर जिसके नाम पर सप्त्गिरी उद्यान एवं आसपास के पर्यटन स्थल लोगों को

मंत्रमुग्ध कर देते है | यहाँ के पर्यटन स्थल एवं मंदिर के विषय की जानकारी एवं मजदूरों के मसीहा माने जाने वाले शहीद शंकर गुहा नियोगी जिन्होंने छत्तीसगढ़ के लौहनगरी दल्ली राजहरा के गरीब मजदूरों के हक़ के लिए ही नही पूरे छत्तीसगढ़ के लिए लड़ाई लड़ी थी एवं उनके शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए शहीद अस्पताल एवं शहीद स्कूल जैसे संस्थानों की स्थापना की जो कि अपने आप में अलौकिक है | खनिज नगरी से निकलने वाला कच्चा लोहा यहाँ की फौलादी सोच को दिखाता है | जिसे जन जन तक पहुँचाने के लिए शहर के युवा आदित्य रामटेके जल्द ही डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने वाले है | उन्होंने ये कहा कि अभी इस महामारी के कारण अपनी फ़िल्म पर तेजी से काम नही कर पा रहे है , इसलिए वह अपनी फिल्म आने वाले साल के जनवरी महीने पर ही अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से रिलीस करेंगे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

उन्होंने अपने सिनेमा के शिक्षक – संतोष स्वर्णाकर , एस. आर मुकेश , बिरजू रजक , और प्रितेश पांडेय सर का तहे दिल से धन्यवाद दिया है क्योंकि उन्होंने ही उन्हें फिल्मों के बारे में सिखाया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Big Breaking लॉकडाउन के चौंथे दिन दल्लीराजहरा में मिले 37 कोरोना पॉजिटिव

0

लॉकडाउन के चौंथे दिन दल्लीराजहरा में मिले 37 कोरोना पॉजिटिव जिसमे दल्लीराजहरा के 22 चिखलाकसा से 11, डौंडी से 03 एवं खडगाँव से 01 मरीज मरीज मिला है |  

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 02  से 01, वार्ड क्र 03 से 01, वार्ड क्र 05  से 01, वार्ड क्र 10 से 01, वार्ड क्र 15 से  01, वार्ड क्र 16 से  01, वार्ड क्र 20 से 02, वार्ड क्र 21 से 01, वार्ड क्र 22 से 05, वार्ड क्र 23 से 01, वार्ड क्र 24 से 01, वार्ड क्र 26 से 04, न्यू मार्किट से 01, पंडरदल्ली से 01, चिखलाकसा से 11, डौंडी से 03 एवं खडगाँव से 01 इस प्रकार कूल मिलाकर 37  संक्रमितों की पुष्टि हुई है |  

आज मिले संक्रमितों में से 16 को होम आइसोलेशन एवं 13 को दल्ली covid सेंटर एवं एवं 01  को रायपुर भेजा गया है एवं 07 शासकीय अस्पताल चिखलकसा से एंटीजन रिपोर्ट के आधार पर मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking जलआवर्धन योजना के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने के नाम पर ठेकेदार की मनमानी एवं प्रशासन की उदासीनता उजागर

0

दल्लीराजहरा – जलआवर्धन योजना के अंतर्गत दल्लीराजहरा के सभी वार्डों में पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है किन्तु ठेकेदार की मनमानी एवं प्रशासन की उदासीनता व नगर पालिका परिसर दल्लीराजहरा द्वारा इस ओर ध्यान न दिए जाने के कारण दल्लीराजहरा के प्रमुख मार्ग से लेकर गली मोहल्लें का सीसी रोड भी क्षत विक्षत हो चूका है किन्तु न ही प्रशासन की ओर से न ही नगर पालिका की ओर से ठेकेदार के द्वारा की जा रही अनियमितता को रोकने का प्रयास किया जा रहा है संकरी गलियों में बीचोबीच पाइपलाइन बिछाने के लिए सीसी रोड को उखाड़ दिया गया है वहीँ मुख्य मार्ग में बर्षों बाद हुए डामरीकरण को भी बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है | नगर पालिका द्वारा नल कनेक्शन हेतु बिछाए गए पाइप लाइन को भी कई जगहों से तोड़ दिया गया है | कई जगहों पर केबल काट दिए गए है | अपने पाइप को बिछाने के बाद समतली करण के नाम पर खोदे गए गड्डों के मलबों और बोल्डरों को भर दिया जा रहा है | जिस वजह से लगभग सभी वार्डों में लोगों का चलना दुर्भर हो गया है कई बुजुर्ग बैलेंस न संभल पाने के कारण गाड़ियों से गिर रहे है किन्तु प्रशासन की आँखों में जूं तक नहीं रेंग रही है |

नेतराम रत्नेश (मुख्यनगरपालिका अधिकारी दल्लीराजहरा) से अनुमति के सम्बन्ध में चर्चा करने पर बताया गया कि नगर पालिका क्षेत्र में शासकीय कार्य PHE विभाग द्वारा पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है मेरे आने से पूर्व यह कार्य प्रारंभ था अनुमति के सम्बन्ध में मुझे जानकारी नहीं है |

आर के धनन्जय (एग्जीक्यूटिव इंजिनियर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) से संपर्क करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मरम्मत का कार्य के लिए अलग से टेंडर बुलाया जायेगा सीसीरोड के मलबे को पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में नहीं डाला जाना चाहिए लोगों को परेशानी न हो ऐसा करने के लिए ठेकेदार को कहेंगे |

संतोष देवांगन (उपाध्यक्ष नगरपालिका परिषद् दल्लीराजहरा) ने बताया कि पीआईसी में कार्य को अति आवश्यक होने के कारण चालू करने का प्रस्ताव दिया गया है किन्तु कोई अव्यवस्था फ़ैल रही है तो संज्ञान में लिया जायेगा |

अब्दुल इब्राहीम नगर पंचायत उपाध्यक्ष चिखलाकसा द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत चिखलाकसा में PHE द्वारा ऐसा ही बताया गया था किन्तु आज दो साल हो गए आज तक मरम्मत का कार्य नहीं हुआ |

वार्ड क्र 04 पार्षद प्रमिला पारकर द्वारा आये दिन हो रही दुर्घटनाओं इस समस्या से तंग आकर वार्ड के जागरूक लोगों के सहयोग से श्रमदान कर सड़क के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है | आज रोड मरम्मत कार्य मे श्रमदान करने वालों में नवलकिशोर सिंह, निलेश श्रीवास्तव, नीरज सिंह ,राहुल सिंह, सुनील पारकर, हरिराम, विजय सिंह थे।वार्ड पार्षद महोदया जी ने भी  वहाँ उपस्थित होकर अपना बहुमूल्य समय दिया।

MOST POPULAR

HOT NEWS